मेकअप

लिपस्टिक के फायदे, नुकसान और लिपस्टिक लगाने का सही तरीका – Lipstick Lagane Ka Sahi Tarika Fayde Aur Nuksan Hindi

लिपस्टिक के फायदे, नुकसान और लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - Lipstick Lagane Ka Sahi Tarika Fayde Aur Nuksan Hindi

Lipstick In Hindi लिपस्टिक महिलाओं का जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट है और मेकअप किट का एक बेहद अहम हिस्सा है। हर महिला चाहे किसी भी उम्र की हो, होठों को सुंदर दिखाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती है। लेकिन लिपस्टिक के भी कुछ फायदे तो कुछ नुकसान है, जिसके बारे में ज्यादातर महिलाएं नहीं जानती। यहां तक की ज्यादातर महिलाओं को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका भी पता नहीं होता। तो आज हम आपको बताएंगे लिपस्टिक लगाने के फायदों और नुकसानों के बारे में और लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या होता है के साथ घरेलू तरीके से लिपस्टिक बनाने का तरीका और लिपस्टिक से जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे।

हर महिला के लिए लिपस्टिक एक जरूरी फैशन एक्सेसरी है। हो भी क्यों ना, आखिर ये उनकी ब्यूटी बढ़ाने के साथ पर्सनालिटी को भी निखारने का काम करती है। लेकिन लिपस्टिक खरीदने से पहले महिलाओं के मन में एक बात जरूर आती है कि कहीं ये नकली तो नहीं। क्योंकि नकली ब्रांड्स की लिपस्टिक हमारी ब्यूटी के अलावा सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे तो कई तरीकों से असली और नकली लिपस्टिक की पहचान की जा सकती है, लेकिन इन सभी झंझटों से बचना चाहते हैं तो घरेलू तरीकों से घर में ही लिपस्टिक बनाकर देखें। घर की बनी लिपस्टिक में खर्चा भी कम आएगा और इसके कोई साइड इफैक्टस भी नहीं होंगे। आज का हमारा ये आर्टिकल लिपस्टिक पर बेस्ड है। इस आर्टिकल में हम आपको लिपस्टिक के फायदे, नुकसान, घरेलू तरीके से लिपस्टिक बनाने का तरीका और लिपस्टिक से जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे।

विषय सूची

1. लिपस्टिक लगाने का सही तरीका – lipstick lagane ka sahi tarika hindi
2. लिपस्टिक से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting facts about lipstick in Hindi
3. लिपस्टिक के प्रकार – Types of Lipsticks in Hindi

4. लंबे समय तक कैसे टिका कर रखें होंठो पर लिपस्टिक – how to make lipstick last longer all day in Hindi
5. लिपस्टिक लगाने के फायदे  – lipstick lagane ke fayde in Hindi
6. लिपस्टिक लगाने के नुकसान – lipstick lagane ke nuksan in Hindi
7. कैसे चुनें होठों के लिए सही लिपस्टिक – How to choose right lipstick in Hindi

8. कैसे करें असली और नकली लिपस्टिक की पहचान – How to identify real and fake lipstick in Hindi
9. लिपस्टिक घर पर कैसे बनाएं – How to make natural lipstick at home in hindi

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका – Lipstick lagane ka sahi tarika Hindi

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका - lipstick lagane ka sahi tarika hindi

  • होठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले होठों की डेड स्किन रिमूव करना बेहद जरूरी है, नहीं तो लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती। इसके लिए होठों पर स्क्रब करें और गीले टॉवेल से साफ कर लें।
  • अब होठों को नर्म बनाए रखने के लिए इन पर लिप प्राइमर या लिप बाम लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • एक्स्ट्रा लिप बाम को टिशू पेपर से साफ कर लें।
  • अब होठों पर फाउंडेशन लगाएं, ताकि होठों की कलर टोन सब जगह से एक जैसी दिखे। साथ ही इससे होठों की शेप भी उभरी हुई दिखेगी।
  • स्पंज से लूज पाउडर लगाकर फाउंडेशन को सील कर दें, ऐसा करने से लिप कलर ज्यादा समय तक होठों पर टिके रहते हैं।
  • अब आप जिस कलर की लिपस्टिक लगाना चाहते हैं, उसी कलर से मैच करता हुआ लिप पैंसिल होठों पर लगाएं। लिप पैंसिल से पहले होठों को शेप दें और फिर पूरे होठों पर लिप पेंसिल का इस्तेमाल करें।
  • लिप पेंसिल से की गई कलर कोटिंग लिप कलर को देर तक होठों पर टिकाए रखने में मदद करती है।
  • अब लिपस्टिक लिप ब्रश की मदद से पूरे होठों पर लगाएं।
  • इसके लिए होठों के बीच से लिपस्टिक लगाने की शुरूआत करें और फिर कॉर्नर तक जाएं।
  • इसके बाद ब्रश पर लिपस्टिक लगाकर फाइन लाइन्स बना लें, जिससे परफेक्ट लिपशेप दिखाई दे।
  • आखिरी में फैली हुई लिपस्टिक को फाउंडेशन की मदद से साफ करें। सही तरीके से अब आपके होठों पर लिपस्टिक लग चुकी है। सही तरह से लगाई गई लिपस्टिक न केवल आपके व्यक्तित्व बल्कि मेकअप और फैशन के प्रति आपकी जागरूकता को भी दर्शाती है।

(और पढ़े – होठों को गुलाबी बनाने के घरेलू नुस्खे…)

लिपस्टिक से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting facts about lipstick in Hindi

लिपस्टिक से जुड़े रोचक तथ्य - Interesting facts about lipstick in Hindi

  • लिपस्टिक के बारे में कहा जाता है कि इस शब्द का पहली बार उपयोग 1880 में किया गया था। लेकिन ये सच नहीं है। बल्कि लिपस्टिक का इतिहास प्राचीन मिस्त्र के समय से रहा है। कहा जाता है कि क्लियोपात्रा जो मिस्त्र के टॉलेमिक साम्राज्य की आंतिम सक्रिया शासक थी, उन्होंने चीटियों को कुचलकर अपनी लाल लिपस्टिक बनाई थी।
  • एक समय ऐसा था जब महिलाओं को दोपहर के भोजन के समय सार्वजनिक रूप से लिपस्टिक लगाने की अनुमति थी, जबकि वे रात के खाने मे लिपस्टिक नहीं लगा सकती थीं।
  • प्राचीन ग्रीस में लिपस्टिक लगाने वाली महिलाओं की निंदा की जाती थी। उस समय माना जाता था कि सेक्स वकर्स ही लिपस्टिक लगाती हैं।
  • रोमन साम्राज्य के तहत लिपस्टिक महिलाओं और पुरूष दोनों के द्वारा लगाई जाती थी। इसका उपयोग लिंग के बजाय सामाजिक वर्ग को निर्धारित करने के लिए किया जाता था।
  • लिपस्टिक से जुड़े इतिहास के अनुसार क्वीन एलिजाबेथ ने पेरिस के प्लास्टर ऑफ डाई को एक पेस्ट में मिलाकर लिप पेंसिल का आविष्कार किया था।
  • सन् 1960 में वाइट लिपस्टिक ट्रेंड में थी। मॉड लुक के लिए व्हाइट लिपस्टिक को बेस्ट माना जाता था।
  • आप शायद इस बारे में नहीं जानते हों, लेकिन ज्यादातर लिपस्टिक को शाईनी बनाने के लिए लिपसिटक में फिश स्केल यानि मोती सार का इस्तेमाल होता है।
  • कहा जाता है कि जो महिलाएं रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं वे अपने जीवन में कम से कम 4 पाउंड लिपस्टिक तो यूं ही खा जाती हैं।
  • आपने भले ही इस बात पर ध्यान न दिया हो, लेकिन बारिश के मौसम में लिपस्टिक की ब्रिकी बढ़ जाती है। इस दौर को “लिपस्टिक इफैक्ट” कहा जाता है।
  • एक अध्ययन के अनुसार 80 हजार से ज्यादा अमेरिकी महिलाएं लिपस्टिक लगाती हैं। बता दें कि ये आंकड़ा फ्रेंच महिलाओं की तुलना में बहुत ज्यादा है।
  • लाल रंग की लिपस्टिक आपको उम्र से ज्यादा युवा दिखाती है।
  • लिपस्टिक की भी एक्सपायरी होती है और समय के साथ बासी हो जाती है। विशेषज्ञ द्वारा सलाह दी जाती है कि लिपस्टिक का इस्तेमाल दो सालों तक ना करें, इससे बदबू आने लगती है। इसलिए लिपस्टिक की उम्र बढ़ाने के लिए इन्हें फ्रिज में स्टोर करके रखें।

(और पढ़े – सर्दियों में होठों का फटना कैसे रोके और बनाएं बेबी सॉफ्ट…)

लिपस्टिक के प्रकार – Types of Lipsticks in Hindi

आइये जानते है कि लिपस्टिक कितने प्रकार की होती है।

मॉश्चराइजिंग लिपस्टिक – Moisturizing lipsticks in Hindi

मॉश्चराइजिंग लिपस्टिक - Moisturizing lipsticks in Hindi

जिन लोगों के शुष्क होंठ होते हैं, उन्हें मॉइस्चराइजिंग लिपस्टिक का उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह होंठों को नरम और चिकना रखती है। विटामिन ई, ग्लिसरीन और मुसब्बर जैसे अवयवों के कारण ये लिपस्टिक होंठों को मॉइस्चराइज करती है। अगर आप मॉश्चराइजिंग लिपस्टिक का उपयोग करते हैं तो आपके होंठ गीले और चमकदार बने रहते हैं।

साटन और शीर लिपस्टिक – Satin and Sheer lipsticks in Hindi

सूखे होंठ के लिए अन्य विकल्प साटन और शीर लिपस्टिक हैं। ये लिपस्टिक होंठों को मॉइस्चराइज़ करने के साथ पोषण भी देती हैं और इसे चमकदार बनाती हैं। दरअसल, शीर और साटन लिपस्टिक में उच्च तेल तत्व होते हैं। जिससे लिपस्टिक शाईन करती रहती है।

मैट लिपस्टिक – Matte lipstick in Hindi

मैट लिपस्टिक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट चॉइस है, जो कलरफुल और अच्छे शेड की तलाश में हैं। इन लिपस्टिकों में चमकदार होंठों का प्रभाव होता है। आपके होंठ मैट लिपस्टिक के साथ आकर्षक और छोटे दिख सकते हैं।

क्रीम लिपस्टिक – Cream lipsticks in Hindi

जिन महिलाओं के होंठ छोटे होते हैं उन्हें क्रीम लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। क्रीम के फार्मूले वाली लिपस्टिक इतनी चमकदार नहीं होती, लेकिन होंठों पर इसका सहज प्रभाव होता है। अच्छे लुक के लिए आप बाद में लिप ग्लॉस का उपयोग कर सकते हैं। होंठों की सुरक्षा करने के लिहाज से क्रीम लिपस्टिक में अधिक वैक्स होता है।

पर्ल और फ्रॉस्टेड लिपस्टिक – Pearl and Frosted lipstick in Hindi

फ्रॉस्टेड लिपस्टिक होंठों को चमक और दमक देती है। पर्ल और फ्रॉस्टेड लिपस्टिक प्रकाश को दर्शाती है और आपके होंठों पर बहुत चमकदार प्रभाव डालती है। नकारात्मक प्रभाव यह है कि होंठ भारी, दरार और शुष्क महसूस कर सकते हैं। इस लिपस्टिक का उपयोग करने से पहले अपने होंठों को मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है।

ग्लॉस लिपस्टिक – Gloss Lipstick in Hindi

पतले और छोटे होंठों वाली महिलाओं के लिए ग्लॉस बहुत लोकप्रिय लिपस्टिक है क्योंकि इससे होंठ चमकते हैं। ग्लॉस को पारंपरिक लिपस्टिक के साथ एड कर होठों पर लगाया जा सकता है।

(और पढ़े – होठों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय…)

लंबे समय तक कैसे टिका कर रखें होंठो पर लिपस्टिक – How to make lipstick last longer all day in Hindi

लंबे समय तक कैसे टिका कर रखें होंठो पर लिपस्टिक - how to make lipstick last longer all day in Hindi

कई महिलाओं की शिकायत होती है कि लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर नहीं रहती। तो नीचे हम आपको ऐसे 5 ट्रिक्स बता रहे हैं जिसकी मदद से लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर बनी रहेगी।  लंबे समय तक होठों पर लिपस्टिक टिकाए रखने के लिए स्वस्थ होंठ जरूरी हैं। होठों को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें लगातार स्क्रब करें। होठों पर लिप बाम भी लगा सकते हैं।   लिपस्टिक का एक शेड लगाने के बाद ब्लॉटिंग पेपर होठों के बीच में दबाकर एक्स्ट्रा लिपस्टिक निकाल लें। इससे न तो लिपस्टिक फैलेगी और न ही जल्दी हटेगी। लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को एक्सफोलिएट और मॉश्चराइज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके होंठ ड्राई और परतदार हैं, तो वह बहुत जल्दी किसी भी कलर को पकड़ नहीं पाएंगे। लेकिन मॉश्चुराइज करने से लिपस्टिक आसानी से आपके होठों पर लगेगी और जल्दी छूटेगी भी नहीं।

लिपस्टिक का एक शेड लगाने के बाद ब्लॉटिंग पेपर होठों के बीच में दबाकर एक्स्ट्रा लिपस्टिक निकाल लें। इससे न तो लिपस्टिक फैलेगी और न ही जल्दी हटेगी।  लंबे समय तक लिपस्टिक को होंठों पर टिकाए रखने के लिए पाउडर लगाएं। ये रंग को सेट कर देगा , जिससे लिपस्टिक न तो फीकी पड़ेगी और न ही जल्दी हटेगी।  अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होठों की शोभा बढ़ाए रखे तो लगाने से एक रात पहले इसे फ्रिज में रख दें। लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहेगी। लिपस्टिक लगाने के लिए हमेशा ब्रश का इस्तेमाल करें।

(और पढ़े – मेकअप करते समय सही तरह से फाउंडेशन लगाने के लिए टिप्स…)

लिपस्टिक लगाने के फायदे  – Lipstick lagane ke fayde in Hindi

लिपस्टिक लगाने के फायदे  - lipstick lagane ke fayde in Hindi

लिपस्टिक को महिलाओं की एक फैशन एसेसरी के रूप में देखा जाता है, क्योंकि ये आपके पंसदीदा लुक को बेहतर बनाने में आपकी मदद करती है। कहने को तो लिपस्टिक केवल आपके लुक को बेस्ट बनाने के लिए उपयोगी है, लेकिन सच तो यह है कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी लिपस्टिक लगाने के कई फायदे हैं, जिनके बारे में लोगों को नहीं पता। तो पढि़ए नीचे दिए गए लिपस्टिक के फायदों के बारे में।

लिपस्टिक लगाने के फायदे बढ़ाए ब्यूटी – इसमें कोई शक नहीं है कि लिपस्टिक आपकी खूबसूरती और लुक को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस रंग की लिपस्टिक लगा रहे हैं। हां, लेकिन अगर आपको अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करनी है तो लिपस्टिक आपके लिए एक आदर्श फैशन प्रोडक्ट साबित हो सकती है।

लिपस्टिक है हाइड्रेशन में फायदेमंद – बहुत कम लोगों को पता है कि लिपस्टिक होठों को हाइड्रेट करती है। दरअसल, लिपस्टिक आपके होठों की प्राकृतिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। आजकल लिपस्टिक के नए ब्रांड्स में मॉश्चराइजिंग एडिटिव जैसे एलोवेरा और विटामिन ई का इस्तेमाल होने लगा है, जो होठों में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

होठों को यूवी किरणों से बचाए लिपस्टिक जिस तरह लोग धूप से अपने चेहरा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह पहले के जमाने में होठों को तेज धूप से बचाने के लिए किसी ऐसे ही सनस्क्रीन की आवश्यकता महसूस हुई। इसके बाद लिपस्टिक बनाने वाली कंपनियों ने लिपस्टिक में सन प्रोटेक्शन इंग्रीडिएंटस को शामिल किया। लिपस्टिक में मौजूद ये सन प्रोटेक्शन इंग्रीडिएंट्स होठों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में बहुत काम आते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार होठों के लिए सनस्क्रीन बहुत जरूरी है, क्योंकि होठों की त्वचा शरीर की बाकी त्वचा से 6 गुना ज्यादा पतली होती है। इसी वजह से लिपस्टिक मैन्युफैक्चरर लिपस्टिक में सन प्रोटेक्शन इंग्रीडिएंटस का इस्तेमाल करने लगे हैं।

मुस्कान बढ़ाए लिपस्टिक लिपस्टिक आपके होठों को परिभाषित करती है और आपकी मुस्कान को उज्जवल करती है, बशर्ते आपने सही शेड की लिपस्टिक लगाई हो।

आत्मविश्वास बढ़ाने में फायदेमंद लिपस्टिक लिपस्टिक लगाने का एक बहुत ही अच्छा साइकोलॉजिकल बेनिफिट होता है। दरअसल, लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं ज्यादा आत्मविश्वास और खुद को ज्यादा पॉवरफुल महसूस करती हैं।

लिपस्टिक के लाभ मूड एनहेंसर सही मायनों में लिपस्टिक मूड एनहेंसर भी है। कठिन परिस्थितियों में ये हमारा आत्मविश्वास बढ़ाती है और हमें सशक्त महसूस कराती है।

पर्सनालिटी निखारे लिपस्टिक  लिपस्टिक आपकी पर्सनालिटी को निखारने के साथ व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है।

लिपस्टिक से सही रहता है पॉश्चर- लिपस्टिक महिलाओं का पॉश्चर सही रखने में बहुत फायदेमंद है। कई अध्ययनों से पता चला है कि जो महिलाएं नियमित रूप से लिपस्टिक का उपयोग करती हैं, एक उम्र के बाद भी उनका पॉश्चर सही बनता रहता है।

स्किन कैंसर से बचाए लिपस्टिक होठों की रचना शरीर की बाकी त्वचा से एकदम अलग है। इसमें मेलेनिन की कमी होती है, मेलेनिन एक ऐसा पदार्थ होता है जो हमारे होठों को यूवी किरणों से बचाता है और इसी वजह से सूरज से रक्षा करने वाली लिपस्टिक लगाने से स्किन कैंसर की संभावना कम हो जाती है। हालांकि इस मामले में 15 एसपीएफ वाली मैट और ओपैक लिपस्टिक ज्यादा प्रभावी होती है, लेकिन जो लिपस्टिक ज्यादा शाईनी होती है वह वास्तव में हानिकारक रेडिएशन को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ स्किन कैंसर की संभावना को बढ़ाती है।

(और पढ़े – महिलाओं में कैंसर के लक्षण…)

लिपस्टिक लगाने के नुकसान – Lipstick lagane ke nuksan in Hindi

लिपस्टिक लगाने के नुकसान - lipstick lagane ke nuksan in Hindi

इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर महिला के कॉस्मेटिक बॉक्स में लिपस्टिक जरूर मिलेगी। हो भी क्यों ना आखिर ये एक महिला के होठों को हाइलाईट करने के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन लिपस्टिक का उपयोग करने के कई नुकसान भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लिपस्टिक बनाने के लिए जिन सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, वो कहीं न कहीं स्किन के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि महिलाएं दिन में बस एक बार लिपस्टिक लगाएं, वो भी अच्छे ब्रांड की। तो चलिए जानते हैं लिपस्टिक लगाने के क्या हैं नुकसान।

कई स्टडी में पता चला है कि लिपस्टिक को बनाने में क्रोमियम, कैडमियम और मैग्नेशियम का उपयोग होता है जो खतरनाक बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। कैडमियम का ज्यादा स्तर गुर्दे में संग्रहित हो सकता है और आगे चलकर किडनी फ़ैल की समस्या बनती है। दिन में कई बार लिपस्टिक लगाने से पेट में मरोड़ उठ सकते हैं।

कई रिसर्च में यह सामने आया है कि लिपस्टिक में अधिक मात्रा में सीसा यानि लैड होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दरअसल, लैड एक प्रकार का न्यूरोटॉक्सिन होता है और तांत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण ब्रेन डैमेज भी हो सकता है। यहां तक की लैड हार्मोन इंबैलेंस और इनफर्टिलिटी के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। यहां तक की इसे कम मात्रा में भी लिया जाए तो भी ये हमारे शरीर पर खतरनाक प्रभाव छोड़ सकता है।

पेट्रोकेमिकल्स लिपस्टिक बनाने के लिए उपयेग की जाने वाली सामग्रियों में से एक है। यह सेहत के लिए भी हानिकारक है। ये ऐसे कैमिकल्स हैं जो कच्चे तल और नेचुरल गैस से बनाए जाते हैं। इसके सेवन से एंडोक्राइन डिसरप्शन हो सकता है।

फॉर्मलडिहाइड और मिनरल ऑयल फॉर्मलडिहाइड एक प्रिजर्वेटिव है, जिसे ह्यूमन कार्सिनोजन के रूप में भी जाना जाता है। फॉमर्लडिहाइड की वजह से घरघराहट, खांसी, आंखों में जलन और त्वचा में जलन की समस्या भी पैदा हो सकती है। जबकि मिनरल ऑयल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो छिद्रों को बंद करने के लिए लिपस्टिक में इस्तेमाल किया जाता है।

पैराबिन्स और बिस्मथऑक्सी क्लोरॉइड ये दो अन्य तत्व हैं जो लिपस्टिक बनाने में उपयोग किए जाते हैं। लिपस्टिक का हानिकारक प्रभाव इन दो अवयवों की कार्सिनोजिक प्रॉपर्टी के कारण है। पैराबिन एक प्रिजर्वेटिव है तो फॉर्मलडिहाइड की तरह काम करता है, हालांकि इसका उपयोग लिपस्टिक को प्रिजर्व करने में किया जाता है, फिर भी शरीर के लिए ये बहुत हानिकारक है। इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय कभी भी उसकी गुणवत्ता से समझौता ना करें।

(और पढ़े – महिला में बांझपन के लिए आयुर्वेदिक उपचार…)

कैसे चुनें होठों के लिए सही लिपस्टिक – How to choose right lipstick in Hindi

कैसे चुनें होठों के लिए सही लिपस्टिक - How to choose right lipstick in Hindi

अपने स्किनटोन को पहचानें- कोई भी लिपस्टिक क्यों न हो, इसे अपने स्किनटोन को ध्यान में रखते हुए चुनना चाहिए। त्वचा के 5 मुख्य टाइप होते हैं, उनके हिसाब से ही लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए। नीचे चाहिए स्किनटोन के अनुसार कैसे चुनें सही लिपस्टिक।

लाइट और फेयर स्किन टोन- लाइट और फेयर स्किन टोन वाली महिलाओं पर लाइट पिंक, कोरल, पीच, न्यूड और डस्टी रेड कलर खूब फबते हैं। इसलिए जब भी लिपस्टिक खरीदें , इन कलर्स को ध्यान में रखते हुए खरीदें।

मीडियम स्किनटोन- मिडियम स्किन टोन वाली महिलाओं के होठों पर रेड, बैरी, चैरी रेड और मोव शेड्स ज्यादा जंचते हैं। ये शेड्स उन्हें गॉर्जियस लुक देने में मदद करते हैं।

टेन स्किनटोन- टेन स्किनटोन वाली महिलाओं के लिए कोरल, डीप पिंक, ब्राइड रेड शेड्स अच्छे होते हैं। इस स्किनटोन वाली महिलाओं को हंसी का पात्र नहीं बनना है तो ब्राउन और पर्पल शेड की लिपस्टिक होठों पर बिल्कुल ट्राय न करें।

डीप स्किन टोन- डीप स्किन टोन्स वाली महिलाओं के होठों पर पर्पल जैसे प्लम, कैरेमल, वाइन शेड्स और ब्राउन शेड्स अच्छे दिखते हैं।

लिप का आकार- पतले होंठों वाली महिलाओं को डार्क और फ्लैशी लिपस्टिक शेड्स खरीदने से बचना चाहिए। ये सभी शेड्स आपके होंठों को पहले से ज्यादा पतला दिखाएंगे। बेहतर है ऐसी महिलाएं अपने होठों पर ग्लॉस और क्रीमी लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। वहीं मोटे होंठ वाली महिलाएं हल्के और ग्लॉसी शेड्स को भूलकर भी ना खरीदें।

(और पढ़े – पार्लर जाने की बजाय घर पर ही करें अपना मेकअप…)

हेयर कलर के अनुसार लिपस्टिक- Lipstick according to hair color in Hindi

हेयर कलर के अनुसार लिपस्टिक- Lipstick according to hair color in hindi

डार्क हेयर, फेयर एंड लाइट स्किन- ब्राइट पिंक, चैरी एंड रेड कलर

ब्लांड हेयर, फेयर एंड लाइट स्किन- डस्टी पिंक, पर्ली पंक, लाइट पिंक

डार्क हेयर, टेन एंड डीप स्किन- गोल्डन बेग, ब्रॉन्ज कलर

ब्राउन हेयर, मीडियम स्किन- बेग, डीप डस्टी पिंक कलर

आंखों के रंग के हिसाब से ऐसे चुनें लिपस्टिक शेड्स-

ब्राउन आईजब्राइड रेड, ब्राउन एंड लाइट पिंक

ग्रे आईज – न्यूड एंड प्लम कलर्स

ग्रीन आईज – टेरीकोटा, पिंक

(और पढ़े – छोटी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आईमेकअप टिप्‍स…)

दांतों के रंग के अनुसार ऐसे चुनें लिपस्टिक शेड्स – Select lipstick shades according to the color of teeth in Hindi

सफेद और चमचमाते हुए दांतों वाली महिलाएं लिपस्टिक का कोई भी शेड चुन सकती हैं, लेकिन जिन महिलाओं के दांत पीले हैं, वे लाइट रेड कलर्स, लाइट ऑरेंज और रोज कलर्स चुन सकते हैं। इन लोगों को पर्पल, ब्राउन और रेड लिप शेड्स भूलकर भी नहीं खरीदने चाहिए।

(और पढ़े – दाँतों की देखभाल कैसे करे…)

कैसे करें असली और नकली लिपस्टिक की पहचान – How to identify real and fake lipstick in Hindi

कैसे करें असली और नकली लिपस्टिक की पहचान - How to identify real and fake lipstick in Hindi

सबसे पहली बात ऑरिजनल ब्रांड की लिपस्टिक की कीमत ज्यादा होती है। अगर कोई ब्रांड का नाम वाली लिपस्टिक आपको कम कीमत में मिल रही हो, तो समझ जाएं कि वह नकली है।

दूसरी बात आती है लिपस्टिक की क्वालिटी। ऑरिजनल ब्रांड की लिपस्टिक की क्वालिटी देखने में ही समझ आ जाती है, वहीं नकली ब्रांड्स की लिपस्टिक के कलर और क्वालिटी में भी काफी अंतर दिखाई दे जाता है।

अगर आपको जरा भी संशय है कि आपकी लिपस्टिक नकली ब्रांड की है, तो ऑरिजनल ब्रांड की लिपस्टिक पर उसका कैप लगाकर देखिएगा। अगर कैप लग जाए तो खरीदी हुई लिपस्टिक असली है और अगर कैप ऑरिजनल ब्रांड की लिपस्टिक पर फिट नहीं होता, तो बेशक आप दुकानदार द्वारा ठगे गए हैं।

ऑरिजनल और फेक लिपस्टिक पर लिखे गए अक्षर को देखकर भी आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं। ऑरिजनल लिपस्टिक पर ब्रांड का लिखा गया नाम काफी क्लीयर होता है, जबकि फेक लिपस्टिक में ब्रांड की स्पेलिंग और फॉन्ट में काफी फर्क होता है।

असली और नकली लिपस्टिक की पहचान करने के लिए आप लिपस्टिक की नोक पर ध्यान दे सकते हैं। नकली लिपस्टिक पर ज्यादा लाइनें रहती हैं, जबकि असली लिपस्टिक पर ऐसी कोई लाइन नहीं रहतीं।

(और पढ़े – शादी में जाने के लिए कैसे करें मेकअप…)

लिपस्टिक घर पर कैसे बनाएं – How to make natural lipstick at home in Hindi

आइये हम आपको बताते हैं की घर पर लिपस्टिक कैसे बनाते हैं और जो सामग्री लिपस्टिक में इस्तेमाल की जाती है उनको कैसे इस्तेमाल करें

सामग्री-

  • कांच का कटोरा
  • बटर नाइफ
  • क्रेयॉन के कलर्स
  • वैसलीन
  • एक बड़ा पैन
  • टूथपिक
  • नारियल का तेल

घरेलू लिपस्टिक बनाने की विधि – Lipstick banane ki vidhi

घर पर लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पले क्रेयॉन यानि मोम के कलर्स का रैपर हटाकर इसे लंबाई में एक आकार में काट लें। इसके बाद एक पैन में तीन कप पानी डालकर गर्म करें। जब पानी गरम होने लगे तो इसमें कांच का बाउल रख दें और फिर इसमें नारियल का तेल पिघला लें। जब नारियल का तेल पिघलने लगे तो इसमें एक टुकड़ा क्रेयॉन का डाल दें और टूथपिक की मदद से अच्छी तरह चलाएं। इसके बाद इस कांच के कटोरे में थोड़ा और नारियल का तेल डालकर क्रेयॉन मिलाएं। टूथपिक से तब तक हिलाएं जब तक क्रेयॉन पूरी तरह से पिघल ना जाए। जब पूरे क्रेयान का उपयोग अच्छे से हो जाए, तो इसे एक कंटेनर में डालकर पंखे के नीचे रख तब तक रखें जब तक की लिपस्टिक ठंडी ना हो जाए। ठंडी होने के बाद लिपस्टिक जम जाएगी।

अब आप लिपस्टिक को एक लिपस्टिक ब्रश की मदद से ठीक वैसे ही लगा सकते हैं, जैसे आमतौर पर होठों पर लगाते हैं। इस घरेलू लिपस्टिक का इस्तेमाल होठों पर करने से पहले आप लिपग्लॉस या फिर वैसलीन लगा सकते हैं, जिससे आपके होठों पर लंबे समय तक चमक बनी रहे।

(और पढ़े – नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के फायदे…)

घरेलू तरीके से लिपस्टिक बनाने की दूसरी विधि – Lipstick banane ka gharelu tarika

सामग्री-

लिप कलर बनाने की सामग्री-

लाल और गुलाबी रंग की लिपस्टिक बनाने के लिए चुकंदर के जूस का उपयोग करें।
ब्राउन और हल्का लाल रंग बनाने के लिए दालचीनी के पानी का उपयोग कर सकते हैं।
डार्क ब्राउन शेड के लिए कोको पाउडर का इस्तेमाल करें।
बोल्ड कॉपर टोन्स शेड्स के लिए हल्दी सबसे अच्छा विकल्प है।

(और पढ़े – चुकंदर खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ…)

घर पर लिपस्टिक बनाने की विधि – Lipstick banane ka tarika in Hindi

घरेलू चीजों से लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर दी गई सामग्री को माइक्रोवेव बॉउल में मिला लें। ध्यान रखें कि अभी रंग नहीं मिलाना है। अब बाउॅल को माइक्रोवेव में रखकर गर्म कर लें। कुछ कुछ देर में बाउल को देखते रहें। जब बाउल में रखी सभी सामग्री पिघल जाएं, तो कटोरे को बाहर निकाल लें और तब तक हिलाएं जब तक की यह अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए। अगर आपके पास माइक्रोवव नहीं है तो आप मोटी कड़ाही का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कड़ाही में पानी गर्म कर एक छोटे बर्तन में सभी सामग्री डाल कर पिघला सकते हैं। अब आप लिपस्टिक बनाने के लिए रंगों का चयन कर सकते हैं। आप कितना गहरा और हल्का शेड चाहते हैं उस हिसाब से उतने चम्मच रंग इस मिक्सचर में मिला लें। लिपस्टिक लगभग बनकर तैयार है।

अब इस मिक्सचर को ठंडा करने के लिए रखने से पहले किसी कंटेनर या ट्यूब में डालें। रातभर लिपस्टिक को ठंडा और कठोर होने के लिए छोड दें। ध्यान रखें कि जिस ट्यूब में आप लिपस्टिक रख रहे हैं उस पर ढक्कन होना जरूरी है। सुबह तक लिपस्टिक हार्ड हो जाएगी और आपको घर की बनी लिपस्टिक का एक अच्छा शेड भी मिल जाएगा।

(और पढ़े – माइक्रोवेव से होने वाले नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration