मेकअप

न्यूड लिपस्टिक क्या है, स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुने बेस्ट न्यूड लिपस्टिक – What Is Nude Lipstick In Hindi

न्यूड लिपस्टिक क्या है, स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुने बेस्ट न्यूड लिपस्टिक - What is nude lipstick in Hindi

Nude Lipstick In Hindi: लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इसलिए इसे मेकअप का एक खास हिस्सा माना जाता है। इस समय लिपस्टिक में टॉप पर हैं न्यूड लिपस्टिक। वैसे तो लिपस्टिक कई शेड्स में आती हैं लेकिन देखा जाता है कि रेड और पिंक लिपस्टिक महिलाएं सबसे ज्यादा यूज करती हैं। ये दोनों काफी डार्क कलर होते हैं जिन्हें हमेशा इस्तेमाल करना अच्छा नहीं लगता है।

जैसे कि ऑफिस, शॉपिंग या अन्य जगहों पर इतनी डार्क लिपस्टिक लगाकर जाना थोड़ा अजीब लगता है इसलिए आजकल न्यूड लिपस्टिक की पापुलैरिटी बढ़ रही है। यह हल्के शेड्स में आती है और इसे कहीं भी लगाकर जाया जा सकता है। हालांकि यह थोड़ी महंगी होती है लेकिन आपको एक ग्लैमरस लुक प्रदान करती है। सही न्यूड लिपस्टिक ढूंढना बड़ी मेहनत का काम है। भारतीय महिलाओं को स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक खरीदने में काफी प्रॉब्लम होती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि न्यूड लिपस्टिक क्या होती है। अपनी स्किन टोन के लिए न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें और बाज़ार में मिलने वाली कौन सी न्यूड लिपस्टिक बेस्ट है।

न्यूड लिपस्टिक क्या है? – What is nude lipstick in Hindi

न्यूड लिपस्टिक क्या है? - What is nude lipstick in Hindi

स्किन टोन के आधार पर इस्तेमाल की जाने वाली लिपस्टिक को न्यूड लिपस्टिक कहा जाता है। यह लिपस्टिक हैवी मेकअप को बैलेंस करने का कार्य करती है और एक आकर्षक लुक प्रदान करती है। न्यूड लिपस्टिक सिर्फ स्किन टोन के आधार पर ही इस्तेमाल नहीं की जाती है बल्कि यह लिप टोन और कलर के अनुसार भी लगायी जाती है। न्यूड लिपस्टिक विभिन्न प्रकार के शेड्स में आती है और हर महिला अपनी स्किन टोन के अनुसार न्यूड लिपस्टिक सेलेक्ट करती है।

(और पढ़े – लिपस्टिक के फायदे, नुकसान और लिपस्टिक लगाने का सही तरीका…)

स्किन टोन के लिए परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें – How to choose the perfect nude lipstick for your skin tone in Hindi

स्किन टोन के लिए परफेक्ट न्यूड लिपस्टिक कैसे चुनें - How to choose the perfect nude lipstick for your skin tone in Hindi

न्यूड लिपस्टिक चुनने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी नैचुरल स्किन टोन से हल्का डार्क और वार्म लिपस्टिक सेलेक्ट करें। इसका मतलब यह भी है कि जब आप न्यूड लिपस्टिक खरीदने जाएं तो चेहरे पर फाउंडेशन ना लगाएं। इससे आपको सही शेड खोजने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। हल्के डार्क शेड वाली न्यूड लिपस्टिक एक बराबर टोन प्रदान करने में मदद करता है आपकी लिपस्टिक और स्किन के नैचुरल शेड के बीच बैलेंस भी बनाए रखता है जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है।

अगर आप पिंक और रेड लिपस्टिक से कुछ दिनों तक मुक्ति पाना चाहती हैं तो लिपस्टिक खरीदते समय हमेशा ध्यान रखें कि इस तरह का न्यूड लिपस्टिक खरीदें जो आपको कैजुअल लुक दे और आप अलग दिखें।

यदि आपकी स्किन बहुत लाइट है तो जाहिर है कि आपके लिप्स भी नैचुरली पिंक ही होंगे। इस केस में आपको ब्राइट शेड वाले न्यूड लिपस्टिक खरीदना चाहिए जो आपके रंग को थोड़ा कॉन्ट्रास्ट लुक दे सके। लाइट स्किन पर न्यूड शेड लिपस्टिक लगाने के बाद लिप ग्लॉस लगाने से ग्लॉसी साइनिंग आती है और आकर्षण बढ़ जाता है।

अगर आप ऐसी न्यूड लिपस्टिक खरीदना चाहती हैं जो लगाने के बाद दिखायी ना दे तो आपको अपनी स्किन टोन या लिप कलर से मैच करती हुई लिपस्टिक खरीदनी चाहिए।

(और पढ़े – मेकअप करते समय सही तरह से फाउंडेशन लगाने के लिए टिप्स…)

ब्लैक स्किन टोन वाली महिलाओं को कौन सी न्यूड लिपस्टिक लगानी चाहिए – Nude lipsticks for black women in Hindi

ब्लैक स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक खोजना उतना मुश्किल नहीं है जितनी महिलाएं सोचती है। ज्यादातर न्यूड लिपस्टिक ब्लैक स्किन वाली महिलाओं पर अच्छी लगती है और उनके लिप्स को आकर्षक लुक देती है। इस स्किन टोन वाली महिलाओं को रेवलॉन सुपर ल्यूस्ट्रस क्रीमी लिपस्टिक (Revlon Super Lustrous Crème Lipstick) या फिर मैक लिपस्टिक (MAC Lipstick) लगानी चाहिए।

डार्क स्किन के लिए न्यूड लिपस्टिक – Nude lipsticks for dark skin in Hindi

अगर आपकी स्किन सांवली है तो आपको अपने लिए सही शेड की न्यूड लिपस्टिक खोजने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सांवली महिलाओं के लिए मेबिलिन कलर सेंसेशनल बफ इन अनटेंटेड स्पाइस लिपस्टिक अच्छी मानी जाती है। खास बात यह है कि यह आपके होठों को नैचुरल लुक देती है और लंबे सय तक टिकाऊ भी होती है। इसे आप रोज लगा सकती हैं।

ब्राउन स्किन की महिलाओं के लिए न्यूड लिपस्टिक – Nude lipsticks for brown skin in Hindi

अगर आपकी स्किन ब्राउन है तो न्यूड लिपस्टिक लगाने से आपके होठों का आकर्षण बढ़ सकता है। चाहे आपको ऑफिस जाना हो या कॉकटेल पार्टी में, ब्राउन स्किन टोन वाली महिलाओं को ब्राउन मैक मोचा शेड (MAC Mocha shade of brown) या पिंकबिज न्यूड मैक वेलवेट टेडी (pink­beige nude MAC Velvet Teddy) जैसे शेड्स लगाने चाहिए। ये शेड्स आपकी स्किन के साथ काफी अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं और आपको नैचुरल लुक देते हैं। इसके अलावा आप लैक्मे का कॉफी कलर का 9 टू फाइव ( Lakme 9 to 5 lip color in Coffee ) लिपस्टिक भी लगा सकती हैं।

(और पढ़े – डार्क स्किन (सांवली स्किन) के लिए मेकअप टिप्स…)

महिलाओं के लिए बेस्ट न्यूड लिपस्टिक – Best nude lipstick for women in Hindi

महिलाओं के लिए बेस्ट न्यूड लिपस्टिक - Best nude lipstick for women in Hindi

मार्केट में न्यूड लिपस्टिक की भरमार है। महिलाओं को अपनी स्किन टोन के लिए अच्छी न्यूड लिपस्टिक खरीदने में परेशानी ना हो, इसके लिए हम नीचे बाज़ार में मिलने वाली कुछ बेस्ट न्यूड लिपस्टिक के बारे में बता रहे हैं।

Sugar Lip Crayon Jackie brown and Stephenie plum in hindi

यह न्यूड लिपस्टिक महिलाओं में बहुत पापुलर हो रही है। इस खासियत यह है कि इसको लगाने के बाद लिप्स पर पैचेज नहीं आते हैं और यह आठ घंटे से ज्यादा समय तक टिकी रहती है। इसके कई शेड्स मार्केट में उपलब्ध हैं। आप अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर इस न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस लिपस्टिक को सिर्फ एक बार लगाने पर ही आपको नैचुरल कलर प्राप्त हो जाएगा और बार बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

(और पढ़े – मेकअप के सामान की लिस्ट और इस्तेमाल करने का तरीका…)

Maybelline Lip Gradation in Mauve 1 in Hindi

मेबिलिन की यह लिपस्टिक बहुत ही सॉफ्ट है और लिप्स पर अप्लाई करने के बाद काफी खूबसूरत दिखायी देती है। इस रंग की लिपस्टिक हर तरह के स्किन टोन के लिए परफेक्ट होती है। इसलिए इसे खरीदते समय आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है और आप बेशक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

MAC Myth lipstick in Hindi

मैक मिथ लाइन न्यूट्रल शेड है। इसके अलावा यह बहुत ज्यादा पिगमेंटेड है और काफी देर तक लिप्स पर उसी तरह फ्रेश बनी रहती है। मैक मिथ न्यूड लिपस्टिक कम से कम छह घंटे तक टिकती है। यह सेमी मैट टेक्सचर वाली होती है जिससे आपके होठों पर परत नहीं जमती और देखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है।

MAC Freckletone nude lipstick in Hindi

यह लिपस्टिक नैचुरल पीच शेड वाली होती है और लगाने के बाद हल्का नारंगी कलर प्रदान करती है। मैक फ्रेकलेटोन लिपस्टिक तीन से चार घंटे तक टिकती है और यह होठों को नैचुरल कलर देती है।

(और पढ़े – होठों को गुलाबी बनाने के घरेलू नुस्खे…)

Colorbar Creme Cup nude lipstick in Hindi

कलरबार क्रीम कप लाइट न्यूड लिपस्टिक है जो ऑरेंज शेड में आती है। इस सेमी मैट लिपस्टिक में शिमर और ग्लॉस नहीं होता है और इसे चार घंटे तक होठों पर लगाए रखा जा सकता है। इस लिपस्टिक का पिगमेंटेशन बहुत सुंदर होता है और यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

NYX Round Lipstick – Hermes nude lipstick in Hindi

यह क्लासिक न्यूड लिपस्टिक किसी भी अवसर पर लगाया जा सकता है। सैचुरेटेड कलर के साथ इसका टेक्चर बहुत सुंदर होता है और यह तीन से चार घंटे तक टिकती है। इसका टेक्चर क्रीमी होता है और यह काफी पिगमेंटेड भी होती है। यह होठों को मॉश्चराइज करने का भी काम करती है और बहुत आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है।

Lakme 9 to 5 Lip Color – Coffee Command nude lipstick in Hindi

क्रीमी टेक्चर वाली लैक्मे की यह न्यूड लिपस्टिक होठों पर कम से कम पांच से छह घंटे तक रुकती है। इसमें मैट फिनिश होता है और यह लिप्स को ड्राई नहीं करती है। इसे लगाने के बाद खाने पीने में दिक्कत नहीं होती है और यह गोरी और सांवली दोनों स्किन टोन के लिए परफेक्ट होती है।

संभवतः इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप न्यूड लिपस्टिक के बारे में सही तरीके से समझ गयी होंगीं। उम्मीद है अब आपको अपनी स्किन टोन के लिए न्यूड लिपस्टिक खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी।

(और पढ़े – पार्लर जाने की बजाय घर पर ही करें अपना मेकअप…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration