रिलेशनशिप टिप्स

पहली डेट पर कैसे करें किस – How To Kiss On First Date In Hindi

पहली डेट पर कैसे करें किस - How To Kiss On First Date In Hindi

How To Kiss On First Date In Hindi अपनी पहली डेट पर ज्यादातर लड़के लड़कियां वैसे ही घबराते (nervous) हैं, ऐसे में पहली डेट पर चुंबन की बात करना तो उनके लिए खुद में एक मुश्किल भरा काम होता है। लेकिन देखा जाता है कि कुछ लड़के बेहद सहज (comfortable) होते हैं और पहली डेट पर ही अपनी गर्लफ्रेंड को किस करने की प्लानिंग कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है, विज्ञान के अनुसार बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें पहली डेट पर किस करने का सही तरीका (trick) मालूम नहीं होता है। एक सर्वे के मुताबिक किस करने के खराब तरीके के कारण ज्यादातर लड़कियां पहले ही लड़कों को मना कर देती हैं या फिर किस करने के बाद उनका मूड खराब हो जाता है और वह अच्छा महसूस नहीं करती हैं।

अगर आप पहली डेट पर जा रहे हैं और पार्टनर को किस करना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहली डेट पर कैसे करें किस।

विषय सूची

  1. पहली डेट पर किस करने से पहले लड़की को छूएं – Touch before the kiss to kiss on first date in Hindi
  2. पहली डेट पर किस करने से पहले बातें कम करें – Stop talking before you kiss a girl  to kiss on first date in Hindi
  3. पहली डेट पर किस करने का तरीका नजर से नजर मिलाकर करें किस – Make eye contact  to kiss on first date in Hindi
  4. लड़की के गालों से शुरूआत करके पहली डेट पर करें किस – Tease her with kisses  to kiss on first date in Hindi
  5. पहली डेट पर लड़की को मजेदार तरीके से करें किस – Pehli date par ladki ko majedar tarike se kiss kare in hindi
  6. पहली डेट पर किस करने के लिए सही समय का इंतजार करें – Wait for the right time to kiss on first date in Hindi
  7. शारीरिक रुप से नजदीक आकर पहली डेट पर करें किस – Get physically close to kiss on first date in Hindi
  8. पहली डेट पर किस करने से पहले इजाजत ले लें – Take permission to kiss on first date in Hindi
  9. पहली डेट पर किस करते समय इन बातों का रखें ध्यान – Tips for kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करने से पहले लड़की को छूएं – Touch before the kiss to kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करने से पहले लड़की को छूएं - Touch before the kiss to kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर लड़की को किस करने से पहले उसे स्पर्श (touch) करना चाहिए ताकि वह इसके लिए तैयार हो सके। सबसे पहले आप उसकी कलाई से लेकर बाहों तक कामुक तरीके (sensual manner) से स्पर्श करें। जब वह सहज (comfortable) महसूस करने लगे और आपके कामुक स्पर्श उसे अच्छे लगने लगे तब उसके बालों में उंगली फेरिये और बालों को हल्के हाथों से भींचते हुए उसे अपने करीब लाएं और अपने होठों को उसके होठों के पास ले जाते हुए उसे किस करें।

(और पढ़े – फर्स्ट डेट पर क्या करें…)

पहली डेट पर किस करने से पहले बातें कम करें – Stop talking before you kiss a girl  to kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करने से पहले बातें कम करें - Stop talking before you kiss a girl  to kiss on first date in Hindi

आमतौर पर ज्यादातर लव गुरु बताते हैं कि पहली डेट पर यदि आपका किस करने का मूड है तो लड़की से अधिक बात न करें। इसका अर्थ यह है कि जरूरी नहीं कि उसे हर चीज बोलकर ही बतायी जाए। किस करने से पहले उसे इशारों (intension) से समझाएं, नशीली आंखों से उसके होठों की तरह देखें और इस तरीके से देखें कि उसे समझ में आ जाए कि आप आखिर चाहते क्या हैं। इस तरह वह भी आपका साथ देगी और फिर पहली डेट पर किस करने का मजा बढ़ जाएगा।

(और पढ़े – लड़की को किस करने के लिए कैसे राजी करें…)

पहली डेट पर किस करने का तरीका नजर से नजर मिलाकर करें किस – Make eye contact  to kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करने का तरीका नजर से नजर मिलाकर करें किस - Make eye contact  to kiss on first date in Hindi

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पहली डेट पर लड़की को कैसे चूमें तो सबसे पहले आपको यह जानने की जरूरत है कि लड़की तैयार हो या नहीं। इसके लिए आप लड़की की आंखों में देखें। यदि लड़की भी आपको पांच सेकेंड से ज्यादा ठीक उसी तरह देखती है तो यह स्पष्ट है कि उसकी निगाहें आपको मना नहीं कर रही हैं। वास्तव में लड़की भी आपकी ही तरह पहली डेट पर आपको किस करने की इच्छुक हो सकती है लेकिन वह लज्जा और संकोच के कारण पहल नहीं कर पाती है। इसलिए यदि लड़की की तरफ से इस तरह के संकेत मिलें तो उसे पहली डेट पर चूम लें।

(और पढ़े – किस करने का तरीका, फायदे और नुकसान…)

लड़की के गालों से शुरूआत करके पहली डेट पर करें किस – Tease her with kisses  to kiss on first date in Hindi

लड़की के गालों से शुरूआत करके पहली डेट पर करें किस - Tease her with kisses  to kiss on first date in Hindi

अपनी पहली डेट पर लड़की को किस करने का मतलब यह नहीं है कि आप सीधे उसके होठों तक पहुंच जाएं। आपको शुरूआत उसके गालों से करनी चाहिए। पहले लड़की के गालों पर धीरे से किस करें, उसके बाद उसकी गर्दन को चूमें और फिर जब धीरे धीरे लड़की की सांसें गर्म होने लगे और उसके मुंह से आवाज (moans) निकलने लगे और उसका ऑक्सीटोसिन हार्मोन बिल्कुल चरम (peak) पर हो तब आप उसे कसकर अपने करीब लाएं और खूब किस करें।

(और पढ़े – किसी लड़की को किस कैसे करें…)

पहली डेट पर लड़की को मजेदार तरीके से करें किस – Pehli date par ladki ko majedar tarike se kiss kare in Hindi

पहली डेट पर लड़की को मजेदार तरीके से करें किस - Pehli date par ladki ko majedar tarike se kiss kare in hindi

अगर आप पहली डेट पर लड़की को किस करने जा रहे हैं तो जाहिर है कि उसके साथ यह आपका पहला किस होगा। इसलिए आपको इस  तरीके से उसके होठों को चूमना चाहिए कि वह पहले चुंबन को हमेशा याद रखे। पहली डेट पर किस करने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप लड़की की कमर में अपना बायां हाथ डालें और उसे अपने करीब खीचें। इसके बाद अपने दाएं हाथ को उसके गर्दन पर रखें। लड़की के दोनों हाथों को अपने कंधे पर रखें और उसे कसकर पकड़ते हुए थोड़ा और करीब लाएं और फिर उसके होठों पर किस करें।

(और पढ़े – प्यार जताने के लिए कैसे करें किस और इसे बेहतर बनाने के तरीके…)

पहली डेट पर किस करने के लिए सही समय का इंतजार करें – Wait for the right time to kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करने के लिए सही समय का इंतजार करें - Wait for the right time to kiss on first date in Hindi

आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि पहली डेट पर किस करने की हड़बड़ी (rush) नहीं होनी चाहिए अन्यथा चुंबन करने का मजा खराब हो सकता है। जब आप दोनों डेट पर जाएं तो खाते पीते और बातचीत करते रहें एवं किस करने के लिए सही समय (moment ) का इंतजार करें। जब आपको लगे कि माहौल आप दोनों के अनुकूल है तभी लड़की को चुंबन करें। आपको यह बिल्कुल भी नहीं जाहिर होने देना है कि किस करने के लिए आप लड़की पर दबाव डाल रहे हैं। इसलिए जब उससे बात करते हुए आपको लगे कि अब किस कर लेना चाहिए तभी किस करें।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

शारीरिक रुप से नजदीक आकर पहली डेट पर करें किस – Get physically close to kiss on first date in Hindi

शारीरिक रुप से नजदीक आकर पहली डेट पर करें किस - Get physically close to kiss on first date in Hindi

जब आप दोनों पहली बार डेट पर जाएं तो दूर दूर बैठने की बजाय एक दूसरे से शारीरिक रुप से नजदीक रहें। अक्सर देखा जाता है कि कुछ  लड़के और लड़कियां एक दूसरे की कलाई और हाथ पकड़क बैठते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब आप शारीरिक रुप से नजदीक होते हैं और आपका शरीर एक दूसरे को छूता है तो शरीर में कुछ इस तरह के हार्मोन बनते हैं जो उत्तेजना पैदा करने एवं मूड बनाने का कार्य करते हैं। ऐसी स्थिति में पहली डेट का पहला चुंबन काफी मजेदार हो सकता है।

(और पढ़े – एक महिला को चूमकर उत्तेजित करने के 10 हॉट स्पॉट…)

पहली डेट पर किस करने से पहले इजाजत ले लें – Take permission to kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करने से पहले इजाजत ले लें - Take permission to kiss on first date in Hindi

ज्यादातर लड़के लड़कियों पर अपना पूरा का पूरा हक जताना चाहते हैं और कुछ भी करने के लिए तैयार कर लेते हैं। लेकिन अगर आप पहली डेट पर किस करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ी नैतिकता दिखाएं और किस करने से पहले लड़की की इजाजत ले लें, ना कि सीधे अपने होठों को लड़की के होठों पर रख दें। एक बार लड़की से जरूर पूछें कि मैं तुम्हें किस करना चाहता हूं, क्या मैं कर सकता हूं। अगर लड़की आपकी बातों से मुस्कुराए या फिर शर्म के कारण नजरें नीची कर ले तो इसका अर्थ यह है कि उसने आपको किस करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद आप उसे चूम सकते हैं।

(और पढ़े – लड़की के प्यार के इशारों को कैसे समझें…)

पहली डेट पर किस करते समय इन बातों का रखें ध्यान – Tips for kiss on first date in Hindi

पहली डेट पर किस करते समय इन बातों का रखें ध्यान - Tips for kiss on first date in Hindi

अगर आप पहली डेट पर लड़की को किस करने जा रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपके मुंह और सांसों (breath) से दुर्गंध तो नहीं आ रही है। अगर आपके मुंह से गंदी बदबू आ रही हो तो लड़की को किस करना भारी पड़ सकता है।

अगर लड़की नहीं चाहती है कि अपनी पहली ही डेट पर आप उसे चूमें तो आपको उसके साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। अन्यथा आप दोनों के रिश्ते खराब हो सकते हैं।

पहली डेट पर चुंबन करते समय जब तक लड़की खुद अपने जीभ से आपको नहीं छूती है तब तक आप उसे फ्रेंच चुंबन (French kiss) ना करें। जाहिर सी बात है कि आपने ही सबसे पहले उसके सामने किस करने की पहल की होगी इसलिए लड़की की भी सुविधा का ख्याल रखें।

(और पढ़े – डेटिंग का मतलब और डेटिंग करने का तरीका…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration