रिलेशनशिप टिप्स

ऐसे जानें अगर लड़की आपके साथ रिलेशनशिप में सीरियस है – Signs Your Girlfriend Is Serious About You in Hindi

ऐसे जानें अगर लड़की आपके साथ रिलेशनशिप में सीरियस है - Signs Your Girlfriend Is Serious About You in Hindi

Signs Your Girlfriend Is Serious About You in Hindi: यदि आप भी किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में है और जानना चाहते है कि आपकी गर्लफ्रेंड अपने रिश्ते के बारे में क्या सोचती है। क्या वह इस रिलेशनशिप को लेकर सीरियस है। आज हम आपको गर्लफ्रेंड के कुछ ऐसे इशारों के बारे में बताएगें, जिनको जानकर आप ये पता लगा सकते है कि लड़की आपको अपना लाइफ पार्टनर बनना चाहती है या नहीं।

जो भी लोग किसी के साथ एक रिलेशन में होते है उनको अपने फ्यूचर में बारे में चिंता होता है। अगर आप गर्लफ्रेंड को लेकर अपने भविष्य में बारे जानना चाहते तो यहाँ दिए गए संकेत आपको यह समझने में मदद कर सकते है कि क्या लड़की आपसे सच्चा प्यार करती है और वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं, आइये इसे विस्तार से जानते है।

गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो ये संकेत देगी

गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो ये संकेत देगी

यहाँ दिए गए गर्लफ्रेंड के संकेतों से आप यह समझ सकते है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ रिश्ते में क्या सोचती है।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

गर्लफ्रेंड आपको खोने से डरती है

गर्लफ्रेंड आपको खोने से डरती है

आप गर्लफ्रेंड के व्यवहार में इसे महसूस कर सकते कि क्या वह आपको खोने से डरती है। उदाहरण के लिए एक लड़ाई के दौरान वह सुनिश्चित करती है कि आप दोनों लाइन पार नहीं करते हैं और वह जल्द ही पैच अप करने की कोशिश करती हैं। वह आपके प्रति अपने दृष्टिकोण में लचीला रखती है। वह यह सुनिश्चित करेगी कि जो भी लड़ाई या गलतफहमी हो वह जल्दी ठीक हो जाएं। लेकिन जो लड़की रिलेशनशिप में सीरियस नहीं है, वह आपके रिश्ते को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं करती है। इसलिए अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको खोने से डरती है, तो यह इस बात का संकेत है कि वह रिलेशनशिप में सीरियस है।

(और पढ़े – लड़को को क्या पसंद होता है लड़कियों में…)

किसी और लड़की से बात करने पर जलन होना

किसी और लड़की से बात करने पर जलन होना

अगर आपकी गर्लफ्रेंड रिश्ते में गंभीर है तो वह नहीं चाहेगी कि आप किसी और लड़की के साथ बात करे या कोई और लड़की आपके करीब आये। अगर लड़की आपसे सच्चा प्यार करती है तो वह ऐसा देखने पर मन ही मन जलेगी। आप इस ईर्ष्या की भावना को उसके फेस पर और उसके व्यवहार से समझ सकते है।

(और पढ़े – शादी के लिए सही उम्र क्या है…)

गर्लफ्रेंड आपको गाइड करे

गर्लफ्रेंड आपको गाइड करे

गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो वह आपके कैरियर के बारे में या आपके जीवन में किसी भी उतार-चढ़ाव के बारे में आपको गाइड करेगी। वह न केवल आपका मार्गदर्शन करेगी, बल्कि सभी प्रकार के हालातों में आपके होगी। इससे पता चलता है कि गर्लफ्रेंड आपकी परवाह करती है और आपको उस स्थिति से बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

(और पढ़े – खूबसूरती के अलावा महिलाओं की ये 6 ख़ूबियाँ जो पुरुषों को करती हैं आकर्षित…)

जब आपकी समस्या, उसकी समस्या बन जाती है

जब आपकी समस्या, उसकी समस्या बन जाती है

अगर लड़की आपके साथ रिलेशनशिप को लेकर सीरियस रहती है तो वह आपकी बहुत अधिक केयर करती है। किसी भी प्रकार की समस्या में आपको अकेले नहीं रहने देगी, और आपकी हर प्रकार की प्रोब्लम को अपनी प्रोब्लम समझती है। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसा महसूस करते है तो आप भाग्यशाली है, आपकी गर्लफ्रेंड वास्तव में आपसे प्यार करती है।

जब वह आपको एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करती है

जब वह आपको एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करती है

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे अच्छा प्यार करती है तो वह पहले आपकी बुरी आदतों को स्वीकार कर लेगी। लेकिन आपको उन चीजों को छोड़ना के लिए फ़ोर्स करेगी जो आपके जीवन के लिए अच्छी नहीं हैं। अगर उसने कभी आपको कंट्रोल करने की कोशिश नहीं की, लेकिन हमेशा यह चाह कि आप एक बेहतर व्यक्ति बनें। इससे पता चलता है कि गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है।

जब उसे आपके करियर की चिंता हो

जब उसे आपके करियर की चिंता हो

यदि लड़की आपके साथ रिलेशनशिप में सीरियस है तो उसे आपके करियर की भी चिंता रहेगी। वह आपके बारे में चिंतित होगी कि आप अपने जीवन में क्या करेंगे। वह केवल यही चाहती है कि आप जीवन में सफल हों क्योंकि वह वास्तव में आपके साथ अपना भविष्य देखती है।

जब वह आपके खर्चों की परवाह करती है

जब वह आपके खर्चों की परवाह करती है

हम सभी जानते है कि लड़कियों को शॉपिंग करना और नए-नए गिफ्ट लेना बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर लड़की वास्तव में आपसे प्यार करती है, तो वह आपकी जेब भी देख सकती है। यदि आप उसे महंगे उपहार नहीं देते तो भी वह परेशान नहीं होगी, बल्कि वह आपसे ‘आपके’ भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए कहेगी।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

जब आप उसके स्नेह को महसूस करे 

जब आप उसके स्नेह को महसूस कर सकते हैं

गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है तो जब आप उसके साथ जो भी समय बिताएंगे, आप प्यार, देखभाल और स्नेह महसूस करेंगे। जब वह आपके आसपास होगी तो कुछ चीजें आपको महसूस होंगी। कभी कभी वह अपने जीवन में व्यस्त हो सकती है, लेकिन मन में आप हमेशा रहेंगे। वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से भी आपके लिए समय निकाल लेगी।

हर व्यक्ति अलग है और उनके पास अपने प्यार और गंभीरता को दिखाने के लिए अलग-अलग साधन हैं लेकिन आप खुद आसानी से प्यार को महसूस कर सकते हैं। हम मनुष्यों के पास महसूस करने की शक्ति सबसे अच्छी शक्ति है।

यदि आप उसके प्यार और देखभाल को महसूस कर सकते हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात अगर आपका दिल कहता है, कि गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप में सीरियस है। तो आप उसे न जानें दें।

(और पढ़ें – शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए)

ऐसे जानें अगर लड़की आपके साथ रिलेशनशिप में सीरियस है (Signs Your Girlfriend Is Serious About You in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration