रिलेशनशिप टिप्स

शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए – How To Choose The Right Girl For Marriage In Hindi

शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए - Shadi Ke Liye Ladki Kaisi Honi Chahiye In Hindi

Girl For Marriage In Hindi: शादी को लेकर हर लड़के की अपनी अलग अलग ख्वाहिशें होती हैं। कुछ लड़के काफी खूबसूरत, गोरी और ऊंचे कद वाली लड़की से शादी करना चाहते हैं तो कुछ लड़कों के लिए ये सब चीजें बहुत मायने नहीं रखती हैं। आप अपने सपनों की राजकुमारी में किस तरह की चीजें देखना चाहते हैं वो तो सिर्फ आप ही जानते हैं। लेकिन चूंकि शादी जन्म जन्मांतर का बंधन होता है इसलिए शादी से पहले ही यह अच्छे से देख लेना चाहिए कि लड़की आपके लायक है या नहीं।

कुछ लड़कों के पास लड़की को पसंद करने का सिर्फ एक ही ऑप्शन होता है कि लड़की बेहद खूबसूरत होनी चाहिए। इससे आगे वे ज्यादा कुछ सोच ही नहीं पाते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए और क्यों।

विषय सूची

1. शादी के लिए लड़की संस्कारी होनी चाहिए – Shadi ke liye ladki sanskari honi chahiye in Hindi
2. शादी के लिए लड़की ऐसी हो जो अपने पति और बड़ों का सम्मान करे – Pati ki ijjat karne wali ladki se kare shadi in Hindi
3. सरल स्वभाव की लड़की शादी के लिए होती है अच्छी – Simple nature ki ladki shadi ke liye achhi hoti hai in Hindi
4. शादी के लिए लड़की पढ़ी लिखी होनी चाहिए – Shadi ke liye educated ladki ho in Hindi
5. लड़की ऐसी होनी चाहिए जो आपसे शादी करने के लिए तैयार हो – Ladki aisi ho jo aapse shadi ko ready ho in Hindi
6. शादी के लिए लड़की की सूरत से ज्यादा सीरत अच्छी हो – Shadi ke liye ladki ki surat se sirat achhi ho in Hindi
7. शादी के लिए ऐसी लड़की देखें जिसे घर के कुछ काम आते हों – Shadi aisi ladki se kare jise ghar ke kaam aate ho in Hindi
8. शादी के लिए ऐसी लड़की ढूंढे जो आपके घर को अपना घर समझे – ladki aapke ghar ko apna samjhe in Hindi
9. शादी के लिए लड़की ऐसी हो जो जरूरत पड़ने पर जॉब कर सके – Shadi ke liye job wali ladki honi chahiye in Hindi

शादी के लिए लड़की संस्कारी होनी चाहिए – Shadi ke liye ladki sanskari honi chahiye in Hindi

शादी के लिए लड़की संस्कारी होनी चाहिए - Shadi ke liye ladki sanskari honi chahiye in Hindi

आजकल ज्यादातर लड़कियां अपनी मर्जी से रहना चाहती हैं और जरुरत पड़ने पर एडजस्ट करने की कोशिश नहीं करती हैं। शादी के लिए लड़की ऐसी होनी चाहिए जो हर सिचुएशन में एडजस्ट हो जाए। अगर आपके घर में जींस या सूट पहनने की अनुमति नहीं है और बड़े बुजुर्गों के सामने साड़ी पहनना जरूरी होता है तो आप शादी के लिए ऐसी लड़की देखें जो आपके माता पिता के सामने जींस पहनने की जिद ना करे। स्थिति को समझकर रहे और सबकी खुशियों का ध्यान रखे। आपके घर में पूजा पाठ होता हो तो सुबह जल्दी नहाकर वह भी उसमें योगदान दे। लड़की ऐसी होनी चाहिए जो घर के लोगों के साथ मिलजुलकर रहे शादी के लिए ऐसी लड़की को ना चुने जो किसी की भी बात की परवाह ना करे।

(और पढ़े – लव मैरिज या अरेंज मैरिज, कौन सी होती है अच्‍छी?)

शादी के लिए लड़की ऐसी हो जो अपने पति और बड़ों का सम्मान करे – Pati ki ijjat karne wali ladki se kare shadi in Hindi

शादी के लिए लड़की ऐसी हो जो अपने पति और बड़ों का सम्मान करे - Pati ki ijjat karne wali ladki se kare shadi in Hindi

लड़कियां भी काफी डॉमिनेटिंग नेचर की होती हैं और शादी के बाद पति पर धौंस जमाती रहती हैं। ऐसे में मैरिड लाइफ प्रभावित होती है। इसलिए शादी के लिए लड़की ऐसी होनी चाहिए जो पति के बातों को सुने और उसका पालन करे। घर के बड़ों की सेवा और सम्मान करे। अगर घर के किसी सदस्य को सुबह जल्दी जाना हो तो समय पर नाश्ता तैयार कर दे। यदि कोई बीमार पड़े तो उसकी देखभाल करे ना की पीछा छुड़ाने की कोशिश करे। रिश्तेदारों की इज्जत करे और उनके साथ ठीक से पेश आए। शादी के लिए लड़की तो वास्तव में ऐसी ही होनी चाहिए।

(और पढ़े – एक अच्छी पत्नी कैसे बने जाने अच्छी जीवनसाथी बनने के 34 टिप्स…)

सरल स्वभाव की लड़की शादी के लिए होती है अच्छी – Simple nature ki ladki shadi ke liye achhi hoti hai in Hindi

सरल स्वभाव की लड़की शादी के लिए होती है अच्छी - Simple nature ki ladki shadi ke liye achhi hoti hai in Hindi

शादी के लिए लड़की सरल स्वभाव की होनी चाहिए। इस तरह की लड़कियां ससुराल में बड़ों की दो चार बातें बर्दाश्त कर लेती हैं और जल्दी पलटकर जवाब नहीं देती हैं। सरल और शांत स्वभाव की लड़की सबके साथ मिलजुलकर रहती है और लोगों को भी ऐसा स्वभाव पसंद आता है। वह अपने पति को समझती है और ज्यादा डिमांड नहीं करती है। इस तरह की लड़कियां काफी खुश और रोमांटिक होती हैं। इसलिए शादी के लिए इसी तरह की लड़की होनी चाहिए।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

शादी के लिए लड़की पढ़ी लिखी होनी चाहिए – Shadi ke liye educated ladki ho in Hindi

शादी के लिए लड़की पढ़ी लिखी होनी चाहिए - Shadi ke liye educated ladki ho in Hindi

कहा जाता है कि एक शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित करती है। इसलिए शादी के लिए पढ़ी लिखी लड़की खोजनी चाहिए। पढ़ी लिखी लड़कियों का नजरिया चीजों के प्रति अलग होता है और वह तरीके से काम को करती हैं। उन्हें घर और बाहर दोनों जगह एडजस्ट करने में परेशानी नहीं होती है और हर तरह के लोगों के साथ वो बहुत कंफर्टेबल होकर बातचीत कर लेती हैं। लड़की पढ़ी लिखी होने के साथ ही चीजों से अप टू डेट भी रहे। उसे देश दुनिया में घटित हो रही चीजों का पर्याप्त ज्ञान हो और वह इतनी पढ़ी लिखी हो कि कम से कम अपने बच्चों का होमवर्क करा सके।

(और पढ़े – लड़को को क्या पसंद होता है लड़कियों में…)

लड़की ऐसी होनी चाहिए जो आपसे शादी करने के लिए तैयार हो – Ladki aisi ho jo aapse shadi ko ready ho in Hindi

लड़की ऐसी होनी चाहिए जो आपसे शादी करने के लिए तैयार हो - Ladki aisi ho jo aapse shadi ko ready ho in Hindi

शादी के लिए लड़की ऐसी होनी चाहिए जिस पर आपसे जबरदस्ती शादी करने का कोई दबाव ना हो। लड़कियों को पार्टनर सेलेक्ट करने का ऑप्शन नहीं दिया जाता है। इसलिए लड़कियां ना चाहते हुए भी मजबूरी में शादी के लिए हां बोल देती हैं और अपनी लाइफ से समझौता कर लेती हैं। अगर आप लड़की ढूंढ रहे हैं तो वह ऐसी होनी चाहिए कि अगर आप उसे ना पसंद हों तो वह आपको बता सके और सीधे मना कर सके। किसी के दबाव में आकर या इम्प्रेस होकर शादी ना करे। फ्रैंक लड़कियां सोच समझकर डिसीजन लेती हैं जिससे की आगे चलकर शादी के बाद कोई परेशानी नहीं होती है।

(और पढ़े – शादी के लिए सही उम्र क्या है…)

शादी के लिए लड़की की सूरत से ज्यादा सीरत अच्छी हो – Shadi ke liye ladki ki surat se sirat achhi ho in Hindi

शादी के लिए लड़की की सूरत से ज्यादा सीरत अच्छी हो - Shadi ke liye ladki ki surat se sirat achhi ho in Hindi

आजकल लोग लड़कियों की सुंदरता देखकर उन्हें शादी के लिए पसंद कर लेते हैं। शादी के लिए लड़की की सूरत तो ठीक है लेकिन लड़की की सीरत भी अच्छी होनी चाहिए। अगर लड़की बहुत सुंदर है लेकिन समझदार नहीं और मन की अच्छी नहीं है तो फिर उसकी सुंदरता का कोई मतलब नहीं है। इसलिए अगर आप शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हों तो लड़की की सीरत को भी परखने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके माता पिता और घर के अन्य सदस्यों के लिए भी अच्छी होनी चाहिए। वह मन की कोमल हो और मृदुभाषी हो। शादी के लिए लड़की ऐसी ही होनी चाहिए।

(और पढ़े – खूबसूरती के अलावा महिलाओं की ये 6 ख़ूबियाँ जो पुरुषों को करती हैं आकर्षित…)

शादी के लिए ऐसी लड़की देखें जिसे घर के कुछ काम आते हों – Shadi aisi ladki se kare jise ghar ke kaam aate ho in Hindi

शादी के लिए ऐसी लड़की देखें जिसे घर के कुछ काम आते हों - Shadi aisi ladki se kare jise ghar ke kaam aate ho in Hindi

अगर आप अरेंज्ड मैरिज के लिए लड़की देख रहे हैं तो लड़की ऐसी होनी चाहिए कि उसे घर के कुछ काम आते हों। शादी के बाद अगर लड़की को चाय भी बनाने ना आती हो तो इसमें आपकी बदनामी होगी। इससे बेहतर है कि आप ऐसी लड़की देखें जिसे कुछ सामान्य चीजें बनानी आती हो और घर गृहस्थी के बारे में थोड़ा बहुत पता हो। वह समय पर उठ जाए, आपके ऑफिस जाने के टाइम पर नाश्ता तैयार कर दे और खुश रहे। वह अपनी जिम्मेदारियों को समझे और हर बात उसे समझानी ना पड़े। लड़की इस तरह की होगी तो आपका जीवन खुशहाल रहेगा और आप अपनी पसंद पर प्राउड फील करेंगे।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें…)

शादी के लिए ऐसी लड़की ढूंढे जो आपके घर को अपना घर समझे – Ladki aapke ghar ko apna samjhe in Hindi

शादी के लिए ऐसी लड़की ढूंढे जो आपके घर को अपना घर समझे - ladki aapke ghar ko apna samjhe in Hindi

शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां ससुराल को अपना घर नहीं बल्कि पति का घर समझती हैं। इसलिए वो जल्दी वहां के लोगों से घुल मिल नहीं पाती हैं और घर के काम भी बिना मन से करती हैं। आप शादी के लिए ऐसी लड़की देखें जो आपके घर को अपना समझे और आपके घर के सदस्यों को भी अपना सके। वह किसी के साथ रुखा व्यवहार ना करे और जैसे अपने घर में कोई काम जिम्मेदारी से करती है वैसे ही आपके घर में करे। वह किसी चीज को लेकर डरे सहमें नहीं और जरूरत पड़ने पर घर के लोगों की हेल्प लेकर काम को पूरा करे और ससुराल में भी खुलकर जिए।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

शादी के लिए लड़की ऐसी हो जो जरूरत पड़ने पर जॉब कर सके – Shadi ke liye job wali ladki honi chahiye in Hindi

शादी के लिए लड़की ऐसी हो जो जरूरत पड़ने पर जॉब कर सके - Shadi ke liye job wali ladki honi chahiye in Hindi

वैसे तो बहुत सी लड़कियां जॉब करना चाहती हैं लेकिन आपको ऐसी लड़की खोजना चाहिए जो शादी के तुरंत बाद नहीं तो भविष्य में जरुरत पड़ने पर जॉब करके अपने पति को सपोर्ट कर सके। वास्तव में किसी के भी घर की आर्थिक स्थिति हमेशा बदलती रहती है। हो सकता है आपने लड़की से इस शर्त पर शादी किया हो कि आप उसे जीवन भर पूरा सुख और आराम देंगे। लेकिन जीवन में कुछ परिस्थितियां ऐसी आती हैं जब आपकी बीवी को भी नौकरी करके घर के खर्चे चलाने पड़े तो टकराव की स्थिति ना आ जाए। इसलिए लड़की देखने जाएं तो यह जरूर देख लें कि वह इतनी पढ़ी लिखी हो कि भविष्य में उसे कोई जॉब मिल सके।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration