घरेलू उपाय

दांतों को मजबूत करने के उपाय – Danto ko majboot karne ke upay in Hindi

दांतों को मजबूत करने के उपाय, तरीके और नुस्खे - Danto ko majboot karne ke upay, tarike aur nuskhe in Hindi

Danto ko majboot karne ke upay दांत हमारे शरीर का एक अभिन्‍न और अनिवार्य हिस्‍सा हैं। इसलिए दांतों को मजबूत करने के उपाय, तरीके और नुस्‍खे आपको पता होना चाहिए। दांतों का स्‍वस्‍थ होना आपके चेहरे की सुंदरता को भी परिभाषित करता है। कल्‍पना करें कि यदि आपके दांत न हों तो आप कैसा महसूस करेंगे। आप अपनी इच्‍छानुसार भोजन का सेवन नहीं कर पायेंगे साथ ही आपका चेहरा बुजुर्गों की तरह दिखाई देगा। हालांकि यह मात्र एक कल्‍पना है। लेकिन यदि आपके दांत स्‍वस्‍थ और मजबूत नहीं होगें तो ऐसी स्थिति आने में समय नहीं लगेगा। आपको घबराने की आवश्‍यकता नहीं है क्‍योंकि दांतों को मजबूत करने के उपाय भी मौजूद हैं। आप अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करके और कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन कर दांतों को मजबूत बना सकते हैं। आज इस लेख में आप दांतों को मजबूत करने के उपाय, तरीके और घरेलू नुस्‍खे संबंधी जानकारी प्राप्त करेगें।

विषय सूची

1. कमजोर दांत के लक्षण क्‍या है – kamjor dant ke lakshan kya hai in Hindi
2. दांतों को मजबूत बनाने के उपाय – Danto ko majboot banane ke upay in Hindi

3. दांत मजबूत करने के तरीके – Dant Majboot karne ke tarike in Hindi

कमजोर दांत के लक्षण क्‍या है – kamjor dant ke lakshan kya hai in Hindi

कमजोर दांत के लक्षण क्‍या है – kamjor dant ke lakshan kya hai in Hindi

अक्‍सर हम देखते हैं कि छोटे बच्‍चों और बुजुर्गों के दांतों में दर्द बना रहता है। हालांकि कमजोर दांत के लक्षण किसी भी उम्र में दिखाई दे सकते हैं। कमजोर दांत के लक्षण में ढीले दांत, खाने के दौरान दर्द या असुविधा, दांतों के आसपास मसूड़ों की सूजन या लालिमा, मसूड़ों से खून आना आदि शामिल हैं। स्‍वाभाविक रूप से दांतों को मजबूत करने के उपाय और तरीके अपनाकर आप भी अपने दांतों को स्‍वस्‍थ रख सकते हैं।

(और पढ़े – दांत दर्द ठीक करने के 10 घरेलू उपाय…)

दांतों को मजबूत बनाने के उपाय – Danto ko majboot banane ke upay in Hindi

आपके दांत आपके स्‍वस्‍थ रहने का एक प्रमुख साधन है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि बिना दांतों के आप उचित आहार का सेवन नहीं कर सकते हैं। जिससे आपको पर्याप्‍त पोषक तत्‍व प्राप्‍त होते हैं। यदि आपके दांत कमजोर हैं या उनमें किसी प्रकार की समस्‍या है तो आपको तुरंत ही दांतों को मबजूत बनाने के उपाय अपनाना चाहिए। इसके लिए आप कुछ औषधीय जड़ी-बूटीयों, खाद्य पदार्थों और अच्‍छी आदतों को शामिल कर सकते हैं। आइए विस्‍तार से जाने दांतों को मजबूत करने के उपाय क्‍या हैं।

दांतों को मजबूत करने का उपाय फ्लॉस करना – Danto ko majboot karne ka upay Floss in Hindi

दांतों को मजबूत करने का उपाय फ्लॉस करना – Danto ko majboot karne ka upay Floss in Hindi

बहुत से लोग अपने दांतों की सफाई पर विशेष ध्‍यान नहीं देते हैं और फ्लॉसिंग नहीं करते हैं। उन्‍हें लगता है कि दांतों पर ब्रश करना ही काफी है जबकि ऐसा नहीं है। फ्लॉस (floss) दांत साफ करने का एक धागा होता है। जो लोग मानते हैं कि केवल ब्रश करने से दांत साफ होते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है। क्‍योंकि ब्रश करना दांतों के बीच के छोटे-छोटे गैप या दूरी को प्रभावी रूप से साफ नहीं कर सकता है। जिससे आपके द्वारा खाए गए भोजन के अवशेष दाढ़ के किनारों से दूर नहीं होती है और वहीं जमा होती रहती है। जिसके परिणामस्‍वरूप दांतों की समस्‍याएं होने लगती है। लेकिन नियमित रूप से फ्लोसिंग इस प्रकार की समस्‍या को दूर कर सकता है।

यह आगे से लेकर पीछे तक दांतों को कुशलता से साफ करता है। यदि आप भी अपने दांतों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से फ्लॉस करें।

(और पढ़े – ये है ब्रश करने का सही तरीका, ऐसे करें दांत साफ…)

दांतों को मजबूत बनाने के लिए उपाय खूब पानी पिएं – For Strong teeth Drink a lot of water in Hindi

दांतों को मजबूत बनाने के लिए उपाय खूब पानी पिएं – For Strong teeth Drink a lot of water in Hindi

दांतों को मजबूत बनाने के सबसे प्रभावी उपाय में पर्याप्‍त पानी पीना भी शामिल है। पानी पीना आपके दांतों में मौजूद भोजन के अवशेष और बैक्‍टीरिया आदि को साफ करने का काम करता है। इसके अलावा पानी पीना एसिडिटी के लक्षणों को भी बेअसर करता है जो दांतों के सुरक्षा आवरण को नुकसान पहुंचाते हैं। आप भी अपने दांतों को मजबूत बनाने के लिए भोजन के बाद कुल्‍ला करने की आदत बनाएं। जिससे भोजन के बाद मुंह में बचे हुए भोजन के टुकड़ों को बाहर किया जा सके। जिससे दांतों की सड़न और अन्‍य समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप भी अपने दांतों को मजबूत बनाने के लिए बहुत सारा पानी पीना सुनिश्चित करें।

(और पढ़े – क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए…)

दांतों को मजबूत करने के उपाय काली मिर्च और हल्‍दी – Danto ko majboot karne ke upay Black pepper and turmeric in Hindi

दांतों को मजबूत करने के उपाय काली मिर्च और हल्‍दी – Danto ko majboot karne ke upay Black pepper and turmeric in Hindi

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कालीमिर्च और हल्‍दी को मसाले के रूप में भी उपयोग किया जाता है जो कि वास्‍तव में जड़ी बूटीयां हैं। इनका उपयोग करने से मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिसके कारण आप अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आप कालीमिर्च और हल्‍दी के पाउडर का पेस्‍ट बनाएं और इससे अपने दांतों और मसूड़ों की हल्‍की मालिश करें। इसके बाद आप लगभग 30 मिनिट तक कुछ भी ना खाएं और न ही कुछ पिएं। ऐसा करने से आपको मसूड़ों की सूजन से राहत मिलेगी साथ ही हल्‍दी और कालीमिर्च के पोषक तत्‍व आपके दांतों को मजबूत करेंगे।

(और पढ़े – काली मिर्च के फायदे और नुकसान…)

दांत मजबूत करने के तरीके – Dant Majboot karne ke tarike in Hindi

आप अपने दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों का उपयोग दांत मजबूत करने के तरीके के रूप में कर सकते हैं। इनका नियमित उपयोग आपके मुंह संबंधी अन्‍य समस्‍याओं को भी प्रभावी रूप से दूर कर सकते हैं। दांत मजबूत करने के तरीके में आप मुलेठी, तुलसी और पुदीना जैसे उत्‍पादों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

दांत मजबूत करने का तरीका आंवला – Dant majboot karne ka tareka Amla in Hindi

दांत मजबूत करने का तरीका आंवला – Dant majboot karne ka tareka Amla in Hindi

आंवला में विटामिन सी की अच्‍छी मात्रा होती है। सभी लोग यह जानते भी हैं कि आंवले का सेवन दांतों के लिए अच्‍छा होता है। लेकिन अधिकांश लोग जानने के बाद भी इसे अनदेखा कर देते हैं। आंवले में मौजूद विटामिन सी दांतों और मसूड़ो से जुड़ी समस्‍याओं को प्रभावी रूप से दूर करने और इन्‍हें मजबूत बनाने में मदद करता है। आप आंवले का सेवन करने के साथ ही आंवले के रस से दिन में कई बार कुल्‍ला कर सकते हैं। ऐसा करना भी आपके दांतों के लिए फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – आंवला के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

दांत मजबूत करने का घरेलू उपाय नमक – Dant Majboot karne ka gharelu upay namak in Hindi

दांत मजबूत करने का घरेलू उपाय नमक – Dant Majboot karne ka gharelu upay namak in Hindi

आप अपने आहार में नमक का नियमित सेवन करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि नमक का उपयोग आपके दांतों को मजबूत बना सकता है। आप अपने दांतों को स्‍ट्रोग बनाने के लिए भी नमक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक लें और इससे अपने दांतों की मालिश करें। ऐसा करने से आपके मसूड़े स्‍वस्‍थ रहेंगे। जिससे स्‍वाभाविक रूप से दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है।

(और पढ़े – सोडियम क्या है – स्रोत, मात्रा, फायदे और नुकसान…)

दांत हिलने पर पुदीने का तेल फायदेमंद – Dant Hilne par pudine ka tel in Hindi

दांत हिलने पर पुदीने का तेल फायदेमंद – Dant Hilne par pudine ka tel in Hindi

पुदीने का तेल आपके दांतों को मजबूत करने का सबसे अच्‍छा तरीका हो सकता है। यह मसूड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करता है। यदि आपके दांत कमजोर हैं और हिल रहे हैं तब भी आप पुदीने के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। दांतों के दर्द से राहत पानी के लिए आप पुदीने के तेल से मसूड़ों की मालिश करें। पुदीने में मौजूद दर्द नाशक और सूजन विरोधी गुण मसूड़ों को आराम दिलाने और दांतों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

(और पढ़े – पुदीना के तेल के फायदे और नुकसान…)

दांतों को मजबूत करने का उपाय है नीम– Dant ko majboot karne ka upay hai Neem in Hindi

दांतों को मजबूत करने का उपाय है नीम– Dant ko majboot karne ka upay hai Neem in Hindi

दांतों को मजबूत करने के लिए एक और आयुर्वेदिक उपाय नीम है। नीम में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो दांतों को स्वस्थ रखने और मसूड़ों को मजबूत करने में मदद करता है। एक अध्‍ययन के अनुसार दांतों के पारंपरिक उपचार के लिए नीम के पत्‍तों का उपयोग किया जा सकता है। अध्‍ययन के अनुसार नीम, आम या क्‍लोरहेक्सिडाइन (chlorhexidine) युक्‍त माउथवॉश का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। क्‍योंकि इनमें कई प्रकार के एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। यदि आप दांतों को मजबूत करना चाहते हैं तो नियमित रूप से 3 स्‍प्‍ताह तक दिन में दो बार नीम से बने माउथवॉस का उपयोग करें। यह आपके दांतों को मजबूत करने के साथ ही मसूड़ों को भी स्‍वस्‍थ रखने में सहायक होता है।

(और पढ़े – नीम के फायदे और नुकसान…)

दांत मजबूत करने का घरेलू नुस्‍खा लौंग तेल – Dant majboot karne ka gharelu nuskha clove oil in Hindi

दांत मजबूत करने का घरेलू नुस्‍खा लौंग तेल – Dant majboot karne ka gharelu nuskha clove oil in Hindi

प्राचीन समय से ही दांत के दर्द को कम करने और दांतों को मजबूत बनाने के उपाय में लौंग के तेल का उपयोग किया जा रहा है। मसूड़ों में सूजन और दर्द होने की स्थिति में लौंग तेल बहुत ही प्रभावी होता है। लौंग में विभिन्‍न प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जो दांतों को कमजोर करने वाले बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में सहायक होते हैं। अपने दांतों को मजबूत करने के लिए आप नियमित रूप से दिन में दो लौंग के तेल से दांतों और मसूड़ों की मालिश कर सकते हैं। लौंग का तेल दांत मजबूत करने का घरेलू नुस्‍खा है जो कि बहुत ही प्रभावी होता है।

(और पढ़े – लौंग के तेल के फायदे और नुकसान…)

दांतों को मजबूत करने के लिए चिकन सूप – Danto ko majboot karne ke liye Chicken soup in Hindi

दांतों को मजबूत करने के लिए चिकन सूप – Danto ko majboot karne ke liye Chicken soup in Hindi

यदि आपको दांतों से संबंधित समस्‍याएं हैं तो चिकन सूप आपकी मदद कर सकता है। यह विशेष रूप से भोजन के दौरान दांतों में होने वाले दर्द के लिए प्रभावी घरेलू उपचार हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप हल्‍का गर्म वेजिटेबल सूप या चिकन सूप का सेवन कर सकते हैं। यह आपको दर्द और सूजन संबंधी समस्‍याओं से राहत दिला सकता है। इसके अलावा इस प्रकार के आहार का सेवन करने से शरीर को भी अतिरिक्‍त मात्रा में पोषक तत्‍व प्राप्‍त होते हैं। ये पोषक तत्‍व शरीर को विभिन्‍न प्रकार के संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं।

(और पढ़े – चिकन सूप के फायदे और नुकसान…)

दांतों को मजबूत कैसे करें में दही का उपयोग – Danto ko majboot Kaise kare me dahi ka Upyog in Hindi

दांतों को मजबूत कैसे करें में दही का उपयोग – Danto ko majboot Kaise kare me dahi ka Upyog in Hindi

प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक्‍स प्राप्‍त करने का सबसे अच्‍छा तरीका ताजे दही का सेवन करना है। प्रोबायोटिक्‍स हमारे शरीर के अच्‍छे बैक्‍टीरिया होते हैं। दही का सेवन करने से आप अपने शरीर में अच्‍छे बैक्‍टीरिया की संख्‍या को बढ़ाकर खराब बैक्‍टीरिया की संख्‍या को संतुलित कर सकते हैं। दांतों का कमजोर होना और अन्‍य दांतों से संबंधी समस्‍याएं इन खराब बैक्‍टीरिया की अधिक मात्रा के कारण होती हैं। इसलिए दांतों को मजबूत करने के लिए दही का सेवन अच्‍छा होता है। इसके अलावा नियमित रूप से दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।

(और पढ़े – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे…)

दांत मजबूत करने के लिए उपयोगी टी ट्री आयल – Strong teeth for Tea Tree Oil in Hindi

दांत मजबूत करने के लिए उपयोगी टी ट्री आयल – Strong teeth for Tea Tree Oil in Hindi

अध्‍ययनों से पता चलता है कि टी ट्री ऑयल दांतों को मजबूत बना सकता है। क्‍योंकि इसमें बहुत से एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होने के कारण टी ट्री आयल मसूड़ों की सूजन को भी कम करने में सहायक होता है। इस तरह से आप अपने मसूड़ों को स्वस्‍थ रखकर अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं। दांतों को मजबूत करने के लिए आप टी ट्री आयल युक्‍त टूथ पेस्‍ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर भी टी ट्री आयल से दांतों और मसूड़ों की मालिश कर सकते हैं। यह दांतों में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में प्रभावी माना जाता है।

(और पढ़े – टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान…)

दांतों को मजबूत करने का तरीका मुलैठी – Danto ko majboot karne ka tarika Mulethi in Hindi

दांतों को मजबूत करने का तरीका मुलैठी – Danto ko majboot karne ka tareka Mulethi in Hindi

मुलैठी एक औषधीय जड़ी बूटी है जो आपके दांतों को मजबूत करने का तरीका हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि मुलैठी में लिकोरीसीडिन और लिकोरीसोफ्लैवन ए मौजूद होता है। ये घटक दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्‍टीरिया के विकास को रोकने और उन्‍हें नष्‍ट करने में सहायक होते हैं। इसलिए आप अपने दांतों को मजबूत और स्‍वस्‍थ बनाने के लिए मुलैठी युक्‍त टूथ पेस्‍ट का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – मुलेठी के फायदे और नुकसान…)

दांतों को मजबूत करे हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां – Strong teeth for Green Leafy Vegetables in Hindi

दांतों को मजबूत करे हरी पत्‍तेदार सब्‍जीयां – Strong teeth for Green Leafy Vegetables in Hindi

आप अपने कमजोर दांतों को स्‍वस्‍थ रखने के घरेलू उपाय के रूप में हरी पत्‍तेदार सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। क्‍योंकि इस प्रकार की सब्जियों का सेवन करने से रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि होती है। जिससे आपके शरीर को संक्रमण फैलाने वाले बैक्‍टीरिया से लड़ने की शक्ति मिलती है। आप अपने आहार में इन हरी पत्‍तेदार सब्जियों को सलाद के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।

(और पढ़े – सलाद खाने के फायदे, नुकसान, समय और तरीका…)

मजबूत दांतों के लिए खट्टे फलों से बचें – Majboot Danto ke liye Khatte fal se Bache in Hindi

मजबूत दांतों के लिए खट्टे फलों से बचें – Majboot Danto ke liye Khatte fal se Bache in Hindi

खट्टे फल स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन करना आपके दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। नींबू जैसे अन्‍य खट्टे फलों में अम्‍ल की अधिक मात्रा होती है जो दांतों के सुरक्षा कवच या तामचीनी (enamel) को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे आपके दांत कमजोर और क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में इस प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

(और पढ़े – नींबू के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration