मेरिज & सेक्स

कैसे पता लगाया जाए कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं – Ladke Ne Shadi Se Pehle Sex Kiya Hai Ya Nahi

कैसे पता लगाया जाए कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं - Ladke Ne Shadi Se Pehle Sex Kiya Hai Ya Nahi

इस लेख में बताया गया है कि कैसे पता लगाया जाए कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं। विशेषज्ञ भी इस बात से सहमत हैं कि पहली बार, ज्यादातर लड़के और लड़कियां सेक्स करने से घबराते हैं। इसका कारण अति-उत्तेजना है जो घबराहट को बढ़ाता है। यदि आपका साथी आपके साथ पहली बार सेक्स करते समय थोड़ा घबराया हुआ है, तो आप समझ सकतीं हैं कि वह अभी भी वर्जिन है। ऐसें ही कई संकेत होते हिं जिसकी मदद से यह पता लगाया जाए कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं। सबसे पहले, आपको यह समझना चाहिए कि किसी लड़के या लड़की के कौमार्य का कोई मेडिकल परीक्षण नहीं है। इसका मतलब है कि किसी लड़के या लड़की ने किसी के साथ सेक्स किया है या नहीं, इसका पता टेस्ट से नहीं लगाया जा सकता है।

लड़कियों के मामले में, कौमार्य आमतौर पर एक झिल्ली या हाइमन से जुड़ा होता है। यह माना जाता है कि जिसका हाइमन टूटा हुआ है वह वर्जिन नहीं है। हालांकि, डॉक्टर की इस पर अलग राय हैं। डॉक्टरों का मानना है कि हाइमन योनि की दीवार पर मौजूद ऊतक का एक पतला टुकड़ा है। यह आमतौर पर योनि के पास एक छेद के रूप में देखा जाता है। जन्म के समय लगभग 10-15 प्रतिशत लड़कियों के शरीर में हाइमन नहीं होता है। इसलिए हाइमन टूटने और कौमार्य खोने का कोई सवाल ही नहीं है। दूसरा, हाइमन संभोग के बिना भी टूट सकती है। असल में, यह मास्टरबेट के दौरान, टैम्पोन बदलते समय, या बिना किसी विशेष कारण के भी भी टूट सकती है।

लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं? – Ladke ne shadi se pehle sex kiya hai ya nahi

लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं – Ladke ne shadi se pehle sex kiya hai ya nahi

लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं जानने का कोई शारीरिक और यौन तरीका नहीं है। लेकिन आप कुछ तरीकों से इसका पता लगा सकते हैं। ऐसे लड़के अपनी पहली मुलाकात में लड़कियों से बात करने में शर्माते हैं या घबराते हैं या बात करने में असहज महसूस करेंगे। खैर, आप इन 10 ट्रिक्स और संकेतों से जान सकतीं हैं कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे है, जिससे आप भी मालूम कर सकतीं है कि आपके पति ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं? सचमुच कुछ ऐसे संकेत है जिनपर थोड़ा-सा ध्यान देने पर ही आपको पता लग जायेगा कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं।

संबंध बनाते समय शर्म महसूस करना

संबंध बनाते समय शर्म महसूस करना

अगर किसी लड़के ने कभी सेक्स नहीं किया है, तो उसे पता नहीं होगा कि इसे कैसे शुरू किया जाए। लड़का आप को छूने या चूमने से पहले पूछ सकता हैं। उसी समय, यदि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है तो उसे पता होगा कि बोले बिना इसे कैसे शुरू किया जाए।

(और पढ़े – इन आसान तरीकों से जानें लड़का वर्जिन है या नहीं…)

कंडोम का उपयोग करना नहीं जानता

कंडोम का उपयोग करना नहीं जानता

जिन लड़कों ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है उन्हें पुरुष को कंडोम के इस्तेमाल का बिल्कुल भी पता नहीं होगा। इसका कोई ज्ञान नहीं होने के कारण, वह इसे कई बार लगाने का प्रयास करेगा और वह इसे अपने पेनिस पर चढ़ाने में कई बार विफल हो जाएगा। इसका मतलब यह नहीं है कि वह वर्जिन है, लेकिन यह भी हो सकता है कि उसने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया हो।

(और पढ़े – सभी प्रकार के कंडोम का उपयोग कैसे करें…)

जल्दी डिस्चार्ज हो जाना

जल्दी डिस्चार्ज हो जाना

आपको बता दें कि बहुत जल्दी ऑर्गेज्म प्राप्त करना एक स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कई लड़के पहली बार सेक्स करते समय बहुत जल्दी ऑर्गेज्म पा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि पहली बार संबंध बनाने वाले लड़के को बढ़ती हुई कामोत्तेजना के कारण जल्दी डिस्चार्ज हो सकता है।

(और पढ़े – चरम सुख (ऑर्गेज्म) का अनुभव कैसा होता है…)

सेक्स के दौरान घबराहट

सेक्स के दौरान घबराहट

इसमें कोई शक नहीं है और विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि पहली बार सेक्स करने पर ज्यादातर लड़के और लड़कियां घबरा जाते हैं। इसका कारण अति-उत्तेजना है जो घबराहट को बढ़ाता है। यदि आपका साथी थोड़ा घबराया हुआ है, तो आप समझ सकतीं हैं कि उसने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है।

(और पढ़े – पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं तो अपनाएं ये तरीके…)

सेक्स की पहल न कर पाए

सेक्स की पहल न कर पाए

अगर आप किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में हैं और वह आपको छूने से हिचकता है या सेक्स करने की पहल नहीं करता है तो इसका अर्थ यह है कि उसने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है। वास्तव में शादी से पहले सेक्स कर चुके लड़कों को यह मालूम होता है कि किसी लड़की को सेक्स करने के लिए कैसे तैयार किया जाता है और ऐसे लड़के कभी कभी बिना एक शब्द बोले ही सिर्फ इशारों से लड़की को सेक्स के लिए राजी कर लेते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको छूने और किस करने में शर्माता है और सेक्स का कभी नाम नहीं लेता है तो उसने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार सेक्स कैसे करें…)

फोरप्ले करना नहीं आता है

फोरप्ले करना नहीं आता है

फोरप्ले सेक्स को चरम पर ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। फोरप्ले करने से न सिर्फ लड़के को आनंद आता है बल्कि लड़की को भी सेक्स का बेहतर सुख मिलता है। लेकिन यदि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है और वह पहली बार सेक्स करने जा रहा है तो उसे यह मालूम नहीं होता है कि फोरप्ले क्या होता है, इसे कैसे करते हैं और क्यों करते हैं। वह फोरप्ले से शुरूआत न करके बिस्तर पर अपनी पार्टनर के साथ सीधे सेक्स करने की कोशिश करता है। सेक्स करने के इस नौसिखिए अंदाज से आप आसानी से परख सकती हैं कि लड़के ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है।

(और पढ़े – बेहतरीन फोरप्ले कैसे करें…)

लड़की के साथ बिस्तर पर झिझक होती है

लड़की के साथ बिस्तर पर झिझक होती है

सेक्स विशेषज्ञों (sexologist) का मानना है कि बेड पर पार्टनर के साथ सेक्लुअल, अंतरंग और गंदी बातें करने से यौन उत्तेजना बढ़ती है। जब कोई लड़का पहली बार अपने पार्टनर के साथ बिस्तर पर होता है तो वह अपने पार्टनर के साथ गंदी बातें नहीं कर पाता है और यहां तक कि पार्टनर द्वारा गंदी बातें शुरू करने पर वह शर्माने लगता है और उसे कपड़े उतारने में भी बहुत झिझक और शर्म महसूस होती है। इस आधार पर बहुत आसानी से जाना जा सकता है कि लड़के ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है और पहली बार सेक्स करने जा रहा है।

(और पढ़े – पति को बिस्तर पर इम्प्रेस करने के तरीके…)

किस करने में भी संकोच होता है

किस करने में भी संकोच होता है

कहा जाता है कि दो लोगों के बीच शारीरिक संबंध सीधे नहीं बनता है बल्कि जिस्म को छूकर इसकी शुरूआत की जाती है। जो लड़के ने शादी से पहले सेक्स कर चुके होते हैं उनके किस करने का तरीका वर्जिन लड़कों से काफी अलग होता है। पहले भी सेक्स कर चुके लड़के लड़कियों को कसकर पकड़कर स्मूच करते हैं या फिर लिप लॉक किस करते हैं और फिर धीरे धीरे सेक्स की तरफ बढ़ते हैं। जबकि जिस लड़के ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है वह सही तरीके से किस करने की भी शुरूआत भी नहीं कर पाते हैं। वह न तो लड़की को कसकर पकड़ पाते हैं और ना ही स्मूच या लिप लॉक किस कर पाते हैं। उन्हें यह सब सीखने और सहज होकर करने में समय लगता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़के ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया है।

(और पढ़े – लड़की को किस कैसे किया जाता है…)

सेक्स मूव्स के बारे में जानकारी

सेक्स मूव्स के बारे में जानकारी

जब आप पहली बार अपने साथी के साथ सेक्स कर रही होती हैं, तो यह देखा जाता है कि वह सभी मूव्स से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और वह सेक्स फैंटेसी, एक्शन और हर चीज के बारे में बहुत आश्वस्त हैं, तो कुछ गड़बड़ है। लेकिन यदि लड़के ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया, तो उसे पेनिट्रेटिव पार्ट के बारे में सही जानकारी नहीं होती है और वह फोरप्ले न करके सेक्स करने की जल्दी में होता है, इसलिए क्या लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं इस सच्चाई को समझने में देरी नहीं करनी चाहिए।

(और पढ़े – सेक्स के बारे में ये 21 बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए…)

योनि छेद के बारे में भ्रमित हो

योनि छेद के बारे में भ्रमित हो

माना कि सभी लड़के पोर्न वीडियो देखते हैं, लेकिन पहली बार सेक्स करने के बाद, योनि सेक्स करते समय सही जगह को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन जो लड़के शादी से पहले सेक्स कर चुकें हैं उन्हें इस मामले में कोई समस्या नहीं होती है। और वह सही छेद का पता तुरंत लगा लेते हैं।

अब तो आप जान गयीं होगीं कि कैसे किसी मेडिकल टेस्ट के बिना ही आप यह पता लगा सकती हैं कि किसी लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है या नहीं। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें ऐसा कोई पक्का तरीका नहीं है जिससे आप जान सकें कि उसने शादी से पहले संभोग किया है या नहीं। अगर आपको लगता है कि लड़के ने शादी से पहले सेक्स किया है तो उससे सीधे बात करें और उसकी बात पर भरोसा करना ही एकमात्र विकल्प है।

(और पढ़े – योनि में कितने छेद होते हैं और क्या होता है उनका काम…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration