सौंदर्य उपचार

लड़कों के लिए गोरा होने के 10 घरेलू उपाय – Top 10 Fairness Tips For Men Hindi

लड़कों के लिए गोरा होने के 10 घरेलू उपाय – Ladko Ke Liye Gora Hone Ke Gharelu Upay

Ladko Ke Gora Hone Ka Gharelu Upay यदि आपको लगता है कि सिर्फ लड़कियां ही गोरी बनने के लिये पागल रहती हैं? तो शायद आप गलत सोच रहें हैं क्योंकि आज कल लड़के भी गोरा होना चाहते हैं। क्‍या गोरा होने के उपाय लड़कों के लिए नहीं हो सकते हैं। ऐसा नहीं है जिस तरह से लड़कियों के लिए गोरा होने के लिए प्राकृतिक घरेलू उपाय संभव है उसी तरह लड़कों के लिए भी गोरा होने के घरेलू उपाय मौजूद हैं। पहले की बात और थी लेकिन अब समय के साथ लड़कों की सुंदरता पर ध्‍यान दिया जाता है। सुंदर और गोरी त्‍वचा सिर्फ लड़कियों के लिए आवश्‍यक नहीं है।

इसलिए कुछ ऐसे आसान तरीके हैं जो के मर्दों के लिए गोरा होने के लिए प्रभावी माने जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में आप लड़कों के लिए गोरा होने के घरेलू उपाय क्‍या हैं यह जानेंगें। आइए जानते हैं लड़को को गोरा होने का तरीका और मर्दों को गोरा होने के उपाय के बारे में।

विषय सूची

  1. लड़को को गोरा होने का तरीका शहद और नींबू – Ladko Ko Gora Hone Ka Tarika Shahad Aur Nimbu In Hindi
  2. मर्दों को गोरा होने का उपाय शहद और कॉफी – Ladko Ko Gora Hone Ka Gharelu Upay Honey And Coffee In Hindi
  3. लड़को को गोरा होने का घरेलू उपाय बादाम, चंदन और नीम – Mardo Ke liye Gora Hone Ke Upay Badam, Chandan Aur Neem in Hindi
  4. गोरा होने का घरेलू उपाय लड़कों के लिए ऑरेंज जूस और हल्‍दी – Orange Juice Aur Haldi Gora Hone Ka Tarika For Boy In Hindi
  5. लड़को को गोरा होने का घरेलू नुस्खा पपीता फेस मास्क – Papaya Face Mask Gora Hone Ke Upay For Boy In Hindi
  6. लड़को को गोरा होने का आसान तरीका एलोवेरा और संतरा – Ladko Ko Gora Hone Ka Asan Tarika Aloe Vera Aur Santra In Hindi
  7. मर्दों को गोरा होने के उपाय दूध और नींबू फेस पैक – Ladko Ko Gora Hone Ka Gharelu Nuskha Doodh Aur Nimbu In Hindi
  8. लड़को के गोरे होने की क्रीम दही और केला – Ladko Ke Gora Hone Ki Cream Dahi Aur Kela In Hindi
  9. लड़को को गोरा होने का तरीका आंवला जूस और शहद – Ladko Ko Gora Hone Ke Nuskhe Amla Juice Aur Shahad In Hindi
  10. मर्दों को गोरा होने के उपाय टमाटर और हल्‍दी – Ladko Ko Gora Hone Ka Nuskha Tamatar Aur Haldi In Hindi
  11. लड़को को गोरा होने का घरेलू उपाय अंरडी का तेल – Mardo Ko Gora Hone Ka Upay Castor Oil In Hindi
  12. गोरा दिखने के लिए अपनी त्वचा की देखभाल करना – Taking Care Of Your Skin For Fairness In Hindi

लड़को को गोरा होने का तरीका शहद और नींबू – Ladko Ko Gora Hone Ka Tarika Shahad Aur Nimbu In Hindi

लड़को को गोरा होने का तरीका शहद और नींबू - Ladko Ko Gora Hone Ka Tarika Shahad Aur Nimbu In Hindi

महिलाओं की तरह पुरुष अपने चेहरे को साफ कर गोरी त्‍वचा प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें किसी रासायनिक उत्‍पाद की आवश्‍यकता नहीं है। लड़के गोरा होने के लिए प्राकृतिक क्‍लींजर के रूप में नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। गोरा होने के उपाय के रूप में लड़के अपने रेग्यूलर फेस वॉश की जगह नींबू के रस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह मर्दों की कड़क त्‍वचा को गोरा और जवां बना सकता है। इसके लिए आप शहद और नींबू के रस की बराबर मात्रा लें और इससे अपने चेहरे को साफ करें। शहद चेहरे की त्‍वचा को हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा यह चेहरे में जमी गंदगी, धूल अन्‍य जीवाणुओं से छुटकारा दिला सकता है।

इस तरह शहद और नींबू के फायदे से लड़के भी अपने चेहरे को गोरा और सुंदर बना सकते हैं। यदि आप भी लड़के के गोरा होने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह सबसे अच्‍छा विकल्‍प है।

(और पढ़े – शहद के फायदे चेहरे और त्वचा के लिए…)

मर्दों को गोरा होने का उपाय शहद और कॉफी – Ladko Ko Gora Hone Ka Gharelu Upay Honey And Coffee In Hindi

मर्दों को गोरा होने का उपाय शहद और कॉफी - Ladko Ko Gora Hone Ka Gharelu Upay Honey And Coffee In Hindi

लड़कियों के लिए बहुत से स्‍क्रब उत्‍पाद आते हैं। लेकिन ये उत्‍पाद पुरुषों की रफ त्‍वचा के लिए प्रभावी नहीं होते हैं। इसके लिए लड़के 1 चम्‍मच शहद, 1 चम्‍मच कॉफी और जैतून के तेल की कुछ बूंदें लें। इन सभी को अच्‍छी तरह से मिलाएं और अपने चेहरे पर इसे अच्‍छे से लगाएं। लगाने के बाद कुछ देर तक इंतजार करें अपने चेहरे को स्‍क्रब करते हुए चेहरे को धो लें। लड़को के गोरे होने के उपाय में यह मिश्रण आपके चेहरे की मृत त्‍वचा को हटाने में मदद करता है। इस तरह से आप भी अपने चेहरे को स्‍क्रब करने के लिए इस प्रभावी फेस वॉस का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – कॉफी पीने के फायदे और नुकसान…)

लड़को को गोरा होने का घरेलू उपाय बादाम, चंदन और नीम – Mardo Ke liye Gora Hone Ke Upay Badam, Chandan Aur Neem in Hindi

लड़को को गोरा होने का घरेलू उपाय बादाम, चंदन और नीम - Mardo Ke liye Gora Hone Ke Upay Badam, Chandan Aur Neem in Hindi

लड़कियों की तरह लड़के भी अपने चेहरे को गोरा बनाने के लिए प्राकृतिक फेस मास्‍क का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नींम की पत्तियों के पेस्‍ट की आवश्‍यकता होती है। इस नींम के पेस्‍ट में चंदन पाउडर, बादाम पाउडर और हल्‍दी पाउडर को मिलाएं। अच्‍छी तरह से मिलाने के बाद एक गाढ़ा पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर मालिश करते हुए लगाएं। चेहरे पर पेस्‍ट लगाने के बाद इसे सूखने दें या लगभग 20 मिनिट के बाद इसे गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। यह फेस मॉस्‍क पुरुषों की सख्‍त त्‍वचा को गोरा और मुलायम बना सकता है।

(और पढ़े – नीम फेस पैक के फायदे, कैसे बनायें और लगाने का तरीका…)

गोरा होने का घरेलू उपाय लड़कों के लिए ऑरेंज जूस और हल्‍दी – Orange Juice Aur Haldi Gora Hone Ka Tarika For Boy In Hindi

गोरा होने का घरेलू उपाय लड़कों के लिए ऑरेंज जूस और हल्‍दी - Orange Juice Aur Haldi Gora Hone Ka Tarika For Boy In Hindi

नारंगी में मौजूद औषधीय घटक त्‍वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन सी की उच्‍च मात्रा होती है जो आपकी त्‍वचा को स्‍वस्‍थ्‍य और गोरा बनाने में मदद करता है। यह त्‍वचा की कोमलता है और बनावट को भी सुधारने में सहायक होता है। गोरा होने होने के तरीके के लिए आपको केवल 2 चम्‍मच संतरे का रस और 1 चुटकी हल्‍दी की आवश्‍यकता होती है। इन दोनों को आपस में अच्‍छी तरह मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे सूखने दें। लगभग 20 मिनिट इंतजार करने के बाद आप इसे सामान्‍य पानी से धोकर साफ कर लें। नियमित रूप से इस विधि का उपयोग कर लड़के भी अपने चेहरे को गोरा और स्‍वस्‍थ्‍य बना सकते हैं।

(और पढ़े – हल्दी फेस पैक चेहरे को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए…)

लड़को को गोरा होने का घरेलू नुस्खा पपीता फेस मास्क – Papaya Face Mask Gora Hone Ke Upay For Boy In Hindi

लड़को को गोरा होने का घरेलू नुस्खा पपीता फेस मास्क - Papaya Face Mask Gora Hone Ke Upay For Boy In Hindi

महिलाओं की तरह पुरुषों द्वारा भी चेहरे को गोरा करने के लिए पपीता का उपयोग किया जा सकता है। लकिन इसके लिए लड़कों को हरे पपीते की आवश्‍यकता होती है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि कच्‍चे पपीते में पपैन (papain) की उच्‍च मात्रा होती है। यह एक एंजाइम है जो त्‍वचा को एक्‍सफोलिएट (exfoliating) करने में मदद करता है। इस फेस मॉस्‍क को बनाने के लिए कच्‍चे पपीते को छील लें और इसके बाद पपीते का चिकना पेस्‍ट बनाएं। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनिट के लिए लगाएं। जब फेस मॉस्‍क सूख जाये तो आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। लड़कों के गोरा होने के घरेलू उपाय के रूप में पपीता का इस्‍तेमाल फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – घर पर बनायें पपीता का फेस पैक…)

लड़को के गोरा होने का आसान तरीका एलोवेरा और संतरा – Ladko Ko Gora Hone Ka Asan Tarika Aloe Vera Aur Santra In Hindi

लड़को को गोरा होने का आसान तरीका एलोवेरा और संतरा - Ladko Ko Gora Hone Ka Asan Tarika Aloe Vera Aur Santra In Hindi

सदियों से त्‍वचा के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एलोवेरा का उपयोग किया जा रहा है। एलोवेरा में पाये जाने वाले पोषक तत्‍व त्‍वचा की समस्‍त समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पुरुष भी अपने चेहरे को गोरा करने के लिए एलोवरा का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए वे एलोवेरा की ताजा पत्तियों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इन ताजा पत्तियों से एलोवेरा जेल निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे को शीतलता का अनुभव कराता है। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें संतरे के रस की भी मिला सकते हैं। क्‍योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करता है।

इसके लिए आप एलोवेरा जेल और संतरे के रस को बराबर मात्रा में भी उपयोग कर सकते हैं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्‍की मालिश करें। जब ये फेस मॉस्‍क सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

(और पढ़े – चेहरे पर एलोवेरा फेस पैक का उपयोग कैसे करें…)

मर्दों को गोरा होने के उपाय दूध और नींबू फेस पैक – Ladko Ko Gora Hone Ka Gharelu Nuskha Doodh Aur Nimbu In Hindi

मर्दों को गोरा होने के उपाय दूध और नींबू फेस पैक - Ladko Ko Gora Hone Ka Gharelu Nuskha Doodh Aur Nimbu In Hindi

मर्दों की त्‍वचा को गोरा बनाने के लिए दूध और नींबू फेस पैक का उपयोग किया जा सकता है। यह त्‍वचा को गोरा करने और स्किन टोन को सुधारने में सहायक होता है। इसके अलावा नींबू में मौजूद विटामिन सी त्‍वचा के लिए एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करता है। इसकी मौजूदगी के कारण विभिन्‍न प्रकार के संक्रमणों से बचा जा सकता है। इसके अलावा विटामिन सी शरीर में कोलेजन के स्‍तर को भी बढ़ाता है। जिससे लड़कों की त्‍वचा गोरी हो सकती है।

उपयोग करने के लिए आप 1 चम्‍मच दूध में 1 चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण में आप थोड़ा सा चावल का आटा भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से चेहरे पर लगाएं। यह आपके चेहरे में मृत कोशिकाओं की पपड़ी को दूर कर सकता है। इस तरह से मर्दों को गोरा होने के उपाय लड़के उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – गोरी त्वचा पाने के लिए चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने का तरीका…)

लड़को के गोरे होने की क्रीम दही और केला – Ladko Ke Gora Hone Ki Cream Dahi Aur Kela In Hindi

लड़को के गोरे होने की क्रीम दही और केला - Ladko Ke Gora Hone Ki Cream Dahi Aur Kela In Hindi

बहुत से लोग फेशियल करने के दौरान दही और केला का उपयोग करते हैं। क्‍योंकि इन दोनों में त्‍वचा को स्‍वस्‍थ्‍य रखने वाले गुण मौजूद होते हैं। केला में वे सभी विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं जो लड़को के चेहरे को गोरा बनाने में सहायक होते है। इसे उपयोग करने के लिए आपको चाहिए 1 कप दही और छिलका सहित केला। आप किसी ब्‍लांइडर की मदद से इन दोनों का एक पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनिट तक इंतेजार करें। इसके बाद चेहरे को सामान्‍य पानी से धो लें। नियमित रूप से उपयोग करने पर यह आपको 1 सप्‍ताह में भी अच्‍छे परिणाम दिला सकता है।

(और पढ़े – केले के फेस पैक और फेस मास्क से पाएं चमकती और दमकती त्वचा…)

लड़को के गोरा होने का तरीका आंवला जूस और शहद – Ladko Ko Gora Hone Ke Nuskhe Amla Juice Aur Shahad In Hindi

लड़को को गोरा होने का तरीका आंवला जूस और शहद - Ladko Ko Gora Hone Ke Nuskhe Amla Juice Aur Shahad In Hindi

आप जानते हैं कि आंवला आपकी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आंवला रस के फायदे आपकी त्‍वचा को गोरा बना सकते हैं। आंवले के रस को आप दोनों आंतरिक या बाहृय रूप से उपयोग कर सकते हैं। सेवन करने या त्‍वचा पर लगाने दोनों के अच्‍छे परिणाम होते हैं। नियमित रूप से आंवले के रस का उपयोग पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ्‍य रखने और त्‍वचा समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। त्‍वचा को गोरा बनाने के लिए आप आंवले के रस के साथ शहद का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

इन दोनों की पर्याप्‍त मात्रा लें और इसे मिलाकर फेस मास्‍क की तरह चेहरे पर लगाएं। विकल्‍प के रूप में आप आंवले के रस का नियमित सेवन भी कर सकते हैं। कुछ लोगों को आंवले का रस सिर में लगाने से जलन या खुजली हो सकती है। इसी प्रभाव को कम करने के लिए शहद का उपयोग किया जाता है।

(और पढ़े – आंवला के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

लड़को को गोरा होने के नुस्‍खा टमाटर और हल्‍दी – Ladko Ko Gora Hone Ka Nuskha Tamatar Aur Haldi In Hindi

लड़को को गोरा होने के नुस्‍खा टमाटर और हल्‍दी - Ladko Ko Gora Hone Ka Nuskha Tamatar Aur Haldi In Hindi

प्राचीन समय से ही हल्‍दी का उपयोग सौंदर्य उत्‍पाद के रूप में किया जा रहा है। हल्‍दी में औषधीय और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसलिए यह त्‍वचा के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इस उत्‍पाद के साथ यदि टमाटर को मिलाया जाये तो यह और भी अधिक प्रभावी हो सकता है। क्‍योंकि टमाटर त्‍वचा की टैन को हटाने में सहायक होता है।

यह लड़कों के लिए गोरा हाने का सबसे अच्‍छा और घरेलू उपाय है। फेस पैक बनाने के लिए आप टमाटर का पेस्‍ट बनाएं और इसमें आवश्‍यकतानुसार हल्‍दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से आप कुछ ही दिनों में गोरी त्‍वचा प्राप्‍त कर सकते हैं।

(और पढ़े – टमाटर को चेहरे पर लगाने के फायदे…)

लड़को को गोरा होने का घरेलू उपाय अंरडी का तेल – Mardo Ko Gora Hone Ka Upay Castor Oil In Hindi

लड़को को गोरा होने का घरेलू उपाय अंरडी का तेल - Mardo Ko Gora Hone Ka Upay Castor Oil In Hindi

समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां आना केवल महिलाओं की समस्‍या नहीं है। यह समस्‍या पुरुषों को भी प्रभावित करती है। लेकिन अरंडी का तेल इस प्रकार की समस्या से आपको छुटकारा दिला सकता है। चेहरे पर लगाने के लिए इसके तेल की कुछ बूंदें लें और इसमें 1 चुटकी हल्‍दी मिलाएं। अच्‍छी तरह से मिश्रण तैयार करने के बाद आप इसे अपने चेहरे में लगाएं। इस इस औषधी मिश्रण का उपयोग आंख के नींचे के काले घेरे पर भी लगा सकते हैं। नियमित रूप से इस फेस पैक का उपयोग करने से आपको सुंदर गोरी और झुर्रियों रहित त्‍वचा प्राप्‍त हो सकती है।

(और पढ़े – अरंडी के तेल के फायदे त्वचा और बाल में…)

गोरा दिखने के लिए अपनी त्वचा की देखभाल करना – Taking Care Of Your Skin For Fairness In Hindi

गोरा दिखने के लिए अपनी त्वचा की देखभाल करना - Taking Care Of Your Skin For Fairness In Hindi

चेहरे की सफाई और टोनिंग: आप पाएंगे कि अपनी त्वचा को नियमित रूप से साफ़ करने से आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है। एक अच्छे क्लीन्ज़र का प्रयोग करें और अपने चेहरे को दिन में दो बार साफ़ करें। इसे सुबह और फिर शाम को प्रयोग करें।

त्वचा की सुरक्षा: आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक गोरा बनाने के लिए कुछ मॉइस्चराइज़र का उपयोग कर सकते हैं। फेयरनेस क्रीम आपकी त्वचा के लिए भी अच्छी हैं। अगर आप धूप में बाहर जाने से पहले इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो क्रीम या लोशन में एसपीएफ (SPF) होना चाहिए। अपनी स्किन को तेज धूप से बचाव के लिए फुल स्लीव की शर्ट, टोपी और धूप का चश्मा पहनें।

अशुद्धियों को बाहर निकालें: आपके शरीर और चेहरे से मृत कोशिकाओं को साफ़ करने से त्वचा जवां और नरम दिखेगी। चेहरे और शरीर के क्षेत्र कोमलता और देखभाल के साथ अधिक सुंदर दिखेंगे। चेहरे के स्क्रब बाजार में उपलब्ध हैं और आप अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार इनका चयन कर सकते हैं। स्क्रब करने से पहले आप अपने चेहरे को भाप देने के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं। इससे आपकी त्वचा के गहरे छिद्रों से गंदगी और तेल निकल जाएगा।

शेविंग को अपनी दैनिक आदत बनायें: रात में दाढ़ी बनाने की कोशिश करें ताकि आपके चेहरे से तरल पदार्थ निकल जाएं। चेहरे की सूजन जो करीबी दाढ़ी बनाने का परिणाम है वह आपके चेहरे पर नहीं दिखाई देगा। और आप सुबह स्वस्थ और निखरी त्वचा वाले दिखेंगे।

(और पढ़े – गोरी और चमकदार त्वचा पाने के लिए सौंदर्य टिप्स…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration