मेकअप

काजल लगाने के फायदे, नुकसान और लगाने का तरीका – How to apply Kajal, its benefits and side effects in Hindi

काजल लगाने के फायदे, नुकसान और लगाने का तरीका - How to apply Kajal, its benefits and side effects in Hindi

How to apply kajal in eyes in Hindi महिलाएं काजल का उपयोग अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती हैं। यह महिलाओं की ब्यूटी का एक अहम हिस्सा है, जिसे लगाने पर आंखें सुंदर और बड़ी दिखाई देने लगती हैं। काजल को “कोहल” नाम से भी जाना जाता है। काजल एक सॉफ्ट और क्रीमी प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आपकी आंखों में चमक आती है। कई लोग काजल तो लगाते हैं, लेकिन इसे लगाने का सही तरीका उन्हें नहीं पता होता। इसलिए, अगर आप रोजाना आंखों में काजल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।

सदियों से आंखों को आकर्षक बनाने के लिए केवल महिलाएं ही नहीं पुरूष भी काजल का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पहले की तरह आज भी काजल लोगों की ब्यूटी का अहम हिस्सा है। यह आपके रूप को संवारने के साथ ही आंख से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। वैसे तो, आजकल बाजार में कई तरह के काजल उपलब्ध हैं, लेकिन केमिकल युक्त होने के कारण ये आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ज्यादातर विशेषज्ञ घर पर बनाए गए काजल का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

अगर आप काजल जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल रोजाना करतीं हैं, तो आज का हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे आंखों में काजल लगाने के फायदे व नुकसानों के बारे में। इतना ही नहीं, यहां आप जान सकते हैं आंखों में काजल लगाने का सही तरीका भी।

  1. आंखों में काजल लगाने से क्या होता है – Aankhon mein kajal lagane se kya hota hai in Hindi
  2. आंखों में काजल लगाने के फायदे – Aankhon mein kajal lagane ke fayde in Hindi
  3. आंखों में काजल लगाने के नुकसान – Aankhon mein kajal lagane ke nuksan in hindi
  4. घर पर ऑर्गेनिक काजल बनाने की विधि – How to make kajal at home in Hindi
  5. घर पर बादाम से काजल कैसे बनाते हैं – How to make almond kajal at home in Hindi
  6. काजल लगाने का सही तरीका – How to apply kajal in eyes in Hindi
  7. काजल लगाते समय बरतें सावधानियां – Precautions To Be Followed While Applying Kajal in Hindi
  8. अच्छे काजल का चुनाव कैसे करें – How to choose the best kajal in Hindi
  9. आंखों में काजल लगाने से जुड़े लोगों के सवाल और जवाब – Questions and answers of applying kajal in the eyes in Hindi

आंखों में काजल लगाने से क्या होता है – Aankhon mein kajal lagane se kya hota hai in Hindi

आंखों में काजल लगाने से क्या होता है - Aankhon mein kajal lagane se kya hota hai in Hindi

सुंदर आंखें आपकी सुंदरता को चार गुना बढ़ा देती है। खासतौर से, जब इसमें काजल लगा लिया जाए, तो बात ही क्या है। आंखों में काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही आंखों को ठंडक भी मिलती है। सोई हुई आखें फ्रेश हो जाती है, साथ ही यह सूरज की तेज धूप से भी आंखों को सुरक्षित रखता हैं। कुल मिलाकर काजल आपकी सुंदरता को निखारने के साथ ही आपको आंखों से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।

(और पढ़े – क्या नवजात शिशु की आँखों में काजल या सुरमा लगाना सुरक्षित है?)

आंखों में काजल लगाने के फायदे – Aankhon mein kajal lagane ke fayde in Hindi

आंखों में काजल लगाने के फायदे - Aankhon mein kajal lagane ke fayde in Hindi

आप सोच रहे होंगे काजल लगाने से क्या फायदा होता है? काजल न केवल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से भी राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद है। इसी तरह आंखों में काजल लगाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं, जिनके बारे में आप नीचे जान सकते हैं।

काजल लगाने के फायदे आंखों की खूबसूरती बढ़ाए

काजल आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। इसे लगाने के बाद आंखों का शेप अच्छा होता है और आंखें सुंदर दिखती हैं।

आंख में काजल लगाने के फायदे आंख संबंधी समस्या दूर करने के लिए

काजल आंख संबंधी समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेदिक काजल में पीतल और चांदी का उपयोग होता है, जो आपकी आंखों से जुड़ी हर तरह की समस्या के लिए लाभकारी है। यह आंखों में एलर्जी की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। आंखों को बार-बार मसलने से रक्त वाहिकाओं में सूजन की समस्या होने लगती है, ऐसे में काजल लगाने से सूजन खत्म हो जाती है। भले ही आप काजल अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगाते हों, लेकिन ये आपको मोतियाबिंद और रतौंधी जैसे रोगों से बचाने में मददगार है।

काजल के फायदे आंखों की रोशनी बढ़ाए

काजल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। पर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बेहतर है कि आप घर में बने काजल ही लगाएं।

(और पढ़े – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय…)

आंखों को धूप से बचाए आंखों का काजल

शायद आपको न पता हो, लेकिन काजल आपकी आंखों को धूप से बचाने में बहुत मदद करता है। कई बार आंखों में धूप पड़ने से आंखें लाल हो जाती हैं और पानी आने लगता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से काजल लगाते हैं, तो आप इस समस्या से काफी हद तक बचे रह सकते हैं।

आंखों में काजल लगाने के फायदे आंखों में आए ताजगी

आंखों में काजल लगाने से आपकी आंखों को फ्रेश फील होता है और थकान भी दूर होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि घर में बने काजल में कपूर का उपयोग होता है और कपूर में एस्ट्रींजेंट के साथ इंफेक्शन को खत्म करने के गुण मौजूद होते हैं। इसलिए घर में बना काजल आंखों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

(और पढ़े – आंखों की थकान दूर करने के घरेलू उपाय…)

आंख में काजल लगाने के फायदे आंखों को कीट पतंगों से बचाए

अक्सर गाड़ी चलाते वक्त आंखों में कीड़ा चला जाता है, जिससे आंखों में दर्द होने लगता है। ऐसे में काजल आंखों में कीट पतंगों से बचाने में बहुत मदद करता है।

काजल लगाने के फायदे दिलाए डार्क सकल्र्स से छुटकारा

आयुर्वेदिक काजल में देसी घी का उपयोग होता है, जिससे आंखों की थकान दूर होती है और इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे आने वाले काले घेरे भी कम होते हैं। इतना ही नहीं, काजल आंखों की सफाई करने में भी मददगार है।

(और पढ़े – डार्क सर्कल हटाने के आसान तरीके…)

आंख में काजल लगाने के फायदे बुरी नजर से बचाए

माना जाता है, कि काजल बुरी नजर से बच्चों और बढ़ों को भी बचाता है। पहले के जमाने दादी, नानी बच्चों को नजर से बचाने के लिए घर का बना काजल माथे या कान के पीछे लगाती थीं। आज भी कई घरों में यह मान्यता है। और अधिक जानने के लिए पढ़ें बच्चों को काजल लगाना चाहिए या नहीं?

काजल लगाने के फायदे आंखों को बड़ा दिखाने में

जिन लोगों की आंखें छोटी-छोटी होती हैं, उनके लिए काजल बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे लगाने से आंखें बड़ी दिखने लगती हैं और सुंदर भी। कभी-कभी ज्यादा सोने या ज्यादा रोने से आंखों में सूजन आ जाती है, जिससे आंखें छोटी-छोटी हो जाती हैं। ऐसे में आंखों को नॉर्मल दिखाने में काजल बहुत फायदेमंद है।

(और पढ़े – छोटी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आईमेकअप टिप्‍स…)

आंखों में काजल लगाने के नुकसान – Aankhon mein kajal lagane ke nuksan in Hindi

आंखों में काजल लगाने के नुकसान - Aankhon mein kajal lagane ke nuksan in hindi

आंखों में काजल लगाने के जहां अनेक फायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी हैं। नीचे जानिए आंखों में काजल लगाने से होने वाले नुकसानों के बारे में।

  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों में सूखापन आना
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों में जलन महसूस होना।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से संक्रमण होना।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों के आसपास की त्वचा खराब हो जाना।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों के भीतर फोड़ों की शिकायत।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंख में खुजली और एलर्जी होना
  • काजल में मौजूद लेड से शरीर में लेड की मात्रा बढ़ना।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से नवर्स सिस्टम का खराब होना।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से किडनी से संबंधित बीमारी होना।
  • आंखों में काजल लगाने के नुकसान से मांसपेशियों का विकास रूकना।

(और पढ़े – आंखों में खुजली के कारण, लक्षण और उपाय…)

घर पर ऑर्गेनिक काजल बनाने की विधि – How to make kajal at home in Hindi

 केमिकल युक्त काजल आपकी आंखों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए अच्छा होगा, कि आप घर में ऑर्गेनिक काजल बनाएं। इसे लगाने से आंखों में जलन नहीं होती, आंखों में आंसू नहीं आते और काजल लंबे समय तक टिका रहता है। तो चलिए नीचे जानते हैं, घर में काजल बनाने की विधि।

घर में काजल बनाने की सामग्री-

ऑर्गेनिक काजल बनाने की विधि –

घर में ऑर्गेनिक काजल बनाने के लिए सबसे पहले रूई को आकार में लंबा करें और इसमें अजवायन भरें और बंद कर एक लंबी बत्ती बना लें। आप चाहें, तो घी लगाकर बाती को पतला भी कर सकते हैं। बता दें, कि अजवायन, आखों को जलन से बचाती है और आंखों में जमा गंदगी को भी साफ करने में मदद करती है। काजल बनाने के लिए एक साफ दीपक और एक थाली लें। अब बाती को सरसों के तेल में डुबोएं और इन बाती को दीपक में रख दें और बचा हुआ सरसों का तेल भी इसमें डाल दें। आप चाहें, तो घी से भी बाती बना सकते हैं। अब दीपक को बीच में रखें और इसके चारों कोनों में स्टील के छोटे गिलास लगा दें और इनके ऊपर बड़ी थाली इस तरह रखें, कि दीपक ढंक जाए और दीपक की लॉ सीधे थाली पर पड़े।

अब दीपक जलाएं, इससे काला धुंआ उठने लगेगा और थाली पर कोल की तरह जमा हो जाएगा, जिससे काजल बनेगा। दस मिनट तक इसे जलने दें, ताकि काजल थाली पर जमा हो जाए। ध्यान रखें, कि थाली उठाने के लिए कपड़े की मदद लें, क्योंकि थाली गर्म हो जाती है, जिससे आपका हाथ जल सकता है। थाली उठाने के बाद आप देखेंगे, कि इस पर खूब सारा काजल जमा हो गया है। अब एक चाकू या चम्मच की मदद से इस काजल को हल्के हाथ से निकालें। बता दें, कि इस वक्त काजल पाउडर के रूप में होगा। इस काजल को डिब्बी में भर दें और घी डालकर मिला लें। इससे काजल क्रीमी हो जाएगा। ऑर्गेनिक काजल बनकर तैयार है। आप कभी भी इसे अपनी आंखों में लगा सकते हैं।

(और पढ़े – आंखों के लिए अरंडी के तेल के फायदे…)

घर पर बादाम से काजल कैसे बनाते हैं – How to make almond kajal at home in Hindi

घर पर बादाम से काजल कैसे बनाते हैं - How to make almond kajal at home in Hindi

बादाम का काजल इन हिंदी अजवायन के आलावा आप बादाम की मदद से भी घर पर नेचुरल काजल तैयार कर सकते हैं। नीचे जानिए इसे बनाने की विधि।

घर में काजल बनाने की सामग्री-

घर पर बादाम का काजल बनाने की विधि-

  • बादाम का काजल बनाने के लिए सबसे पहले बादामों को ट्विज़र की मदद से पकड़कर लाइटर से जलाएं।
  • तब तक जलाएं, जब तक बादाम क्रिस्प और डार्क न हो जाएं।
  • ध्यान रखें, इन्हें जलाते वक्त इनके नीचे कोई प्लेट या कटोरी जरूर रखें।
  • इसके बाद जले हुए बादामों का पाउडर बनाएं।
  • अब पाउडर में एलोवेरा जेल और नारियल तेल डाल लें। अच्छी तरह मिलाएं और काजल की तरह स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
  • बादाम का प्राकृतिक काजल बनकर तैयार है। आप इसे एक एयरटाइट डिब्बे में डालें और जब चाहें आंखों में लगा लें। वैसे तो आप उंगली से काजल लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे आंखों की अपर आईलिड पर आईलाइनर की तरह लगाना चाहते हैं, तो आई लाइनर ब्रश को काजल में डुबोएं और आंखों में स्ट्रोक बना लें।

(और पढ़े – बादाम के फायदे गुण लाभ और नुकसान…)

काजल लगाने का सही तरीका – How to apply kajal in eyes in Hindi

काजल लगाने का सही तरीका - How to apply kajal in eyes in Hindi

यूं तो काजल लगाना बहुत ही आसान है, लेकिन इसे लगाने के बाद आपकी आंखें तभी खूबसूरत दिखेंगी, जब आप इसे सही तरह से अप्लाई करेंगे। तो चलिए नीचे जानते हैं, आंखों में काजल लगाने का सही तरीका।

सामग्री-

  • काजल
  • स्मजिंग ब्रश
  • प्राइमर
  • मस्कारा या आईशैडो

काजल लगाने की विधि-

  • काजल लगाने से पहले चेहरे को क्लींजर या फेस वॉश से साफ कर लें
  • अब आंखों के आसपास के हिस्से को सूखे टॉवेल से अच्छी तरह से पोंछ लें।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है और आंखों के आसपास तैलीय त्वचा को साफ करना चाहते हैं, तो फेस पाउडर का इस्तेमाल करें।
  • अब काजल लें और सबसे पहले इसे अपनी आंखों की निचले वॉटरलाइन यानि रेखा पर काजल लगाएं। इसे एक गहरा रंग प्रदान करने के लिए बाहरी कोनों या क्षेत्र से काजल लगाना शुरू करें। अगर आपकी छोटी हैं, तो काजल को अंदर के कोनों पर न लगाएं, इससे आपकी आंखें और भी छोटी दिखेंगी।
  • काजल अप्लाई करने के बाद इसके ऊपर एक बार और काजल लगाएं। ऐसा करने से काजल लंबे समय तक चलेगा और आपकी आंखों को अट्रेक्टिव लुक देगा। अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो बाहरी कोनों पर ध्यान दें। इससे आंखें बड़ी दिखती हैं।
  • अब नुकीली काजल पेंसिल का यूज करते हुए आंख के बाहरी तरफ से काजल लगाना शुरू करें और अंदर की ओर ले जाएं। शुरूआत में उतना ही काजल लगाएं, जितना आपको अपनी आंखों पर अच्छा लगे।
  • अब काजल को स्मज करने के लिए स्मजिंग ब्रश का उपयोग करें।
  • अपनी आंखों को और निखारने के लिए लिक्विड लाइनर के बजाए अपनी काजल पेंसल का उपयोग करके अपर वॉटरलाइन को लाइन करें। इसके साथ लैशेस को लाइन करना ना भूलें। ऐसा करने से आपकी पलकों को घना लुक मिलेगा।
  • अब आंखों की ऊपरी पलक पर काम करना शुरू करें। इसके लिए पहले अपनी आंख बंद करें और बाहरी कोने से आंतरिक कोने तक एक सॉफ्ट लाइन खीचें। अच्छे एप्लीकेशन के लिए छोटे स्ट्रोक का उपयोग करें और धीरे-धीरे अपनी इच्छा के अनुसार इसे मोटा करें।
  • अब आखिरी में आप चाहें, तो न्यूट्रल या कलर आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस पूरी प्रक्रिया में आप अपनी भौहों को न भूलें। इन्हें घना करने के लिए ब्रो पोमेड का इस्तेमाल करें। शादी पार्टी में आप आर्टिफिशियल आईब्रो या फिर विभिन्न रंगों के काजल लगाकर अपनी आंखों को और खूबसूरत दिखा सकते हैं।

(और पढ़े – पार्लर जाने की बजाय घर पर ही करें अपना मेकअप…)

काजल लगाते समय बरतें सावधानियां – Precautions To Be Followed While Applying Kajal in Hindi

काजल लगाते समय बरतें सावधानियां - Precautions To Be Followed While Applying Kajal in Hindi

हमारी आंखें बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए इस पर अप्लाई किए जाने वाले गलत प्रोडक्ट के कारण आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। खासतौर पर जब आप अपनी आंखों पर काजल लगाते हैं, तो आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

  • सबसे पहली और जरूरी बात, कि आपको अपना काजल किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जर्म्स का खतरा बढ़ जाता है और आपकी आंखों में इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • यदि आप कॉन्टेक्ट लैंस पहनते हैं, तो आपको काजल पेंसिल का उपयोग करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, काजल लैंसेस को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है और आपकी आंखों को भी।
  • वाहन में बैठने के दौरान कभी भी आंखों में काजल लगाने की कोशिश न करें। इससे आप स्थायी क्षति या अंधेपन का भी शिकार हो सकते हैं।
  • जब आपकी आंखों में जलन या संक्रमण हो, तो आंखों में काजल लगाने से बचें।
  • रात में बिस्तर पर जाने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव करें। आंखों के मेकअप जैसे काजल, लाइनर को हटाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

(और पढ़े – कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते समय कैसे करें आंखों की देखभाल…)

अच्छे काजल का चुनाव कैसे करें – How to choose the best kajal in Hindi

अच्छे काजल का चुनाव कैसे करें - How to choose the best kajal in Hindi

आंखों में काजल लगाने से पहले इसका चुनाव करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं, कि आपको हमेशा अपनी आवश्यकता और वरीयता के हिसाब से काजल का चुनाव करना चाहिए। नीचे हम आपको बता रहे हैं, काजल खरीदते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आप हमेशा नोंक से शार्प किया हुआ काजल ही खरीदें। इनके टेक्सचर और रंग का चयन आप अपने हिसाब से कर सकते हैं।
  • लिक्विड काजल को खरीदने से पहले टेस्ट जरूर कर लें। इसके लिए अच्छा है, कि आप शॉप पर रखे काजल के टेस्टर को पहले ट्राई कर लें।
  • ग्लिटर वाली काजल पेंसिल का चयन करने से बचें, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
  • यदि आपकी आंखें संवेदनशील हैं, तो नेचुरल और ऑर्गेनिक काजल ही खरीदें।
  • अच्छी गुणवत्ता वाला काजल ही खरीदें, ये आपको आंखों के संक्रमण से बचाए रखेंगे।
  • अगर आपकी आंखें बहुत छोटी हैं, तो आप काजल के हल्के शेड भी चुन सकते हैं। ये शेड्स आपकी आंखों को काफी बड़ा दिखाने में मदद करेंगे।
  • काजल खरीदते वक्त हमेशा एक्सपायरी डेट का ध्यान रखें। क्योंकि अगर आप एक्सपायरी डेट के बाद काजल का उपयोग करते हैं, तो यह आपकी आंखों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।

(और पढ़े – मेकअप करते समय सही तरह से फाउंडेशन लगाने के लिए टिप्स…)

आंखों में काजल लगाने से जुड़े लोगों के सवाल और जवाब – Questions and answers of applying kajal in the eyes in Hindi

क्या काजल आंखों के लिए सुरक्षित है – Is kajal safe for the eyes in Hindi

क्या काजल आंखों के लिए सुरक्षित है - Is kajal safe for the eyes in Hindi

हां, काजल आपकी आंखों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। प्राचीन मिस्त्र में काजल को आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। भले ही आप दिन में कितना भी काजल क्यों न लगाए रखें, लेकिन रात में सोने से पहले इसे जरूर साफ करना चाहिए, ताकि आपकी त्वचा भी सांस ले सके।

(और पढ़े – पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखने के 6 मेकअप सीक्रेट…)

आंखों से काजल कैसे निकालें – How to remove kajal from the eyes in Hindi

आंखों से काजल कैसे निकालें - How to remove kajal from the eyes in Hindi

आमतौर पर आंखों के मेकअप को मेकअप रिमूवर या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर निकाला जाता है। आंखों का काजल हटाने के लिए मेकअप रिमूवर को कॉटन पैड पर लें और इसे काजल को नाजुकता के साथ साफ करें। रगड़ें नहीं, वरना आपको जलन हो सकती है। इसके बाद अपना चेहरा क्लींजर या फेस वॉश से धोएं।

(और पढ़े – मेकअप हटाने के घरेलू उपाय और मेकअप हटाने का तरीका…)

काजल को फैलने से कैसे रोकें – How do I prevent my kajal from smudging in Hindi

काजल को फैलने से कैसे रोकें - How do I prevent my kajal from smudging in Hindi

सबसे पहले तो एक स्मज प्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। अकेले इसे लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि आप इसके साथ पिगमैंटेड ब्लैक आईशैडो भी लगा सकते हैं। जिस तरह चेहरे पर फाउंडेशन को सेट करने के लिए पाउडर की जरूरत पड़ती है, उसी तरह काजल को भी पाउडर से सेट करना होता है। काजल लगाने के बाद आंखों पर आईलाइनर का इस्तेमाल करें। इससे काजल कम फैलता है और लंबे समय तक टिका भी रहता है।

काजल लगाना भी एक कला है। आंखों में काजल लगाना ही काफी नहीं है, इससे जुड़ी जानकारी हासिल करना भी लोगों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको काजल लगाने का बेहद शौक है, तो उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी के बाद आपका काम बेहद आसान हो गया होगा। अब आप काजल के नए रूपों और रंगों के साथ प्रयोग करने से डरे नहीं, बल्कि ऐसा करके आप अपनी कला को निखारने के साथ अपनी आंखों को दें बेहतरीन लुक।

(और पढ़े – घर पर कैसे करें ब्राइडल मेकअप…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration