जड़ीबूटी

विजयसार के फायदे और नुकसान – Vijaysar Benefits and Side effects in Hindi

विजयसार के फायदे और नुकसान – Vijaysar Benefits and Side effects in Hindi

Vijaysar ke fayde aur nuksan विजयसार पेड़ का उपयोग प्राचीन समय से ही औषधीय उपयोग के लिए किया जा रहा है। विजयसार के फायदे मुख्‍य रूप से मधुमेह जैसी गंभीर समस्‍या को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा विजयसार बहुत सी अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में सहायक होता है। इस आर्टिकल में आप विजयसार के फायदे और नुकसान के बारे में जानेगे। आइए जाने विजयसार के फायदे आप कैसे प्राप्‍त कर सकते हैं और इससे जुड़ी अन्‍य जानकारियां क्‍या हैं।

विषय सूची

1. विजयसार क्‍या है – What Is Vijaysar in Hindi
2. विजयसार पेड़ के बारे में – About The Vijaysar Tree in Hindi
3. विजयसार के फायदे – Vijaysar Benefits in Hindi

4. विजयसार के नुकसान – Vijaysar Ke Nuksan in Hindi

विजयसार क्‍या है – What Is Vijaysar in Hindi

विजयसार क्‍या है - What Is Vijaysar in Hindi

इस औषधीय पेड़ को मलबार कीनो कहते हैं जिसे भारत में विजयसार के नाम से भी जाना जाता है। विजयसार का वैज्ञानिक नाम पेट्रोकार्पस मारसूपियम (Pterocarpus Marsupium) है। औषधीय गुणों के कारण इस पेड़ का विभिन्‍न औषधीयों के निर्माण में व्‍यापक उपयोग किया जाता है विशेष रूप से मधुमेह रोग के लिए। इस पेड़ छाल का उपयोग किया जाता है साथ ही पेड़ की लकड़ियों से बने बर्तनों का उपयोग भोजन करने और पानी पीने के लिए उपयोग किये जाते हैं। आइए जाने विजयसार पेड़ के बारे में।

विजयसार पेड़ के बारे में – About The Vijaysar Tree in Hindi

भारतीय विजयसार के पेड़ बड़े पर्णपाती (deciduous) होते हैं। इस पेड़ की ऊंचाई लगभग 10 से 30 मीटर तक होती है। इस पेड़ का तना धुएं के रंग का होता है जिनकी छाल खुरदुरी होती है जिसके छोटे – छोटे टुकड़े निकलते हैं। इस पेड़ से गोंद निकलती है जिसका रंग लाल होता है। इस पेड़ की पत्तियां और शाखाएं बहुत ही फायदेमंद होती है। विजयसार पेड़ के फूल पीले रंग के होते हैं जिनसे फलों का उत्‍पादन होता है। इसके फल फलियों के रूप में होते हैं जिनमें 2 बीज होते हैं।

विजयसार के फायदे – Vijaysar Benefits in Hindi

औषधीय गुणों से भरपूर विजयसार पेड़ के बारे में सब जानते हैं कि इसके लाभ मधुमेह के लिए होते हैं। लेकिन इसके अलावा भी विजयसार में मौजूद पोषक तत्‍व और औषधीय गुण विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। विजयसार पेड़ के एंटी-हाइपरलिपेडिक गुण शरीर में कुल कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी और बंधनकारी गुण खून बहना, चोट और अन्‍य त्‍वचा समस्‍याओं का इलाज करने में मदद करते हैं। विजयसार के फायदों में एनीमिया, डायरिया, त्‍वचा समस्‍याएं, स्‍वशन संबंधी बीमारियां, दांतों की समस्‍या और बालों संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में होते हैं। आइए विस्‍तार से जाने विजयसार किस तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है।

विजयसार के फायदे मधुमेह के लिए – Vijaysar Benefits Diabetes in Hindi

विजयसार के फायदे मधुमेह के लिए - Vijaysar Benefits Diabetes in Hindi

मधुमेह की रोकथाम करने के लिए विजयसार एक प्रभावी उपाय माना जाता है। विजयसार का उपयोग कर आप मधुमेह के लक्षणों को कम कर सकते हैं। विजयसार रक्‍त शर्करा के स्‍तर को कम करने के साथ ही कोलेस्‍ट्रॉल को भी कम करता है। नियमित रूप से विजयसार का सेवन करने से यह मधुमेह के लक्षणों जैसे बार-बार पेशाब आना, बार-बार भूख और प्‍यास लगना, शरीर में दर्द और जलन आदि को निय‍ंत्रित करने में मदद करता है। इसके औषधीय रूप में विजयसार का उपभोग करने के साथ ही कुछ लोग इसकी लकड़ी से बने बर्तनों में भोजन करने की सलाह देते हैं।

(और पढ़े – शुगर ,मधुमेह लक्षण, कारण, निदान और बचाव के उपाय…)

विजयसार के लाभ खून की कमी रोके – Vijaysar For Prevent Anemia in Hindi

विजयसार के लाभ खून की कमी रोके - Vijaysar For Prevent Anemia in Hindi

जिन लोगों को एनीमिया या खून की कमी होती है उनके लिए विजयसार बहुत ही फायदेमंद जड़ी बूटी मानी जाती है। विजयसार में मौजूद पोषक तत्‍वों में आयरन भी शामिल होता है जिसकी उच्‍च मात्रा होती है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्‍या होती है क्‍योंकि रक्‍त उत्‍पादन और हीमोग्‍लोबिन के लिए लोहे की आवश्‍यकता होती है। आप अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए विजयसार के लाभ उठा सकते हैं। यह आपके शरीर में रक्‍त उत्‍पादन को वृद्धि कर सकता है।

(और पढ़े – क्या है एनीमिया? कारण, लक्षण और आहार…)

विजयसार का उपयोग दस्‍त का इलाज करें – Use Vijaysar To Treat Diarrhea in Hindi

विजयसार का उपयोग दस्‍त का इलाज करें - Use Vijaysar To Treat Diarrhea in Hindi

प्राचीन समय से ही विजयासार का उपयोग औषधी के रूप में किया जा रहा है जो दस्त का इलाज कर सकता है। दस्‍त होने के दौरान निर्जलीकरण की समस्‍या हो सकती है। जिसके गंभीर परिणाम होते हैं। दस्‍त से ग्रसित व्‍यक्ति को बहुत अधिक थकान, सुस्‍ती या कमजोरी महसूस होती है। लेकिन दस्‍त का इलाज करने के लिए विजयसार का उपयोग किया जा सकता है। दस्‍त का उपचार करने के लिए आप विजयसार की छाल का उपयोग कर सकते हैं। आप विजयसार की छाल का पेस्‍ट बनाएं जिसमें आम और आमड़ा (Spondias) की छाल का उपयोग किया जा सकता है।

(और पढ़े – दस्‍त (डायरिया) के दौरान क्‍या खाएं और क्‍या ना खाएं…)

विजयसार के गुण पेट के कीड़े नष्‍ट करे – Vijaysar Use For Anti-Helminthic Drug in Hindi

विजयसार के गुण पेट के कीड़े नष्‍ट करे - Vijaysar Use For Anti-Helminthic Drug in Hindi

विशेष रूप से विजयसार बच्‍चों के लिए बहुत ही प्रभावी मानी जाती है। क्‍योंकि अक्‍सर बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं जिसके कारण उनको पर्याप्‍त पोषक तत्व प्राप्‍त नहीं होते हैं। साथ ही उनके पेट में दर्द की समस्‍या भी होती है। ऐसा नहीं है कि पेट के कीड़े केवल बच्‍चों में ही होते हैं यह वयस्‍कों में भी हो सकते हैं हालांकि इसकी संभावना कम होती है। आप पेट के कीड़ों को नष्‍ट करने के लिए विजयसार पेड़ की छाल का पाउडर तैयार करें और नियिमत रूप से इसका सेवन करें। यह आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने का सबसे प्रभावी घरेलू उपचार हो सकता है।

(और पढ़े – फूड पॉइजनिंग के कारण, लक्षण, निदान, दवा और इलाज…)

विजयसार का उपयोग हाथी पाँव का इलाज करें – Vijaysar Benefits for Elephantiasis in Hindi

एलिफेंटाइसिस या हाथी पांव एक ऐसी स्थिति है जिसमें रोगी के पैर में अनियंत्रित विकास होता है। जिसके परिणामस्‍वरूप रोगी का पैर विकृत रूप ले लेता है। इस दौरान रोगी को आंतरिक और बाहृय रूप से बहुत ही परेशानी का अनुभव होता है। यह रोग मच्‍छरों के काटने से होता है। लेकिन इस बीमारी का निदान करने के लिए विजयसार की छाल का उपयोग किया जा सकता है। यदि आप या आपके आसपास कोई व्‍यक्ति एलिफेंटाइसिस या हाथी पांव से प्रभावित है तो विजयसार एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

विजयसार लकड़ी के फायदे फ्रैक्‍चर में – Vijaysar Benefits for fracture in Hindi

भारत में मौजूद बहुत सी जनजातियां आज भी फ्रैक्‍चर और अन्‍य चोटों के उपचार के लिए विजयसार का उपयोग करती हैं। ये जनजातियां आज भी पारंपरिक उपचारों पर अधिक विश्‍वास करती हैं। फ्रैक्‍चर को ठीक करने के लिए विजयसार की छाल और हार्डवुड की लकड़ी का उपयोग किया जा सकता है। यह फ्रैक्‍चर और चोटों को प्रभावी रूप से ठीक कर सकती है।

विजयसार की छाल श्वसन समस्याओं के लिए – Vijaysar For Respiratory Problems in Hindi

विजयसार की छाल श्वसन समस्याओं के लिए - Vijaysar For Respiratory Problems in Hindi

कई कारणों से ब्रोंकाइटिस, अस्‍थमा और खांसी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। जिनका उपचार करने के लिए विजयसार की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक उपचार है जो कि इस समस्‍या का प्रभावी इलाज करने में समर्थ है। ब्रोंकाइटिस और अस्‍थमा दोनों ही गंभीर समस्‍याएं है जो व्‍यक्ति के लिए घातक होती हैं। यदि आप भी श्वसन संबंधी ऐसी ही किसी समस्‍या से परेशान हैं तो विजयसार का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – सांस फूलने के कारण, लक्षण, जांच, उपचार, और रोकथाम…)

विजयसार के फायदे बालों के लिए – Vijaysar Benefits For Hair in Hindi

विजयसार के फायदे बालों के लिए - Vijaysar Benefits For Hair in Hindi

जो लोग बालों की समस्‍याओं से प्रभावित हैं वे विजयसार के फायदे प्राप्‍त कर सकते हैं। विजयसार का उपयोग बालों को मजबूत करने और उन्‍हें प्राकृतिक रंग दिलाने में मदद करते हैं। इसका उपयोग करने से बालों के विकास में वृद्धि होती है। यह बालों को पोषण देने का सबसे अच्‍छा तरीका है। यदि आपके बाल झड़ रहे हैं या समय से पहले आपके बाल भूरे हो रहे हैं तो आप भी विजयसार की लकड़ी का उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – आयुर्वेदिक तरीकों से रुकेगा हेयर लॉस और होगा हेयर रिग्रोथ…)

विजयसार का पौधा दांत दर्द के लिए फायदेमंद – Vijaysar benefits for Toothache in Hindi

विजयसार का पौधा दांत दर्द के लिए फायदेमंद - Vijaysar benefits for Toothache in Hindi

मसूढ़ों और दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए विजयसार का उपयोग प्राचीन समय से किया जा रहा है। यह मसूढ़ों से बहने वाले खून को रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण मुंह के संक्रमण को दूर करने में सहायक होते हैं। विजयसार का उपयोग दांत दर्द का प्रभावी इलाज कर सकता है। कुछ जनजातियां आज भी दांतों को साफ करने के लिए विजयसार की लकड़ी का उपयोग दांतुन के रूप में करती हैं। आप भी अपने दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य और मजबूत बनाने के लिए विजयसार का फायदेमंद उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – दांत दर्द ठीक करने के 10 घरेलू उपाय…)

विजयसार के लाभ लिवर को स्वस्थ रखे – Vijaysar Keeps The Liver Healthy in Hindi

विजयसार के लाभ लिवर को स्वस्थ रखे - Vijaysar Keeps The Liver Healthy in Hindi

पेट्रोकार्पस मर्सुपियम पेड़ की पत्तियां, शाखाएं और छाल आदि का उपयोग हमारे लिवर को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा विजयसार के फायदे हेपेटोपैथी के लक्षणों को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आप अपने यकृत को स्‍वस्‍थ्‍य व मजबूत रखने के लिए यकृत टॉनिक के रूप में विजयसार का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़े – लीवर की कमजोरी कारण लक्षण और दूर करने के उपाय…)

विजयसार बेनिफिट्स फॉर स्किन – Vijaysar Benefits For Skin in Hindi

विजयसार बेनिफिट्स फॉर स्किन - Vijaysar Benefits For Skin in Hindi

आप अपनी त्वचा संबंधी समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए विजयसार का उपयोग औषधी के रूप में कर सकते हैं। पुरानी से पुरानी त्‍वचा समस्‍याओं से निपटने के लिए 3-4 महिनों तक विजयसार का उपयोग करें। यह आपकी सभी त्‍वचा संबंधी समस्‍याओं को दूर कर सकता है। विजयसार का उपयोग कर आप सोरायसिस, एक्जिमा इत्‍यादि समस्‍याओं का इलाज कर सकते हैं। विजयसार का उपयोग त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर करने वाले उत्‍पादों में विशेष घटक के रूप में‍ किया जाता है। इस औषधीय पेड़ की पत्तियों के पेस्‍ट का उपयोग फोड़े, घावों और अन्‍य त्‍वचा समस्‍याओं के लिए उपयोग किया जाता है।

(और पढ़े – एक्जिमा क्या है, कारण, लक्षण, बचाव और घरेलू उपचार…)

विजयसार के नुकसान – Vijaysar Ke Nuksan in Hindi

  • मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए विजयसार बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • लेकिन आवश्‍यकता से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ दुष्‍प्रभाव भी हो सकते हैं।
  • इसके अलावा कुछ लोगों को उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार भी विजयसार का सेवन कुछ परेशानीयों को बढ़ा सकता है।
  • बंधनकारी गुण होने के कारण विजयसार का उपयोग दस्‍त के इलाज में किया जाता है। इसलिए कब्‍ज की समस्‍या से ग्रसित व्‍यक्ति को इसका उपभोग करने से बचना चाहिए।
  • यदि आप मधुमेह का उपचार करने के लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो औषधीय उपयोग के रूप में विजयसार का सेवन करने से बचें। क्‍योंकि यह आपके शरीर में रक्‍त शर्करा के स्‍तर को बहुत ही कम कर सकता है।

(और पढ़े – कब्ज के लिए उच्च फाइबर फल और खाद्य पदार्थ…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration