जड़ीबूटी

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे और नुकसान – Giloy Ka Kadha Peene Ke Fayde Aur Nuksan

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे और नुकसान - Giloy Ka Kadha Peene Ke Fayde Aur Nuksan

Giloy Ka Kadha Peene Ke Fayde: गिलोय एक प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक होती है। गिलोय की बेल जंगलों में झाड़ियों के रूप में पाया जाती है। इसमें कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैगनीज जैसे खनिज अच्छी मात्रा में मिलते हैं। आज हम आपको गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगें।

गिलोय का काढ़ा पीने से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, इसलिए कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए आज के समय में इसका काढ़ा पीना बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है। गिलोय का काढ़ा पीने से मधुमेह को नियंत्रित करने, पाचन को सुधारने, अस्‍थमा का इलाज करने, गठिया का उपचार करने, आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने और कैंसर के लक्षणों को कम करने में किया जा सकता हैं।

आइये गिलोय का काढ़ा बनाने के तरीका,  गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

गिलोय का काढ़ा बनाने के तरीका – Giloy ka kadha banane ka tarika

गिलोय का काढ़ा बनाने के तरीका - Giloy ka kadha banane ka tarika

यह काढ़ा बनाना बहुत ही आसान यहाँ दिए गए तरीके से आप आसानी से काढ़ा बना सकते है।

काढ़ा बनाने की सामग्री

काढ़ा बनाने के तरीका

  • गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले दो कप पानी को एक बर्तन में रख कर उसे गैस पर गर्म करें।
  • अब इस पानी में गिलोय और अदरक को कुचल कर डाल दें।
  • इसके बाद तुलसी की पत्तियां, हल्दी और गुड़ को भी डाल दें।
  • इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए उबलने दें, जब यह पानी आधा बचे तब गैस को बंद कर दें
  • अब तैयार मिश्रण को एक कप में छान लें, अब आप इस गिलोय के काढ़ा का सेवन कर सकते हैं।

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे – Giloy Ka Kadha Peene Ke Fayde

गिलोय को उबालकर पीना हमारे लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता हैं इसके प्रमुख लाभ निम्न है।

(और पढ़ें – गिलोय के फायदे, स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण)

मजबूत इम्युनिटी सिस्टम के लिए गिलोय का काढ़ा – Strong immunity system ke liye Giloy Ka Kadha

मजबूत इम्युनिटी सिस्टम के लिए गिलोय का काढ़ा - Strong immunity system ke liye Giloy Ka Kadha

गिलोय के काढ़ा का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट आपके स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। जिन लोगों की इम्‍यूनिटी पावर कम होती है वे आसानी से सर्दी, जुकाम और अन्‍य समस्‍याओं के शिकार हो जाते हैं। यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है बुजुर्ग व्यक्तियों में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने की वजह से बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम, बुखार आदि को ठीक करता है।

 गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे डायिबिटीज में – Giloy ka kadha pine ke fayde diabetes me

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे डायिबिटीज में – Giloy ka kadha pine ke fayde diabetes me

डायबिटीज को कंट्रोल करने में गिलोय का काढ़ा बहुत ही फायदेमंद होता है, यह हाइपोग्लाईसेमिक (hypoglycaemic) एजेंट की तरह काम करता है जो टाइप-2 डायबिटीज रोगियों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। मधुमेह रोगी अपने रक्‍त शर्करा के स्‍तर को कम करने के लिए गिलोय जूस का सेवन कर सकते हैं।

गिलोय उबालकर पीने के फायदे पीलिया में – Giloy ko ubal kar peene ke fayde Piliya me

गिलोय उबालकर पीने के फायदे पीलिया में - Giloy ko ubal kar peene ke fayde Piliya me

पीलिया रोग में गिलोय का काढ़ा बना कर पिएं यह लाभदायक होता है, इसके अलावा भी आप इसकी पत्तियों का पाउडर शहद के साथ लेने से पीलिया की बीमारी में मरीज को फायदा होता है। गिलोय से पीलिया में होने वाला दर्द और बुखार से भी आराम मिलता है।

अपच की समस्या को दूर करने के लिए पिएं गिलोय का काढ़ा – Giloy Kadha for Indigestion in Hindi

अपच की समस्या को दूर करने के लिए पिएं गिलोय का काढ़ा - Giloy Kadha for Indigestion in Hindi

गिलोय का काढ़ा आपके पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद करता है। यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है या अपच की समस्या बनी हुई है ऐसी स्थिति में घरेलू उपचार के लिए गिलोय प्रभावी होता है। इसके लिए आप गिलोय के काढ़ा बनाकर पिएं आपको पाचन समस्या से छुटकारा मिलेगा।

गिलोय का काढ़ा पीने के लाभ डेंगू में – Giloy ka kadha pine ke Laabh Dengue me

गिलोय का काढ़ा पीने के लाभ डेंगू में - Giloy ka kadha pine ke Laabh Dengue me

डेंगू से बचने के लिए गिलोय का काढ़ा पीना बहुत ही फायदेमंद होता है, इसके एंटीपायरेटिक और इम्युनिटी बूस्टर गुण बुखार को दूर करके आपको जल्दी ठीक करने में मदद करते है।  डेंगू होने पर आप दिन में दो बार गिलोय के काढ़ा का सेवन करें।

कैंसर से बचाव के लिए पिए गिलोय का काढ़ा – Giloy Juice For Cancer Prevention in Hindi

कैंसर से बचाव के लिए पिए गिलोय का काढ़ा - Giloy Juice For Cancer Prevention in Hindi

गिलोय के काढ़ा का सेवन कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में स्‍टेम कोशिकाओं के प्रसार को बढ़ाता है और सफेद रक्‍त कोशिकाओं के उत्‍पादन को उत्‍तेजित करता है। गिलोय के पोषक तत्‍व शरीर में ऐसे एंटीबॉडी बनाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती हैं। अध्‍ययनों ने भी इस बात की पुष्टि की है। इस तरह से कैंसर की रोकथाम के लिए गिलोय का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

गिलोय का काढ़ा पीने के लाभ आँखों में – Giloy Kadha benefits for eyes in Hindi

गिलोय का काढ़ा पीने के लाभ आँखों में - Giloy Kadha benefits for eyes in Hindi

आंखों की समस्‍याओं को दूर करने में गिलोय का काढ़ा बहुत प्रभावी होता है। गिलोय के काढ़ा का सेवन आंखों के देखने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ इसे आंख में भी लगाया जाता है, जिससे आंखों के संक्रमण और अन्‍य आंख संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आप थोड़ा सा गिलोय लें और इसे पानी में उबाल लें। इस पानी को ठंडा होने दें और अपनी आंखों में लगाएं। यह आपकी आंखों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।

गिलोय का काढ़ा पीने के नुकसान – Giloy Ka Kadha Peene Ke Nuksan

गिलोय का काढ़ा पीने के नुकसान - Giloy Ka Kadha Peene Ke Nuksan

अधिक मात्रा में गिलोय का काढ़ा पीने से यह नुकसानदायक होता हैं। कुछ लोगों को इसके सेवन से कब्‍जपेट की जलन, पेट दर्द आदि की समस्या भी हो सकती है। डायिबिटीज मरीज यदि दवाओं का सेवन कर रहें हैं तो गिलोय का काढ़ा पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

गिलोय का काढ़ा पीने के फायदे और नुकसान (Giloy Ka Kadha Peene Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration