सेक्स एजुकेशन

सेक्स करने का सही समय क्या है दिन या रात – Right time for sex day or night in Hindi

सेक्स करने का सही समय क्या है दिन या रात - Right time for sex day or night in Hindi

Sex karne ka sahi samay in Hindi क्या आपको पता है सेक्स करने का सही समय क्या है दिन या रात?  नहीं, तो हम आपको बता रहें हैं सेक्स के लिए सही समय कब होता है। आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि सेक्स करने के लिए किसी परफेक्ट समय की जरूरत नहीं पड़ती है। सेक्स एक भूख की तरह है और जब महसूस हो या मन करे, इसे तभी करना चाहिए।

वास्तव में यह बात भी सही है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग विभिन्न तरह की यौन समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। ज्यादातर लोग अधिक तनाव में रहते हैं जिसके कारण उनका यौन जीवन प्रभावित होता है। इसके अलावा कुछ लोगों के शरीर में हार्मोन का संतुलन गड़बड़ होता है जिसके कारण उन्हें सेक्स की इच्छा महसूस नहीं होती है। इसके चलते लोग गलत समय पर सेक्स करने लगते हैं, कहीं आप भी गलत समय में तो संबंध नहीं बनाते?

यदि आप विज्ञान की बातों को मानें तो सही समय पर सेक्स करने से आपकी सेक्सुअल लाइफ हेल्दी हो सकती है। यदि आप अपना यौन जीवन सुधारना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेक्स करने का सही समय क्या है, दिन या रात (Right time for sex day or night in Hindi)।

विषय सूची

1. सुबह का समय होता है सेक्स करने का सही समय – Right time for sex is in the morning in Hindi
2. अन्य समय की अपेक्षा सुबह का सेक्स क्यों बेहतर होता है – Why sex in morning is better than other time in Hindi

3. इस पोजीशन में करें मॉर्निंग सेक्स  – Morning sex positions in Hindi

सुबह का समय होता है सेक्स करने का सही समय – Right time for sex is in the morning in Hindi

सुबह का समय होता है सेक्स करने का सही समय - Right time for sex is in the morning in Hindi

साइंस के अनुसार हेल्थी सेक्स लाइफ को बनाए रखने के लिए सुबह के समय सेक्स करना अधिक बेहतर होता है। वास्तव में इसके शारीरिक (physiological) और मनोवैज्ञानिक (psychological) कारण हैं।

विज्ञान का मानना है कि हमारे शरीर में कार्टिसोल का स्तर सुबह उच्च स्तर पर शुरू होता है और दिन के दौरान रूक रूक कर एड्रिनल ग्रंथि में तनाव पैदा करता है। बिस्तर छोड़ने के बाद व्यक्ति अपनी नियमित दिनचर्या जैसे बच्चों को नाश्ता देना, स्कूल के लिए तैयार करना, स्कूल छोड़ना और अपने काम के लिए तैयार होने सहित जाने कितने तरह के काम हमें तनाव की ओर खींचते हैं।

रिसर्च में तड़के सुबह चार बजे से छह बजे तक सेक्स करने के लिए सबसे उत्तम समय (Sex karne ka sahi samay in Hindi) माना गया है। इस समय बेहतर सेक्स होने का एक दूसरा कारण यह होता है कि रात में नींद पूरी होने के बाद व्यक्ति का सारा तनाव खत्म हो जाता है और सुबह के समय सेक्स उसे अधिक सुखद लगता है। ज्यादातर लोग सुबह के समय ही सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म का आनंद ले पाते हैं।

(और पढ़े – सुबह के समय सेक्स करने के स्वास्थ्य वर्धक फायदे…)

अन्य समय की अपेक्षा सुबह का सेक्स क्यों बेहतर होता है – Why sex in morning is better than other time in Hindi

  1. सुबह के समय शरीर सेक्स के लिए अच्छे से तैयार होता है – In Morning time body is ready to go for sex in Hindi
  2. लंबे समय तक सेक्स के लिए सुबह का समय बेहतर – Morning time sex for last longer in Hindi
  3. सुबह के समय सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन बढ़ता है – Morning time sex is best to release oxytocin hormone in Hindi
  4. मॉर्निंग सेक्स फायदेमंद होता है एंडोर्फिन के उत्पादन में – Morning time sex good to release endorphins in hindi
  5. जिम से कहीं ज्यादा अच्छा होता है सुबह का सेक्स – Morning time sex counts as a workout in Hindi
  6. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह का सेक्स सर्वोत्तम – Morning time sex is good to boost immune system in Hindi

जिस तरह से दिन की बेहतर शुरूआत करने के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की जरूरत जरूरत पड़ती है ठीक उसी तरह सुबह सेक्स करने से व्यक्ति पूरे दिन अधिक सक्रिय, अधिक एकाग्र और केंद्रित एवं तनाव रहित रहता है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे अन्य कारण है जिसकी वजह से सुबह के समय को सेक्स के लिए बेहतर माना जाता है। आइये जानें इनके बारे में।

सुबह के समय शरीर सेक्स के लिए अच्छे से तैयार होता है – In Morning time body is ready to go for sex in Hindi

सुबह के समय शरीर सेक्स के लिए अच्छे से तैयार होता है - In Morning time body is ready to go for sex in Hindi

शारीरिक संबंध बनाने के लिए सुबह के समय को परफेक्ट माना जाता है। इसका कारण यह है कि तड़के सुबह हमारा शरीर सेक्स करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहता है। सुबह का समय वह समय होता है जब एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर चरम पर होता है।

वर्ष 2013 में हुई एक स्टडी के अनुसार व्यक्ति के शरीर में हार्मोन के स्तर का उनकी यौन क्षमता और यौन इच्छा दोनों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। जब सुबह के समय इन दोनों हार्मोन्स का स्तर अत्यधिक बढ़ जाता है तो उत्तेजना सबसे ज्यादा होती है और सेक्स करने में भी मजा आता है।

(और पढ़े – सेक्स हार्मोन क्या होते है महिला और पुरुष में इनका महत्त्व…)

लंबे समय तक सेक्स के लिए सुबह का समय बेहतर – Morning time sex for last longer in Hindi

लंबे समय तक सेक्स के लिए सुबह का समय बेहतर - Morning time sex for last longer in Hindi

वर्ष 2007 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार टेस्टोस्टेरोन का स्तर जितना अधिक होगा, सेक्स भी उतना ही बेहतर होगा। इसका अर्थ यह है कि आपका पार्टनर बिस्तर पर आपका लंबे समय तक साथ देगा। सुबह के समय टेस्टोस्टेरोन का स्तर स्तंभन शक्ति (erection strength) को बढ़ा देता है जिसके कारण पुरुषों को जल्दी स्खलन होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है जिससे वे अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाते हैं और ऐसे पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ भी बेहतर होती है।

(और पढ़े – सेक्स के दौरान महिलाओं को संतुष्ट करने के तरीके…)

सुबह के समय सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन बढ़ता है – Morning time sex is best to release oxytocin hormone in Hindi

सुबह के समय सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन बढ़ता है - Morning time sex is best to release oxytocin hormone in Hindi

माना जाता है कि मॉर्निंग सेक्स दिन या रात के समय के बजाय आपके पार्टनर को आपके अधिक करीब लाने का काम करता है। इसका कारण यह है कि इस समय हैप्पी हार्मोन या लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है।

ऑक्सीटोसिन (लव होर्मोन) मस्तिष्क में बनने वाला एक ऐसा रसायन है जो प्यार और संबंधों को नियंत्रित करने का काम करता है। सेक्स के दौरान जब इस हार्मोन का उत्पादन होता है तो आपको अपने पार्टनर से अधिक जुड़ाव महसूस होता है।

(और पढ़े – सेक्स टाइम बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके…)

मॉर्निंग सेक्स फायदेमंद होता है एंडोर्फिन के उत्पादन में – Morning time sex good to release endorphins in Hindi

मॉर्निंग सेक्स फायदेमंद होता है एंडोर्फिन के उत्पादन में - Morning time sex good to release endorphins in hindi

सुबह के सेक्स को इसलिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि मॉर्निंग में शारीरिक संबंध बनाने से एंडॉर्फिन (endorphins) का उत्पादन होता है। एंडॉर्फिन शरीर में बनने वाला एक रसायन है जो सेक्स के लिए मूड बनाने का काम करता है।

इसके अलावा इसे जादुई दर्दनिवारक (magical pain relieving) भी माना जाता है। वास्तव में एंडॉर्फिन एक ऐसा हार्मोन है जो सेक्स को चरम पर पहुंचाने का कार्य करता है। चूंकि शरीर में इस हार्मोन का उत्पादन सुबह के समय अधिक मात्रा में होता है यही कारण है कि सुबह का समय सेक्स करने के लिए सर्वोत्तम होता है।

(और पढ़े – फर्स्ट टाइम सेक्स टिप्स महिला और पुरुष दोनों के लिए…)

जिम से कहीं ज्यादा अच्छा होता है सुबह का सेक्स – Morning time sex counts as a workout in Hindi

जिम से कहीं ज्यादा अच्छा होता है सुबह का सेक्स - Morning time sex counts as a workout in Hindi

ज्यादातर लोग सुबह के समय वर्कआउट या जिम जाते हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुबह सेक्स करना जिम जाने से कहीं अधिक फायदेमंद होता है।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक रिसर्च के अनुसार मॉर्निंग सेक्स प्रति मिनट पांच कैलोरी को घटाता है। इसके अलावा एक घंटे का मॉर्निंग सेक्स आधे घंटे के जॉगिंग के बराबर होता है। यही कारण है कि सुबह का सेक्स मॉर्निंग एक्सरसाइज से कम नहीं है। यदि आप सुबह जिम नहीं जा पाते हैं तो कैलोरी घटाने के लिए आपको मॉर्निंग सेक्स करना चाहिए।

(और पढ़े – सेक्स करके अपना वजन कम कैसे करें…)

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह का सेक्स सर्वोत्तम – Morning time sex is good to boost immune system in Hindi

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह का सेक्स सर्वोत्तम - Morning time sex is good to boost immune system in Hindi

वैसे तो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए विटामिन सी को सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन सुबह शारीरिक संबंध बनाने के लाभ भी इससे बिल्कुल कम नहीं होते हैं।

2015 में किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि मॉर्निंग सेक्स करने से शरीर हमें प्राकृतिक तरीके से बैक्टीरिया, वायरस और रोगाणुओं (germs) के संपर्क में आने  से बचाता है जिसके कारण हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत और बेहतर होता है, जो कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक होता है। इसलिए सुबह का समय शारीरिक संबंध बनाने के लिए सर्वोत्तम (Sex karne ka sahi samay in Hindi) होता है।

(और पढ़े – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय…)

इस पोजीशन में करें मॉर्निंग सेक्स  – Morning sex positions in Hindi

इस पोजीशन में करें मॉर्निंग सेक्स  - Morning sex positions in Hindi

चूंकि सुबह के समय को सेक्स करने के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है (Sex karne ka sahi samay) इसलिए आपका मॉर्निंग सेक्स उबाऊ नहीं होना चाहिए। चाहे आप कितना भी थक जाएं लेकिन आपको कुछ विशेष पोजीशन में ही मॉर्निंग सेक्स करना चाहिए।

मॉर्निंग सेक्स के लिए स्पूनिंग (Spooning), डॉगी स्टाइल (Doggy), हॉट रैप (hot wrap), काऊ गर्ल (Cowgirl), साइड 69 (side 69) और ब्लैक स्वान (black swan) पोज अधिक अच्छा माना जाता है। ये सभी ऐसे सेक्स पोजीशन हैं जिससे आपका सुबह के समय सेक्स करना सार्थक हो जाएगा और अन्य समय की बजाय मॉर्निंग में इन पोजीशन में सेक्स करने से एक अलग तरह की संतुष्टि भी प्राप्त होगी।

(और पढ़े – डॉगी स्टाइल सेक्स पॉजिशन में कैसे करें सेक्स फायदे और नुकसान…)

सेक्स करने का सही समय क्या है दिन या रात (Right time for sex day or night in Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration