हेल्थ टिप्स

बुढ़ापे में क्या खाना चाहिए, जानें वृद्धावस्था डाइट चार्ट – Old Age Diet Chart In Hindi

Old Age Diet Chart In Hindi: उम्रदराज लोगों का आहार युवाओं के आहार से बिलकुल अलग होता है। 50 साल की उम्र के बाद आपका शरीर पहले की तरह कार्य नहीं करता है। वृद्धावस्था के दौरान आपका शरीर कमजोर होने लगता है जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियों के होने की संभावना होती है।

वृद्धावस्था डाइट चार्ट में आपको ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर के द्वारा आसानी से पच जाएं और आपको सभी प्रकार के पोषण देकर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करें।

लोगों में 50 वर्ष की आयु के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है और शरीर में कैल्शियम कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। यदि भी बुढ़ापे के आहार के बारे जानना चाहते है, तो इस आर्टिकल में हम आपको बुजुर्गों के लिए आहार के बारे बताएंगे। आइये वृद्धावस्था डाइट चार्ट के बारे में विस्तार से जानते है।

विषय सूची

बुढ़ापे में क्या खाना चाहिए – Old age diet chart in Hindi

एक सामान्य व्यक्ति और वृद्ध व्यक्ति के भोजन में क्या अंतर है, आइये वृद्ध व्यक्ति के भोजन के बारे में विस्तार से जानते है।

(और पढ़ें – 40 के बाद महिलाओं के लिए डाइट चार्ट)

वृद्धावस्था डाइट चार्ट में खाएं पत्तेदार सब्जियां  – Leafy Vegetables for Old age diet chart in Hindi

बुजुर्गों के लिए आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें सभी प्रकार के जरूरी पोषक तत्व होते है जो उम्रदराज लोगों के लिए आवश्यक होते है। पत्तेदार सब्जियों में आप पालक आदि का सेवन करें।

इसमें विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सभी बुढ़ापे में ब्लडप्रेशर और आँखों की रोशनी कम होने जैसी सभी समस्यों को दूर करने में मदद करते है।

बुजुर्गों के लिए आहार में खाएं साबुत अनाज – Whole Grains for Old age diet chart in Hindi

वृद्धावस्था डाइट चार्ट में साबुत अनाज को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। इस आहार में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है जो पाचन को क्रिया सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर युक्त भोजन कोलेस्ट्रोल के लेवल को भी सही रखता है। उम्रदराज लोगों को अपने भोजन में गेहूं, बाजरा, दलिया, ब्राउन राइस आदि साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।

50 के बाद आहार में खाएं फल – fruit Should Be Eating if You’re Over 50 in Hindi

हम सभी जानते है कि फलों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे लिए लाभदायक होते है। 50 साल की उम्र के बाद आपको अपने आहार में फलों को शामिल करना चाहिए। फलों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है और इसके सेवन से ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ती है। इसलिए वृद्धावस्था डाइट चार्ट में फल खाएं।

बुढ़ापे के लिए आहार में खाएं अंडा और मछली  – Eat eggs and fish in Old age diet chart in Hindi

अंडा और मछली को वृद्धावस्था के आहार में शामिल करना फायदेमंद होता है। अंडा में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी 12 और एमिनो एसिड पाया जाता है। मछली में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में होता है, ये सभी 50 की उम्र के बाद हमारे शरीर के लिए जरूरी होते है। इसलिए आपको रोज अपने नाश्ते में एक अंडा खाना चाहिए। अपने भोजन में सालमन, टूना और कालीबुट मछलियों को खाएं।

वृद्धावस्था डाइट चार्ट में खाएं कैल्शियम और विटामिन डी – Eat calcium and vitamin D in Old age diet chart in Hindi

लगभग 40 की उम्र के बाद हमारे शरीर में गैस्ट्रिक एसिड और हारमोन्‍स परिवर्तन होने लगते है जिसके कारण विटामिन डी का लेवल कम और कैल्शियम एब्‍जार्बशन अधिक होने लगता है। ये दोनों ही हमारे शरीर की  हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूरी है। बुजुर्गों के लिए आहार में आप ऐसे भोजन का सेवन करें जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी अधिक मात्रा में हो। पालक, ब्रोकली, काले, फैट फ्री मिल्‍क और योगार्ट में यह भरपूर मात्रा में होता है।

उम्रदराज लोगों का आहार विटामिन बी 12 से भरा हो – Old age diet chart me khaye Vitamin B 12 yukt bhojan

वृद्धावस्था के आहार में आपको ऐसे भोजन को खाना चाहिए जिसमें विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में हो, यह विटामिन बुजुर्गों की नसों और ब्लड सेल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। विटामिन बी 12 युक्त भोजन पाचन में और डीएनए के निर्माण में सहायक होता है। विटामिन बी 12 मीट और मछली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

बुढ़ापे में क्या खाना चाहिए में खाएं दही – Budhape me kya khana chahiye me khaye dahi

दही में पोटैशियम, जिंक और विटामिन डी जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स भी होते है। उम्रदराज लोगों की 50 के बाद हड्डियां कमजोर और पाचन क्रिया धीमी हो जाती हैं। दही का सेवन पाचन में, ब्लड प्रेशर में और इम्यूनिटी पावर में मदद करता है। इसलिए आप वृद्धावस्था डाइट चार्ट दही का सेवन जरूर करें।

बुजुर्गों के लिए आहार में बादाम को खाना चाहिए – Bujurgo ke liye aahar me khaye badam

बादाम को खाना बुजुर्गों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बादाम में बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे अनेक महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। 50 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को बादाम खाने से कैंसर, डायबिटीज और मोटापा आदि की समस्याओं से बचने में मदद मिलती है।

वृद्धावस्था डाइट चार्ट में जूस करे शामिल  – Drink Juice in old age diet chart in Hindi

फलों के जूस में भी फल की तरह सभी प्रकार के पोषक तत्व होते है। इसके अलावा जूस आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होते है। जब आप जूस का सेवन करते है तो आपको जल्दी भूख का ऐहसास जल्दी नहीं होता और यह आसानी से पच भी जाता है। फलों के जूस को शरीर आसानी से एब्‍जोर्ब कर लेता है और इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

(और पढ़े – स्वस्थ आहार के प्रकार और फायदे…)

बुढ़ापे में क्या खाना चाहिए, जानें वृद्धावस्था डाइट चार्ट (Old Age Diet Chart In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago