हेल्दी रेसपी

मैकेरल मछली खाने के फायदे और नुकसान – Mackerel Fish Khane Ke Fayde Aur Nuksan

मैकेरल मछली खाने के फायदे और नुकसान - Mackerel Fish Khane Ke Fayde Aur Nuksan

Mackerel Fish In Hindi: मछली खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको मैकेरल मछली खाने के फायदे और नुकसान के बारे में पता है। मैकेरल एक सामान्य प्रकार की मछली है जो अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरी हुई है।

बांगड़ा मछली या मैकेरल फिश का अधिक सेवन मध्य भारत और दक्षिण भारत में किया जाता है। मैकरेल फिश के पोषक तत्वों की बात करे तो इसमें ओमेगा 3, विटामिन डी और सेलेनियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थरक्तचाप, मस्तिष्क स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन को बनाये रखने में मदद करता है।

आइये मैकेरल मछली किसे कहते है, मैकेरल मछली खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते है।

विषय सूची

मैकेरल मछली किसे कहते है – Mackerel Fish in Hindi

मैकेरल मछली किसे कहते है - Mackerel Fish in Hindi

मैकेरल फिश को बांगड़ा (Bangada) मछली के नाम से भी जाना जाता है। मैकेरल एक सामान्य नाम है जो कई प्रकार की पेलजिक मछलियों (pelagic fish) की विभिन्न प्रजातियों के लिए प्रयोग किया जाता है। यह मछली ज्यादातर सॉम्ब्रिडे (Scombridae) परिवार से होती है। मैकेरल फिश समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय दोनों समुद्रों में पाई जाती हैं। यह ज्यादातर समुद्र के किनारे या अपतटीय वातावरण में रहती हैं।

(और पढ़ें – किस मछली को खाना आपके लिए है अधिक फायदेमंद)

मैकेरल मछली खाने के फायदे – Mackerel Fish Khane Ke Fayde

बांगड़ा मछली या मैकेरल फिश भारत के अलावा यह पूरी दुनिया में सबसे अधिक खाई जाने वाली मछली है। बांगड़ा फ्राई और करी सबसे पसंदीदा विकल्प है। लोग इस मछली का सेवन बेक्ड, स्टीम्ड या ग्रिल्ड रूप में कर सकते हैं। मैकेरल मछली का सेवन करने से निम्न लाभ होते है।

(और पढ़ें – मछली खाने के फायदे और नुकसान)

मैकेरल मछली खाने के फायदे हृदय रोग में – Mackerel Fish Khane Ke Fayde Hrday rog me

मैकेरल मछली खाने के फायदे हृदय रोग में - Mackerel Fish Khane Ke Fayde Hrday rog me

ओमेगा 3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा वाले आहार का सेवन करना दिल की बीमारी को रोकने के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। मैकेरल मछली न केवल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड में समृद्ध है, बल्कि संतृप्त वसा में भी कम है। इसलिए मैकेरल मछली का लगातार सेवन स्ट्रोक, एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis), दिल के दौरे और अतालता (arrhythmia) जैसी दिल की समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

मैकेरल मछली खाने के फायदे रक्तचाप में – Benefits of eating mackerel fish in blood pressure in Hindi

मैकेरल मछली खाने के फायदे रक्तचाप में - Benefits of eating mackerel fish in blood pressure in Hindi

यदि आप मांसाहारी आहार का सेवन करते हैं और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो अपने ब्लडप्रेशर के लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित मैकेरल मछली का सेवन करें। इस मछली में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है जो स्वास्थ्य जटिलताओं के जोखिम को कम करने के अलावा सामान्य रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता है।

बांगड़ा मछली खाने के फायदे डायबिटीज में – Bangada Fish khane ke fayde Diabetes me

बांगड़ा मछली खाने के फायदे डायबिटीज में - Bangada Fish khane ke fayde Diabetes me

बांगड़ा मछली खाने से मधुमेह का खतरा कम होता है। मैकेरल में अच्छी मात्रा में स्वस्थ वसा अर्थात् मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) होते हैं जो डायबिटीज रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करते हैं। इस मछली का नियमित रूप से सेवन करने से न केवल शरीर में रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है, बल्कि यह आंत की चर्बी को भी कम करता है, जिससे आपके मधुमेह का खतरा कम होता है।

मैकेरल फिश खाने के फायदे इम्युनिटी में – Mackerel fish khane ke fayde  Immunity me

मैकेरल फिश खाने के फायदे इम्युनिटी में - Mackerel fish khane ke fayde  Immunity me

मैकेरल फिश प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। यह उन अंगों के कार्यों का समर्थन करता है जो बीमारी से कमजोर हो गए हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड एक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह गठिया रोग, कुछ कैंसर और हृदय रोग के खतरों को कम करने में भी मदद करता हैं। मैकेरल फिश कोएंजाइम Q10 (Coenzyme Q10) कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है जो कैंसर के खतरे को बढ़ाती है। बांगड़ा मछली संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को भी बढ़ाती है। इसलिए अपने शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप नियमित बांगड़ा मछली का सेवन करें।

बांगड़ा मछली खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करे – Bangada Fish khane ke fayde Cholesterol kam kare

बांगड़ा मछली खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करे - Bangada Fish khane ke fayde Cholesterol kam kare

मैकेरल मछली से बनने वाला तेल आपके खराब कोलेस्ट्रॉल कणों को कम करने में मदद करता है और आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। मछली का तेल कोलेस्ट्रॉल को आंत में अवशोषित होने से रोकने का काम करता है। यह रक्तचाप को कम करने में भी मदद कर सकता है।

मैकेरल फिश खाने के फायदे वजन कम करें  – Benefits of Mackerel Fish for Lose Weight in Hindi

मैकेरल फिश खाने के फायदे वजन कम करें  - Benefits of Mackerel Fish for Lose Weight in Hindi

माना जाता है कि मैकेरल मछली में ओमेगा 3 की सामग्री से लोगों को वजन कम करने में मदद मिलती है। शोध से पता चला है कि नियमित व्यायाम के साथ बांगड़ा मछली के तेल का नियमित सेवन पेट की चर्बी को कम कर सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में भी मदद कर सकता है, और अधिक वजन वाले लोगों में रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है।

मैकेरल फिश के फायदे कैंसर को रोकने में मदद करें  – Benefits of Mackerel Fish to Prevent Cancer in Hindi

मैकेरल फिश के फायदे कैंसर को रोकने में मदद करें  - Benefits of Mackerel Fish to Prevent Cancer in Hindi

मैकेरल मछली कोएंजाइम Q10, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा -3 वसा से समृद्ध है। कोएंजाइम Q10 कोशिकाओं से जुड़े कैंसर के एजेंटों से छुटकारा पाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में मुक्त कणों को समाप्त करके कैंसर के खतरों को कम करने में मदद करता हैं। ओमेगा 3 स्तन कैंसर , प्रोस्टेट कैंसर, गुर्दे का कैंसर और पेट के कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा मैकेरल मछली विटामिन बी 12 और सेलेनियम में भी समृद्ध है जो कैंसर के इलाज में सहायक हैं।

बांगड़ा मछली खाने के फायदे गठिया रोग में – Bangada Fish khane ke fayde arthritis me

बांगड़ा मछली खाने के फायदे गठिया रोग में - Bangada Fish khane ke fayde arthritis me

बांगड़ा मछली में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं जो गठिया के पीड़ित लोगों में जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की कठोरता को कम करने में मदद करते हैं। अपने आहार में मैकेरल फिश को शामिल करने से, दवाओं के प्रभावों को बढ़ाकर आपकी गठिया रोग की स्थिति में सुधार करने में मदद मिलती है।

(और पढ़ें – सालमन मछली के फायदे और नुकसान)

मैकेरल फिश के फायदे मूड को बेहतर करने में – Benefits of Mackerel Fish to Improve Mood in Hindi

मैकेरल फिश के फायदे मूड को बेहतर करने में - Benefits of Mackerel Fish to Improve Mood in Hindi

कुछ अध्ययनों ने साबित किया है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड का अधिक सेवन लोगों में अवसाद को कम करने में मदद करता हैं। इसलिए अपने दैनिक आहार में मैकेरल को शामिल करें। मैकेरल मछली न केवल अवसाद से पीड़ित व्यक्तियों में मूड स्विंग को कम करने में सहायक होती है, बल्कि यह एंटी डिप्रेशन दवाओं के रूप में भी काम करता है। मैकेरल DHA (Docosahexaenoic acid) से भरा हुआ है और इस मछली के सेवन से अल्जाइमर रोग और पार्किंसंस रोग होने की आपकी संभावना कम हो जाती है।

बांगड़ा मछली खाने के फायदे आंत्र कैंसर में – Benefits of Mackerel Fish for bowel cancer in Hindi

बांगड़ा मछली खाने के फायदे आंत्र कैंसर में - Benefits of Mackerel Fish for bowel cancer in Hindi

बांगड़ा मछली बहुत कम प्राकृतिक स्रोतों में से एक है जिसमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी होता है। विटामिन डी आंत्र कैंसर से बचने की संभावना के लिए जाना जाता है। कुछ अध्ययनों ने यह साबित किया है कि खून में विटामिन डी की उच्च मात्रा आंत्र कैंसर के रोगियों में उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करता है। इसके अलावा अन्य आंत्र संबंधी बीमारी से बचने की अधिक संभावना है।

मैकेरल मछली खाने के नुकसान – Mackerel Fish Khane Ke Nuksan

मैकेरल में मिथाइल पारा होता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं और नर्सिंग माताओं को इससे बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं द्वारा मैकेरल का नियमित रूप से सेवन नहीं किया जाना चाहिए, अन्यथा यह एक बच्चे के विकासशील तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और साथ ही माताओं को भी खतरा पैदा करता है।

(और पढ़ें – टूना मछली के फायदे और नुकसान)

मैकेरल मछली खाने के फायदे और नुकसान (Mackerel Fish Khane Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration