रिलेशनशिप टिप्स

कैसे किसी लड़की को बनायें अपना दीवाना – How to make a girl fall in love with you in Hindi

कैसे किसी लड़की को अपने प्यार में डालें - How to make a girl fall in love with you in Hindi

कैसे किसी लड़की को बनायें अपना दीवाना? प्यार में कौन नहीं पड़ना चाहता। हर कोई अपने जीवन में एक बार प्यार को महसूस करना चाहता है। अगर आप किसी लड़की से बेपनाह मोहब्बत करते हैं और चाहते हैं, कि वो भी आपके प्यार में पड़े, तो उसकी दिलचस्पी आपमें जगाने के लिए हम यहां कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं। इनकी मदद से आप आसानी से लड़की को आपकी ओर आकर्षित कर सकते हैं और उसे अपने प्यार में डाल सकते हैं। जिससे वो आपसे इम्प्रेस हो जायेगी और आपसे प्यार भी करने लगेगी।

किसी लड़की को देखकर दिल की धड़कन बढ़ जाना सामान्य बात है। इसका मतलब यह है, कि आप वाकई उसे पसंद करते हैं और उससे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं। लेकिन, जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने के लिए बेचैन हैं, पर वो लड़की आपके दिल का हाल समझ नहीं पा रही है, तो ऐसे में आप कभी-कभी खुद में कमी देखने लगते हैं। लेकिन हर व्यक्ति खास होता है। हर किसी में कोई न कोई खूबी होती है, जिसकी मदद से वह किसी लड़की को अपना दिवाना बना सकता है। अगर आप भी किसी लड़की को पटाना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हमारे द्वारा दिए जा रहे टिप्स की मदद से आप किसी भी लड़की को अपने प्यार में पागल कर सकते हैं।

विषय सूची

  1. समझें फिजिकल अट्रेक्शन क्या है – What is physical attraction in love in Hindi
  2. कैसे किसी लड़की को बनायें अपना दीवाना – Kisi Ladki Ko Apne Pyar Me Kaise Pagal Kare In Hindi

समझें फिजिकल अट्रेक्शन क्या है – What is physical attraction in love in Hindi

समझें फिजिकल अट्रेक्शन क्या है - What is physical attraction in love in Hindi

फिजिकल अट्रैक्शन हमारे भीतर उमड़ने वाले भाव, विचार और प्रेम संबंधी आशाओं की ही बायोकेमिस्ट्री है। आकर्षण मास्तिष्क की केमिस्ट्री पर आधारित है। न्यूरो ट्रान्समीटर का एक समूह जिसे मोनोमाइन्स कहा जाता है, हम उसे आकर्षण के रूप में अनुभव करते हैं। डोपामाइन भी मोनोमाइन्स का ही एक ग्रुप है, जो मास्तिष्क के फील गुड रसायनों में से एक है। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जिससे आप आकर्षित होते हैं, तो डोपामाइन आपके सिस्टम में फील गुड केमिकल रिवॉड्र्स भेजना शुरू कर देता है।

  • नॉरएपीनेफ्रीन (Norepinephrine) आपकी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को संदेश देता है। यह आपकी जानकारी को ब्लॉक आउट करने के लिए जिम्मेदार है।
  • सेरोटोनिन (Serotonin) आपके शरीर में यौन व्यवहार और शरीर के तापमान सहित कई कार्यों को नियंत्रित करता है। जब आप किसी से बहुत आकर्षित होते हैं, तो सेरोटोनिन आपके शरीर के तापमान को कम कर देता है और आपकी त्वचा पर चमक आ जाती है।
  • रटगर्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर का कहना है कि मास्तिष्क को यह तय करने में एक सैकंड से भी कम समय लगता है कि वह किस को आकर्षक समझता है और किस को नहीं।

(और पढ़े –  प्रेम क्या है? और क्यों होता है…)

कैसे किसी लड़की को बनायें अपना दीवाना – Kisi Ladki Ko Apne Pyar Me Kaise Pagal Kare In Hindi

कैसे किसी लड़की को बनायें अपना दीवाना - Kisi Ladki Ko Apne Pyar Me Kaise Pagal Kare In Hindi

वैसे तो आजकल इंटनेट पर लड़की पटाने के बहुत से तरीके दिए जाते हैं, जिन्हें लड़के ट्राई भी करते हैं, लेकिन बहुत से इसमें फेल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए कि वे लड़की पटाने के कितने भी तरीके क्यों न पढ़ लें, लेकिन जब लड़की सामने होती है, तो आपके वही गुण सामने आते हैं, जो असल में आपमें हैं। ऐसे में खुद की पर्सनालिटी को भीतर से समझें और वैसे ही लड़की के सामने रिएक्ट करें, जैसे आप हैं। नीचे जानते हैं किसी लड़की को अपना दिवाना बनाने के लिए आप कौन-कौन से तरीके अपना सकते हैं।

(और पढ़ें – लड़की पटाने के आसान तरीके)

लड़की को नोटिस कराएं कि आप उसे देख रहे हैं

लड़की को नोटिस कराएं कि आप उसे देख रहे हैं

किसी लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए आपके उसे ये महसूस कराना जरूरी है कि आपका ध्यान उस पर है। यानि लड़की को पहले नोटिस कराएं कि आप उसे देख रहे हैं। ऐसा करते वक्त आपके चेहरे पर स्माइल होनी चाहिए। ध्यान रखें, कि लड़की को घूरना नहीं है, बल्कि एक सैकंड के लिए प्यार से देखना है। ताकि उसे फील हो, कि आप उसे देख रहे हैं। अगर वो भी आपको एक से ज्यादा बार देखे, तो समझ जाएं कि उसकी तरफ से भी प्यार की शुरूआत हो चुकी है।

(और पढ़ें – फ्लर्ट करने से पहले जान लें ये फ्लर्टिंग रूल्स…)

लड़की पटाने के लिए खुद की देखभाल करें

लड़की पटाने के लिए खुद की देखभाल करें

महिलाएं आमतौर पर ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं, जो यह दर्शाते हैं कि वह खुद की देखभाल करने में सक्षम हैं। इससे लड़की को संकेत भी मिलता है कि आपका जीन भी मजबूत और स्वस्थ है। अगर आप किसी लड़की को अपने प्यार में डालना चाहते हैं, तो पहले खुद को अच्छी तरह से संवारें और स्वस्थ रखें।

(और पढ़ें – मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं...)

लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए खुद को ग्रूम करें

लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए खुद को ग्रूम करें

आपका फिजिकल अपीयरेंस आपका पहला इंप्रेशन है। यह आमतौर पर सबसे मजबूत होना चाहिए। जैसे जब आप पहली बार किसी लड़की से मिल रहे हैं, तो आपके शरीर से महक आनी चाहिए, दुर्गंध नहीं। आकर्षक कपड़े पहनें। ऐसा करने से लड़की समझ जाएगी कि आपको ड्रेसिंग का अच्छा सेंस है और आपके पहनावे की ओर धीरे-धीरे आकर्षित होने लगेगी।

(और पढ़ें – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

लड़की को अपना बनाने के लिए आई कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल करें

लड़की को अपना बनाने के लिए आई कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल करें

अगर आप चाहते हैं, कि कोई लड़की आपके प्यार में पड़े, तो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उससे आई कॉन्टेक्ट करें। अगर वो भी आपकी आंखों में आंखें डालकर बात करें या सिर्फ आपका आई कॉन्टेक्ट भी हो, तो समझो आपका काम बन गया।

(और पढ़ें – जानें, प्यार होने की क्या हैं निशानियां)

लड़की को अपना दीवाना बनाना है, तो जानें उसकी पसंद

लड़की को अपना दीवाना बनाना है, तो जानें उसकी पसंद

अब ये समझना बड़ा मुश्किल है, कि कोई लड़की आपको पसंद करती भी है या नहीं। इस मामले में कभी जल्दबाजी न करें। कम से कम 15 दिन तक देखें। अगर लड़की की तरफ से कोई रिस्पांस न मिले, तो आप उसे इग्नोर करना शुरू करें। अगर वो आपसे प्यार करती होगी, तो आपके पीछे जरूर आएगी।

(और पढ़ें – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है)

लड़की को अपना दिवाना बनाने के लिए उसकी बात सुनें

लड़की को अपना दिवाना बनाने के लिए उसकी बात सुनें

अगर कोई लड़की आपकी दोस्त है, लेकिन आपके मन में उसके प्रति लव वाली फीलिंग्स हैं, तो आप हमेशा उसकी बात सुनें। क्योंकि, लड़कियां ऐसे लड़कों को ही पसंद करते हैं, जो उनकी बात ध्यान से सुनते हैं। बेशक, अगर वो आपकी सलाह मांगे, तो देनी चाहिए। बस इतना ध्यान रखें, कि उसे आपकी सलाह मानने के लिए कभी फोर्स न करें।

(और पढ़ें – प्यार और दोस्ती में क्या फर्क होता है…)

लड़की को अपना दिवाना बनाना है, तो तारीफ करें

लड़की को अपना दिवाना बनाना है, तो तारीफ करें

तारीफ किसे पसंद नहीं होती, लेकिन अगर बात लड़की पटाने की है, तो ये तरीका अपनाना बहुत जरूरी है। लड़कियों को तारीफ बहुत पसंद होती है। लेकिन याद रखें, कि तारीफ वास्तिविक और ईमानदार वाली होनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो गारंटी से लड़की आपके प्यार में दिवानी हो जाएगी।

(और पढ़ें – लड़की के प्यार के इशारों को कैसे समझें)

लड़की को प्यार में डालने के लिए बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

लड़की को प्यार में डालने के लिए बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

लड़की को अपने प्यार में राजी करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि बॉडी लैंग्वेज के जरिए कई तरह से संदेश मिलते हैं। इसलिए आप जैसा बोलते हैं, बैठते हैं, बात करते हैं इन पर गौर करें।

(और पढ़ें – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें)

अनजान लड़की पटाने के लिए उसकी रॉयल्टी का सम्मान करें

अनजान लड़की पटाने के लिए उसकी रॉयल्टी का सम्मान करें

हर लड़की लड़के से सम्मान की उम्मीद करती है। इसलिए आप अगर कुछ समय से उसके साथ हैं, तो उसका सम्मान और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उसको सपोर्ट करें। डेटिंग गेम में लड़की पटाने के यह एकदम परफेक्ट तरीका है।

(और पढ़ें – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें)

लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए उसके मुस्कुराने के तरीके पर ध्यान दें

लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए उसके मुस्कुराने के तरीके पर ध्यान दें

एक महिला की वास्तविक मुस्कान इस बात का संकेत हो सकती है कि वह खुद को आपके लिए आकर्षक बनाना चाहती है। एक हेाती है वास्तविक मुस्कुराहट, जिसे डचेनी मुस्कान भी कहा जाता है। इसमें आंखों की मांसपेशियों के साथ-साथ मुंह का उपयोग होता है। नकली मुस्कान आमतौर पर केवल मुंह के आसपास की मांसपेशियों को हिलाती है और ये मुस्कुराहट तंग दिख सकती है। मुस्कुराहट के बारे में जानकर कम से कम आप इतना जरूर समझ सकते हैं कि लड़की का इशारा आपकी तरफ क्या है।

(और पढ़ें – फर्स्ट डेट पर क्या करें…)

किसी लड़की को अपने प्यार में पागल करने का तरीका लड़की की ओर ध्यान दें

किसी लड़की को अपने प्यार में पागल करने का तरीका लड़की की ओर ध्यान दें

किसी लड़की को अपने प्यार में पागल करने के लिए बहुत जरूरी है, कि आप उस पर ध्यान दें। अगर आप लड़की के प्यार में बहुत गंभीर हैं, तो उस पर हर तरह से ध्यान दें। अगर आप उसके बारे में सबकुछ जानते होंगे, तो लड़की पटाना काफी आसान हो जाएगा।

(और पढ़े – स्कूल में लड़की को कैसे इम्प्रेस करें)

बताएं कि आप उसके साथ बिताए समय को एन्जॉय कर रहे हैं

बताएं कि आप उसके साथ बिताए समय को एन्जॉय कर रहे हैं

आप लड़की को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उससे कह सकते हैं, कि आप उसके साथ बिताए गए समय को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। आप चाहें, तो ये बात उसे फोन या ईमेल के जरिए बताएं। आप बस उसे ये बता दीजिए कि आपको उसके साथ घूमना कितना पसंद है। फिर देखिए, कि कुछ ही दिन में लड़की आपके प्यार में पड़ती है या नहीं।

(और पढ़ें – गर्लफ्रेंड से फोन पर कैसे बात करें…)

लड़की को दीवाना बनाने के लिए गाना गाएं

लड़की को दीवाना बनाने के लिए गाना गाएं

अक्सर लड़कियां, उन लड़कों को बहुत पसंद करती हैं, जो गाते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको लड़की पटाने के लिए आप रॉकस्टार बनना है, लेकिन अगर आपके पास ये हुनर है, तो इसका इस्तेमाल उस लड़की के सामने जरूर कीजिए, जिसका प्यार आप पाना चाहते हैं। लड़की धीरे-धीरे आपके प्यार में पड़ने लगेगी।

(और पढ़ें – 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

उसको अपने प्यार करने के लिए लड़की को दोस्तों और परिवार के साथ जोड़े

उसको अपने प्यार करने के लिए लड़की को दोस्तों और परिवार के साथ जोड़े

लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए जरूरी है, कि आप उसे अपने दोस्तों और परिवार से मिलाएं। उसे अपना फैमिली मेंबर जैसा बनाएं। सबके साथ जुड़कर उसे आपके बारे में जानना का अच्छा मौका मिलेगा और फिर वह खुद आपसे प्यार का इजहार करेगी।

(और पढ़ें – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

लड़की को अपने प्यार में करने के लिए महसूस कराएं कि वो आपके लिए स्पेशल है

लड़की को अपने प्यार में करने के लिए महसूस कराएं कि वो आपके लिए स्पेशल है

किसी लड़की को अपने पीछे पागल करने के लिए महत्वपूर्ण है, कि उसे महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितनी स्पेशल है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएं, लेकिन वहां उसके साथ अकेले समय बिताने की कोशिश करें। इससे उसे महसूस होगा कि आपकी लाइफ में उसकी क्या जगह है और आगे चलकर वह आपसे प्यार कर बैठेगी।

(और पढ़ें – प्यार जताने के अनोखे तरीके…)

यदि आपको लगता है कि वो आपको आमंत्रित कर रही है तब लड़की को कोमलता से छूएं

लड़की को अपने प्यार में करने के लिए महसूस कराएं कि वो आपके लिए स्पेशल है

अगर आपको लगता है, कि लड़की आपको इनवाइट कर रही है तो उसे कोमलता से छूएं। शारीरिक आकर्षण को इंगित करने के लिए स्पर्श या टच करना एक शानदार तरीका है। यदि आप कुछ समय से लड़की से बात कर रहे हैं और लगता है, कि लड़की को आपमें दिलचस्पी है, तो उसके हाथों को छू सकते हैं। किसी लड़की को तब तक न छूएं, जब कि वो आपको मजबूत संकेत न दे।

(और पढ़ें – महिलाओं को रोमांटिक बनाने के आसान तरीके…)

लड़की को पटाने के लिए उसे अपने गुण दिखाएं

लड़की को पटाने के लिए उसे अपने गुण दिखाएं

लोग एक दूसरे से इसलिए प्यार करते हैं, क्योंकि उन्हें एकदूसरे में अच्छे गुण दिखते हैं और प्यार अक्सर समय के साथ विकसित होता है, इसलिए आपका काम है कि आप जिसे प्यार करते हैं, उसे अपने प्यारे गुण दिखाएं। उसे यह देखने का मौका दें, कि आप वास्तव में कौन हैं। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि लड़कियां लड़कों में अक्सर हास्य, दया और ईमानदारी जैसे गुण पसंद करती हैं, जो आपको शारीरिक रूप से अधिक आकर्षित बनाते हैं। इसके अलावा सम्मान, ईमानदारी, कड़ी मेहनत और बुद्धिमता जैसे गुण वाले लड़कों से लड़कियां बहुत इंप्रेस होती हैं।

(और पढ़ें – लड़को को क्या पसंद होता है लड़कियों में…)

लड़की को प्यार में पागल करने के लिए उसके बारे में जानें

लड़की को प्यार में पागल करने के लिए उसके बारे में जानें

किसी भी लड़की को अपने प्यार में डालने के लिए उसके बारे में छोटी-छोटी बातें जानना भी बहुत  जरूरी हैं। जैसे उसका जन्म कहां हुआ, उसके शौक, उसके डर और उसके शर्मनाक पल के बारे में भी जानें। शुरूआत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उससे एक ओपन एंडेड सवाल पूछें।

(और पढ़ें – 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

लड़की का दिल जीतने के लिए जानने की कोशिश करें कि उसे क्या पसंद है

लड़की का दिल जीतने के लिए जानने की कोशिश करें कि उसे क्या पसंद है

अगर आप लड़की को बेहद प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वो भी आपके प्यार में पड़े, तो उसे क्या पसंद है, ये जानने की कोशिश करें। जानें, कि खाली वक्त में वह क्या करना पसंद करती है। कैसे लोगों से मिलना पसंद है, कहां घूमना पसंद है आदि। इससे आपके बीच बातचीत बढ़ेगी और बात प्यार तक पहुंचेगी।

(और पढ़ें – लड़की से बात कैसे शुरू करें…)

किसी लड़की को पटाने के लिए समय की कद्र करें

किसी लड़की को पटाने के लिए समय की कद्र करें

लड़कियां अक्सर समय की पाबंद होती हैं, उन्हें लेट लतीफी पसंद नहीं। ऐसे में जब आप किसी लड़की को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, तो ये तरीका जरूर अपनाएं। हर जगह टाइम से पहुंचे। उसे महसूस कराएं, कि आप उसके टाइम की कितनी कद्र करते हैं।

(और पढ़ें – लड़के लड़कियों की इन 10 चीजों पर फिदा होते हैं…)

उसका दिल जीतने के लिए लड़की को डेट पर ले जाएं

उसका दिल जीतने के लिए लड़की को डेट पर ले जाएं

अगर आप चाहते हैं कि जिससे आप प्यार करते हैं, वो भी आपको चाहे, तो उसे डेट पर ले जाएं। लेकिन पहले आप उसे एक दोस्त के रूप में जीत लें, तभी वह आपके साथ डेट पर जाने के लिए तैयार हो पाएगी। अपनी फीलिंग शेयर करें, उसे भी कहें, कि वह अपने बारे में कुछ बताए। ऐसे करते हुए आप लड़की को काफी हद तक अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

(और पढ़ें – डेटिंग का मतलब और डेटिंग करने का तरीका…)

लड़की को पटाने के लिए उसके प्रति समर्पण दिखाएं

लड़की को पटाने के लिए उसके प्रति समर्पण दिखाएं

एक दोस्त के रूप में हमेशा उसके साथ रहें। उसकी कमजोरी को जल्दी से माफ करें। अपने आप को उसके लायक बनाएं। उसके प्रति समर्पित हों, तो आपका काम बहुत जल्दी बन जाएगा।

(और पढ़ें – सच्चा प्यार कैसे पता चलता है…)

उसके सपनों को हासिल करने में मदद करें

उसके सपनों को हासिल करने में मदद करें

किसी भी लड़की के दिल में अपनी जगह बनाना इतना भी आसान नहीं होता। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो उन चीजों को करने में उसकी मदद करें, जो वो अपने लिए करना चाहती है। जब वह देखेगी, कि आप उसके सपने को पूरा करने में उसकी मदद कर रहे हैं, उसका समर्थन कर रहे हैं, तो उसका दिल आपके लिए जरूर पिघलेगा और आपसे प्यार करने लगेगी।

(और पढ़ें – रिश्ते में सच्चे प्यार के 10 संकेत…)

किसी लड़की को दीवाना बनाने के लिए उसके बदलने की उम्मीद न करें

किसी लड़की को दीवाना बनाने के लिए उसके बदलने की उम्मीद न करें

वास्तव में यदि आप किसी लड़की को चाहते हैं, तो उसके बदलने की उम्मीद बिल्कुल न करें। ऐसा करने से ही आप संभवत: रिश्ते में खुश रहेंगे। पर इसका मतलब ये नहीं, कि आपको उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन उम्मीद ऐसी हों, जिनकी आपको थोड़ी संभावना हो, कि वो उस उम्मीद को पूरा कर सकती है। अगर आप ऐसा करेंगे, तो लड़की को अच्छा लगेगा और उसके मन में आपके प्रति प्यार की भावना पैदा होगी।

(और पढ़ें – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

गर्लफ्रेंड को अपना दीवाना बनाने के लिए उसे स्पेस दें

गर्लफ्रेंड को अपना दीवाना बनाने के लिए उसे स्पेस दें

लड़की को अपने पीछे दीवाना करने के लिए उसे थोड़ा स्पेस दें। आप उससे प्यार करते हैं, उसका मतलब ये नहीं कि आप हर वक्त उससे चिपके रहें या बार-बार कॉल करते रहें। उसके काम में उसे डिस्टर्ब न करें और ये दिखाने की कोशिश न करें, कि आप उसका कितना ख्याल रखते हैं। इससे लड़कियों को बंदिश महसूस होती है और वे आपसे दूर जाने की कोशिश करती हैं।

(और पढ़ें – रिलेशनशिप टिप्स जो हर महिला को जानना जरूरी है…)

अपनी पसंद की लड़की को इंप्रेस करने के लिए सरप्राइज दें

अपनी पसंद की लड़की को इंप्रेस करने के लिए सरप्राइज दें

लड़की को अपने प्यार में दीवाना बनाना है, तो उसे सरप्राइज देकर खुश करना सीख लें। इससे आपकी 90 प्रतिशत तो उसका दिल जीत ही लेंगे। आप उसे अचानक से मैसेज करें, कि आप उसके बारे में सोच रहे हैं या फिर वॉइस मैसेज करें। ये दर्शाएगा, कि वह आपके लिए स्पेशल है और आप उसके बारे में कितना सोचते हैं।

(और पढ़े – लड़की को प्रपोज करने के बेस्ट तरीके…)

लड़की को इंप्रेस करने के लिए रोमांस करें

लड़की को इंप्रेस करने के लिए रोमांस करें

अगर आप चाहते हैं कि कोई महिला आपसे प्यार करे, तो आपको उसे दिखाना होगा कि आप सुपर रोमांटिक हैं। थोड़ा सा रोमांस उसके दिल में आपके लिए प्यार जरूर जगाएगा।

(और पढ़ें – ये काम करोगे तो लड़की तुरंत बोलेगी “आई लव यू”)

अंत में बताएं कि आप उससे प्यार करते हैं

अंत में बताएं कि आप उससे प्यार करते हैं

हालांकि, ऐसा कहना बहुत से लोगों के लिए कठिन होता है। कई लड़के किस लड़की से अपने प्यार का इजहार करने में असुरक्षित महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप वाकई किसी लड़की को पाना चाहते हैं, तो उसे बताएं, कि आप उससे कितना प्यार करते हैं।

किसी लड़की को अपने प्यार में डालना आसान काम नहीं है, लेकिन अगर आप चाहते हैं, कि वो लड़की भी आपसे प्यार करे, तो ऊपर दिए गए तरीकों को जरूर आजमाएं। अपनी पर्सनालिटी को इंप्रूव करें और उसे अपना कॉन्फिडेंस दिखाएं। ऐसा करने से वो लड़की, जिसे आप चाहते हैं, आपकी दीवानी हो जाएगी।

याद रखें कि आप या तो किसी के प्रति आकर्षित हैं या नहीं, अगर वह आपके प्रति कोई भावना नहीं रखती है, तो आपको उसपर कभी भी दबाव नहीं डालना चाहिए।

(और पढ़े – लड़की को आई लव यू कैसे बोलें…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration