रिलेशनशिप टिप्स

लड़की को आई लव यू कैसे बोलें – Ladki Ko I Love You Kaise Bole In Hindi

लड़की को आई लव यू कैसे बोलें - ladki ko i love you kaise bole in Hindi

लड़की को I LOVE YOU बोलने से पहले आपको ये जानना जरूरी है की लड़की को आई लव यू कैसे बोलें ताकि लड़की आपको मना न कर पाए। भारत में प्रतिदिन हजारों लड़के लड़कियों को आई लव यू बोलते हैं और उनमे से कई को निराशा हाथ लगती है, क्योंकि उनके द्वारा अपने प्यार को I love you कहने का तरीका सही नही होता है या लड़की को पसंद नहीं आता है, क्योंकि उनमे से जादातर लड़कों को पता नहीं होता की लड़की को कैसे प्रोपोज़ करें या फिर लड़की को i love you kaise bole आमतौर पर हर लड़का अपनी लाइफ में किसी न किसी लड़की से प्यार करता है।

आप कॉलेज में पढ़ते हों या ऑफिस जाते हों, आप मन ही मन किसी लड़की को जरूर पसंद करते होंगे। इसके अलावा कुछ लड़कों को कोचिंग क्लास और अपने मुहल्ले एवं आसपास की लड़कियों से भी प्यार हो जाता है। ज्यादातर लड़के बहुत बेसब्र होते हैं और लड़की का रास्ता रोककर या अन्य तरीकों से उसे आई लव यू बोल देते हैं लेकिन देखा जाए तो सभी लड़के ऐसा नहीं कर पाते हैं। शर्मीले लड़के तो कभी भी अपने दिल की बात बता ही नहीं पाते हैं। अगर आप भी किसी लड़की को दिल दे बैठे हैं लेकिन अभी तक आपने उससे अपने मन की बात नहीं कही है तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़की को आई लव यू कैसे बोलें।

विषय सूची

  1. लड़की को आई लव यू कहने के लिए उसके खास दोस्त बनें – Ladki ko i love you kehne ke liye uske khas dost bane in hindi
  2. देर रात तक बातें करके लड़की को आई लव यू कहें – Talk late into the night to say i love you to a girl in Hindi
  3. लड़की को डेट पर ले जाकर आई लव यू बोलें – Ladki ko date par le jakar i love you bole in Hindi
  4. लड़की को आई लव यू कहने का तरीका फ्लर्ट करें – ladki ko i love you kehne ka tarika Flirt with her in Hindi
  5. लड़की को आई लव यू बोलने के लिए उसे आकर्षित करें – Make her like you to say i love you to a girl in Hindi
  6. लव लेटर लिखकर लड़की को आई लव यू बोलें – Love Letters likhkar ladki ko i love you bole in Hindi
  7. लव ब्रेसलेट पहनाकर लड़की को आई लव यू कहें – Love Bracelet pahnakar ladki ko i love you kahe in hindi
  8. लड़की को आई लव यू बोलने के लिए विशेष पल का इंतजार करें – Ladki ko i love you bolne ke liye special moment ka intezar kare in hindi
  9. लड़की को आई लव यू कहने के लिए उस पर निगरानी रखें – Have her full attention to say i love you to a girl in Hindi

लड़की को आई लव यू कहने के लिए उसके खास दोस्त बनें – Ladki ko i love you kehne ke liye uske khas dost bane in Hindi

लड़की को आई लव यू कहने के लिए उसके खास दोस्त बनें - Ladki ko i love you kehne ke liye uske khas dost bane in hindi

आप शायद उस लड़की के दोस्त पहले से होंगे लेकिन यदि आप उलझन (confused) में हैं कि उससे अपने इरादों के बारे में कैसे बताएं तो उसके दिल में एक खास जगह (deep hearted) बनाने की कोशिश करें। उसके लिए जरूरी है कि आप उसके सभी दोस्तों में सबसे खास (special) बनें और जब भी उसे आपकी जरूरत हो तो हमेशा उसका साथ दें, उसे मदद के लिए पूछें। उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करें और जब तक वह आपके साथ रहती है, मजेदार बातें करके उसे हंसाते रहें। इस तरह जब वह आपके करीब (close) आने लगे तो मौका देखकर उसे आई लव यू बोल दें।

(और पढ़े – लड़की के साथ दोस्ती कैसे करें…)

देर रात तक बातें करके लड़की को आई लव यू कहें – Talk late into the night to say i love you to a girl in Hindi

देर रात तक बातें करके लड़की को आई लव यू कहें - Talk late into the night to say i love you to a girl in Hindi

यदि आप किसी लड़की को यह बताना चाहते हैं कि आप उसे पसंद करते हैं तो उसके साथ देर रात तक बात (late night conversation) करें। यह तरीका उसके साथ आपके संबंधों को दूर तक ले जाने में बहुत मदद करेगा। जब वह बिस्तर पर हो तो उससे बात करने के कारण और बहाने (excuses) ढूंढें। कारण ऐसा होना चाहिए कि आप उससे लंबी बातचीत कर सकें। किसी व्यक्ति से देर रात तक बात करना अपने आप में सूकून भरा (calmative) होता है और इस तरह से जब आप दोनों की रोजाना रात में बात होने लगे तो मौके का फायदा उठाकर लड़की को आई लव यू बोल दीजिए।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड से फोन पर कैसे बात करें…)

लड़की को डेट पर ले जाकर आई लव यू बोलें – Ladki ko date par le jakar i love you bole in Hindi

लड़की को डेट पर ले जाकर आई लव यू बोलें - Ladki ko date par le jakar i love you bole in Hindi

माना कि अब तक आप दोनों सिर्फ मित्र थे लेकिन आप उसके साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले उसके साथ टाइम बिताना पड़ेगा। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप लड़की को डेट (date) पर लेकर जाएं। ध्यान रहे, कि जगह ऐसी होनी चाहिए जहां लड़की को किसी तरह की असुविधा न हो। आप उसे फिल्म देखने, कॉफी पीने या कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। जब धीरे धीरे लड़की को आपका साथ पसंद आने लगे और वह अगली बार भी आपके साथ घूमने जाने के लिए तैयार हो जाए तो इस बार उसके करीब बैठकर धीरे से उसके कानों में आई लव यू बोल ही डालें।

(और पढ़े – प्यार जताने के अनोखे तरीके…)

लड़की को आई लव यू कहने का तरीका फ्लर्ट करें – Ladki ko i love you kehne ka tarika Flirt with her in Hindi

लड़की को आई लव यू कहने का तरीका फ्लर्ट करें - ladki ko i love you kehne ka tarika Flirt with her in Hindi

आप लड़की को बातों ही बातों में आजमाकर देखें कि जब आप उसे बोल पाएंगे या नहीं। मान लीजिए कि आप लड़की को पहले से जानते हैं, आप उसके दोस्त भी है तो आपका काम अधिक आसान हो जाएगा। उसे आजमाने के लिए आप उसके साथ फ्लर्ट कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आप उससे फ्लर्ट करेंगे तो उसे दुख (hurt) होगा तो आप सुरक्षित तरीके से फ्लर्ट करें जिससे कि उसे खराब न लगे। आप उससे मैसेज या चैट करके फ्लर्ट करें और बताएं कि तुम मुझे अच्छी लगती हो। अगर आपकी बातें सुनकर लड़की के मन में लड्डू फूटने लगे तो फिर आप उसे आई लव यू बोल दें।

(और पढ़े – लड़की पटाने के आसान तरीके…)

लड़की को आई लव यू बोलने के लिए उसे आकर्षित करें – Make her like you to say i love you to a girl in Hindi

लड़की को आई लव यू बोलने के लिए उसे आकर्षित करें - Make her like you to say i love you to a girl in Hindi

अगर आप सचमुच किसी लड़की को आई लव यू बोलना चाहते हैं तो कुछ ऐसा करें जिससे वह आपको पसंद करने लगे फिर आपका काम बेहद आसान हो जाएगा। उदाहरण के लिए यदि लड़की को बाइक वाले लड़के अच्छे लगते हैं तो आप उसे बाइक पर घूमाएं या फिर उसे दूसरों की मदद करने वाले लड़के अच्छे लगते हैं तो आप भी वैसा ही करें। अंततः आपको वो सभी काम करने हैं जो लड़की को पसंद हो। इसका फायदा यह होगा कि लड़की भी आपको पसंद करने लगेगी और फिर आप उसे आई लव यू बोल दें।

(और पढ़े – मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं…)

लव लेटर लिखकर लड़की को आई लव यू बोलें – Love Letters likhkar ladki ko i love you bole in Hindi

लव लेटर लिखकर लड़की को आई लव यू बोलें - Love Letters likhkar ladki ko i love you bole in Hindi

कुछ लड़के बेहद शर्मीले और संकोची (hesitating) स्वभाव के होते हैं, ऐसे में लड़की को आई लव यू बोलना उनके लिए सबसे अधिक मुश्किल भरा काम होता है। अगर आपको भी इसी तरह की दिक्कत हो रही हो तो पेन और पेपर (letter pad) उठाएं और अपने दिल की बात लिखकर लड़की को चिट्ठी पकड़ा दें। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि आपको कहना भी नहीं पड़ेगा और आपके मन की बात भी लड़की तक पहुंच जाएगी। इस तरह आप लव लेटर लिखकर उसे आई लव यू कह सकते हैं।

(और पढ़े – 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

लव ब्रेसलेट पहनाकर लड़की को आई लव यू कहें – Love Bracelet pahnakar ladki ko i love you kahe in Hindi

लव ब्रेसलेट पहनाकर लड़की को आई लव यू कहें - Love Bracelet pahnakar ladki ko i love you kahe in hindi

आजकल बाजारों में तरह तरह के ब्रेसलेट उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ ब्रेसलेट ऐसे होते हैं  जो प्रेमी अपनी प्रेमिका के हाथों में बांधता है। आमतौर पर ज्यादातर लड़कियों को ऐसा ब्रेसलेट बांधने का मतलब मालूम होता है। वास्तव में आपके लिए यह तरीका बेहतर हो सकता है। यदि आप लड़की को सीधे तौर पर आई लव यू नहीं बोल पा रहे हैं तो लव ब्रेसलेट उसकी कलाई (wrist) में बांधें और धीरे से उसे आई लव यू कहें।

(और पढ़े – लड़की को प्रपोज करने के बेस्ट तरीके…)

लड़की को आई लव यू बोलने के लिए विशेष पल का इंतजार करें – Ladki ko i love you bolne ke liye special moment ka intezar kare in Hindi

लड़की को आई लव यू बोलने के लिए विशेष पल का इंतजार करें - Ladki ko i love you bolne ke liye special moment ka intezar kare in hindi

“मैं तुमसे प्यार करता हूँ,” किसी भी लड़की को यह बोलना अपने आप में एक गंभीर (sedate) बात है, क्योंकि इससे रिश्ते की गति (dynamic ) बदल जाती है। लेकिन जब आपको प्यार है  तो बोलना ही पड़ेगा। इसके लिए आपको किसी विशेष पल या मौके (special moment) का इंतजार करना चाहिए। आप चाहें तो जब शाम को लड़की के साथ नदी या समुद्र के किनारे सूर्यास्त (sun set) देखने जाएं तो उसका हाथ अपने हाथों में लेकर आई लव यू कह सकते हैं। इसके अलावा लड़की के जन्मदिन या फिर सिनेमा हॉल में फिल्म देखते समय भी आप आई लव यू बोल सकते हैं।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

लड़की को आई लव यू कहने के लिए उस पर निगरानी रखें – Have her full attention to say i love you to a girl in Hindi

लड़की को आई लव यू कहने के लिए उस पर निगरानी रखें - Have her full attention to say i love you to a girl in Hindi

लव गुरु बताते हैं कि किसी लड़की से मिलते ही उसे सीधे आई लव यू नहीं कहना चाहिए। जब लड़की किसी चीज को देखने में व्यस्त हो, कुछ सोच रही हो या किसी ख्याल में गुम हो या आपकी तरफ देख रही हो तो इस दौरान आपको उसका हाथ पकड़कर आई लव यू कहना चाहिए। जब दो लोग एक दूसरे की आंखों में देख रहे होते हैं तो उस दौरान शब्द अधिक शक्तिशाली (powerful words ) हो जाते हैं और उसका असर भी ज्यादा होता है। इसलिए आप लड़की पर पूरा ध्यान लगाए रहें और जब इस तरह के क्षण आयें तो उसे आई लव यू बोल दें।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration