सेक्स एजुकेशन

मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं – Women’s like these things in men’s in Hindi

मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं - Women’S Like These Things In Men’S In Hindi

Mardo Ki In Khubiyon Par Marti Hai Mahilaye क्या आप जानतें हैं पुरषों की खास खूबियों के बारे में जिसके कारण महिलाएं उनकी ओर आकर्षित होकर उन्हें दिल दे बैठती हैं। एक स्टडी में पाया गया है कि कुछ अलग खूबियों से भरे पुरुषों को महिलाएं सबसे नजरें बचाकर देखती हैं और दोस्ती भी करना चाहती हैं। आमतौर पर माना जाता है कि महिला हो या पुरुष, हर व्यक्ति में कोई न कोई ऐसी खूबी जरूर होती है जो उसकी तरफ दूसरों को आकर्षित करती है।

जिस तरह से लोग महिलाओं की सुंदरता पर मोहित होते हैं, उसी तरह पुरुषों के अंदर भी कुछ ऐसे गुण होते हैं जो महिलाओं को बहुत अच्छे लगते हैं। यदि आप पुरुष हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि महिलाएं पुरुषों में क्या ढूंढती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मर्दों के किन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं।

विषय सूची

  1. अच्छे ड्रेसिंग सेंस वाले मर्दों पर मरती हैं महिलाएं – Women’s like Dressing Sense in men in Hindi
  2. हेल्पिंग नेचर वाले मर्दों को पसंद करती हैं महिलाएं – Women’s like Supportive and helping nature men in Hindi
  3. पुरुषों के नॉलेज और इंटेलीजेंस पर मरती हैं औरतें – Women’s like Knowledge and Intelligence in men in Hindi
  4. महिलाओं को पसंद आते हैं नॉन स्मोकर्स मर्द – Women’s like Non-smoker men in Hindi
  5. मर्दों की मुस्कुराहट पर मरती हैं महिलाएं  – women’s like Smile in men in Hindi
  6. महिलाओं को पसंद आती है मर्दों की पारदर्शिता – women’s like Transparency in men in Hindi
  7. अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष महिलाओं को करते हैं आकर्षित  – women’s like Sense of Humour in men in Hindi
  8. पुरुषों को परफेक्ट बॉडी पर मर मिटती हैं महिलाएं – Women’s like Perfect Body in men in Hindi
  9. महिलाओं को खाना बनाने वाले मर्द आते है पसंद – Women’s like Best cook  men in Hindi

मर्दों की इन बातों पर मरती हैं लड़कियां – Mardo Ki In Baton Par Marti Hai Ladkiyan In Hindi

लड़कियां आमतौर पर लड़कों में कुछ बातें खोजती हैं। मर्दों में इन बातों के मिलने से महिलाएं उनकी तरफ आकर्षित होकर अपने रिश्ते को आंगे बढ़ाना चाहती हैं और उनसे दोस्ती करना चाहतीं हैं तो अब इंतजार किस बात का जानिए उन खास खूबियों के बारे में जिनपर मर मिटती हैं महिलाएं।

अच्छे ड्रेसिंग सेंस वाले मर्दों पर मरती हैं महिलाएं – Women’s like Dressing Sense in men in Hindi

अच्छे ड्रेसिंग सेंस वाले मर्दों पर मरती हैं महिलाएं - Women’s like Dressing Sense in men in Hindi

लड़कियां अक्सर लड़कों के ड्रेसिंग सेंस के बारे में बात करती है। जाहिर है यदि किसी लड़के की ड्रेसिंग सेंस अच्छी है तो कोई भी लड़की उस लड़के के ऊपर मर मिटेगी। वास्तव में ज्यादातर लोग सिर्फ अपने पसंदीदा रंग के कपड़े पहनते हैं जबकि वे इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देते कि वे जो ड्रेस पहन रहे हैं, उसकी बॉडी पर फिट है या नहीं। पैंट के साथ किस रंग की शर्ट का कॉम्बिनेशन बेहतर होगा किस रंग का नहीं। टाई किस रंग की और घड़ी कैसी अच्छी लगेगी। जब कोई लड़का अपनी ड्रेसिंग सेंस पर ध्यान देता है और घर से बाहर निकलता है तो लड़के की इसी खूबी पर लड़कियां मरती हैं।

(और पढ़े – खूबसूरती के अलावा महिलाओं की ये 6 ख़ूबियाँ जो पुरुषों को करती हैं आकर्षित…)

हेल्पिंग नेचर वाले मर्दों को पसंद करती हैं महिलाएं – Women’s like Supportive and helping nature men in Hindi

हेल्पिंग नेचर वाले मर्दों को पसंद करती हैं महिलाएं - Women’s like Supportive and helping nature men in Hindi

ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को ऐसे पुरुष और लड़के अच्छे लगते हैं जो सपोर्टिव और हेल्पिंग नेचर के होते हैं। लड़कियां मानती हैं कि ऐसे लड़के या पुरुष जो हेल्पिंग नेचर के होते हैं, वे महिलाओं को अपने से कम नहीं समझते हैं और उन्हें भी बराबर सम्मान और इज्जत देते हैं। जो पुरुष किसी भी वक्त किसी की भी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, दयालु प्रवृत्ति के होते हैं और हर मुश्किल घड़ी में व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आते हैं, महिलाएं पुरुषों की इन्हीं खूबियों पर मर मिटती हैं।

(और पढ़े – लड़की में हैं अगर ये 14 गुण हैं तो उसे कभी ना छोड़े…)

पुरुषों के नॉलेज और इंटेलीजेंस पर मरती हैं औरतें – Women’s like Knowledge and Intelligence in men in Hindi

पुरुषों के नॉलेज और इंटेलीजेंस पर मरती हैं औरतें - Women’s like Knowledge and Intelligence in men in Hindi

एक शोध में पाया गया है कि महिलाओं को बुद्धजीवी और इंटेलीजेंट पुरुष से सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। पढ़ाकू किस्म के लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं। जिन पुरुषों की समझ बेहतर होती है, जनरल नॉलेज अच्छी होती है और जो पुरुष समसामायिक मुद्दों से अपडेट रहते हैं, महिलाएं पुरुषों की इन खूबियों को ज्यादा पसंद करती हैं। महिलाओं का मानना है कि बेहतर समझ रखने वाले पुरुषों की किसी भी मुद्दे पर अपनी एक राय होती है और वे झगड़े और नोंकझोंक का कारण बनने वाली छोटी छोटी बातों को संभाल लेते हैं और उन्हें तूल नहीं पकड़ने देते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर भी अधिक आकर्षित होती है।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स जो हर महिला को जानना जरूरी है…)

महिलाओं को पसंद आते हैं नॉन स्मोकर्स मर्द – Women’s like Non-smoker men in Hindi

महिलाओं को पसंद आते हैं नॉन स्मोकर्स मर्द - Women’s like Non-smoker men in Hindi

आज के समय में स्मोकिंग और ड्रिंक करना पुरुषों के लिए किसी फैशन से कम नहीं है। लेकिन कम पुरुषों को मालूम है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों की खूबियों को ज्यादा पसंद करती हैं जो स्मोकिंग या ड्रिंक नहीं करते हैं। इसका कारण यह है कि पुरुष ड्रिंक करने के बाद महिलाओं की इज्जत करना भूल जाते हैं और कभी कभी वे गालियां भी देते हैं। महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा और अपराधों में भी नशे के आदी पुरुष अधिक शामिल होते हैं। यही कारण है कि महिलाएं नॉन स्मोकर्स या धूम्रपान और एल्कोहल से दूर रहने वाले पुरुषों की इन खूबियों पर मरती हैं।

मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं का वीडियो देखें

मर्दों की मुस्कुराहट पर मरती हैं महिलाएं  – women’s like Smile in men in Hindi

मर्दों की मुस्कुराहट पर मरती हैं महिलाएं  - women’s like Smile in men in Hindi

मैं उसकी मुस्कुराहट पर फिदा हो गई…अब यह बात महिलाएं भी पुरुषों के लिए बोलती हैं। जाहिर है पुरुषों की मुस्कुराहट भी मनमोहक और सेक्सी होती है जिनपर महिलाएं मर मिटती हैं। ज्यादातर महिलाओं का मानना है कि पुरुषों की मुस्कुराहट भी कातिलाना होती है लेकिन उन्हें कभी इसका अंदाजा नहीं होता है कि वे अपनी मुस्कुराहट से कितनी महिलाओं को आकर्षित कर लेते हैं। अगर आप पुरुष हैं और आपके अंदर यह खूबी है तो आप भाग्यशाली हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती है।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…)

महिलाओं को पसंद आती है मर्दों की पारदर्शिता – women’s like Transparency in men in Hindi

महिलाओं को पसंद आती है मर्दों की पारदर्शिता - women’s like Transparency in men in Hindi

रिश्तों में पारदर्शिता रखने वाले खूबियों वाले पुरुषों पर महिलाएं मरती हैं। वास्तव में कोई भी महिला यह नहीं चाहती है कि किसी पुरुष के साथ उसका संबंध झूठ के आधार पर टिका हो। वे हमेशा यह चाहती हैं कि जिस भी पुरुष के साथ उनका रिश्ता हो, वह रिश्तों के प्रति बहुत ईमानदार, जीवन के प्रति ईमानदार और अपने काम के प्रति ईमानदार हो। वह महिला को किसी चीज का झासा देकर कोई काम न करवाए और ना ही झूठ बोलकर प्यार करे। वैसे भी कुछ पुरुषों की ईमानदारी उनके चेहरे पर लिखी होती है। महिलाएं ऐसे पुरुषों की ओर भी अधिक आकर्षित होती है।

(और पढ़े – इन आदतों से जानें कि आपका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की को चाहता है…)

अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष महिलाओं को करते हैं आकर्षित  – women’s like Sense of Humour in men in Hindi

अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष महिलाओं को करते हैं आकर्षित  - women’s like Sense of Humour in men in Hindi

जिन पुरुषों का सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतर होता है, कोई भी महिला उसके ऊपर अपना जान लुटाती है। वास्तव में बेहतर सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष परिस्थिति को बेहतर तरीके से समझ लेते हैं और उसके अनुसार ही काम करते हैं। जैसे यदि किसी महिला का मूड खराब है या वह गुस्सा है तो वह उससे बार बार वजह पूछने के बजाय मजेदार जोक्स सुनाकर उसे हंसाने की कोशिश करेंगे। मूड ठीक होने के बाद वह परेशानी पूछेंगे और फिर उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे। हर स्थिति और परिस्थिति को हैंडल करने वाले पुरुषों पर ही महिलाएं मरती हैं।

(और पढ़े – पत्नी को खुश करने के आसान तरीके…)

पुरुषों को परफेक्ट बॉडी पर मर मिटती हैं महिलाएं – Women’s like Perfect Body in men in Hindi

पुरुषों को परफेक्ट बॉडी पर मर मिटती हैं महिलाएं - Women’s like Perfect Body in men in Hindi

जिस तरह पुरुषों को छोटे कद की महिलाएं कम पसंद आती हैं, उसी तरह महिलाओं को भी लंबे कद वाले पुरुष ही आकर्षित करते हैं। वास्तव में लंबे कद और अच्छी बॉडी वाले पुरुष सेक्सी दिखते हैं। पुरुषों का कंधा, चौड़ी पीठ, मूंछ और उनकी फिटनेस सबसे अधिक आकर्षक होती है। मोटे और अधिक वजन वाले पुरुष महिलाओं को नहीं भाते हैं। इसलिए यदि आप फिटनेस फ्रिक हैं और आपकी बॉडी आकर्षक है तो महिलाएं आपके ऊपर मर सकती हैं। जिम जाने वाले, वर्कआउट करने वाले, अच्छे एब्स और मसल्स वाले मर्दों को भी महिलाएं खूब पसंद करती हैं।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

महिलाओं को खाना बनाने वाले मर्द आते है पसंद – Women’s like Best cook  men in Hindi

महिलाओं को खाना बनाने वाले मर्द आते है पसंद - Women’s like Best cook  men in Hindi

कहा जाता है कि खाना बनाना महिलाओं का जन्म सिद्ध अधिकार है। लेकिन महिलाएं ऐसे पुरुषों की खूबियों पर मर मिटती हैं जिन्हें खाना बनाने आता है। वास्तव में इसके पीछे यह कारण है कि यदि पुरुष को खाना बनाने आता है तो वह जरूरत पड़ने पर अपने पार्टनर के लिए भी खाना बना सकता है। ज्यादातर घरों में झगड़े के पीछे एक मुख्य कारण खाना बनाना ही होता है। इसके अलावा अगर पुरुष एक बेहतर कुक है तो वह किचन में अपनी पत्नी या साथी का भी हाथ बंटा सकता है और खाना बनाने को छोटा काम नहीं समझता है। यही कारण है कि महिलाओं को कुकिंग जानने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं।

(और पढ़े – 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration