रिलेशनशिप टिप्स

5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है – 5 Ways to Know if a Guy Likes You in Hindi

5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है - 5 Ways to Know if a Guy Likes You in Hindi

ज्यादातर लड़के अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं इसलिए लड़कियां इसी कश्मकश में रह जाती हैं की सामने वाला लड़का उन्हें पसंद करता है या नहीं। कोई लड़का आपके बारे में क्या सोचता है या वह आपको पसंद करता है, इस सभी बातों को बता पाना आसान नहीं होता। लेकिन लड़के की बॉडी लैंग्वेज में ऐंसे बहुत सारे छोटे-मोटे संकेत मौजूद होते हैं, जिनके माध्यम से आप यह पता लगा सकती हैं, कि लड़का आपको सिर्फ अपनी दोस्त समझता है! या उससे कुछ ज्यादा। यह पता होने के बाद कि कोई लड़का आपको पसंद करता है आप उस लड़के के साथ अपनी इच्छानुसार रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकती हैं। दरअसल ज्यादातर मामलों में प्यार या रिलेशनशिप की पहल लड़कियां कम ही करती हैं। उन्हें लगता हैं की अगर सामने वाले लड़के ने उन्हें मना कर दिया तो क्या होगा कहीं कोई उनका मजाक तो नहीं बनायेगा।

इसी कारण वो जानना चाहतीं हैं की ऐसी कौन सी बातें हैं जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है। आज हम आपको ऐसी पांच बातें बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप आसानी से ये पता लगा सकती हैं की लड़का आपको पसंद करता है या नहीं। तो चलिए शुरू करते हैं।

विषय सूची

1. लड़के की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वो आपको पसंद करता है!
2. लड़के के बदले व्यवहार से जाने वह आपको पसंद करता है
3. उसकी मुस्कान बताती है कि लड़का आपको पसंद करता है
4. आँखों की भाषा बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है
5. अगर कोई लड़का आपको पसंद करता तो वह आपको इग्नोर करेगा
6. अगर लड़का आपसे पूछे की आप सिंगल हैं या नहीं, तो वह आपमें रूचि रखता है
7. गलती से लड़के का टच करना बताये कि लड़का आपको लाइक करता है

लड़के की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वो आपको पसंद करता है!

लड़के की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वो आपको पसंद करता है!

ज्यादातर लड़के अपनी पार्टनर को चाहते तो बहुत हैं, लेकिन उनसे कहने में उनके ‘पसीने छूट जाते’ हैं। जिससे लड़के अपने दिल की बात कहने में काफी वक्त लगाते हैं। और कुछ तो हिम्मत ही नहीं जुटा पाते हैं लेकिन इस दौरान आप उनकी बॉडी लैंग्वेज से ज़रूर ये अंदाजा लगा सकती हैं कि उनके दिल में आप हैं या और कोई। इन साइन्स से पता करें कि लड़का आपको लाइक करता है…

लड़के के बदले व्यवहार से जाने वह आपको पसंद करता है

लड़के के बदले व्यवहार से जाने वह आपको पसंद करता है

जब आप उनके आस-पास होती हैं तो वह अलग तरह का व्यवहार करता है। एक लड़का ऐसा तब तक नहीं करेगा जब तक कि वह आपको पसंद न करे। अगर कोई लड़का आपको चाहता है, तो वह आपके सामने कूल और स्टाइलिश व्यवहार करने की कोशिश करेगा। उदाहरण के तौर पर वह आपके आस-पास या तो कूल बनने का प्रयास करेगा या फिर बहुमुखी होने के बावजूद आपके सामने शांत रहने का प्रयास करेगा।

(और पढ़े –  लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

उसकी मुस्कान बताती है कि लड़का आपको पसंद करता है

उसकी मुस्कान बताती है कि लड़का आपको पसंद करता है

अगर वह आपको देख कर बहुत मुस्कुराता है, तो यह एक और सकारात्मक संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है। कुछ लोग हर दूसरी चीज पर और किसी के भी साथ मुस्कुराते हैं, लेकिन यह उनका नेचर होता है और यह एकदम अलग मामला है।

यदि कोई लड़का आपको पसंद करता है पर वह आपसे शुरू में बात करने से हिचकता है, पर जब भी वह आपको देखता है, वह मुस्कुराता है। तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह आपको पसंद करता है। वह आपको अपमानित करने या मजाक उढ़ाने के तरीके में नहीं मुस्कुराता है।

उसकी मुस्कान पर ध्यान दें और देखें कि क्या वह आंखों के संपर्क को बनाए रखता है, और यदि वह आपसे आंखों से सम्पर्क बनाये रखे तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है जो बताता है कि वह लड़का आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – लड़की से बात करते समय होती है घबराहट? तो ये टिप्स आजमाएं!)

आँखों की भाषा बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

आँखों की भाषा बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है

अगर कोई लड़का आपको आते जाते नोटिस करता है। आप से बात करते हुए आपकी आँखों में आँखे डालकर बात करता है। आपकी हर एक मूवमेंट पर नज़र रखता है। अगर आप ग्रुप में हो तो वो वहां पर कोई जोक या मजाक करता है और आपकी तरफ देखकर यह जानना चाहता है की आप कैसा रिएक्शन देती है। तो ये सब बातें इस ओर इशारा करती हैं की वो लड़का आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – सच्चे प्यार की निशानियां…)

अगर कोई लड़का आपको पसंद करता तो वह आपको इग्नोर करेगा

अगर कोई लड़का आपको पसंद करता तो वह आपको इग्नोर करेगा

हालांकि यह थोड़ा कॉमप्लीकेटेड हो सकता है, लेकिन बहुत से लोग अपनी पसंद की लड़की को अनदेखा करते हैं। ऐसा दो कारणों से किया जाता है। वह या तो जानना चाहता है कि आपको उसकी परवाह है या नहीं, ऐसा इसलिए है क्योंकि वह आपको टेस्ट करना चाहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कारण क्या है, लेकिन अगर वह बिना कारण के आपको अनदेखा करता है, तो यह संभव हो सकता है कि वह आपको चाहने लगा हो।

दूसरी ओर, यह भी संभव है कि वह पूरी तरह से आप को नहीं चाहता है।  वह आपको इग्नोर करता है क्योंकि उसे आपकी कुछ विशेषतायें (qualities) पसंद हैं और कुछ पसंद नहीं हैं। यह पता लगाने के लिए अपने दोस्तों से मदद लें और यह जानने की कोशिश करें कि वह आपके प्रति किस प्रकार की भावनाएं रखता है।

(और पढ़े – सच्चा प्यार कैसे पता चलता है…)

अगर लड़का आपसे पूछे की आप सिंगल हैं या नहीं, तो वह आपमें रूचि रखता है

अगर लड़का आपसे पूछे की आप सिंगल हैं या नहीं, तो वह आपमें रूचि रखता है

कोई लड़का आपको सीधे नहीं पूछेगा की आप सिंगल हैं या नहीं, वह प्रश्न को  थोड़ा मॉडिफाई कर सकता है जैसे “क्या आप किसी को देख रहे हैं” या “क्या आप रूम मेट के साथ रहतीं हैं?”। ये छोटे से प्रश्न आपको उसकी भावनाओं की एक बड़ी तस्वीर दिखाने में मदद कर सकते हैं और आप जान सकतीं हैं की वह लड़का आपको पसंद करता है।

(और पढ़े – फ्लर्ट करने से पहले जान लें ये फ्लर्टिंग रूल्स…)

गलती से लड़के का टच करना बताये कि लड़का आपको लाइक करता है

गलती से लड़के का टच करना बताये कि लड़का आपको लाइक करता है

क्या आपको अक्सर उसकी छुअन का अहसास होता है जब भी आप उसे पेन या पेपर पास करतीं हैं या जब वह आपके पास आकर बैठता है? जब तक यह सब गलत तरीके से नहीं बल्कि सिर्फ सभ्यता से और मजाक में ही किया जाये तो यह सबसे महत्वपूर्ण संकेतों में से एक हो सकता है की लड़का आपको लाइक करता है। लड़कों को अपने क्रश को छूना पसंद होता है, यहां तक ​​कि थोड़े से भी संभव तरीके से। कभी किसी खेल के दौरान लड़के का आपको छूना, या कोई और एक्टिविटी जिससे की वह आपको टच कर सके। अगर उसे आपको छूने के कई बहाने मिलते हैं, तो तैयार रहें, एक लव प्रपोजल आने को है।

(और पढ़े – जानें, प्यार होने की क्या हैं निशानियां…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration