रिलेशनशिप टिप्स

लड़की से बात करते समय होती है घबराहट? तो ये टिप्स आजमाएं! – Best tips to talking to a girl in Hindi

लड़की से बात करते समय होती है घबराहट? तो ये टिप्स आजमाएं! - Ladki se baat karne mein hoti hai ghabrahat to aajmaye ye tips in Hindi

Best tips to talking to a girl in Hindi: आमतौर पर किसी भी लड़की से बात करना कुछ लड़कों के लिए दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। लड़की से बात करने के नाम पर कुछ लड़कों के पसीने भी छूटने लगते हैं। वास्तव में लड़के यह सोचते हैं कि अगर लड़की उनकी बात का बुरा मान गयी या फिर गुस्सा हो गयी तो क्या होगा। उन्हें ये भी नहीं पता होता है कि लड़कियों को किस तरह की बातें ज्यादा अच्छी लगती हैं, उनसे बात की शुरूआत कैसे की जाए और सबसे पहले क्या बात की जाए। इस तरह से ऐसे बहुत से कारण हैं जिसकी वजह से लड़के लड़कियों से बात करने में सहज नहीं हो पाते हैं। लेकिन जिंदगी में ऐसा भी नहीं होता कि किसी लड़के को लड़की से कभी बात करना ही ना पड़े। इसलिए कुछ लड़के अपने दोस्तों की मदद लेते हैं।

क्या आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और उससे जल्दी ही उससे बात करना चाहते हैं तो हम आपकी जरुर मदद करेगें। अगर आप भी लड़की से बात करने का कोई तरीका नहीं निकाल पाते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़की से बात कैसे करें और यदि लड़की से बात करते समय होती है घबराहट? तो ये टिप्स आजमाएं!

विषय सूची

  1. बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज सुधारें – Work on Your Body Language to talk a girl in Hindi
  2. अच्छी ड्रेस पहनने से लड़की से बात करते हुए नहीं होती घबराहट – Achhi Dress pahne se ladki se baat karne mein nhi hoti ghabrahat in Hindi
  3. बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए अच्छा वक्ता बनें – Be Good listener to talk with girl confidently in Hindi
  4. सेंस ऑफ ह्यूमर लड़की से बात करने के लिए कॉन्फिडेंस बढ़ाए – Sense of humor ladki se baat ke liye confidence badhaye in Hindi
  5. जैसे हैं, वैसे ही रहकर आत्मविश्वास से लड़की से करें बात – Natural rehna ladki se baat karne ka aasan tarika in Hindi
  6. दोस्तों से टिप्स लेकर बिना घबराए लड़की से करें बात – ladki se baat karne ke liye dosto se tips le in Hindi
  7. कंफर्ट जोन में रहना लड़की से बात करने का तरीका – Comfort Zone  mein rehna ladki se baat karne ka tarika in Hindi
  8. लड़की से बात करने के लिए रिजेक्शन की भी उम्मीद रखें – Accept Rejection to talk with girl confidently in Hindi
  9. बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए वार्तालाप कौशल सीखें – Work On Your Conversation Skills to talk with girl in Hindi

बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज सुधारें – Work on Your Body Language to talk a girl in Hindi

बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज सुधारें - Work on Your Body Language to talk a girl in Hindi

कहा जाता है कि जरूरी नहीं कि आप हर बात अपने मुंह से ही कहें, कई चीजें व्यक्ति का बॉडी लैंग्वेज भी उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। इसलिए अगर आपको लड़की से बात करते समय बहुत घबराहट होती है और आत्मविश्वास की कमी है तो सबसे पहले अपने बॉडी लैंग्वेज को सुधारें। घर में शीशे के सामने खड़े होकर अपने हावभाव को देखें कि कहीं आप बात करते समय कंधे तो नहीं उचकाते, आंख मिलाकर बात कर पाते हैं या नहीं, कहीं ऐसा तो नहीं कि आप बहुत ज्यादा इधर उधर देखते हैं या फिर बाल में बार बार हाथ फेरते हैं।

इसके अलावा आप किस तरीके से बैठ रहे हैं, लड़की से कितनी तेज या कम आवाज में बातें कर रहे हैं और उसके सामने नाखून तो नहीं कुतर रहे हैं। जब आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को पहले से ही सुधार कर जाएंगे तो आपको लड़की से बात करने में घबराहट नहीं होगी।

(और पढ़े – लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज को कैसे समझें…)

अच्छी ड्रेस पहनने से लड़की से बात करते हुए नहीं होती घबराहट – Achhi Dress pahne se ladki se baat karne mein nhi hoti ghabrahat in Hindi

अच्छी ड्रेस पहनने से लड़की से बात करते हुए नहीं होती घबराहट - Achhi Dress pahne se ladki se baat karne mein nhi hoti ghabrahat in Hindi

अच्छा दिखने और अच्छा पहनने से भी व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। जब किसी लड़की से बात करनी हो तो इस दौरान इन चीजों का ध्यान रखने से घबराहट पूरी तरह दूर हो जाती है। आप जिस कपड़े में ज्यादा स्मार्ट दिखते हों या सहज महसूस करते हों, वही कपड़ा पहनकर लड़की के पास जाएं। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि उस कपड़े में आपको आत्मविश्वास तो आना ही चाहिए, साथ में आप लड़की को आकर्षित भी कर सकें। लड़की से मिलने से पहले अपने बाल कटाएं, दाढ़ी बनाएं, कपड़े साफ सुथरे और इस्त्री किए हुए पहनकर जाएं। इससे आप बिना घबराए उस लड़की से बात कर पाएंगे और उसे आकर्षित करने में भी कामयाब रहेंगे।

(और पढ़े – फर्स्ट डेट पर क्या करें…)

बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए अच्छा वक्ता बनें – Be Good listener to talk with girl confidently in Hindi

बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए अच्छा वक्ता बनें - Be Good listener to talk with girl confidently in Hindi

रिलेशनशिप विशेषज्ञों का मानना है कि लड़कियां कभी ये नहीं चाहती हैं कि उनका पार्टनर बहुत ज्यादा बोलने वाला हो। चूंकि लड़कियां बहुत भावुक होती हैं इसलिए वह चाहती हैं कि उन्हें चाहने वाला उनकी हर बात को सुने। ऐसे में अगर आप किसी लड़की को सुने बिना उससे बोलने या जवाब देने की जल्दी में रहेंगे तो घबराहट होना लाजिमी है। जब भी लड़की से बात करने का अवसर मिले तो उसे अच्छी तरह से सुनें और यह जानने की कोशिश करें कि वह आपको ये बात बताकर आपसे सहानुभूति, मदद या क्या हासिल करना चाहती है। जब आप सुनेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और घबराहट तो पूरी तरह दूर हो जाएगी।

(और पढ़े – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

सेंस ऑफ ह्यूमर लड़की से बात करने के लिए कॉन्फिडेंस बढ़ाए – Sense of humor ladki se baat ke liye confidence badhaye in Hindi

सेंस ऑफ ह्यूमर लड़की से बात करने के लिए कॉन्फिडेंस बढ़ाए - Sense of humor ladki se baat ke liye confidence badhaye in Hindi

लड़कियों से बात करते समय थोड़ा मजाकिया होना काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आपकी घबराहट तो दूर होती ही है साथ में आप लड़की को इम्प्रेस करने में कामयाब हो जाते हैं। यदि बात करते समय आपने कुछ ऐसी बात कहकर लड़की को हंसा दिया तो समझिए कि आपका काम बन गया। वास्तव में लड़कियां एक अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लड़के को पसंद करती हैं। जब आप हल्की फुल्की और मजेदार बातें करेंगे तो आपको लड़की का मूड समझ में आएगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

(और पढ़े – लड़की पटाने के आसान तरीके…)

जैसे हैं, वैसे ही रहकर आत्मविश्वास से लड़की से करें बात – Natural rehna ladki se baat karne ka aasan tarika in Hindi

जैसे हैं, वैसे ही रहकर आत्मविश्वास से लड़की से करें बात - Natural rehna ladki se baat karne ka aasan tarika in Hindi

अक्सर देखा जाता है कि लड़के लड़कियों से बात करने के लिए अपने को बदलने की कोशिश करते हैं। उनको लगता है कि वो अगर कोई फिल्मी डॉयलॉग बोलकर बातें करेंगे या फिर हीरो बन जाएंगे तो अच्छे से लड़की से बात कर पाएंगे। वास्तव में इस तरह की चीजें करने या सोचने से घबराहट और बढ़ जाती है। इसलिए आप जैसे हैं, उसी रुप में लड़की के पास जाएं और वैसे ही बात करें। कई लड़कियों को लड़कों में सादगी ज्यादा पसंद आती है और वो बनावटीपन से नफरत करती हैं।

इसके अलावा यदि आप नैचुरल नहीं रहेंगे और बहुत सी चीजों की प्रैक्टिस करके जाएंगे तो जरूरी नहीं है कि आप बहुत आत्मविश्वास से लड़की से बात कर पाएं। उस मौके पर आपको बेहद घबराहट हो सकती है क्योंकि आप किसी की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं और पूरी बात बिगड़ सकती है।

(और पढ़े – नए लोगों से कैसे मिले और कैसे बात करें…)

दोस्तों से टिप्स लेकर बिना घबराए लड़की से करें बात – ladki se baat karne ke liye dosto se tips le in Hindi

दोस्तों से टिप्स लेकर बिना घबराए लड़की से करें बात - ladki se baat karne ke liye dosto se tips le in Hindi

हो सकता है कि आप पहली बार किसी लड़की को इम्प्रेस करने के उद्देश्य से उससे बातें करने जा रहे हों। लेकिन आपको अनुभव नहीं है तो क्या हुआ, आपके दोस्तों को तो कुछ ना कुछ अनुभव जरूर ही होगा। इसलिए जब आपको यह  लगे कि आप लड़की के सामने घबरा जाएंगे या फिर सही तरीके से बात नहीं कर पाएंगे तो पहले आप अपने कुछ दोस्तों से तरीका सीख लें। कई बार दोस्तों का अनुभव काम आ जाता है और आप इतना आत्मविश्वास से भर जाएंगे कि फिर आपको घबराहट महसूस नहीं होगी।

हालांकि दोस्तों से पूछते समय यह ध्यान रखें कि कोई भी चीज बहुत बढ़ा चढ़ाकर आपको न सीखायी गयी हो। इससे सारा खेल खराब हो सकता है।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

कंफर्ट जोन में रहना लड़की से बात करने का तरीका – Comfort Zone  mein rehna ladki se baat karne ka tarika in Hindi

कंफर्ट जोन में रहना लड़की से बात करने का तरीका - Comfort Zone  mein rehna ladki se baat karne ka tarika in Hindi

लड़की से बात करने जा रहे हों तो पहले से ही ये ना सोचें कि अगर आपको घबराहट हुई या फिर आप बात नहीं कर पाए तो क्या होगा। नकारात्मक सोचने से बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है। इसलिए अपने को कम्फर्ट जोन में रखने की पूरी कोशिश करें। पुरुषों की मानसिक स्थिति के लिए एंडॉर्फिन और टेस्टोस्टेरोन अच्छा होता है और आपके अच्छे मसल्स महिलाओं को आकर्षित करते हैं। इसलिए अच्छे से योगा या एक्सरसाइज करें और अपनी कमजोरी एवं डर को दूर करें। लड़की के पास जाएं तो पूरी तरह से सहज होकर बात करें और पहले से ही गलत ना सोचें।

(और पढ़े – लड़की से बात कैसे शुरू करें…)

लड़की से बात करने के लिए रिजेक्शन की भी उम्मीद रखें – Accept Rejection to talk with girl confidently in Hindi

लड़की से बात करने के लिए रिजेक्शन की भी उम्मीद रखें - Accept Rejection to talk with girl confidently in Hindi

आमतौर पर यह जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति आपको स्वीकार करे या फिर आप हर व्यक्ति को स्वीकार करें। अगर आप लड़की से यह सोचकर मिलने जा रहे हैं कि अगर उसने आपको अस्वीकार कर दिया तो क्या होगा तो इस स्थिति में घबराहट होना स्वाभाविक है। आप लड़की से बहुत डर डर कर बात करेंगे जो आपके चेहरे पर दिखायी देगा। अगर आत्मविश्वास बढ़ाना है तो यह सोचकर जाएं कि जो होगा देखा जाएगा। अस्वीकृति किसी भी खेल का हिस्सा हो सकता है। जैसे वो आपको अस्वीकार कर सकती है वैसे ही आप भी कर सकते हैं। इसलिए इस सत्य को स्वीकारें और बिना घबराए लड़की से बात शुरू करें।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…)

बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए वार्तालाप कौशल सीखें – Work On Your Conversation Skills to talk with girl in Hindi

बिना घबराए लड़की से बात करने के लिए वार्तालाप कौशल सीखें - Work On Your Conversation Skills to talk with girl in Hindi

वास्तव में हर इंसान को अपनी कमियों के बारे में पता होता है, यह अलग बात है कि कुछ लोग अपनी कमियों को दूर नहीं करना चाहते हैं। लड़की से बात करते समय घबराहट होती है तो अपनी बातचीत के कौशल पर काम करें। शीशे के सामने खड़े होकर अपने शब्दों को सही तरीके और सही भाव से उच्चारण करें। यह देखें कि आप घबराहट की वजह से बहुत हकला कर तो बात नहीं कर रहे हैं। बोलते समय ज्यादा पॉज तो नहीं देते हैं। आपकी बातें कितनी इम्प्रेसिव और अट्रैक्टिव होती हैं। जब आपको लगेगा कि आप लड़की के सामने भी इसी तरह से सही तरीके से वार्तालाप कर पाएंगे तो घबराहट का सवाल ही नहीं उठता है।

(और पढ़े – मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration