रिलेशनशिप टिप्स

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं – Which kind of boy’s girls like most in Hindi

लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं - ladkiyo ko kaise ladke pasand aate hai

Ladkiyo ko kaise ladke pasand aate hai हर लड़के की एक शिकायत जरूर होती है कि वे अक्सर नहीं समझ पाते की लड़कियों को आखिर चाहिए क्या? और साथ ही एक कॉमन (common) सवाल भी होता है की लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद होते हैं? लड़कियों की पसंद को लेकर अक्सर कन्फयूज (confused) रहने वाले और शिकायत करने वाले लड़को को हम ये बता दें कि लड़कियां बहुत ही सिंपल (simple) होती है। उन्हें लड़को की छोटी-छोटी चीजें भी पसंद आ जाती है। आप उनके लिए कुछ खास करते हैं या उन्हें एक छोटा सा टैडी बीयर (teddy bear) भी गिफ्ट कर देते हैं तो वे बहुत खुश हो जाती है। अगर आप हर लड़की के पसंदीदा बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जानना जरूरी होता है की लड़कियों को लड़कों में क्या चीजें पसंद होती है और लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है।

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं की हर लड़की लड़के में क्या देखती है और लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद होते है जिन्हें वे अपना लाइफ पार्टनर बनना चाहती हों….आइए जानते लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं।

विषय सूची

  1. लड़कियों को पसंद आते हैं सम्मान करने वाले लड़के – Girls like those boys who respect them most in Hindi
  2. लड़कियों को पसंद आते हैं लड़के जो ईमानदार होते है – Girls like those boys who are honest towards them in hindi
  3. लड़कियों को पसंद होते हैं बहादुर लड़के – Girls like those boys who are Brave in Hindi
  4. लड़कियों को पसंद होते हैं सकारात्मक सोच वाले लड़के – Ladkiyo ko pasand aate hai Positive thinking wale ladke in Hindi
  5. लड़कियां रोमांटिक लड़को को पसंद करती है – Ladkiyo ko pasand aate hai romantic ladke in Hindi
  6. लड़कियां केयरिंग लड़कों को पसंद करती हैं – Girls like those boys who are attentive and caring in Hindi
  7. लड़कियों को पसंद होते हैं खुशमिजाज लड़के – Girls like man with a great sense of humor in Hindi
  8. लड़कियों को पसंद होते हैं हैंडसम लड़के – ladkiyo ko pasand aate hai handsome ladke in Hindi

लड़कियों को पसंद आते हैं सम्मान करने वाले लड़के – Girls like those boys who respect them most in Hindi

लड़कियों को पसंद आते हैं सम्मान करने वाले लड़के - Girls like those boys who respect them most in Hindi

लड़कियां अपने पार्टनर से प्यार (love) के साथ-साथ सम्मान की भी आशा करती है। उन्हें इस तरह के लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं जो बात-बात पर उनका मजाक (fun) उड़ाएं। मजाक करना और मजाक बनाना बहुत अलग-अलग चीजें होती है। ऐसे में लड़कियों का सम्मान करना सीखें। लड़कियां अक्सर उन्हीं लड़कों से बातचीत करना और दोस्ती करना पसंद करती है जो उनका सम्मान (respect) करते हैं। अगर आप उनका सम्मान करते हैं तो वो भी आपका सम्मान करेगी।

(और पढ़े – लड़की के साथ दोस्ती कैसे करें…)

लड़कियों को पसंद आते हैं लड़के जो ईमानदार होते है – Girls like those boys who are honest towards them in Hindi

लड़कियों को पसंद आते हैं लड़के जो ईमानदार होते है - Girls like those boys who are honest towards them in Hindi

सच बोलने वाले लड़के और ईमानदार (honest) इंसान लड़कियों को हमेशा पसंद होते हैं। अगर आप एक दिन उन्हें नहीं मिलकर अपने दोस्तों से मिलने जाना चाहते हैं तो उन्हें जरूर ये बात बता दें। किसी भी तरह का झूठा (lie) बहाना बनाकर या कहानी सुनाकर दोस्तों के साथ पार्टी करने या घूमने-फिरने जाने से उन्हें जब सच पता चलता है तो उनकी नज़रों में आपकी छवि (image) एक झूठे इंसान की बन जाती है और वे आपको हमेशा शक की निगाहों से देखने लगती हैं। इसलिए आप हमेशा ईमानदार बनकर रहें, लड़कियों को सच्चे और ईमानदार लड़के सबसे ज्यादा पसंद होते हैं।

(और पढ़े – लड़की पटाने के आसान तरीके…)

लड़कियों को पसंद होते हैं बहादुर लड़के – Girls like those boys who are Brave in Hindi

लड़कियों को पसंद होते हैं बहादुर लड़के - Girls like those boys who are Brave in Hindi

सिर्फ गरजने वाले बादल कभी बरसते नही हैं। ऐसे लड़के जो बहादुरी की बाते करते हैं लेकिन वक्त आने पर छुप जाते हैं वो किसी भी लड़की को पसंद नहीं होते हैं। लड़कियों को बहादुर लड़के पसंद होते हैं जो किसी भी मुसीबत (problem) में उनकी रक्षा कर सकें। साथ ही उन्हें हमेशा हर काम के लिए स्पोर्ट (support) करने वाले, भावनात्मक (emotional) और आर्थिक रूप से हमेशा उनके साथ खड़े रहने वाले और उनकी मदद करने वाले लड़के लड़कियों को हमेशा पसंद आते हैं।

(और पढ़े – जानिए प्यार और पसंद में क्या अंतर होता है…)

लड़कियों को पसंद होते हैं सकारात्मक सोच वाले लड़के – Ladkiyo ko pasand aate hai Positive thinking wale ladke in Hindi

लड़कियों को पसंद होते हैं सकारात्मक सोच वाले लड़के - Ladkiyo ko pasand aate hai Positive thinking wale ladke in Hindi

मुस्कान आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है वहीं हमेशा नकारात्मक (negative) रहने वाले लोग किसी को भी पसंद नहीं होते हैं। सकारात्मक विचार वाले लोग दूसरे लोगों तक भी सकारात्मक (positive) विचार पहुंचाते हैं। हमेशा खुश रहने वाले, तनाव (stress) को दूर करने वाले, सकारात्मक रहने वाले लड़के हमेशा लड़कियों को पसंद आते हैं। अगर आप खुश करने वाली और सकारात्मक बातें करते हैं तो वे आपको जरूर अपना पार्टनर बनाना पसंद करेगी क्योंकि खुश (happy) रहने वाले और खुश रखने वाले लोग हर किसी को पसंद आते हैं।

(और पढ़े – 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

लड़कियां रोमांटिक लड़को को पसंद करती है – Ladkiyo ko pasand aate hai romantic ladke in Hindi

लड़कियां रोमांटिक लड़को को पसंद करती है - Ladkiyo ko pasand aate hai romantic ladke in Hindi

ज्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो रोमांटिक हों। जी हां, ये तो एक ऐसी कॉमन (common) चीज होती है जो हर लड़की को पसंद होती है। रोमांटिक बात करने वाले, पीछे से गले मिलने वाले, किस (kiss) करने वाले, सरप्राइज (surprize) देने वाले, प्यार करने वाले और प्यार जताने वाले लड़कों की लड़कियां अक्सर फैन (fan) होती है। रोमांटिक (romantic) लड़के लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। आप भी लड़कियों को पसंद बनना चाहते हैं तो थोड़ा रोमांटिक जरूर बनें।

(और पढ़े – ऐसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है…)

लड़कियां केयरिंग लड़कों को पसंद करती हैं – Girls like those boys who are attentive and caring in Hindi

लड़कियां केयरिंग लड़कों को पसंद करती हैं - Girls like those boys who are attentive and caring in Hindi

केयर (care) करने वाले लड़के हर लड़की को पसंद होते हैं। आप उनसे पूछते हैं कि खाना खाया या नहीं? दिन कैसा रहा? तबीयत कैसी रही? तो इससे उन्हें लगता है कि हां आप वाकई उनकी परवाह करते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें रिश्तों (relayionship) में नजदीकियां बढ़ा देती हैं और दिखाती हैं कि आप उनकी केयर करते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां हमेशा बेहद पसंद करती हैं। लड़कियों को केयरिंग लड़के भी पसंद होते हैं।

(और पढ़े – 7 चीजें जो पुरुष महिलाओं से चाहते है…)

लड़कियों को पसंद होते हैं खुशमिजाज लड़के – Girls like man with a great sense of humor in Hindi

लड़कियों को पसंद होते हैं खुशमिजाज लड़के - Girls like man with a great sense of humor in Hindi

खुशमिजाज और हंसने-हंसाने वाले लोगों से हर व्यक्ति बात करना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के लोग आपको खुश रखते हैं और इनसे मिलकर आप अपना तनाव (stress) भूल जाते हैं। लड़कियां भी हमेशा खुशमिज़ाज (happy) लड़कों को पसंद करती है। जरूरत से ज्यादा गंभीर लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। आप भी हंसी मजाक करते रहें और हंसते-हंसाते रहेंगे लड़कियां उतनी ही आपकी तरफ आकर्षित (attract) होती है।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

लड़कियों को पसंद होते हैं हैंडसम लड़के – Ladkiyo ko pasand aate hai handsome ladke in Hindi

लड़कियों को पसंद होते हैं हैंडसम लड़के - ladkiyo ko pasand aate hai handsome ladke in Hindi

लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों की तरफ ध्यान देती हैं जो हैंडसम होते है। ये तो आप भी जानते हैं कि प्यार की शुरुआत आंखों से होती है। हैंडसम (handsome) और स्मार्ट (smart) दिखने वाले लड़के लड़कियों को पसंद आते हैं। अपने लुक्स (looks) पर ध्यान दें, हमेशा अच्छा और फिट (fit) दिखने की कोशिश करें। हैंडसम और लंबे (tall) लड़के हमेशा लड़कियों को पसंद आते हैं और अगर आप लंबे नहीं है तो भी लुक्स को बेहतर और बॉडी (body) को फिट रखें, तो लड़कियां आप पर आकर्षित जरुर होगीं।

(और पढ़े – लड़के लड़कियों में सबसे पहले क्या देखते हैं…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration