रिलेशनशिप टिप्स

ये काम करोगे तो लड़की तुरंत बोलेगी “आई लव यू” – Ladki Se I Love You Kaise Bulwaye In Hindi

लड़की से आई लव यू कैसे बुलवाये - ladki se i love you kaise bulwaye in Hindi

ये काम करोगे तो लड़की तुरंत बोलेगी “आई लव यू”,  कहा जाता है कि लड़कियां जल्दी किसी चीज की पहल नहीं करती हैं, चाहे वह प्यार के इजहार की बात ही क्यों न हो। अक्सर देखा जाता है कि अगर किसी लड़की को किसी लड़के से प्यार हो जाता है तो उसके हावभाव देखकर ही लोग समझ जाते हैं लेकिन वह अपने मुंह से बोलती नहीं है। यही कारण है कि लड़की से आई लव यू बोलवाना बेहद कठिन काम माना जाता है। ज्यादातर लड़के अपने दोस्तों से यह शर्त (bate) लगाते हैं कि वह उस लड़की को आई लव यू बोलवा कर ही दम लेंगे और अंत में शर्त हार जाते हैं। इसका कारण यह है कि लड़कों के पास ऐसा कोई अनोखा तरीका नहीं होता है जिससे वे इस काम में सफल हो सकें।

अगर आप भी ऐसी ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़की से आई लव यू कैसे बुलवाएं।

विषय सूची

  1. लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए उसकी तारीफ करें – Tareef karke ladki se bulaye i love you in Hindi
  2. लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए उसकी मदद करें – ladki se i love you bulane ke liye uski help kare in Hindi
  3. आई लव यू बुलवाने का तरीका उसके ऊपर ध्यान लगाए रखें – give Her Attention to make a girl to say I love you in Hindi
  4. लड़की को अनोखा उपहार देकर बोलवाएं आई लव यू – Gift dekar ladki se bulaye i love you in Hindi
  5. आई लव यू बुलाने के तरीके लड़की के दोस्तों और परिवार से जुड़े – Connect With Friends And Family to make a girl to say I love you in Hindi
  6. समय समय पर दूरी बनाकर लड़की से बोलवाएं आई लव यू – Step Away From Time To Time to make a girl to say I love you in Hindi
  7. आई लव यू बुलाने का तरीका लड़की की परवाह करें – Be Caring to make a girl to say I love you in hindi
  8. अपने दिल की बात बताकर लड़की से बुलाये आई लव यू – Tell Her You Love to make a girl to say I love you in Hindi
  9. उसे अपनी आदत डलवाकर बोलवाएं आई लव यू – Create Addiction to make a girl to say I love you in Hindi

लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए उसकी तारीफ करें – Tareef karke ladki se bulaye i love you in Hindi

लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए उसकी तारीफ करें - Tareef karke ladki se bulaye i love you in Hindi

आखिर अपनी तारीफ (complement) सुनना किसे नहीं अच्छा लगता है। लड़कियां तो विशेषरुप से अपने बारे में अच्छा सुनना पसंद करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि कोई लड़की आपको आई लव यू कहे तो वह जब भी आपके सामने आए, उसकी तारीफ करें। याद रखें तारीफ न तो झूठी होनी चाहिए और ना ही बहुत ज्यादा होनी चाहिए। हर लड़की में कुछ न कुछ तारीफ लायक चीज होती है। यदि उसके बाल खूबसूरत हैं तो आप उसकी तारीफ करें, आंखों और ड्रेस की तारीफ करें। वास्तव में तारीफ करने से सकारात्मक एनर्जी उत्पन्न होती है जिससे लड़की आपके इस गुण के कारण मन ही मन आपको चाहने लगेगी और एक दिन आपको आई लव यू जरूर बोलेगी।

(और पढ़े – लड़की पटाने के आसान तरीके…)

लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए उसकी मदद करें – Ladki se i love you bulane ke liye uski help kare in Hindi

लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए उसकी मदद करें - ladki se i love you bulane ke liye uski help kare in Hindi

आमतौर पर समस्याएं तो सभी के साथ होती हैं लेकिन एक स्टडी में पाया गया है कि लड़कियों का मनोबल (spunk) लड़कों की अपेक्षा कमजोर होता है जिसके कारण वे रोजमर्रा की समस्याओं का मुकाबला नहीं कर पाती हैं। यदि आप किसी लड़की से आई लव यू बुलवाना चाहते हैं तो उसे उत्साहित करें, उसे प्रेरित करें कि वह जिंदगी में कुछ भी कर सकती है। जब आप पूरी ईमानदारी से लड़की की सहायता करेंगे और समय समय पर उसका मनोबल बढ़ाते रहेंगे तो उसके दिल में आपके लिए एक जगह बन जाएगा और वह मन ही मन आपको चाहने लगेगी और आई लव यू जरूर बोलेगी।

(और पढ़े – रिलेशनशिप टिप्स यह 5 चीज करने से आपके पार्टनर आपसे नहीं जाएंगे दूर…)

आई लव यू बुलवाने का तरीका उसके ऊपर ध्यान लगाए रखें – Give Her Attention to make a girl to say I love you in Hindi

आई लव यू बुलवाने का तरीका उसके ऊपर ध्यान लगाए रखें - give Her Attention to make a girl to say I love you in Hindi

जब किसी लड़की को यह पता चल जाता है कि कोई लड़का कई लड़कियों को देखता है और उनके पीछे भागता है तो ऐसे में लड़की अगर आपको मन ही मन पसंद भी करती हो तो भी कभी आई लव यू नहीं बोल पाएगी। इसलिए अगर आपने प्रण किया है कि आप लड़की से आई लव यू बोलवा कर ही रहेंगे तो आप सिर्फ उसी लड़की पर ध्यान (consideration) दीजिए और किसी दूसरी लड़की को न देखिये। जब आप लड़की के प्रति ईमानदार रहेंगे तो वह आपकी इज्जत करेगी और पसंद करती होगी तो आई लव यू जरूर बोल देगी।

(और पढ़े – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

लड़की को अनोखा उपहार देकर बोलवाएं आई लव यू – Gift dekar ladki se bulaye i love you in Hindi

लड़की को अनोखा उपहार देकर बोलवाएं आई लव यू - Gift dekar ladki se bulaye i love you in Hindi

जाहिर सी बात है कि आप जिस लड़की से आई लव यू बोलवाना चाहते हैं वह उसे पहले से जानते होंगे। इसलिए सिर्फ इतनी कोशिश करें कि जब भी लड़की के पास जाएं तो उसे फूलों का गुलदस्ता (bouquet) या चॉकलेट दें। उसका जन्मदिन हो या कोई त्योहार या समारोह। उसके लिए एक अनोखा उपहार लेकर जाएं। इससे लड़की को बहुत अच्छा लगेगा और वह खुश हो जाएगी। वास्तव में जब कोई लड़का किसी लड़की को उपहार देता है तो उसके व्यक्तित्व के बारे में भी पता चलता है और इसी गुण पर लड़कियां आकर्षित होती हैं। इसलिए आप कोई गिफ्ट देकर लड़की से आई लव यू कैसे बुलवाये।

(और पढ़े – लड़की को इम्प्रेस कैसे करें…)

आई लव यू बुलाने के तरीके लड़की के दोस्तों और परिवार से जुड़े – Connect With Friends And Family to make a girl to say I love you in Hindi

आई लव यू बुलाने के तरीके लड़की के दोस्तों और परिवार से जुड़े - Connect With Friends And Family to make a girl to say I love you in Hindi

अक्सर देखा जाता है कि जो लड़के लड़की के दोस्तों और उसके परिवार के साथ जुड़े होते हैं, उन्हीं लड़कों से लड़कियों को अधिक प्यार होता है। फिर तो लड़की के आई लव यू बोलने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि पहले आपको पहल न करनी पड़े और लड़की आपको खुद आकर आई लव यू कहे तो फिर आप उसके परिवार से जुड़े रहिए और जब उसके घर वाले आपको याद करें तो उनसे मिलने भी पहुंच जाइये। जब आप लड़की के घर में होंगे तो वह खुद चाहेगी कि कब आप उससे अकेले में मिलें और वह आपको आई लव यू कहे।

(और पढ़े – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

समय समय पर दूरी बनाकर लड़की से बोलवाएं आई लव यू – Step Away From Time To Time to make a girl to say I love you in Hindi

समय समय पर दूरी बनाकर लड़की से बोलवाएं आई लव यू - Step Away From Time To Time to make a girl to say I love you in Hindi

आमतौर पर हम अपने आसपास अक्सर लड़के और लड़कियों को एक साथ देखकर सोचते हैं कि ये दोनों कपल होंगे। लेकिन वे सिर्फ एक साथ दिखते हैं जबकि न तो लड़की ने बोला होता है कि वह लड़के से प्यार करती है और ना ही लड़के ने। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो आप लड़की की रोज मदद करने या उससे रोज मिलने की बजाय थोड़ी दूरी बना लीजिए और कुछ दिनों के लिए अचानक उससे मिलना बंद कर दीजिए। जब लड़की को आपकी कमी महसूस होगी तो वह आपसे मिलने के लिए तड़प उठेगी और आई लव यू बोलकर आपसे अपने मन की बात कहेगी।

(और पढ़े – पार्टनर गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आपका स्वभाव बताएगा आपका रिलेशनशिप स्टेटस्…)

आई लव यू बुलाने का तरीका लड़की की परवाह करें – Be Caring to make a girl to say I love you in Hindi

आई लव यू बुलाने का तरीका लड़की की परवाह करें - Be Caring to make a girl to say I love you in hindi

जब कोई व्यक्ति किसी की परवाह (take care)करता है तो यह बताने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती है कि वह आपसे प्यार करता है। यदि आप चाहते हैं कि लड़की आपको आई लव यू बोले तो आप लड़की की थोड़ी परवाह और उसकी जरूरतों (requirement) का ध्यान रखें। अगर उसे खाने की कोई चीज बेहद पसंद हो तो समय समय पर आप उसे देते रहें। जब वह दुखी हो तो उसके कंधे पर हाथ रखकर बोलें कि मैं हूं ना। जब आप इस तरह से परवाह (concern) करेंगे तो बेशक कोई भी लड़की आपको आई लव यू बोल सकती है।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

अपने दिल की बात बताकर लड़की से बुलाये आई लव यू – Tell Her You Love to make a girl to say I love you in Hindi

अपने दिल की बात बताकर लड़की से बुलाये आई लव यू - Tell Her You Love to make a girl to say I love you in Hindi

आमतौर पर ऐसा होता है कि ज्यादातर समय लड़कियों को यह पता ही नहीं चल पाता है कि कोई लड़का उन्हें चाहता भी है। फिर ऐसे में तो आई लव यू बुलवाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। अगर आप चाहते हैं कि लड़की खुद आपको आई लव यू बोले तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप लड़की से अकेले में मिलकर बात करें और उसे अपने दिल की हालत बताएं। जब आप उससे खुद बताएंगे और वह भी आपको पसंद करती होगी तो बेशक आई लव यू बोल देगी। वास्तव में लड़की से आई लव यू बुलवाने का यह सबसे उत्तम (best) तरीका है।

(और पढ़े – मर्दों की इन खूबियों पर मर मिटती हैं महिलाएं…)

उसे अपनी आदत डलवाकर बोलवाएं आई लव यू – Create Addiction to make a girl to say I love you in Hindi

उसे अपनी आदत डलवाकर बोलवाएं आई लव यू - Create Addiction to make a girl to say I love you in Hindi

आमतौर पर लड़की से आई लव यू बुलवाने के लिए ज्यादातर लड़के यही तरीका अपनाते हैं। आपको करना सिर्फ यह है कि किसी भी तरह लड़की को अपनी आदत डलवानी है। चाहे आपको इसके लिए कुछ भी करना पड़े। चाहे आप देर रात (late night) तक उससे फोन पर बातें करें, उससे रोज मिलें, जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करें, उसे रोजाना कॉलेज से घर छोड़ें, उसे प्रोजेक्ट वर्क पूरा करने में मदद करें या फिर कोई और काम। लेकिन आपको अपनी आदत डलवानी पड़ेगी। इसके बाद ये चीजें धीरे धीरे कम करें और फिर लड़की आपके बिना रह नहीं पाएगी और एक दिन आपको आई लव यू बोल देगी।

(और पढ़े – प्यार जताने के अनोखे तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

1 Comment

Subscribe for daily wellness inspiration