हेल्थ टिप्स

सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए – What To Eat Empty Stomach In Hindi

रात को सोते समय अक्सर हम सभी के दिमाग में यही सवाल रहता है कि सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए (What To Eat Empty Stomach In Hindi) और सुबह के समय में ऐसा क्या खाएं जिससे शरीर को पूरा पोषण मिले। हम अक्सर भागदौड़ में अच्छा नाश्ता नहीं कर पाते हैं। यह सीधे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

अगर आप भी इसी तरह के सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि किन चीजों को सुबह उठकर सबसे पहले खाना चाहिए। ये चीजें आयुर्वेद में वर्णित हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, इन चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखता है। सुबह उठकर इन्हें खाने से जल्द ही सेहत भी बन जाती है। केवल शर्त यह है कि इन चीजों को आपको बासी मुंह खाना है।

गुड़

आयुर्वेद के अनुसार, बासी मुंह गुड़ खाना चाहिए क्योंकि सुबह उठकर सबसे पहले गुड़ खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़ के साथ अगर गुनगुना पानी हो तो क्या कहने। इसके आलावा आप गुड़ के साथ चने भी मिलाकर ख सकते हैं जिसे हम फूटा कहतें हैं।

इससे शरीर को बहुत अधिक ऊर्जा मिलती है। खून साफ होता है। कई प्रकार के रोग ठीक हो जाते हैं। इससे दिनभर एसिडिटी भी नहीं होती है।

(यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान)

भीगे हुए चने

भीगे हुए काले चने में बादाम की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। यह महिलाओं के लिए प्रोटीन, फाइबर, खनिज और विटामिन के लिए सबसे अच्छा स्रोत है। दिन की शुरुआत में इसे खाने से महिलाएं दिनभर थकती नहीं हैं।

एक शोध के अनुसार, अगर रोज सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चने को शहद या गुड़ के साथ खाया जाए तो यह प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है। अगर आप बिना नमक डाले रोजाना एक मुट्ठी चना खाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा भी साफ और ग्लोइंग हो जाएगी।

किशमिश

सुबह उठकर खाली पेट किशमिश खाएं। अगर आप बासी मुंह भीगी हुई किशमिश खाते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद होती है। किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए वेहद फायदेमंद होते हैं।

(यह भी पढ़ें – किशमिश का पानी पीने के फायदे

)

एक गिलास दूध

दूध में प्रोटीन होता है और एक अध्ययन से यह भी पता चला है कि रोजाना दूध पीने से याददाश्त भी तेज होती है। दूध एक एनर्जी बूस्टर है, यह त्वचा, बालों और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

सुबह उठकर डेली एक गिलास दूध पीने वाली औरतें अन्य औरतों की तुलना में कम बीमार होती हैं। खासतौर पर उन महिलाओं के लिए दूध बहुत जरूरी है जो मां बन चुकी हैं और उनका बच्चा माँ का दूध पीता है।

(यह भी पढ़ें – दूध के साथ गुड़ खाने के फायदे)

लहसुन

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई फायदे होते हैं सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की डली खाएं। यह पाचन के लिए रामबाण औषधी है। अगर आपको पेट फूलने की समस्या है तो यह बहुत फायदेमंद होगा।

सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ कच्‍चा लहसुन खाने से आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम किया जा सकता है।

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ उनकी मर्दाना ताकत को बढ़ाता है। लहसुन को चाहे आप कच्चा खाएं, भूनकर खाएं, यह हर तरह से सेहत को लाभ पहुंचाता है।

(यह भी पढ़ें – पुरुषों के लिए लहसुन के फायदे किसी औषधी से कम नहीं)

बादाम

सुबह उठकर सबसे पहले भीगे हुए बादाम खाएं। इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई, कैल्शियम आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। जब भी आप बादाम खाते हैं, तो उन्हें छीलकर खाएं।

मोर्निंग में सुबह की पहली डायट आपके दिनभर की एनर्जी के लिए ही नहीं बल्कि आगे फ्यूचर में हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि सुबह की पहली डायट आपको कई बीमारियों से बचाती है।

(यह भी पढ़ें – बादाम वाला दूध पीने के फायदे और नुकसान)

सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए (What To Eat Empty Stomach In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago