घरेलू उपाय

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Removing Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Removing Stretch Marks in Hindi

Removing Stretch Marks in Hindi स्किन पर खिंचाव या स्ट्रेच मार्क्स के निशान देखने में बहुत ही बुरे लगते हैं, जब आपकी त्वचा में वृद्धि होती हैं या खिचाव होता है, आप मोटे होते हैं या वजन बढ़ता हैं तो स्ट्रेच मार्क्स के निशान आ जाते हैं। यह निशान किसी गंभीर समस्या या बीमारी का लक्षण नहीं हैं और ना ही ये आपके स्वास्थ्य पर गलत असर डालते हैं। यह खिंचाव के निशान किसी भी महिला और पुरुष को हो सकते हैं और यह निशान अधिकतर गर्भावस्था और युवावस्था में आते हैं।

सबसे पहले ये स्ट्रेच मार्क्स त्वचा पर एक पतली लाल या बैंगनी लाइनों के रूप में दिखाई देते हैं जो कि आपकी त्वचा पर अलग से देखे जा सकते हैं, अधिकतर स्ट्रेच मार्क्स फीके और हल्के रंग के होते हैं। पूरी तरह से स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करना तो संभव नहीं हैं पर कुछ घरेलू उपचार हैं जो कि इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। आइये स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

1. स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण – Causes stretch marks in Hindi
2. झटपट स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए इस्तेमाल करें रसोईघर की इन चीजों का – Stretch marks ke gharelu upay in Hindi

3. गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान से बचने के उपाय – Pregnancy me stretch marks se kaise bache in hindi

स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण – Causes stretch marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स त्वचा के फैलने और आपके शरीर में कोर्टिसोन की वृद्धि के कारण होते हैं, कोर्टिसोन प्राकृतिक रूप से अधिवृक्क ग्रंथि (adrenal glands) से निकलने वाला एक हार्मोन हैं, अगर यह हार्मोन आपके शरीर में अधिक हो जाये तो आपकी त्वचा लोच खो सकती हैं। कुछ पारिस्थियों ने स्ट्रेच मार्क्स आना आम बात हैं जैसे कि गर्भावस्था के समय, जब आप अधिक वजन को कम करते हैं, अचानक से बच्चो में हुई वृद्धि के कारण, कुशिंग सिंड्रोम, मार्फन सिंड्रोम, एहलर्स-डैनलोस सिंड्रोम, और अन्य एड्रेनल ग्रंथि विकार आपके शरीर में कोर्टिसोन की मात्रा में वृद्धि करके स्ट्रेच मार्क्स को बना सकते हैं।

झटपट स्ट्रेच मार्क हटाने के लिए इस्तेमाल करें रसोईघर की इन चीजों का – Stretch marks ke gharelu upay in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स के वैसे तो कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं पर यह त्वचा पर देखने में अच्छे नहीं लगते हैं, समस्या तब होती हैं जब घुटनों तक कपड़े और बिना आस्तीन के कपड़े पहनते हैं तो वो साफ दिखाई देते हैं जिससे आपकी सुन्दरता कम लगने लगती हैं। इन खिंचाव के निशान को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल – Aloe Vera For Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल - Aloe Vera For Stretch Marks in Hindi

एलोवेरा एक बहुत ही आश्चर्यजनक जड़ी बूटी हैं जो कि हमारे शरीर की त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं यह त्वचा के लिए सुखद होता हैं और उपचार प्रक्रिया को तेज करता हैं, एलोवेरा में  glucomannan और gibberellins पाए जाते हैं जो कि कोलेजन के संश्लेषण और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता हैं, एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और आवश्यक विटामिन, खनिज पदार्थ, एंजाइम होते हैं। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकाल लें और 5 विटामिन A व 10 विटामिन E के कैप्सूल मिला लें और अपने स्किन में उस जगह पर तब तक करें जब तक यह पूरी तरह से अवशोषित ना हो जाये जहाँ स्ट्रेच मार्क्स हुये हों।

आप केवल एलोवेरा का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद 15 मिनिट के लिए छोड़ दें, फिर गर्म पानी से धो लें। खिंचाव के निशान हटाने के लिए यह उपचार आप दिन में एक या दो बार कर सकते हैं।

(और पढ़े – चेहरे पर एलोवेरा फेस पैक का उपयोग कैसे करें…)

स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम बनायें चीनी से – Sugar for Stretch Marks in Hindi

कुछ लोग होम्योपैथिक माइक्रोडर्माब्रेशन विधि के द्वारा स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने की सलाह देते हैं, यह स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए एक बहुत ही सिद्ध तरीका में से एक हैं, चीनी एक exfoliant का काम करती हैं और मृत कोशिकाओं के हटाने में मदद करती हैं, साथ ही रक्त के परिसंचरण में सुधार करती हैं और स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने में मदद करती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच चीनी को लेकर, उसमे बादाम के तेल और नींबू के रस की कुछ बुँदे डाल के अच्छे से मिला लें, अब इससे अपनी त्वचा पर 8 से 10 मिनिट तक मालिश करें, उसके बाद इसे गर्म पानी से धो लें, स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए यह उपाय दिन में एक या दो बार करें।

(और पढ़े – स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए लगाये इस तेल को…)

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय बादाम का तेल – Almond Oil For Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय बादाम का तेल - Almond Oil For Stretch Marks in Hindi

जैसे कि हम जानते हैं कि बादाम बहुत गुणकरी हैं, बादाम के तेल में विटामिन E और आवश्यक पोषण तत्व होते हैं जो हमारी त्वचा का पोषण करने में मदद करते हैं, बादाम हमारे शरीर के दाग और निशान को कम करने में मदद करते हैं, यह त्वचा के रंग को सुधारने और उसे नर्म करने के लिए प्रसिद्ध हैं। त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए एक या दो चम्मच बादाम के तेल को लेकर किसी अन्य पसंदीदा तेल में मिला लें, आप चाहे तो बायो ऑइल भी इसमें मिला सकती हैं अब इसे थोडा सा गर्म कर के स्ट्रेच मार्क्स पर लगाये और गोलाकार आकृति में घुमाते हुए लगाये और फिर सूखने दें। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए यह कार्य आपको दिन में दो बार करें।

(और पढ़े – बादाम तेल के फायदे उपयोग और नुकसान…)

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने का उपाय विक्स –  Vicks Vaporub For Stretch Marks in Hindi

विक्स नीलगिरी तेल, टर्पेन्टाइन तेल, और देवदार के पत्ते के तेल जैसे आवश्यक तेलों से बना हुआ हैं, इसके अलावा इसमें कपूर और वेसिलीन भी हैं, ये सभी एक साथ मिलके त्वचा को नर्म और मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं, वैसे तो इस उपाय का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं पर दुनिया भर की महिलाओं ने इस उपाय को अपना के आपने स्ट्रेच मार्क्स को 60 से 80 प्रतिशत कम किया हैं। विक्स का प्रयोग करने के लिए एक विक्स को लेकर अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगायें और क्लिंग रैप (Cling wrap) की मदद से उसे ढक दें और रात भर के लिए छोड़ दें। यह उपचार आप प्रत्येक रात को करें, यह आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम कर देगा।

(और पढ़े – विक्स वेपोरब के हैरान करने वाले फायदे बजन कम करने और स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए…)

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू नुस्खे अरंडी का तेल – Castor Oil For Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू नुस्खे अरंडी का तेल - Castor Oil For Stretch Marks in Hindi

हम सभी अरंडी के तेल से अच्छे से परिचित हैं, हम इसका प्रयोग सामान्यतः बालों में डालने के लिए करते हैं यह आपके बालों को टूटने से बचता हैं और उनको मजबूत करने में मदद करता हैं इसमें रेजिनोलिक एसिड पाया जाता हैं जो हमारी त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में मदद करता हैं यह त्वचा-कंडीशनिंग की तरह कार्य करता हैं और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर देता हैं। इसके लिए आप कास्टर के तेल को लेकर इसे गर्म करें और इससे 15 से 20 मिनिट के लिए स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। यह उपचार आप रात में सोने से पहले करें। इससे आपके स्ट्रेच मार्क्स के निशान मिट जायेगें।

(और पढ़े – अरंडी के तेल के फायदे त्वचा और बाल में…)

पेट के निशान हटाना का उपाय नींबू – Lemon For Stretch Marks in Hindi

पेट के निशान हटाना का उपाय नींबू - Lemon For Stretch Marks in Hindi

नींबू एक बहुत ही अच्छे घरेलू उपचार के रूप में जाना जाता हैं, नींबू में विटामिन C पाया जाता हैं, और इसमें सिट्रिक अम्ल होता हैं। नींबू का रस स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का एक आसान उयाप हैं, नींबू अम्लीय होने के कारण खिंचाब के निशान के साथ यह मुंहासे भी ठीक करता हैं, इसके लिए आप एक दो चम्मच ताजे नींबू के रस को लेके अपने स्ट्रेच मार्क्स पर सर्कुलर गति में लगायें, और इसे 10 मिनिट के लिए लगा रहने दें, उसके बाद आप इसे गर्म पानी से धो लें। इसके अलावा आप ककड़ी के एक चम्मच रस को बेसन में मिला के इसका पेस्ट बना लें और अपनी त्वचा पर लगायें, 10 मिनिट के लिए सूखने दें फिर गर्म पानी से इसे धो लें। यह उपचार आपको दिन में एक या दो बार करना हैं।

(और पढ़े – गोरी त्वचा पाने के लिए चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने का तरीका…)

प्रसव के बाद खिंचाव के निशान हटाने के लिए विटामिन E – Vitamin E Oil For Stretch Marks in Hindi

प्रसव के बाद खिंचाव के निशान हटाने के लिए विटामिन E - Vitamin E Oil For Stretch Marks in Hindi

विटामिन E सामान्यतः क्रीम और लोशन में पाया जाता हैं, जो कि निशान को हटाने के लिए और आपकी त्वचा को नई रखने के लिए काम आता हैं, इसमें एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि त्वचा को पोषण देता हैं, इसे स्वस्थ रखते हैं, विटामिन E का प्रयोग हम स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने में भी कर सकते हैं, यह त्वचा को अल्ट्रावायलट किरणें से कुछ हद तक बचाता हैं, इसके लियें आप विटामिन E के कैप्सूल लेके इसे खोल लें, और उससे तेल निकाल के अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगा के मालिश करें, आप हर दिन के एक कैप्सूल ले सकते हैं। प्रसव के बाद खिंचाव के निशान हटाने के लिए इस उपचार को दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

(और पढ़े – जानिये विटामिन ई के स्रोत और स्वास्थ्य लाभ…)

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल का तेल –  Coconut oil For Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल का तेल -  Coconut oil For Stretch Marks in Hindi

नारियल का तेल उसके गुणों के कारण से जाना हैं, नारियल का तेल शरीर के स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने का एक आसान घरेलू उपचार हैं, नारियल के तेल का प्रयोग सबसे पहले चूहों में किया गया तो पाया कि यह त्वचा के घाव को ठीक करने में मदद करता हैं, शुद्ध नारियल के तेल को लेकर अपनी त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स पर लगायें और थोड़ी देर तक मालिश करें इससे आपके निशान ठीक हो जायेगें, नारियल का तेल स्किन पर एलर्जी नहीं करता हैं, इसलिए यह त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता हैं।

(और पढ़े – नारियल तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान…)

गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान के उपाय जैतून का तेल – Olive Oil For Stretch Marks in Hindi

गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान के उपाय जैतून का तेल - Olive Oil For Stretch Marks in Hindi

जैतून का तेल पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होता हैं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो कि हमारी त्वचा के स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में मदद करता हैं, यह त्वचा से संबधित सभी प्रकार के रोगों के लिए लाभकारी होता हैं और इसे स्वस्थ रखता हैं, जैतून के तेल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण भी पाया जाता हैं। स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के लिए जैतून के तेल को लेकर थोड़ा सा गर्म करें और प्रभावित क्षेत्र पर इसे लगा के मालिश करें, इसे धोना नहीं हैं, आप इसका प्रयोग दिन में दो बार करें।

(और पढ़े – जैतून तेल की मालिश के फायदे…)

गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान से बचने के उपाय – Pregnancy me stretch marks se kaise bache in hindi

प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए आप पेट की स्किन को नम करते रहें इसके लिए आप अलग-अलग तेलों को एक साथ मिलाकर दिन और रात में कई बार उपयोग कर सकतीं हैं ऐसा करने से आपकी स्किन ड्राई नहीं हो पाती है और गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशान नहीं आते हैं। तेल बनाने के लिए आप बादाम का तेल, जैतून का तेल, नारियल तेल और बायो ऑइल को बराबर मात्रा में मिला सकतीं हैं यह उपाय स्ट्रेच मार्क्स से बचने का सस्ता और आसान घरेलू उपाय है।

(और पढ़े – डिलीवरी के बाद इन तरीकों से घटाएं पेट की चर्बी…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration