स्किन केयर

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए लगाये इस तेल को – How to remove stretch marks in hindi

स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए लगाये इस तेल को - How to remove stretch marks in hindi

स्ट्रेच मार्क्स पुरूषों एंव महिलाओं दोनों को हो सकते हैं। लेकिन इससे ज्यादातर महिलाएं ही परेशान देखी गई हैं। स्‍ट्रेच मार्क्‍स शरीर पर पडी़ सफेद पतली रेखाएं होती हैं। स्किन के फैलने पर यह स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं। इस दौरान मिडल लेयर्स के फाइबर्स ब्रेक हो जाते हैं। वैसे तो बाजार में स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के कई तरह के उत्पाद मौजूद हैं लेकिन ये प्रोडक्ट केमिकल से युक्त होते हैं जो आपकी त्वचा को और अधिक नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसलिए आप स्ट्रेच मार्क्स (stretch marks) दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। तो आइए जाने स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के तेल के बारे में।

इस तेल को तैयार करने के लिए आपको आवश्यकता होगी:

स्ट्रेच मार्क्स को कैसे हटायेHow To Remove Stretch Marks in hindi

एक स्टील पैन में एलोवेरा जैल लें और इसमें नारियल तेल मिलाएँ।
अब इस पैन को आंच पर रखें और इस मिश्रण को उबलनें दें जब तक एलोवेरा काला ना हो जाए।
इसे कुछ देर ठंडा होने दें।
अब आपका तेल बनकर तैयार है।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए इस तेल को दैनिक रूप से उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि यह कम से कम 7-8 घंटे के लिए आपकी त्वचा पर लगा रहे।

(और पढ़े: सर्दियों में होठों का फटना कैसे रोके और बनाएं बेबी सॉफ्ट)

जैतून के तेल से स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय – Olive oil – stretch marks removal home remedy in Hindi

गर्भावस्था की वजह से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए  जैतून का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है. जैतून के तेल को हल्का गर्म कर लें, इसके बाद stretch marks पर इस तेल की सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज करें, इससे प्रेगनेंसी के दाग धीरे धीरे हलके होकर ख़त्म हो जाते हैं. अच्छे परिणाम देखनें के लिए कम से कम 30 दिनों तक इस उपाय का उपयोग करें।

अपने आहार में विटामिन सी और ई वाले फल और सब्‍जियां शामिल करें। यह आहार नई ऊतकों के विकास में मदद करके खराब हो चुके ऊतकों  की मरम्‍मत करते हैं। जिंक वाले आहार जैसे, नट्स और बीज और ज्‍यादा stretch marks पैदा होने से रोकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration