सेक्स एजुकेशन

प्रेगनेंट होने का तरीका – Pregnant Hone Ka Tarika In Hindi

प्रेगनेंट होने का तरीका - Pregnant Hone Ka Tarika In Hindi

Pregnant hone ka tarika प्रेग्नेंट होने का तरीका क्या हैं? यह उन लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल हैं जिन लोगों को शादी के बाद काफी समय हो गया और वो प्रेगनेंट होने में असमर्थ हैं। बच्चा पैदा करने का फैसला लेने के बाद लोग अपना प्रयास करते हैं और जब सफल नहीं होते हैं तो ऐसे लोग परेशान होकर तंत्र-मंत्र और टोटके का सहारा लेने लगते हैं। एक स्वस्थ 30 वर्षीय महिला को हर महीने गर्भवती होने के केवल 20 प्रतिशत मोके होते हैं। अगर आप गर्भवती होने के लिए चिंतित हैं तो आज हम आपको गर्भवती होने के कुछ आसन उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपना के आप आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं।

विषय सूची

  1. गर्भवती होने का सबसे अच्छा समय – The best time to get pregnant in hindi
  2. प्रेगनेंट कैसे होते हैं –  How to get pregnant in hindi
  3. प्रेगनेंट होने के लिए कितनी बार सेक्स करें – How many times do sex for pregnant in hindi
  4. गर्भवती होने में कितना समय लगता है – How long does to get pregnant in hindi
  5. गर्भधारण के लिए सेक्स टिप्स – Sex tips for fast pregnancy in hindi
  6. गर्भ धारण करने का सही समय का पता ऐसे लगाएं इन हिंदी – What Is The Right Time To Conceive In Hindi
  7. गर्भवती होने के लिए खाद्य पदार्थ – Foods help you get pregnant in hindi
  8. प्रेगनेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन  – Sex Position to get Pregnant in Hindi

गर्भवती होने का सबसे अच्छा समय – The best time to get pregnant in Hindi

गर्भवती होने का सबसे अच्छा समय - The best time to get pregnant in hindi

गर्भधारण करने के लिए शारीरिक मेल सबसे जरूरी होता हैं, प्रेगनेंट होने के लिए सही समय पर यौन सम्बन्ध आवश्यक होता हैं उसके बाद ही आप गर्भधारण कर सकती हैं। अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो ओव्यूलेशन पीरियड में यौन सम्बन्ध बनाए। गर्भधारण करने का सही समय आमतौर पर आपके पीरियड के दिन से लगभग 12 – 14 दिन बाद शुरू होता हैं यह ओव्यूलेशन पीरियड होता हैं इस समय में यौन सम्बन्ध बनने से आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं अगर आपके पीरियड का अंतर 28 दिन का हैं तो अगले पीरियड आने के 7 दिन के पहले यौन सम्बन्ध बनाने से आप गर्भधारण कर लेगी।

(और पढ़े – जानें गर्भधारण करने का सही समय क्या है…)

प्रेगनेंट कैसे होते हैं –  How to get pregnant in Hindi

प्रेगनेंट कैसे होते हैं -  How to get pregnant in hindi

ओव्यूलेशन पीरियड के समय सेक्स करने से आप प्रेगनेंट हो जाएगी। स्त्रियों के अंडाणु अंडाशय से निकलने के बाद 12 से 24 घंटे के अन्दर अगर पुरुष के शुक्राणु इससे मिलके इसे निषेचित कर देता हैं  तो आप उस दौरान गर्भधारण कर लेगी। पुरुष के शुक्राणु एक महिला के शरीर के अन्दर 7 दिन तक जीवित रह सकते हैं अगर आप ओव्यूलेशन पीरियड के पहले सेक्स करते हैं तो शुक्राणु फैलोपियन ट्यूबों में अंडे के आने का इंतजार करता रहता हैं। हालांकि यह जानना मुश्किल हैं की अंडाशय से अंडे मुक्त कब होते हैं।

(और पढ़े – जानिए कैसे प्रेगनेंट होती हैं महिलाएं…)

प्रेगनेंट होने के लिए कितनी बार सेक्स करें – How many times do sex for pregnant in Hindi

प्रेगनेंट होने के लिए कितनी बार सेक्स करें - How many times do sex for pregnant in hindi

अगर आप प्रेगनेंट होना चाहती हैं तो आप पूरे महीने में हर 2 से 3 दिन में सेक्स करें इससे आप आसानी से प्रेगनेंट हो सकती हैं इसके लिए आपको ओव्यूलेशन पीरियड का इंतजार करने की आवश्यकता हैं।

(और पढ़े – गर्भवती होने के लिए पूरा गाइड…)

गर्भवती होने में कितना समय लगता है – How long does to get pregnant in Hindi

गर्भवती होने में कितना समय लगता है - How long does to get pregnant in hindi

स्वस्थ स्त्री और पुरुष अगर असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाते हैं तो सामान्यतः वो एक साल के अन्दर गर्भवती हो सकते हैं। एक अध्ययन से पता चला हैं कि 38% महिलाएं एक माह में, 70% महिलएं तीन माह में और 92% महिलाएं 12 माह में प्रेगनेंट हो जाती हैं। अगर आप कोशिश करने के बाद भी आप 6 माह तक भी प्रेगनेंट नहीं होती हैं तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

(और पढ़े – महिला को गर्भवती होने में कितना समय लगता है…)

गर्भधारण के लिए सेक्स टिप्स – Sex tips for fast pregnancy in Hindi

गर्भधारण के लिए सेक्स टिप्स - Sex tips for fast pregnancy in hindi

गर्भधारण करना आपके स्वस्थ सेक्स पर निर्भर करता हैं अपनी सेक्स लाइफ को स्वस्थ रखने के लिए कुछ बाते ध्यान रखना आवश्यक होता हैं। सेक्स करते समय किसी भी स्नेहक (लुब्रीकेंट) का प्रयोग ना करें, भले ही इसके प्रयोग आरामदायक हो सकता हैं पर यह शुकाणु के लिए अच्छा नहीं रहता हैं, यह शुक्राणु को मार सकता हैं। यौन सम्बन्ध बनाने के बाद अपने शरीर को गर्म करने लिए किसी भी प्रकार के कोई उपाय ना करें जैसे कठोर व्यायाम और गर्म पानी से स्नान आदि। यह आपके शुक्राणुओं को कमजोर कर सकता हैं।

(और पढ़े – शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का घरेलू उपाय…)

गर्भ धारण करने का सही समय का पता ऐसे लगाएं – What Is The Right Time To Conceive In Hindi

गर्भ धारण करने का सही समय का पता ऐसे लगाएं इन हिंदी - What Is The Right Time To Conceive In Hindi

गर्भाशय ग्रीवा परिवर्तन (Cervical mucus changes in hindi) प्रेगनेंट होने के लिए किस समय सेक्स करना चाहिए यह ऐसे पता करें कि महिलाओं के अंडाशय में एक छोटी सी थैली होती हैं जिसमें परिपक्क अंडे होते हैं इसे डिम्बग्रंथि पुटी (ovarian follicle) कहते हैं, जब डिम्बग्रंथि पुटी (ovarian follicle) विकसित होता हैं तो आपका एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ जाता हैं एस्ट्रोजन में यह वृद्धि ग्रीवा में श्लेष्म और फिसलन बनाने के लिए होती हैं। जब आपको आपके गर्भाशय की ग्रीवा में ऐसे परिवर्तन दिखाई दे तो आपको हर दिन या हर दूसरे दिन सेक्स करना चाहिए इससे आप प्रेगनेंट हो जाएगी।

शरीर के तापमान (Basal body temperature) किस समय सेक्स करने से आप प्रेगनेंट हो जाएगी यह पता लगाने लिए आप सुबह बिस्तर से उठने के पहले अपने शरीर का तापमान मापे, यह कार्य आपको लगातार तीन दिन तक करना हैं। अगर आपको इसमें सामान्य तापमान अंतर दिखाई देता हैं,  यह तापमान में वृद्धि एक या आधे डिग्री से कम हो सकती हैं तो आपको उस समय सेक्स करना चाहिए, आप प्रेगनेंट हो जाएगी। हालांकि यह हमेशा विश्वसनीय नहीं हो सकता हैं क्योंकि बहुत से कारण से भी शरीर का तापमान बढ़ सकता हैं जैसे संक्रमण आदि के कारण। कुछ महिलाओं में तापमान वृद्धि का पता लगाना मुश्किल होता हैं।

(और पढ़े – सुबह के समय सेक्स करने के स्वास्थ्य वर्धक फायदे…)

गर्भवती होने के लिए खाद्य पदार्थ – Foods help you get pregnant in Hindi

गर्भवती होने के लिए खाद्य पदार्थ - Foods help you get pregnant in hindi

भोजन ना केवल स्वास्थ के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि यह आपकी प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता हैं, संतुलित आहार आपके स्वस्थ के लिए लाभकारी होता हैं, आप उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो सेक्स क्षमता में वद्धि करते हैं। इसके लिए आप पालक, केले, अंडे, सेम, दाल, साबुत अनाज और नट्स आदि का सेवन करें। पालक एक हरे पत्तेदार होती हैं इसमें जिंक होता हैं जो अंडाणु और शुक्राणु के उत्पादन में मदद करता हैं, केले में विटामिन B-6 पाया जाता हैं जो हार्मोन को नियंत्रित करता हैं। अंडे और साबुत अनाज में विटामिन D होता हैं जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाता हैं

(और पढ़े – अच्छी सेक्स लाइफ के लिए खजूर और कद्दू के बीज जरुर खाएं…)

गर्भवती होने के लिए सेक्स पोजीशन  – Sex Position to get Pregnant in Hindi

गर्भवती होने के लिए सेक्स पोजीशन  - Sex Position to get Pregnant in Hindi

प्रेगनेंट होने के लिए सेक्स मुद्राएं आपकी कुछ मदद कर सकती हैं पर इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं पर यह के गर्भधारण में कुछ हद तक सहायता कर सकती हैं, कुछ लोगों का मानना हैं की प्रेगनेंट होने के लिए सेक्स करते समय महिला को अपने कूल्हों को ऊपर रखना चाहिए अर्थात अपने कूल्हों के नीचे तकिया लगा लेने चाहिएं। सम्भोग के समय वीर्यपात के बाद महिलाओं को कुछ समय के लिए लेटे रहना चाहिए जिससे शुक्राणु अधिक समय तक योनि और ग्रीवा के पास रहता हैं। इससे प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

(और पढ़े – जल्दी और आसानी से गर्भवती होने के तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration