सेक्स एजुकेशन

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान – Period Me Sambandh Banane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध के फायदे और नुकसान - Period Me Sambandh Banane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

Sex During Period in Hindi क्या आप जानतें हैं पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है? लड़कियों को पीरियड आना एक आम बात है। लेकिन क्‍या पीरियड के समय शारीरिक संबंध बनाना चाहिए या नहीं। कभी न कभी हर किसी के दिमाग में यह प्रश्‍न जरूर आया होगा। क्‍योंकि लडकियों के पीरियड् हर महीने आते हैं। लेकिन अक्‍सर इस दौरान सेक्‍स संबंध बनाना सही नहीं समझा जाता है। पीरियड के दौरान सेक्स करने से बचने की कोई आवश्‍यकता नहीं है। हालांकि इस दौरान सेक्‍स थोड़ा गंदा हो सकता है लेकिन यह पूरी तरह से सुरक्षित है यदि आप सुरक्षा नियमों का पालन करते हैं। पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के फायदे मासिक धर्म की ऐंठन से राहत दिला सकते हैं। इस आर्टिकल में आप पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है के बारे में जानेगे।

विषय सूची

1. पीरियड के दौरान सेक्‍स करने के फायदे – Period me sambandh banane ke fayde in Hindi

2. पीरियड में सेक्‍स करने के नुकसान – Periods me sex karne ke nuksan in Hindi

पीरियड के दौरान सेक्‍स करने के फायदे – Period me sambandh banane ke fayde in Hindi

महिलाओं में पीरियड के दौरान योनि से रक्‍त स्राव होता है। जिसके कारण यौन संबंध बनाने में सेक्स पार्टनर को असुविधा महसूस हो सकती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि पीरियड के दौरान सेक्‍स के फायदे भी होते हैं। यदि आप नहीं जानतीं की पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है तो आपको बता दें पीरियड के दौरान सेक्‍स करने से महिला को मानसिक और शारीरिक दोनो प्रकार के लाभ मिलते हैं। आइए विस्‍तार से जाने मासिक धर्म होने पर भी सेक्‍स करने के फायदे क्‍या हैं।

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के फायदे दर्द कम करे – Sex during periods reduce pain in Hindi

पीरियड्स के समय सम्बन्ध दर्द कम करे – Sex during periods reduce pain in Hindi

शायद यह बात आपके लिए आश्‍चर्य की हो कि पीरियड के दौरान शारीरिक संबध मासिक धर्म के दर्द को कम कर सकता है। लेकिन यह सही है कि मासिक धर्म के दौरान चरम सुख की प्राप्ति (Orgasms) महिलाओं को मासिक ऐंठन से छुटकारा दिला सकती है। मासिक धर्म की ऐंठन गर्भाशय को अपनी अस्‍तर (Lining) मुक्‍त करने के परिणाम स्‍वरूप होती है।

जब आप संभोग करते हैं तो आपके गर्भाशय की मांसपेशियां भी अनुबंध करती हैं। ऐसी स्थिति में मासिक धर्म की ऐंठन से राहत मिल सकती है। इसके अलावा पेनिस वेजाइनल सेक्स से एंडोर्फिन नामक रसायन भी निकलता है जो आपको अच्‍छा महसूस करने में मदद करता है। पीरियड के दौरान संभोग करने के फायदे यह भी हैं कि इससे आपको मानसिक संतुष्टि भी मिलती है जो मासिक धर्म के दर्द को कम करने में सहायक होता है।

(और पढ़े – पीरियड्स के दिनों में दर्द क्यों होता है जानें मुख्य कारण…)

पीरियड में संबंध बनाने के फायदे सिर दर्द दूर करे – Period me sambandh banane ke fayde sir dard ke liye in Hindi

पीरियड के दौरान सेक्स करना सिर दर्द दूर करे - Period me sambandh banane ke fayde sir dard ke liye in Hindi

महिलाओं में पीरियड के दौरान कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं जो कि कष्‍ट दायक भी होते हैं। अक्‍सर देखा जाता है कि मासिक धर्म की ऐंठन के साथ ही महिलाएं सिर दर्द या माइग्रेन से प्रभावित रहती हैं। हालांकि महिलाएं इस समस्‍या से बचने के लिए पीरियड के दौरान सेक्स कर सकती हैं। अध्‍ययनों से पता चलता है कि पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाना उनके सिर दर्द को कम कर सकता है। इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि पीरियड के दौरान सेक्स करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – सिर दर्द दूर करने के घरेलू उपाय…)

मासिक धर्म में सेक्‍स रक्तस्राव को कम करे – Period me sambandh banane ke fayde avdhi ko kam kare in Hindi

मासिक धर्म में सेक्‍स रक्तस्राव को कम करे - Period me sambandh banane ke fayde avdhi ko kam kare in Hindi

पुरुषों के लिए भले ही मासिक धर्म मेंशारीरिक संबंध बनाना असुविधाजनक हो लेकिन यह महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि पीरियड के समय यौन संबंध बनाने से महिलाओं की अवधि में कमी आ सकती है। जब किसी महिला की अवधि चल रही है और वह यौन संबंध बनाती है तब संभोग के दौरान मांसपेशियों के संकुचन गर्भाशय सामग्री को तेजी से धक्‍का देते हैं। जिसके कारण महिलाओं की अवधि कम हो सकती है। जिससे महिलाओं को मासिक धर्म की समस्‍याओं को अधिक समय तक नहीं झेलना पड़ता है।

(और पढ़े – पीरियड में ब्लीडिंग कम करने के घरेलू उपाय…)

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सेक्‍स ड्राइव बढ़ाए – Sexual intercourse in period increase  sex drive in Hindi

पीरियड्स के समय सम्बन्ध सेक्‍स ड्राइव बढ़ाए - Sexual intercourse in period increase  sex drive in Hindi

हार्मोन के उतार चढ़ाव में मासिक धर्म का विशेष योगदान होता है। जिसके परिणामस्‍वरूप मासिक धर्म के दौरान महिलाओं की कामेच्‍छा में वृद्धि हो सकती है। कुछ महिलाओं का मानना है कि मासिक धर्म के 2 सप्‍ताह पहले उनमें सेक्‍स करने इच्‍छा बढ़ जाती है। वहीं कुछ महिलाओं का मानना है कि मासिक धर्म के दौरान उनमें सेक्‍स करने की प्रवल इच्‍छा होती है। इसलिए यह माना जा सकता है कि पीरियड के दौरान सेक्‍स करने से महिलाओं की कामेच्‍छा को बढ़ाया जा सकता है।

(और पढ़े – महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे और उपाय…)

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध से प्रेगनेंसी – Pregnancy During Period in Hindi

पीरियड्स में यौन संबंध के दौरान प्रेगनेंसी - Pregnancy During Period in Hindi

यदि आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं तो सेक्‍स के दौरान सुरक्षा उपायो का उपयोग करें। चाहे मासिक धर्म के समय सेक्‍स हो या सामान्‍य समय में। मासिक धर्म के दौरान सेक्‍स करने से गर्भवती होने की संभावना बहुत ही कम होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस दौरान गर्भाधान नहीं हो सकता है। इसलिए पीरियड के दौरान यौन संबंध बनाते समय कंडोम या अन्‍य गर्भनिरोधक उपायों को अपनाना चाहिए।

ओव्‍यूलेशन के दौरान महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है। जो अवधि शुरु होने के 14 दिन पहले का समय है। हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग – अलग होता है जिससे मासिक धर्म चक्र में बदलाव हो सकता है। यदि आपका मासिक धर्म छोटा है तो गर्भाधान की संभावना अधिक होती है।

इसके अलावा यह भी ध्‍यान रखना चाहिए कि शुक्राणु महिला के शरीर में 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। इसलिए यदि आपका 22 दिन का चक्र है और आप कम पीरियड प्राप्‍त करती हैं तो संभावना है कि आप पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भवती हो सकती हैं।

(और पढ़े – असुरक्षित यौन संबंध के बाद गर्भधारण से बचने के लिए क्या करना चाहिए…)

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान – Periods me sex karne ke nuksan in Hindi

पीरियड में सेक्‍स करने के नुकसान - Periods me sex karne ke nuksan in Hindi

वैज्ञानिक रूप से, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पुरुषों और महिलाओं के बीच किसी को भी पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से स्वास्थ्य-संबंधी नुकसान होते हैं।

फिर भी बहुत से लोग ये मानते हैं कि पीरियड के दौरान सेक्‍स नहीं करना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान शारीरिक संबंध बनाना कुछ मामूली परेशानियों का कारण बन सकता है। इस दौरान सेक्‍स करने से आपका साथी और चादरों पर रक्‍त फैल सकता है। बिस्‍तर गंदा होने के साथ ही खून बहने से आपके साथी को घ्रणा या असुविधा हो सकती है। जिससे आप सेक्‍स का पूरा आनंद नहीं उठा पाते हैं।

मासिक धर्म के दौरान सेक्स करने से एचआईवी या हेपेटाइटिस जैसी यौन संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। क्‍योंकि ये वायरस रक्‍त में होते हैं जो कि मासिक धर्म के दौरान स्रावित रक्‍त में मिलकर फैल सकते हैं। इसलिए जब भी आप मासिक धर्म के दौरान या आगे-पीछे सेक्‍स करें तो कंडोम का विशेष रूप से उपयोग करें।

क्‍या आप टैम्पोन का उपयोग करती हैं और पीरियड के दौरान सेक्‍स की योजना बना रही हैं। यदि ऐसा है तो आप सेक्‍स के पहले टैम्पोन को बाहर निकाल दें। यदि आप इसे नहीं निकालते हैं तो सेक्‍स के दौरान लगने वाले धक्‍कों से यह बहुत ही गहराई में जा सकता है। जिसे निकालने के लिए आपको डॉक्‍टर की आवश्‍यकता पड़ सकती है।

(और पढ़े – कंडोम के बिना सेक्स करने के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration