हेल्थ टिप्स

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान – Drinking Water In Copper Vessel Benefits And Side Effects In Hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान - Drinking Water In Copper Vessel Benefits And Side Effects In Hindi

Drinking Water In Copper Vessel Benefits in Hindi क्‍या आप भगवान को मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं, यदि हां तो आपने कभी यह सोचा है कि भगवान को हम जल चढ़ाने के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग क्‍यों करते हैं। या आपने अपने पूर्वजों से सुना होगा कि तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। ऐसा इसलिए है कि तांबा आपके शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होता है। वैसे तो मिट्टी के बर्तन का पानी भी हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन तांबें के बर्तन के पानी का सेवन किया जाए तो यह हमें बहुत सी बीमारीयों से छुटकारा दिला सकता है। आज आप इस लेख में तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में जानेगें।

विषय सूची

1. तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे – Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde in Hindi

2. तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान – Tambe Ke Bartan Me Pani Pine Ke Nuksan in Hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे – Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde in Hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे - Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde in Hindi

आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी बहुत सी बीमारियों का कारण आपके शरीर में तांबे की कमी होती है। लेकिन यदि आप तांबे की इस कमी को पूरा कर सकते हैं तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है। आइये जानते हैं तांबे के बर्तनों में पानी पीने के फायदे क्‍या हैं।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करे – Drinking Water In Copper Vessel For Eliminates Bacteria In Hindi

आयुर्वेद के साथ-साथ अब विज्ञान भी यह मानता है कि तांबे के बर्तनों का उपयोग करना फायदेमंद होता है। इसलिए पानी की सप्‍लाई करने वाली पाइप लाइन और नल की टोटियों में आजकल तांबे का उपयोग किया जाता है। तांबें में रोगाणु-विरोधी (Anti- germ) गुण होते हैं। यदि तांबें के बर्तनों में पानी रखा जाता है तो यह 24 घंटों के अंदर ई. कोली (E.Coli) को नष्‍ट कर सकता है। तांबे के बर्तनों में पानी का उपयोग करने से यह साल्‍मोनेला (Salmonella), टाइफस (typhus), शिगेला एसपीपी (Shigella spp), कोलेरा और एंटरोवायरस और हेपेटाइटिस ए (Enterovirus and Hepatitis A) जैसे वायरसों से उत्‍पन्‍न बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।

वजन को कम करने में तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे – Benefits Drinking Water In Copper Vessel For Weight Loss In Hindi

वजन कम करने के लिए आपको अपने खानपान को नियंत्रित करने की आवश्‍यकता होती है जबकि आप इससे तत्‍काल राहत प्राप्‍त नहीं कर सकते हैं। लेकिन यदि आप तांबे के बर्तन के पानी का उपयोग करते हैं तो यह प्रभावी रूप से आपके वजन को कम (Weight loss) करने में मदद करता है। तांबा आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। यह आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्‍त वसा (Excess fat) को कम करने में भी मदद करता है। तांबे बर्तन में पानी पीने के फायदों को आप नजरअंदान नहीं कर सकते हैं।

(और पढ़े – पानी पीकर वजन कम करने के उपाय…)

तांबे का पानी पीने के फायदे झुर्रियों कम करने में – Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde for Wrinkles in Hindi

तांबे का पानी पीने के फायदे झुर्रियों कम करने में - Tambe Ke Bartan Me Pani Peene Ke Fayde for Wrinkles in Hindi

 

 

प्रतिदिन तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे यह भी हैं कि ये आपकी त्‍वचा में आने वाली झुर्रियों को दूर कर सकते हैं। तांबे के बर्तन मे रखे पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट (Antioxidants) गुण होते हैं। ये एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मृत कोशिकाओं को दूर करने और नई त्‍वचा कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं। इस तरह आप समय से पहले आने बाले बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करने के लिए तांबे के बर्तन में पानी रखकर इसका उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़े – चेहरे की झुर्रियों के कारण और झुर्रियां कम करने के घरेलू उपाय…)

ताम्बे के बर्तन में पानी रखने से फायदे अल्‍सर के लिए – Copper Vessel water for Stomach Ulcers in Hindi

पेट की आंतरिक कार्य प्रणाली को ठीक रखने के लिए तांबे के बर्तन के पानी का उपयोग फायदेमंद होता है। जब आप तांबे का उपभोग करते हैं, तो यह आपके पेट के संकुचन (stomach’s contractions) को नियंत्रित करता है और पेट के अंदर के बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करता है। जिससे पेट के अल्‍सर होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही यह आपके पाचन को स्‍वस्‍थ्‍य बनाने में भी सहायक होता है। जो लोग तांबे के बर्तन के पानी का उपयोग करते हैं उन्‍हें अम्‍लता और गैस (Acidity and Gas) से राहत मिलती है।

(और पढ़े – जीभ पर छाले होने का कारण, लक्षण और घरेलू उपचार…)

तांबे के बर्तन में पानी पीने से हृदय स्‍वास्‍थ्‍य में लाभ – Copper Vessel water for Heart-Healthy in Hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने से हृदय स्‍वास्‍थ्‍य में लाभ - Copper Vessel water for Heart-Healthy in Hindi

आप अपने दिल को स्‍वस्‍थ्‍य (Heart healthy) रखने के लिए तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी को पीने से दिल की धड़कन, रक्‍तचाप, कोलेस्‍ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) के स्‍तर को नियंत्रित किया जा सकता है। तांबे का उपयोग आपके रक्‍त परिसंचरण (Blood Circulation) को भी मजबूत बनाता है और धमनियों में आने वाले अवरोध को भी दूर करता है।

(और पढ़े – हार्ट अटेक कारण और बचाव…)

ताम्र जल के फायेदे घावों को जल्‍दी ठीक करे – Copper Vessel water for Faster wound Healing in Hindi

यदि आपको किसी प्रकार की चोट लगती है या कोई घाव (Wound) होता है तो इसके उपचार के लिए आप तांबे के बर्तन के पानी का उपयोग कर सकते हैं। तांबे युक्‍त पानी में बैक्‍टीरिया, वायरस और सूजन (Virus and swelling) से लड़ने वाले गुण होते हैं। इस कारण तांबे के बर्तन का पानी संक्रमण को रोकने और घाव को जल्‍दी ठीक रकने में मदद करता है। यदि आप चाहते हैं कि आप बीमार न हों तो आप इस पानी का नियमित सेवन करें। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को भी बढ़ाने में मदद करता है।

(और पढ़े – सूजन के कारण, लक्षण और कम करने के घरेलू उपाय…)

ताम्‍बे के बर्तन में पानी के लाभ गठिया के लिए – Tambe Ke Bartan Me Pani Pine Ke Fayde for Arthritis in hindi

जो लोग गठिया (Arthritis) से पीड़ित हैं उनके लिए तांबे के बर्तन के पानी के फायदे बहुत अधिक होते हैं। क्‍योंकि तांबा गठिया की सूजन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह ह‍ड्डीयों को मजबूत करने और आपकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

(और पढ़े – गठिया (आर्थराइटिस) कारण लक्षण और वचाब…)

गर्भावस्‍था के लिए तांबे के बर्तन के पानी के फायदे – Copper Vessel water good for Pregnancy in Hindi

गर्भावस्‍था के लिए तांबे के बर्तन के पानी के फायदे - Copper Vessel water good for Pregnancy in Hindi

अध्‍ययनों से पता चलता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए तांबे के बर्तन का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। लाल रक्‍त कोशिकाओं का उत्‍पादन करने में तांबा बहुत ही महत्‍वपूर्ण होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए तांबे की आवश्‍यकता होती है क्‍योंकि यह नवजात शिशु के हृदय, रक्‍त वाहिकाओं, हड्डी और तंत्रिका तंत्र (skeletal and nervous system) के गठन में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को अपने और अपने बच्‍चे के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए तांबे के बर्तन के पानी का जरूर उपयोग करना चाहिए।

(और पढ़े – गर्भावस्था में आहार जो देगा माँ और बच्चे को पूरा पोषण…)

तांबे के बर्तन में पानी पीने से लाभ कैंसर को रोके – Tambe Ke Bartan Me Pani Pine Se Labh Cancer Ko Roke In Hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने से लाभ कैंसर को रोके - Tambe Ke Bartan Me Pani Pine Se Labh Cancer Ko Roke In Hindi

कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है, लेकिन तांबे के पानी का उपयोग करने से इसे कुछ हद तक रोका जा सकता है। तांबे के पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो कैंसर के विरूध लड़ने में हमारी मदद करते हैं। यदि नियमित रूप से तांबे के बर्तन का पानी पिया जाये तो कैंसर होने की संभावना कम होती है, साथ ही यह कैंसर कोशिकाओं (Cancer cells) को नष्‍ट करने में भी मदद करता है।

(और पढ़े – कैंसर क्या है कारण लक्षण और बचाव के उपाय…)

तांबे के बर्तन का पानी एनीमिया के लिए उपयोगी –  Copper Vessel water useful for Anemia in Hindi

कॉपर (Copper) में कई औषधीय क्षमताएं होती हैं। तांबे का पानी आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। आपके शरीर में खून की कमी होने का प्रमुख कारण कापर की कमी भी हो सकती है। तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे यह भी हैं कि यह आपके शरीर में हीमोग्‍लोबिन (Hemoglobin) के स्‍तर को बढ़ाने में मदद करता है।

(और पढ़े – क्या है एनीमिया? कारण, लक्षण और आहार…)

मस्तिष्‍क स्‍वास्‍थ्‍य के लिए तांबे के बर्तन के पानी पीने के फायदे – Copper Vessel water for Improves Brain Function in Hindi

आपके द्वारा पानी के साथ लिया गया कॉपर फॉस्फोलिपिड (Phospholipids) को संश्‍लेषित कर सकती है जो तंत्रिका आवरण (myelin sheath) के गठन में मदद करती है। यह न्‍यूरोट्रांसमीटर को तेजी से और अधिक दक्षता के साथ सिग्‍नल पहुंचाने में मदद करता है। आपके शरीर में कॉपर की मौजूदगी मस्तिष्‍क उत्‍तेजक (Brain Stimulant) के रूप में काम करती है। इसलिए बच्‍चों और बुजुर्गो को तांबे के बर्तन के पानी का उपयोग विशेष रूप से करना चाहिए।

(और पढ़े – ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण, प्रकार, निदान, उपचार और बचाव…)

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान – Tambe Ke Bartan Me Pani Pine Ke Nuksan in Hindi

अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए तांबे के बर्तन का पानी पीला लाभकारी होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसान दायक हो सकता है। संवेदनशील व्‍यक्तियों में मतली, उल्‍टी, सिरदर्द और दस्‍त (Headache and diarrhea) जैसे कुछ दुष्‍प्रभाव हो सकते हैं। ऐसी स्थितियों में इसका उपयोग करने से बचें। यह भी ध्‍यान रखें कि तांबे के बर्तन में रखे पानी की गुणवत्‍ता सही हो मतलब उसका अम्‍लीय और क्षारीय (Acidic or alkaline) होना भी मायने रखता है। इसके साथ ही जिस बर्तन में पानी रखा जाता है उसे अच्‍छी तरह से साफ रखा जाना चाहिए।

(और पढ़े – क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration