सेक्स एजुकेशन

आप भी नहीं जानती होंगी महिला हस्तमैथुन के ये 16 फायदे – Female Masturbation Benefits in Hindi

आप भी नहीं जानती होंगी महिला हस्तमैथुन के ये 16 फायदे - Female Masturbation Benefits in Hindi

महिला हस्तमैथुन के फायदे: क्‍या आप जानती हैं महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे भी होते हैं। सदियों से लड़कियों को यही सिखाया जा रहा है कि हस्‍तमैथुन से आत्‍म-संतुष्टि प्राप्‍त करना पाप है। ऐसा करने से महिलाओं में मुंहासे, समय से पहले बुढ़ापा और बांझपन जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों का आज भी यह मानना है कि महिला हस्‍तमैथुन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं और उनके जननांगों को क्षति पहुंचा सकता है। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है क्‍योंकि स्‍वयं यौन संतुष्टि प्राप्‍त करना महिलाओं के लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प है। शोध के अनुसार, नियमित रूप से हस्तमैथुन करने वाली महिलाएं, अपने साथी के साथ बेहतर यौन जीवन का आनंद लेने में सक्षम होती हैं। जो लोग महिलाओं के हस्‍तमैथुन को गलत समझते हैं उन्‍हें महिला हस्‍तमैथुन करने के लाभ शायद पता नहीं हैं। आज इस लेख में आप महिला हस्‍मैथुन करने के फायदे संबंधी जानकारी प्राप्‍त करेगें।

हस्तमैथुन की जब भी बात होती है तो इसे हमेशा से ही लड़कों से जोड़कर देखा जाता है और समझा जाता है की लड़के ही ऐसा करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की लड़कियां भी खुद को संतुष्ट करने के लिए हस्तमैथुन करती है और मजे भी लेतीं हैं जैसा की लड़के मास्टरबेशन से खुद को सेक्सुअली सटिस्फाय (Sexually satisfy) करते हैं। लेकिन शायद आप भूल गए सेक्सुअल सटिस्फैक्शन की जरूरत तो लड़कियों को भी होती है, इसलिए हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं में हस्तमैथुन काफी कॉमन हो गया है। जो लोग इसे गलत मानते हैं उन्हें यह नहीं पता होगा कि इस महिला हस्तमैथुन के फायदे सेहत से भी जुड़े हैं। यानि की हस्तमैथुन करना आपको अच्छी सेहत और भी सेक्सुअल सटिस्फैक्शन दोनों दे सकता है! आंकड़े बताते हैं 95 प्रतिशत पुरुष और 89 प्रतिशत महिलाएं रोजाना मास्टरबेशन करती हैं।

आज हम आपको फीमेल मास्टरबेशन के 16 ऐसे फैक्ट बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।

विषय सूची

  1. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे – Benefits of female masturbation in Hindi
  2. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे उन्हें खुश रखता है – Female Masturbation Benefits makes women happy in Hindi
  3. फीमेल मास्टरबेशन के फायदे शरीर के साथ सहज बनाता है – You become more comfortable with your body in Hindi
  4. महिला हस्‍तमैथुन के लाभ सेक्‍स लाइफ बढ़ाता है – Female masturbation increases sex life in Hindi
  5. महिला हस्‍तमैथुन के फायदे बेहतर नींद के लिए – Benefits of female masturbation for better sleep in Hindi
  6. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे यौन अवसाद दूर करता है – Female masturbation releases sexual tension in Hindi
  7. हस्‍तमैथुन मासिक धर्म के दर्द को कम करे – Female Masturbation reduce menstrual pain in Hindi
  8. महिला हस्‍तमैथुन के फायदे तनाव को कम करे – Female Masturbation reduces women’s stress in Hindi
  9. हस्‍तमैथुन महिलाओं के यौन स्टैमिना को बढ़ाये – Female Masturbation Benefits increases sexual stamina of women in Hindi
  10. महिला हस्‍तमैथुन में सहभागी की जरूरत नहीं – Mahila Hastmaithun Ke Fayde No need for a partner in Hindi
  11. हस्‍तमैथुन एक से अधिक बार संभोग सुख देता है – Masturbation orgasm more than once in Hindi
  12. हस्‍तमैथुन गर्भाशय ग्रीवा संक्रमण को रोकता है – Female Masturbation Benefits prevents cervical infection in Hindi
  13. महिला हस्‍तमैथुन के लाभ सेक्‍स लाइफ बेहतर बनाएं – Benefits of Female masturbation improve female sex life in Hindi
  14. हस्‍तमैथुन रजोनिवृत्ति के बाद की समस्‍याएं दूर करे – Female Masturbation relieve post-menopausal problems in Hindi
  15. गर्ल्स हस्‍तमैथुन पैल्विक फ्लोर को मजबूत करता है – Female Masturbation strengthens the pelvic floor in Hindi
  16. महिला हस्‍तमैथुन दिल के लिए अच्‍छा है – Female masturbation is good for the heart in Hindi
  17. महिला हस्‍तमैथुन पूरी तरह सुरक्षित है – Female masturbation is completely safe in Hindi

महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे – Benefits of female masturbation in Hindi

यौन सुख न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा माना जाता है। हस्‍मैथुन करना महिलाओं के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। अध्‍ययनों से पता चलता है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं ने कम से कम 1 बार हस्‍तमैथुन जरूर किया है। लेकिन वहीं 25 से 29 वर्ष की आयु वाली 7.9 प्रतिशत महिलाएं सप्‍ताह में कम से कम 2 बार हस्‍तमैथुन करती हैं। हालांकि यह प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम है। लेकिन महिलाओं द्वारा हस्‍तमैथुन करना उन्‍हें आत्‍म संतुष्टि के साथ ही अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य लाभ दिलाता है। आइए जाने महिला हस्‍मैथुन करने के लाभ क्‍या हैं।

(और पढ़ें – हस्तमैथुन के बारे में मिथक और तथ्य)

1. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे उन्हें खुश रखता है – Female Masturbation Benefits makes women happy in Hindi

1. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे उन्हें खुश रखता है - Female Masturbation Benefits makes women happy in Hindi

हस्तमैथुन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपका तनाव कम करता है। हम सभी जानते हैं कि सेक्‍स यौन आनंद प्राप्‍त करने के लिए किया जाता है। लेकिन हस्‍तमैथुन करना भी महिलाओं को यौन आनंद या चरम सुख प्राप्‍त करने का सबसे आसान तरीका है। क्‍योंकि हस्‍तमैथुन करने के दौरान महिलाओं का शरीर ओर्गास्‍म  के दौरान एंडोर्फिन डोपामाइन और ऑक्‍सीटोसिन छोड़ता है। ये दोनों ही हार्मोन आपकी म‍नोदशा को सुधारने में मदद करते हैं। जिन महिलाओं को अक्‍सर तनाव या मानसिक समस्‍या होती है उनके लिए हस्‍तमैथुन करना लाभदायक होता है।

(और पढ़ें – जानें, आखिर क्या है ऑर्गैज्मिक योग या ऑर्गैज्मिक मेडिटेशन)

2. फीमेल मास्टरबेशन के फायदे शरीर के साथ सहज बनाता है – You become more comfortable with your body in Hindi

महिलाओं का शरीर उनका सबसे अच्‍छा दोस्‍त होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि महिलाओं को अपने शरीर की विशेष देखरेख और सुरक्षा करने की आवश्‍यकता है। इसलिए महिलाओं को अपने शारीरिक संरचना के अनुसार हर प्रकार से यौन आनंद प्राप्‍त करना चाहिए। इसलिए महिलाएं बिना किसी झिझक और अवरोध के हस्‍तमैथुन कर मानसिक, शारीरिक और यौन संतुष्टि प्राप्‍त कर सकती हैं।

(और पढ़ें – महिलाएं कैसे करती है हस्तमैथुन जाने सोलो प्ले के लिए टिप्स और ट्रिक्स)

3. महिला हस्‍तमैथुन के लाभ सेक्‍स लाइफ बढ़ाता है – Female masturbation increases sex life in Hindi

महिला हस्‍तमैथुन के लाभ सेक्‍स लाइफ बढ़ाता है - Female masturbation increases sex life in Hindi

महिलाएं अपने जननांगों को उत्तेजित करने के लिए हस्‍तमैथुन करती हैं। हस्‍तमैथुन आपको अपने शरीर का पता लगाने और आपको क्‍या अच्‍छा लगता है यह महसूस करने का सबसे अच्‍छा तरीका है। हस्‍तमैथुन करने से महिलाएं बिस्‍तर में अपने प्रदर्शन के लिए अधिक आत्‍मविश्‍वास प्राप्‍त करती हैं। जिससे वे स्‍वयं और अपने सहभागी को पर्याप्‍त यौन सुख दिला सकती हैं। जब महिलाओं को यह पता चल जाता है कि उन्‍हें क्‍या अच्‍छा लगता है और क्‍या नहीं तो बे अपने साथी को बता सकती हैं कि उन्‍हें कहां स्‍पर्श करना है और कहां नहीं करना है। इस तरह से महिला हस्‍तमैथुन के फायदे यौन आनंद को बेहतर बनाने और महिलाओं को उनके शरीर को पहचानने में होते हैं।

(और पढ़ें – जिनकी सेक्‍स लाइफ होती है एक्टिव उन्‍हें हार्ट अटैक से मौत का खतरा रहता है)

4. महिला हस्‍तमैथुन के फायदे बेहतर नींद के लिए – Benefits of female masturbation for better sleep in Hindi

महिला हस्‍तमैथुन के फायदे बेहतर नींद के लिए - Benefits of female masturbation for better sleep in Hindi

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई अनिद्रा से परेशान है। पर हस्तमैथुन के फायदे में इसका इलाज छिपा है। अध्‍ययनों से पता चलता है कि संभोग सुख प्राप्‍त करने के बाद महिला और पुरुष दोनों को अच्‍छी नींद आती है। यही कारण है कि महिलाओं के लिए हस्‍तमैथुन करना फायदेमंद होता है। क्‍योंकि ऐसा करने से महिलाओं को शारीरिक और भावनात्‍मक तनाव से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा महिलाओं की चिंता, तनाव और थकान आदि लक्षणों को कम करने में मदद‍ मिलती है जो आपको अच्‍छी नींद लेने में सहायक होता है। आमतौर पर सेक्स संबंध बनाने के बाद महिला और पुरुषों को अच्‍छी नींद आती है लेकिन बिना सेक्‍स किये ही महिलाएं हस्‍तमैथुन कर अपनी नींद की गुणवत्ता को बढ़ा सकती हैं। हस्‍तमैथुन के बाद आपके शरीर से वो होर्मोन्स रिलीज़ होते हैं जो आपको अच्छा फील कराते हैं और आप सुकून भरी नींद लेती हैं।

(और पढुें – गहरी और अच्छी नींद लेने के लिए घरेलू उपाय)

5. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे यौन अवसाद दूर करता है – Female masturbation releases sexual tension in Hindi

5. महिला हस्‍तमैथुन करने के फायदे यौन अवसाद दूर करता है - Female masturbation releases sexual tension in Hindi

महिलाओं के पास जब उनके पार्टनर नहीं होते हैं। इस दौरान पर्याप्‍त यौन सुख न मिलने के कारण वे अवसाद ग्रस्‍त हो सकती हैं। तब यौन आनंद प्राप्‍त करने का सबसे अच्‍छा तरीका हस्‍तमैथुन होता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं हस्‍तमैथुन कर अपने पार्टनर की कमी को पूरा कर सकती हैं और स्‍वयं ही यौन आनंद प्राप्‍त कर सकती हैं। इस तरह से हस्‍तमैथुन कर महिलाएं अवसाद संबंधी लक्षणों को कम कर सकती हैं।

(और पढ़ें – अवसाद (डिप्रेशन) क्या है, कारण, लक्षण, निदान, और उपचार)

6. हस्‍तमैथुन मासिक धर्म के दर्द को कम करे – Female Masturbation reduce menstrual pain in Hindi

6. हस्‍तमैथुन मासिक धर्म के दर्द को कम करे - Female Masturbation reduce menstrual pain in Hindi

पीरियड्स का दर्द अगर आपको सहन नहीं होता है तो हस्‍तमैथुन आपके लिए किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। सभी महिलाओं के लिए मासिक धर्म कई प्रकार की समस्‍याएं लेकर आता है। जिनमें अधिक रक्‍त स्राव, पेट में ऐंठन और दर्द सामान्य लक्षण हैं। लेकिन अध्‍ययनों से पता चलता है कि महिलाएं हस्‍तमैथुन करन इन लक्षणों को कम कर सकती हैं। कई सर्वे में इस बात की पुष्टि हुई है कि जो महिलाएं मास्टरबेशन करती हैं उनको पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट और कमर दर्द की समस्या नहीं होती है। इससे आप अंदाजा लगा सकतीं हैं कि जो लड़की या महिला मास्टरबेसन करती हैं उनको पीरियड्स में दर्द नहीं होता है। अगर महिला दूसरे दिनों में हस्तमैथुन करती हैं तो पीरियड्स के उन दिनों में आपको दर्द से राहत मिलेगी।

(और पढ़ें – पीरियड्स (मासिक धर्म) में कमर दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय)

7. महिला हस्‍तमैथुन के फायदे तनाव को कम करे – Female Masturbation reduces women’s stress in Hindi

7. महिला हस्‍तमैथुन के फायदे तनाव को कम करे - Female Masturbation reduces women's stress in Hindi

अध्‍ययनों के अनुसार यौन सुख प्राप्‍त करना आपको शारीरिक और मानिसक रूप से स्‍वस्‍थ बनाता है। फिर आप यौन संतुष्टि संभोग के दौरान प्राप्‍त करें या हस्‍तमैथुन करने से। हस्‍तमैथुन करने और महिलाओं को चर्मोत्‍कर्ष प्राप्‍त करने के दौरान शरीर में तनाव को कम करने वाले हार्मोन स्रावित होते हैं। इसलिए हस्‍तमैथुन करने के फायदे महिलाओं के तनाव को कम करने सहायक होते हैं।

(और पढ़ें – तनाव दूर करने के घरेलू उपाय)

8. हस्‍तमैथुन महिलाओं के यौन स्टैमिना को बढ़ाये – Female Masturbation Benefits increases sexual stamina of women in Hindi

जो महिलाएं नियमित रूप से हस्‍तमैथुन करती हैं उन्‍हें अपनी उत्‍तेजना और चर्मोत्‍कर्ष बिंदू का निर्धारण करने में मदद मिलती है। इसका मतलब यह है कि सेक्स करने के दौरान महिलाएं अपनी उत्‍तेजना को नियंत्रित या सहन कर सकती हैं। क्‍योंकि हस्‍तमैथुन करने के दौरान उनके जननांगों की कोशिकाएं अधिक लोचदार होती हैं। जो सेक्‍स करने के दौरान महिलाओं को अधिक यौन आनंद दिलाती हैं।

(और पढ़ें – यौन उत्तेजना क्या है, यौन उत्तेजना न होने के कारण, लक्षण और इलाज)

9. महिला हस्‍तमैथुन में सहभागी की जरूरत नहीं – Mahila Hastmaithun Ke Fayde No need for a partner in Hindi

9. महिला हस्‍तमैथुन में सहभागी की जरूरत नहीं - Mahila Hastmaithun Ke Fayde No need for a partner in Hindi

महिलाओं के लिए हस्‍तमैथुन करने का एक और फायदा यह है कि इस काम के लिए उन्‍हें अपने सहभगी पर निर्भर रहने की आवश्‍यकता नहीं है। इसका मतलब यह है कि यदि उनका पार्टनर उनके पास नहीं है तब भी वे आसानी यौन आनंद प्राप्‍त कर सकती हैं।

(और पढ़े – महिलाओं या लड़कियों के लिए हस्तमैथुन हानिकारक है या लाभप्रद…)

10. हस्‍तमैथुन एक से अधिक बार संभोग सुख देता है – Masturbation orgasm more than once in Hindi

10. हस्‍तमैथुन एक से अधिक बार संभोग सुख देता है - Masturbation orgasm more than once in Hindi

यह महिलाओं की शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। इसका मतलब यह है कि महिलाएं अपनी इच्‍छा और क्षमता के अनुसार दिन में कई बार चर्मोत्‍कर्ष प्राप्त कर सकती हैं। क्‍योंकि वे अपनी इच्‍छा के अनुसार दिन में कई बार हस्‍तमैथुन कर सकती हैं। पुरुषों के लिए चर्मोत्‍कर्ष अक्‍सर सेक्‍स के अंत में होता है। लेकिन हस्‍तमैथुन में महिलाएं अपने चर्मोत्‍कर्ष को लंबे समय तक जारी रख सकती हैं।

(और पढ़ें – दुनिया में कहां की महिलाएं सबसे ज्यादा हस्तमैथुन करती हैं)

11. हस्‍तमैथुन गर्भाशय ग्रीवा संक्रमण को रोकता है – Female Masturbation Benefits prevents cervical infection in Hindi

अध्‍ययनों से पता चलता है कि हस्‍तमैथुन महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के संक्रमण और मूत्र पथ संक्रमण को रोकने में प्रभावी मदद करता है। हस्‍तमैथुन करने के दौरान महिलाओं की योनि या गर्भाशय ग्रीवा में बलगम फैलता है। यह बलगम द्रव परिसंचरण को सक्षम करता है जो बैक्‍टीरिया से भरे ग्रीवा द्रव को पूरी तरह से बाहर निकालने में सहायक होता है। जिससे महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा संबंधी संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है।

(और पढ़े – हस्तमैथुन के बारे में पूरी जानकारी…)

12. महिला हस्‍तमैथुन के लाभ सेक्‍स लाइफ बेहतर बनाएं – Benefits of Female masturbation improve female sex life in Hindi

हस्‍तमैथुन महिला को उसके शरीर और सहनशक्ति का पता लगाने में मदद करता है। जिससे उन्हें आरामदायक और आत्‍मविश्वास महसूस होता है। इस दौरान महिलाएं अपनी इच्‍छाओं को जान पाती हैं कि उन्‍हें क्‍या पसंद है और क्‍या नहीं। नियमित हस्‍तमैथुन के अभ्‍यास से महिलाएं अपने सहभागी के साथ बिस्‍तर में अधिक क्रियाशील रह सकती हैं।

(और पढ़े – योनि में उंगली करने के उपाय और तरीके…)

13. हस्‍तमैथुन रजोनिवृत्ति के बाद की समस्‍याएं दूर करे – Female Masturbation relieve post-menopausal problems in Hindi

किसी भी महिला के लिए रजोनिवृत्ति वह चरण है जहां महिलाएं यौन संबंधी समस्‍याओं के साथ ही कई शारीरिक परिवर्तनों से गुजरती हैं। रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं की योनि कुछ संक्रीण और नीचे की ओर झुकी होती है। जिससे सेक्‍स करने के दौरान महिलाओं को दर्द का अनुभव होता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं हस्‍तमैथुन कर यौन सुख प्राप्‍त कर सकती हैं। इस दौरान हस्‍तमैथुन करने से महिलाओं की योनि में प्राकृतिक चिकनाई आती है जो योनि को संक्रीण होने से रोकता है। इसके अलावा हस्‍तमैथुन के दौरान होने वाले घर्षण से योनि में रक्‍त प्रवाह भी बढ़ता है।

(और पढ़ें – रजोनिवृत्ति के कारण, लक्षण और दूर करने के उपाय)

14. गर्ल्स हस्‍तमैथुन पैल्विक फ्लोर को मजबूत करता है – Female Masturbation strengthens the pelvic floor in Hindi

गर्ल्स हस्‍तमैथुन पैल्विक फ्लोर को मजबूत करता है - Female Masturbation strengthens the pelvic floor in Hindi

हस्‍तमैथुन करने से महिलाओं में पैल्विक फ्लोर की ताकत बढ़ती है। हस्‍तमैथुन करने के दौरान रक्‍तचाप बढ़ने लगता है और हृदय गति, श्वसन दर और मांसपेशियों की टोन बढ़ जाती है। जिससे गर्भाशय श्रोणि मंजिल (pelvic floor) से ऊपर चला जाता है। यह पैल्विक मांसपेशियों के तनाव को बढ़ाता है और पूरे पैल्विक क्षेत्र को मजबूत करता है। इस तरह से हस्‍तमैथुन करना महिलाओं के लिए अच्‍छा होता है।

(और पढ़े – हस्तमैथुन की लत के कारण, लक्षण और उपचार…)

15. महिला हस्‍तमैथुन दिल के लिए अच्‍छा है – Female masturbation is good for the heart in Hindi

महिला हस्‍तमैथुन दिल के लिए अच्‍छा है - Female masturbation is good for the heart in Hindi

हृदय संबंधी रोग महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा गंभीर होते हैं। लेकिन नियमित व्‍यायाम करके इस प्रकार की समस्‍या से बचा जा सकता है। हस्‍तमैथुन भी एक प्रकार का व्‍यायाम है जिसे करने से रक्‍त प्रवाह में वृद्धि होती है। एक अध्‍ययन से पता चलता है कि जो महिलाएं अकेले या एक साथी के साथ अधिक संभोग करती हैं उनमें हृदय रोग और मधुमेह प्रकार 2 होने की संभावना बहुत ही कम होती है। यदि आप भी इस प्रकार की बीमारियों से बचना चाहती हैं तो हस्‍तमैथुन आपके लिए अच्‍छा विकल्‍प है।

(और पढ़ें – हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूर करें ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज)

16. महिला हस्‍तमैथुन पूरी तरह सुरक्षित है – Female masturbation is completely safe in Hindi

हस्‍तमैथुन करना महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। क्‍योंकि संभोग करने के दौरान गर्भाधान होने का खतरा बना रहता है भले ही आप जन्‍म नियंत्रण विधियों का उपयोग कर रहे हों। इसके अलावा हस्‍तमैथुन करने से महिलाओं को यौन संचारित संक्रमण होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसे करने पर ना तो आप बीमार पड़ेंगे और ना ही आपको प्रेगनेंट होने का कोई डर सताएगा। इसलिए हस्‍तमैथुन करना महिलाओं को यौन संतुष्टि प्राप्‍त करने का सबसे अच्‍छे तरीकों में से एक है।

आपको ये भी जानना चाहिए –

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

2 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration