सौंदर्य उपचार

हनी फेस मास्क के फायदे चेहरे के लिए – Honey Face Mask Ke fayde

Honey Face Mask In Hindi: शहद में स्किन को पोषण देने वाले बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है, इसलिए शहद का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। हनी फेस मास्क का उपयोग करके आप भी गोरी और चमकती त्वचा पा सकते है।

आयुर्वेद में शहद का इस्तेमाल प्राचीन काल से होता आ रहा है। इसका सेवन अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। चेहरे पर शहद लगाने से पिम्पल, दागों और झुर्रियों हटाने में मदद मिलती है।

हनी फेस मास्क का उपयोग अपने चेहरे पर करके आकर्षक और ग्लोइंग स्किन को पाया जा सकता है, आज के इस आर्टिकल में हम आपको शहद फेस मास्क को बनाने और उसे लगाने के तरीके के बारे में बताएंगे। आइये इसे विस्तार से जानते है।

शहद फेस मास्क बनाने का तरीका – How to make honey face mask In Hindi

हनी फेस मास्क बनाने के लिए आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी-

ऊपर दी गई सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।

(और पढ़ें – हनी फेस मास्क)

शहद फेस मास्क के फायदे  – Honey Face Mask In Hindi

चेहरे पर शहद का उपयोग करना बहुत ही लाभदायक होता है, इसके कुछ प्रमुख लाभ निम्न है।

(और पढ़ें – शहद के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान)

हनी फेस मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए – Honey Face Mask for Glowing Skin In Hindi

चेहरे पर शहद लगाना त्‍वचा को स्‍वस्‍थ और सुंदर बनाने का सबसे अच्‍छा तरीका है। शहद आपकी त्‍वचा को गोरा और चमकदार बनाने के अलावा भी कई लाभ दिलाता है। चेहरे पर शहद लगाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट त्‍वचा कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव से बचाते हैं। शहद के फायदे त्‍वचा को मॉइस्‍चराइज करने, मुंहासों का इलाज करने में प्रभावी योगदान देते हैं। यदि आप अपने चेहरे को दाग-धब्‍बों मुक्त बनाना चाहते हैं तब भी शहद का उपयोग किया जा सकता है।

हनी फेस मास्क के फायदे पिंपल्स में – Honey Face Mask for Pimples In Hindi

पिंपल्स को ठीक करने में शहद को फेस पर लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। मुँहासें होने का कारण स्किन में बैक्‍टीरिया का होना हैं। शहद में एंटीफंगल और एंटीबैक्‍टीरियल गुण अच्‍छी मात्रा में होते हैं। इन गुणों के कारण बैक्‍टीरिया आपकी त्‍वचा में नहीं टिक पाते हैं। पिंपल्स को ठीक करने के लिए शहद से अपने चेहरे की मालिश (Massage) करें और साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से पिंपल्स गायब हो जाएंगें।

दाग धब्बों को दूर करने के लिए लगाएं शहद फेस मास्क – Honey Face Mask for scar fading In Hindi

यदि आपके चेहरे पर मुँहासे या किसी अन्य वजह से दाग धब्बे आ गए है तो इसे ठीक करने के लिए आप हनी फेस मास्क उपयोग कर सकते है। शहद में प्राकृतिक मॉइस्‍चराइजर और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। अपने चेहरे पर शहद का उपयोग करके आप दाग और धब्‍बों को भी दूर कर सकते हैं। यह आपकी त्‍वचा में फैले संक्रमण और त्‍वचा की सूजन को भी दूर करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्‍त शहद में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट गुण डैमेज स्किन को रिपेयर करने में भी अपना योगदान देते हैं।

चेहरा गोरा करने के लिए लगाएं हनी फेस मास्क – Chehra gora karne ke liye lagaye Honey Face Mask

फेस को गोरा करने के लिए चेहरे पर शहद लगाना बहुत ही लाभदायक होता है। लगभग सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में शहद को प्रमुख घटक के रूप में उपयोग किया जाता है, क्‍योंकि यह त्‍वचा को गहराई से मॉइस्‍चराइज करता है। शहद में मौजूद एंजाइम, विटामिन बी और विटामिन सी आपके चेहरे को गोरा करने में मदद करते है। इसके लिए आप 30 मिनिट तक हनी फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। अच्‍छे मॉइस्‍चराइजर मास्‍क के रूप में आप शहद का उपयोग कर सकते हैं।

सन टैन दूर करने लिये लगाएं हनी फेस मास्क – Honey Face Mask for Remove Sun tan In Hindi

धूप की वजह से होने वाले सन टैन दूर करने लिये आप हनी फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। शहद में एंटी-एजिंग, मॉइस्‍चराइजर और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। ये सभी गुण आपकी त्‍वचा को स्वस्थ और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। ये त्‍वचा को चमकदार, चिकना और जवां बनाए रखने में सहायक होते है। इसके लिए आप शहद और एलोवेरा के मिश्रण को सन टैन में लगाएं।

एंटी एजिंग हनी फेस मास्क – Anti Aging Honey Face Mask In Hindi

शहद फेस मास्क का इस्तेमाल आप एंटी एजिंग क्रीम की तरह कर सकते है। हनी में एंटी एजिंग गुण होते है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करते है। चेहरे पर शहद लगाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट त्‍वचा कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव से बचाते हैं। जो समय से पहले बुढ़ापे का कारण होते हैं।

शहद फेस मास्क के फायदे झुर्रियों को दूर करने में – Shahad Face Mask Ke Fayde Jhuriyon Ko Door Karne me

झुर्रियों को दूर करने में शहद फेस मास्क को लगाना बहुत ही असरदार होता है। चेहरे पर झुर्रियों का होना उम्र बढ़ाने का संकेत होता है। उम्र बढ़ाने वाले इन संकेतों को दूर करने के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद में एजिंग गुण होते है जो झुर्रीयों और त्‍वचा की लकीरों को रोकने में मदद करते हैं।

शहद फेस मास्क के फायदे चेहरे पर चमक के लिए – Shahad Face Mask Ke Fayde Chehre Ki Chamak Ke Liye

आपके फेस की डार्क स्किन पर चमक लाने के लिए शहद फेस मास्क का उपयोग फायदेमंद होता है। शहद में गोरा बनाने वाले (bleaching) गुण अच्‍छी मात्रा में होते हैं जो चेहरे की त्‍वचा के कालेपन को हटाने में मदद करते हैं। फेस पर चमक पाने के लिए एक चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलकर अपने चेहरे पर लगाएं।

(और पढ़ें – ग्लोइंग स्किन पाने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें)

हनी फेस मास्क और शहद फेस मास्क के फायदे (Honey Face Mask In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago