फिटनेस के तरीके

हिप्स कम करने के घरेलू उपाय और एक्सरसाइज – Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Aur Exercise In Hindi

हिप्स कम करने के घरेलू उपाय और एक्सरसाइज - Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Aur Exercise In Hindi

Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Aur Exercise क्या आप भी अपने बढ़े हुए हिप्स साइज को लेकर परेशान हैं और हिप्स कम करने के घरेलू उपाय और एक्सरसाइज जानना चाहते या कहतीं हैं। एक नहीं बल्कि तमाम महिलाएं अपने हिप्स साइज को घटाने के लिए कुछ न कुछ उपाय ट्राय करती रहती हैं। महिलाओं में वजन बढ़ने के साथ ही हिप्स बढ़ना भी एक गंभीर समस्या है। इससे कूल्हे बेडोल दिखने के साथ ही भद्दे भी दिखते हैं।

दरअसल, शरीर के इस हिस्से में फैट बढ़ जाने से हिप्स साइज बढ़ जाता है, जो दिखने में काफी बुरे लगते हैं। एक तरफ जहां फैशन के इस दौर में हर कोई खुद को स्लिम रखना चाहता है वहीं हिप्स का बढ़ा हुआ आकार महिलाओं के लिए परेशानी का सबक बन जाता है। आइये जानतें हैं हिप्स कम करने के घरेलू उपाय हिंदी में।

बाजार में हिप्स का फैट कम करने की कई दवा और टैबलेट्स मौजूद हैं, लेकिन कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जो हिप्स के बढ़े हुए आकार को कम करने में आपकी पूरी मदद करेंगे। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कूल्हों को सुडौल बनाने और हिप्स को कम करके शेप में लाने के सरल घरेलू उपायों के बारे में।

विषय सूची

1. हिप्स की चर्बी कम करने के लिए खूब पीएं पानी – Drink more water for reducing hip size in Hindi
2. हिप्स कम करने का तरीका नारियल तेल – Coconut Oil Reduce Hip Size In Hindi
3. कूल्हे कम करने के लिए लाल मिर्च – Hips Kam Karne Ke Cayenne Pepper In Hindi
4. हिप्स कम करने का घरेलू उपाय विनेगर – Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Vinegar In Hindi
5. हिप्स कम करने के घरेलू नुस्खे में कॉफी है ज्यादा फायदेमंद – Hips Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Coffee in Hindi
6. कूल्हों के फैट को कम करने का तरीका नींबू और शहद – Lemon-Honey Se Kare Hip Ka Size Kam In Hindi
7. हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज – Hip Loss Exercises At Home In Hindi

8. हिप्स कम करने के लिए डाइट में करें बदलाव – Change Your Diet For Reducing Hips In Hindi

हिप्स की चर्बी कम करने के लिए खूब पीएं पानी – Drink more water for reducing hip size in Hindi

हिप्स की चर्बी कम करने के लिए खूब पीएं पानी - Drink more water for reducing hip size in Hindi

अगर आप अपने बढ़ते हिप्स से परेशान हैं, तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको हिप्स साइज कम करने के लिए बस रोजाना खूब सारा पानी पीना है। इसके अलावा आप ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा रहती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि लीवर को फैट को एनर्जी में बदलने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है, जिसके बाद बॉडी का मेटाबॉलिज्म हाई हो जाता है और शरीर से एक्स्ट्रा फैट निकल जाता है।

(और पढ़े – क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए…)

हिप्स कम करने का तरीका नारियल तेल – Coconut Oil Reduce Hip Size In Hindi

हिप्स कम करने का तरीका नारियल तेल - Coconut Oil Reduce Hip Size In Hindi

कूल्हों के फैट को कम करना इतना आसान नहीं है, लेकिन अगर आप हिप्स कम करने के घरेलू उपाय में नारियल का तेल यूज करके देखें तो इसका अच्छा खासा असर देखने को मिलता है। शरीर से एक्स्ट्रा फैट निकालने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है। इससे मसाज करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट बाहर निकल जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि मसाज सिर्फ 10 मिनट के लिए करनी है वो भी गर्म तेल से।

(और पढ़े – नारियल तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान…)

कूल्हे कम करने के लिए लाल मिर्च – Hips Kam Karne Ke Cayenne Pepper In Hindi

कूल्हे कम करने के लिए लाल मिर्च - Hips Kam Karne Ke Cayenne Pepper In Hindi

लाल मिर्च इंडियन मसालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है, लेकिन आपको ये जानकर हैरत होगी कि ये आपके हिप्स साइज को कम करने में भी बहुत फायदेमंद है। दरअसल, लाल मिर्च में फैट बर्निंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो हिप्स की चर्बी को कम करने का काम करती हैं। हिप्स कम करने के लिए लाल मिर्च, किसा हुआ अदरक और एक नींबू का रस एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पी जाएं। हर दिन ये हेल्दी ड्रिंक दो बार पीएं। कुछ ही दिनों में आपको अपने हिप्स साइज में अंतर नजर आ जाएगा।

(और पढ़े – लाल मिर्च के फायदे और नुकसान…)

हिप्स कम करने का घरेलू उपाय विनेगर – Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Vinegar In Hindi

हिप्स कम करने का घरेलू उपाय विनेगर - Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Vinegar In Hindi

तीन चम्मच विनेगर को एक चम्मच ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल के साथ मिलाएं। अब इससे अपने हिप्स की कम से कम 30 मिनट तक मसाज करें और फिर पानी से धो लें। हिप्स पर मसाज करने की ये प्रक्रिया दिन में दो बार दोहराने से हिप्स साइज कम हो जाएगा।

(और पढ़े – एप्पल साइडर विनेगर करेगा स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर…)

हिप्स कम करने के घरेलू नुस्खे में कॉफी है ज्यादा फायदेमंद – Hips Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Coffee in Hindi

हिप्स कम करने के घरेलू नुस्खे में कॉफी है ज्यादा फायदेमंद - Hips Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Coffee in Hindi

हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं कि कॉफी में अच्छी मात्रा में कैफीन मौजूद होता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप कॉफी के जरिए अपने हिप्स का आकार कम करना चाहते हैं तो काफी पाउडर में शहद मिलाकर इस पैक को नहाने से पहले अपने हिप्स पर लगाइए। सूखने के बाद आप इसे कुछ देर के लिए स्क्रब करें फिर पानी से धो लें। ये प्रक्रिया हफ्ते में दो से तीन बार करने से आप अपने हिप्स को आसानी से कम कर सकते हैं।

(और पढ़े – ब्‍लैक कॉफी के फायदे और नुकसान…)

कूल्हों के फैट को कम करने का तरीका नींबू और शहद – Lemon-Honey Se Kare Hip Ka Size Kam In Hindi

कूल्हों के फैट को कम करने का तरीका नींबू और शहद - Lemon-Honey Se Kare Hip Ka Size Kam In Hindi

हिप्स कम करने के घरेलू उपाय में हर दिन सुबह नींबू और शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। इससे कूल्हों की चर्बी हटाने में काफी मदद मिलेगी।

(और पढ़े – नींबू और शहद के साथ गर्म पानी के फायदे…)

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज – Hip Loss Exercises At Home In Hindi

अपने अधिक बड़े हिप्स को कम करने के लिए आप ऊपर दिए गए घरेलू उपायों के साथ हिप्स कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज को भी अवश्य करें। हिप्स कम करने के लिए निम्न एक्सरसाइज करें।

हिप्स कम करने की एक्सरसाइज अप डाउन एक्सरसाइज – Hips Kam Karne Ke Liye Up Down Exercise In Hindi

हिप्स कम करने की एक्सरसाइज अप डाउन एक्सरसाइज - Hips Kam Karne Ke Liye Up Down Exercise In Hindi

अप डाउन एक्सरसाइज आप घर में ही कर सकते हैं। वैसे तो कई लोग घर की सीड़ियों पर ही ऊपर नीचे होकर अप डाउन एक्सरसाइज कर लेते हैं, लेकिन आप चाहें तो व्यवस्थिति तरीके से इसे करने के लिए एक बेंच की जरूरत पड़ेगी। बेंच की हाइट करीब डेढ़ फीट होनी चाहिए। अब अपना एक पैर आप इस बैंच पर रखें और दूसरा पैर बिना जमीन पर टिकाए बैंच पर खड़े हो जाएं। केवल दो सैकंड के लिए आप एक पैर से खड़े रहें। यही स्टेप अब आप दूसरे पैर से करें।

कूल्हों के लिए व्यायाम स्क्वैट एक्सरसाइज – Hips Ki Charbi Kam Karne Ki Squat Exercise In Hindi

कूल्हों के लिए व्यायाम स्क्वैट एक्सरसाइज - Hips Ki Charbi Kam Karne Ki Squat Exercise In Hindi

स्क्वैट एक्सरसाइज हिप्स करने से हिप्स साइज को घटाने में बहुत मिलती है। इसे करना बेहद आसान है। अगर आप 10 से 15 बार भी स्क्वैट करते हैं, तो इसके अच्छे परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। इसके लिए आपको पहले सीधे खड़े रहना है। अब दोनों पैरों के बीच में कम से कम डेढ़ फीट की दूरी बना लें। अब दाएं हाथ को बाएं कंधे पर और बाएं हाथ को दाएं कंधे पर रखते अपने घुटनों को मोड़े और इस तरह पोजीशन बनाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। कम से दो सैकंड तक आप इसी पोजीशन में रहें। कम से कम 15 बार तो आपको ये प्रक्रिया दोहरानी होगी। लेकिन याद रहे कि बैंंड होने पर आपकी कमर सीधी की सीधी रहनी चाहिए।

(और पढ़े – स्क्वेट्स (स्क्वाट) के फायदे और करने का आसान तरीका…)

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज बैलेंस एक्सरसाइज – Hips Kam Karne Ki Balance Exercises In Hindi

हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज बैलेंस एक्सरसाइज - Hips Kam Karne Ki Balance Exercises In Hindi

बैलेंस एक्सरसाइज हिप्स को स्लिम ट्रिम बनाने के लिए बहुत अच्छी है। इसमें आपको एक पैर से अपनी बॉडी को बैलेंस करना होता है। इसके लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अब अपना एक पैर धीरे-धीरे पीछे करते हुए ऊपर की ओर उठा लें। अपने शरीर को भी आगे की ओर बैंड करें। अब अपने दोनों हाथों को सिर के सामांतर रखकर आपस में मिला लें। वन लैग बैलेंस करने का यह तरीका न केवल हिप्स का साइज कम करेगा बल्कि इससे थाईज में मौजूद फैट को भी कम करने में मदद मिलेगी।

(और पढ़े – शरीर को स्लिम बनाने के आसान तरीके…)

हिप्स कम करने की एक्सरसाइज ब्रिज एक्सरसाइज – Hips Ki Charbi Kam Karne Ki Bridge Exercise In Hindi

हिप्स कम करने की एक्सरसाइज ब्रिज एक्सरसाइज - Hips Ki Charbi Kam Karne Ki Bridge Exercise In Hindi

ये एक्सरसाइज भी हिप्स कम करने के लिए फायदेमंद है। इसके लिए सबसे पहले आप जमीन पर लेट जाएं। 90 डिग्री के एंगल पर अपने शरीर के आगे घुटने झुकाएं। अपने हाथों से बाहों को आराम दें। अब कूल्हों को तब तक धीरे-धीरे हवा में उठाए, जब तक आपका शरीर घुटनों से सिर तक सीधी रेखा में ना आ गया हो। अब धीरे-धीरे अपनी रीढ़ की हड्डी को जमीन पर रोल करें। ऐसा 10 से 20 बार करें। एक पैर ऊपर उठाकर अपने हिप्स को एक स्टेप आगे ले जाएं। अब यही स्टेप दूसरे पैर के साथ करें।

(और पढ़े – हिप्स को मोटा करने के टिप्स…)

हिप्स कम करने के लिए 10 मिनट की एक्सरसाइज है काफी – 10 minutes exercise sufficient for reducing hips in Hindi

हिप्स कम करने के लिए 10 मिनट की एक्सरसाइज है काफी - 10 minutes exercise sufficient for reducing hips in Hindi

हिप्स कम करने के लिए यूं तो कई एक्सरसाइज होती हैं, लेकिन अगर आपके पास समय की कमी है तो आप 10 मिनट की एक्सरसाइज से अपने हिप्स को शेप दे सकती हैं। स्टैंडिंग साइड किक एक्सरसाइज करके आप न केवल अपने कूल्हों बल्कि जांघों की चर्बी को भी कम कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको अपने दोनों हाथ हिप्स पर रखकर खड़ा होना होगा। इसके बाद धीरे-धीरे राइट पैर को 3 काउंटिंग तक धीरे-धीरे ऊपर ले जाएं। इसके बाद फिर 3 काउंट बोलकर इसे धीरे-धीरे नीचे लाएं। सीधे पैर से ये एक्सरसाइज 15 बार करें फिर लेफ्ट पैर के साथ ये प्रोसेस फिर 15 मिनट के लिए दोहराएं।

(और पढ़े – जांघो को मोटा करने के उपाय और एक्सरसाइज…)

हिप्स कम करने के लिए योग हैं फायदेमंद – Hips Kam Karne Ka Yoga In Hindi

हिप्स कम करने के लिए योग हैं फायदेमंद - Hips Kam Karne Ka Yoga In Hindi

हमारे बिजी शेड्यूल और एक्सरसाइज में कमी के कारण हमारे शरीर में जगह-जगह फैट जमा हो जाता है। महिलाओं में फैट जमा होने से उनके शरीर का उक्त हिस्सा काफी बुरा लगता है साथ ही वे खुद इसे लेकर शर्मिन्दा होती हैं। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है, कुछ ऐसे योगासान हैं, जिन्हें अगर लगातार किया जाए, तो आसानी से फैट कम कर हिप्स के बढ़े हुए आकार को कम किया जा सकता है।

हिप्स कम करने के लिए डाइट में करें बदलाव – Change Your Diet For Reducing Hips In Hindi

हिप्स कम करने के लिए डाइट में करें बदलाव - Change Your Diet For Reducing Hips In Hindi

  • खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। खाने में घी, बटर, चीज, पनीर को अवॉइड करें।
  • फाइबर से भरपूर आहार लें। फाइबर के लिए आप ब्राउन राइस, ब्राउन ब्रेड, फल और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
  • दो चम्मच त्रिफला चूर्ण को अंदर के पानी के साथ लें। ये आपके हिप्स में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करेगा।
  • आलू, चाव, पास्ता के सेवन से बचें। साथ ही डीप फ्राई चीजों से दूर रहें। जैसे समोसा, पकौड़ा और चिप्स आदि।
  • गेंहू की रोटी खाने से बहेतर है कि ज्वार, बाजरा की रोटी का सेवन करें।
  • मिठाई कम खाएं और जंक फूड से भी दूरी बनाएं रखें।

ऊपर के लेख में आपने जाना हिप्स कम करने के घरेलू उपाय और एक्सरसाइज (Hips Kam Karne Ke Gharelu Upay Aur Exercise In Hindi) के बारे में अगर आप भी हिप्स को कम करना चाहतें हैं तो एक बार इन्हें जरूर आजमायें और फर्क देखें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration