सौंदर्य उपचार

फेस पर दही लगाने के फायदे – Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde

फेस पर दही लगाने के फायदे - Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde

Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde: दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, जिंक और विटामिन B स्किन को टाइट करने और त्वचा पर ग्लो लाने में मदद करते हैं। आज हम आपको फेस पर दही लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे।

दही का उपयोग आप चेहरे पर फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं जो कि बहुत प्रभावी होता हैं। जो लोग अपने चेहरे पर होने वाली परेशानी जैसे कील मुंहासे, काले दाग, बढ़ती उम्र के लक्षणों और ऑयली स्किन आदि की समस्या से परेशान रहते है वह फेस पर दही को उपयोग कर सकते हैं, यह स्किन को गोरा बनाने में भी मदद करता हैं। दही में आपकी स्किन प्रोब्लम को प्राकृतिक तरीके से ठीक करने में मदद करता हैं।

आइये अपने फेस पर दही का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और फेस पर दही लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फेस पर दही लगाने के तरीके – Face par dahi lagane ke tarike

फेस पर दही लगाने के तरीके – Face par dahi lagane ke tarike

आप चेहरे पर दही को कई प्रकार से लगा सकते हैं इसमें आप सीधे ही दही को लेकर अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप दही में कुछ अन्य सामग्री को मिलाकर इसे और अधिक प्रभावी बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप दही में शहद, नींबू का रस, हल्दी पाउडर और एलोवेरा को मिला सकते हैं। इन सामग्री को मिलाकर अपनी स्किन पर अच्छी तरह से लगाएं। लगभग 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। दही का इस्तेमाल आप अपने फेस पर सप्ताह में दो से तीन बार सकते हैं।

चेहरे पर दही लगाने के लाभFace par dahi lagane ke fayde

चेहरे पर दही लगाने के लाभ - Face par dahi lagane ke fayde

आइये जानते है कि चेहरे पर दही लगाने से क्या क्या लाभ होते हैं।

(और पढ़ें – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे)

फेस पर दही लगाने के फायदे ड्राई स्किन में – Face par dahi lagane ke fayde dry skin me

फेस पर दही लगाने के फायदे ड्राई स्किन में - Face par dahi lagane ke fayde dry skin me

रूखी और बेजान त्वचा देखने में बहुत ही खराब लगती है, इसे ठीक करने के लिए आप चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है, जिससे आपके चेहरे की ड्राई स्किन की प्रोब्लम दूर हो जाती है। रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर दही लगाएं और कुछ देर बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आपका चेहरा फ्रेश-फ्रेश नजर आएगा।

कील मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर दही लगाएं – Pimple se chutkara pane ke liye dahi lagaye

कील मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर दही लगाएं - Pimple se chutkara pane ke liye dahi lagaye

दही में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फेस की स्किन पर अधिक सीबम के उत्पादन के कारण ब्रेकआउट को होने से रोकते हैं। पिंपल्स से जल्दी राहत पाने के लिए आप  एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हर दिन इस पैक का उपयोग चेहरे पर कर सकते हैं।

गर्मी चेहरे पर दही लगाने के लाभ सन बर्न में – Garmi me Face par dahi lagane ke fayde sun burn me

गर्मी चेहरे पर दही लगाने के लाभ सन बर्न में – Garmi me Face par dahi lagane ke fayde sun burn me

गर्मियों के मौसम में सूरज से निकलने वाली UV किरणे हमारे चेहरे की त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं और इसकी वजह से ही स्किन पर सनबर्न हो जाता हैं। सनबर्न के कारण से स्किन रैशेज, दाने और खुजली आदि की समस्या होने लगती है। सनबर्न से छुटकारा पाने में दही आपकी मदद कर सकता है, इसके लिए आप एक कटोरी में दही लेकर इसे स्किन पर लगाएं।

फेस पर दही लगाने के फायदे डार्क सर्कल हटाने में – Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde Dark circle hatane me

फेस पर दही लगाने के फायदे डार्क सर्कल हटाने में - Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde Dark circle hatane me

आँखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल या काले घेरे देखने में बहुत ख़राब लगते है और आपके चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। दही आपकी इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद कर सकता हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आँखों के नीचे की सूजन को दूर करके डार्क सर्कल को हटाने में मदद करते हैं। दही में मौजूद जिंक त्वचा को ब्लीच कर दागों को हल्का करने में सहायक है, जिससे स्किन टोन में ब्राइटनेस भी आती है।

चेहरे पर दही लगाने के लाभ एंटी एजिंग में – Face par dahi lagane ke laabh Anti aging me

चेहरे पर दही लगाने के लाभ एंटी एजिंग में – Face par dahi lagane ke laabh Anti aging me

जब आपकी उम्र बढ़ाने लगती है तो उसके संकेत आपके चेहरे पर दिखाई देने लगते हैं। चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह बहुत ही प्रभावी होता है। दही में लैक्टिक ऐसिड पाया जाता है जो एक प्रकार प्राकृतिक स्किन एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। दही से फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पर दही लगाएं – Glowing skin ke liye face par dahi lagaye

ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पर दही लगाएं - Glowing skin ke liye face par dahi lagaye

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर दही लगाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टाइरोसिनेस नामक एंजाइम के उत्पादन को रोकता है, जो मेलानिन के लिए जिम्मेदार है और मेलानिन त्वचा को काला बनाता है। इसलिए अपने चेहरे पर नियमित रूप से दही को लगाएं, यह आपको चेहरे को गोरा बनाने में भी मदद करता हैं।

चेहरे पर दही लगाने के लाभ स्किन प्रोब्लम में – Chehre par dahi lagane ke  laabh skin problems me

चेहरे पर दही लगाने के लाभ स्किन प्रोब्लम में – Chehre par dahi lagane ke  laabh skin problems me

त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज दही से किया जा सकता है। इसके प्रोबायोटिक्स में मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री गुण स्किन से जुड़ी समस्याओं का बेहतर इलाज करता है। दही खासतौर से सोरायसिस और एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।

(और पढ़ें – दही और हल्दी फेस पैक के फायदे, बनाने की विधि और लगाने का तरीका)

फेस पर दही लगाने के फायदे (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration