हेल्थ टिप्स

स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक उपाय – Swasth Rahne Ke Ayurvedic Upay In Hindi

स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक उपाय - Swasth rahne ke ayurvedic upay in hindi

Swasth Rahne Ke Ayurvedic Upay स्वस्थ रहना किसे पंसद नही होता, हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ और निरोगी रहे। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ सोचना ही नहीं बल्कि प्रयास भी करना पड़ता है। माना जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक तरीका सबसे बेहतर होता है। रोगी होकर इलाज कराने से अच्छा है कि आप बीमार ही न पड़े। आयुर्वेद का उद्देश्य भी यही है।

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने से आप लंबा जीवन जी सकते हैं हालांकि यह तरीका थोड़ा कठिन जरूर होता है लेकिन एक बार आदत में शामिल होने के बाद ज्यादा मुश्किलें नहीं आती हैं। अगर आप भी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं। आइये इन उपायों को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

1. आयुर्वेद तरीके से स्वस्थ रहने के फायदे – Ayurveda benefits for health in hindi
2. हेल्दी रहने के आयुर्वेदिक उपाय – Ayurvedic treatment for good health in hindi

आयुर्वेद तरीके से स्वस्थ रहने के फायदे – Ayurveda benefits for health in hindi

आयुर्वेद तरीके से स्वस्थ रहने के फायदे - Ayurveda benefits for health in hindi

  • चूंकि स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के सभी उपाय जीवनशैली पर निर्भर होते हैं इसलिए  यह तरीका अपनाने पर व्यक्ति की जीवनशैली सुधर जाती है और स्वास्थ्य बेहतर हो जाता है।
  • आयुर्वेद में हमें जिन चीजों की जरूरत पड़ती है उनमें से ज्यादातर चीजें हमारे घर में ही मौजूद होती है जिनके माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
  • माना जाता है कि यदि आयुर्वेदिक नुस्खों से किसी व्यक्ति को लाभ नहीं हो पा रहा है तो शरीर पर उसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। इस लिहाज से आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद होते हैं।
  • योग, मेडिटेशन, वर्कआउट ये सभी स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय ही हैं जिसका लाभ वास्तव में हर व्यक्ति जानता है।

(और पढ़े – जीवन में हमेशा सकारात्मक कैसे बने रहें…)

हेल्दी रहने के आयुर्वेदिक उपाय – Ayurvedic treatment for good health in Hindi

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इन आयुर्वेदिक उपायों को जरूर अपनाएं। आपको जरूर फर्क दिखेगा।

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए सुबह भी हेल्दी रखें – Have a Healthy Morning for good health in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए सुबह भी हेल्दी रखें - Have a Healthy Morning for good health in hindi

आयुर्वेद में माना जाता है व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रात में जल्दी सो जाना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह उठने के बाद नित्य क्रिया करने के बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप सोने और जगने का एक निश्चित समय निर्धारित करें, क्योंकि इसी पर आपकी पूरी दिनचर्या टिकी होती है और स्वास्थ्य पर भी इसका बहुत प्रभाव पड़ता है।

(और पढ़े – सुबह जल्दी उठने के आसान तरीके…)

स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय मेडिटेशन करें – Meditation for good health in Hindi

स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय मेडिटेशन करें - Meditation for good health in Hindi

सैन फ्रांसिस्को में की गई एक स्टडी में पाया गया कि 30 मिनट तक रोजाना मेडिटेशन करने से मस्तिष्क में कार्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिसके कारण व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन एक शांत वातारवण में बैठकर मेडिटेशन और योग करना चाहिए।

कम से कम चार महीने तक मेडिटेशन करने के बाद आपको अपने स्वास्थ्य पर इसका असर दिखायी देने लगेगा और यह स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है।

(और पढ़े – मेडिटेशन क्या होता है , प्रकार और करने के फायदे…)

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ शरीर के लिए पाचन बेहतर रखें – Good digestion for healthy body in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ शरीर के लिए पाचन बेहतर रखें – Good digestion for healthy body in hindi

माना जाता है कि पेट संबंधी समस्याओं के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं। इसलिए पेट का पाचन बेहतर होना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को जमीन पर सही मुद्रा में बैठकर भोजन करना चाहिए और हमेशा जितनी भूख लगी हो उससे कम ही खाना खाना चाहिए ताकि हमारी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम कर सके।

पेट की ज्यादातर बीमारियां तब होती हैं जब पाचन तंत्र या अग्नि कमजोर हो जाता है। इसलिए रोजाना व्यक्ति को एक चम्मच अदरक का रस, एक चुटकी नमक और लाइम को मिलाकर सेवन करना चाहिए।

(और पढ़े – पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय…)

जीवन में स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय नियमित दूध पीएं – Drink milk daily for good health in Hindi

जीवन में स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय नियमित दूध पीएं - Drink milk daily for good health in hindi

दूध को एक शाकाहारी पेय पदार्थ माना जाता है जिसमें पोषक तत्व उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि दूध पीना हर उम्र के व्यक्ति के सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पीना चाहिए।

दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम बच्चों के शरीर के विकास और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है जिसके कारण उन्हें हड्डियों के दर्द से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं और वे बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहते हैं।

(और पढ़े – अगर आप दूध पीते है तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान…)

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ शरीर के लिए मसाज बेहद जरूरी – Massage for healthy body in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ शरीर के लिए मसाज बेहद जरूरी - Massage for healthy body in hindi

कई अध्ययनों में पाया गया है कि मसाज करने से स्वास्थ्य को अद्भुत फायदे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन मसाज करने से मांसपेशियां टोन होती हैं, स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर कम होता है और लिम्फैटिक प्रवाह बढ़ता है। यदि आप अपने शरीर का स्पा नहीं करा पा रहे हैं तो उच्च क्वालिटी के आर्गेनिक तेल से मसाज करें।

आयुर्वेद में मसाज के लिए शीशम ऑयल और नारियल तेल को बेहतर माना जाता है। गुनगुने तेल से सिर से लेकर पैरों की उंगलियों तक अच्छी तरह से मसाज करें। शरीर और जोड़ों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। नियमित मसाज करने से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।

(और पढ़े – जानें क्या होता है लड़कियों की बॉडी मसाज करने का सही तरीका…)

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के नियम खुलकर हंसें – Laugh Out Loud for good health in Hindi

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के नियम खुलकर हंसें - Laugh Out Loud for good health in hindi

हम अक्सर पार्कों में देखते हैं कि लोग हंसने का  योगाभ्यास करते हैं। वास्तव में आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना खुलकर हंसना बेहद जरूरी है। माना जाता है कि जोर से हंसने से एंडोर्फिन का स्राव होता है और खून का प्रवाह भी बेहतर तरीके से होता है जिससे शरीर को राहत मिलती है।

हंसने के लिए आप कामेडी फिल्म या मजेदार जोक्स देखें लेकिन रोजाना हंसने की कोशिश करें। हंसने से शरीर में लचीलापन आता है बेली फैट भी कम होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए जितना हंस सकते हैं खुलकर हंसिये।

(और पढ़े – जानिए हंसना सेहत के लिए क्यों है जरूरी…)

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए गर्म भोजन करें – Eat Hot Food for healthy body in hindi

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए गर्म भोजन करें - Eat Hot Food for healthy body in hindi

आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए गर्म भोजन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको हर बार भोजन को गर्म करके ही खाना चाहिए। यह ध्यान रखें कि भोजन ज्यादा कड़ा या गरिष्ठ नहीं होना चाहिए। सलाद आप कच्चा खा सकते हैं लेकिन भोजन सही तरीके से पका होना चाहिए।

संभव हो तो सीजनल सब्जियां ही खाएं और अपनी पसंद का खाएं। बाहर खाने से परहेज करें और खाएं भी तो अधिक तेल मसाले में बना भोजन न खाएं। आयुर्वेद के इन नियमों का पालन करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।

(और पढ़े – संतुलित आहार के लिए जरूरी तत्व , जिसे अपनाकर आप रोंगों से बच पाएंगे…)

आयुर्वेद कहता है अच्छे स्वास्थ के लिए रोज पसीना बहाएं – Sweating (Swedana) for healthy body in Hindi

आयुर्वेद कहता है अच्छे स्वास्थ के लिए रोज पसीना बहाएं - Sweating (Swedana) for healthy body in hindi

हमारी त्वचा डिटॉक्सीफिकेशन का सबसे बड़ा अंग है। जब स्किन के पोर गर्मी के संपर्क में आते हैं तो अपने बड़े हो जाते हैं और पसीने की ग्रंथियों के माध्यम से शरीर से अशुद्धियों को बाहर निकालते हैं। पसीना सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है और शरीर को अतिरिक्त पानी के वजन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को शारीरिक श्रम करके या जिम जाकर पसीना बहाना चाहिए। कुछ लोगों का मानना है कि सर्दी के मौसम में पसीना नहीं आता है लेकिन आप जिम में वर्कआउट करके या तेज दौड़कर शरीर से पसीना बाहर निकाल सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद जरूरी है।

(और पढ़े – ज्यादा पसीना आने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाए…)

स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय के लिए ऑयल पुलिंग करें – Oil Pulling for good health in Hindi

स्वस्थ रहने के आयुर्वेदिक उपाय के लिए ऑयल पुलिंग करें - Oil Pulling for good health in hindi

दांत और जीभ भी हमारे शरीर का ही हिस्सा है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतों का भी स्वस्थ रहना जरुरी है। इसलिए दांतों के बैक्टीरिया और टॉक्सिन को दूर करने के लिए जिस तरह से आप जीभ की सफाई करते हैं उसी तरह आपको ऑयल पुलिंग करने की भी आदत डालनी चाहिए।

ऑयल पुलिंग दांतों को बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए नए जमाने का तरीका है और इससे दांतों की बीमारियां नहीं होती हैं और पाचन भी बेहतर होता है। एक या दो चम्मच आर्गेनिक शीशम या नारियल का तेल लें और मुंह में डालें या उंगलियों से दांतों पर लगाएं और 20 मिनट बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें।

(और पढ़े – ऑयल पुलिंग के फायदे, नुकसान और करने का तरीका…)

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration