हेल्थ टिप्स

लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने के नुकसान – Side Effects Of Sitting Too Long On Computer In Hindi

लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने के नुकसान - Side Effects Of Sitting Too Long On Computer In Hindi

Side Effects Of Sitting Too Long On Computer In Hindi लैपटॉप या कम्प्यूटर  पर ज्यादा देर तक काम करना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक आजकल कंप्यूटर इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो गया है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के इस युग में लैपटॉप या कम्प्यूटर के बिना हम अपनी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमारे रोजमर्रा के ज्यादातर काम और यहां तक कि व्यक्ति का भविष्य और जॉब कंप्यूटर पर ही आधारित है। ऐसी स्थिति में कंप्यूटर का अधिक उपयोग होना लाजिमी है। लेकिन कंप्यूटर के अधिक इस्तेमाल के कारण व्यक्ति को बीमारियां भी उतनी ही तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। डॉक्टरों के पास मांसपेशियों, जोड़ों, कमर दर्द, स्ट्रेस जैसी समस्याओं के ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा है जो कंप्यूटर पर चार घंटे से अधिक देर तक काम करते हैं। अगर आप कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करने से होने वाले नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं तो पढ़िए यह पूरा लेख।

विषय सूची

  1. कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने से सिरदर्द होता है – Spend Hours A Day On The Computer Caused Headache In Hindi
  2. पूरे दिन कंप्यूटर पर काम करने से मांसपेशियों में समस्या हो जाती है – Sitting Too Long On Computer Caused Muscle Problems In Hindi
  3. कंप्यूटर का आंखों के स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ता है – Working In Front Of A Computer All Day Caused Vision Problems In Hindi
  4. लैपटॉप या कम्प्यूटर  के अधिक उपयोग से तनाव होता है – Sitting Too Long On Computer Caused Stress In Hindi
  5. अधिक देर तक कंप्यूटर चलाने से बढ़ता है मोटापा – Sitting At A Computer All Day Caused Obesity In Hindi
  6. लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक बैठे रहने से गंभीर दर्द हो सकता है – Sitting Too Long On Computer Caused  Chronic Pain In Hindi
  7. कंप्यूटर पर देर तक काम करने का कारण रिपिटेटिव स्ट्रेस इंजरी – Sitting At A Computer All Day Caused  Repetitive Stress Injury In Hindi
  8. लैपटॉप या कम्प्यूटर  से निकलने वाली विकिरण सेहत के लिए नुकसानदायक – Sitting At A Computer All Day Caused Radiation In Hindi
  9. अधिक देर तक कंप्यूटर पर काम करना धीमे मेटाबोलिज्म का कारण – Sitting At A Computer All Day Caused Slower Metabolism In Hindi
  10. कंप्‍यूटर पर ज्‍यादा देर तक काम करने से एनर्जी कम होती है – Sitting Too Long On Computer Caused Low Energy In Hindi
  11. लैपटॉप या कम्प्यूटर  पर काम करते समय इन बातों का रखें ध्यान – Precautions While Working On Computers In Hindi

कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने से सिरदर्द होता है – Spend Hours A Day On The Computer Caused Headache In Hindi

कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने से सिरदर्द होता है - Spend Hours A Day On The Computer Caused Headache In Hindi

कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरण सिरदर्द और माइग्रेन का एक बड़ा कारण है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो आपको सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। माना जाता है कि कंप्यूटर के स्क्रीन की रोशनी, पैटर्न और छवियां व्यक्ति के स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं जिसके कारण ज्यादातर लोग सिरदर्द से ग्रसित हो जाते हैं।

(और पढ़े – सिरदर्द दूर करने के घरेलू उपाय…)

पूरे दिन कंप्यूटर पर काम करने से मांसपेशियों में समस्या हो जाती है – Sitting Too Long On Computer Caused Muscle Problems In Hindi

पूरे दिन कंप्यूटर पर काम करने से मांसपेशियों में समस्या हो जाती है - Sitting Too Long On Computer Caused Muscle Problems In Hindi

वैसे तो लैपटॉप या कम्प्यूटर  का उपयोग करने के विभिन्न तरीके हैं लेकिन आमतौर पर ज्यादातर लोग कुर्सी पर बैठकर डेस्कटॉप कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते रहने से मांसपेशियां थक जाती हैं जिससे मांसपेशियों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा पैर, सीना, भुजाएं और कंधें सुन्न हो जाते हैं। कंप्यूटर के सामने देर तक बैठकर काम करने का यह एक बड़ा नुकसान है।

(और पढ़े – मांसपेशियों में खिंचाव (दर्द) के कारण और उपचार…)

कंप्यूटर का आंखों के स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ता है – Working In Front Of A Computer All Day Caused Vision Problems In Hindi

कंप्यूटर का आंखों के स्वास्थ्य पर अधिक प्रभाव पड़ता है - Working In Front Of A Computer All Day Caused Vision Problems In Hindi

कंप्यूटर पर काम करते समय लगातार स्क्रीन पर देखते रहने से आंखों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अमेरिका में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि लंबे समय तक स्क्रीन पर देखते रहने से लोगों को आंखों में थकान, खुजली, आंखों से पानी गिरना और आंखों में भारीपन की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण आंखों की रोशनी समय से पहले कमजोर हो जाती है। इसके अलावा कंप्यूटर पर लगातार देखते रहने से बच्चों की आंखों की रोशनी पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।

(और पढ़े – आंखों की थकान दूर करने के घरेलू उपाय…)

लैपटॉप या कम्प्यूटर  के अधिक उपयोग से तनाव होता है – Sitting Too Long On Computer Caused Stress In Hindi

लैपटॉप या कम्प्यूटर  के अधिक उपयोग से तनाव होता है - Sitting Too Long On Computer Caused Stress In Hindi

देखा गया है कि सिर्फ खराब वातावरण में या खराब वर्कप्लेस पर काम करने के कारण ही तनाव नहीं होता है बल्कि अधिक देर तक लैपटॉप या कम्प्यूटर स्क्रीन पर काम करना तनाव का एक बड़ा कारण है। घंटों कंप्यूटर पर काम करने के कारण व्यक्ति की एकाग्रता में कमी आती है, उसे धीमा सिरदर्द चौबीस घंटे होता है और एक स्थिति ऐसी आती है जब व्यक्ति गंभीर स्ट्रेस, डिप्रेशन और विभिन्न मानसिक समस्याओं से ग्रसित हो जाता है। कंप्यूटर पर काम करने से इस तरह हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

(और पढ़े – मानसिक तनाव दूर करने के घरेलू उपाय…)

अधिक देर तक कंप्यूटर चलाने से बढ़ता है मोटापा – Sitting At A Computer All Day Caused Obesity In Hindi

अधिक देर तक कंप्यूटर चलाने से बढ़ता है मोटापा - Sitting At A Computer All Day Caused Obesity In Hindi

लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट का अधिक देर तक इस्तेमाल करना आजकल लोगों की जीवनशैली में शामिल हो गया है। कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल करने वाले लगभग 30 प्रतिशत लोग बहुत तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि कंप्यूटर का इस्तेमाल सभी उम्र के लोगों, विशेषरूप से बच्चों को सुस्त और आलसी बना रहा है जिसके कारण बाद में उनमें मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा डायबिटीज और हृदय रोगों का भी खतरा बना रहता है।

(और पढ़े – आयुर्वेदिक तरीके से मोटापा कम करने के उपाय…)

लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक बैठे रहने से गंभीर दर्द हो सकता है – Sitting Too Long On Computer Caused  Chronic Pain In Hindi

लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक बैठे रहने से गंभीर दर्द हो सकता है - Sitting Too Long On Computer Caused  Chronic Pain In Hindi

अक्सर हम देखते हैं कि ऑफिस और कॉलेजों में कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करने वाले लोग शरीर को लचीला कर और झुकाकर बैठते हैं। चूंकि लंबे समय तक बैठना होता है इसलिए इतनी देर तक शरीर को सीधा नहीं रखा जा सकता है। इस कारण कमर और रीढ की हड्डी में अधिक तनाव उत्पन्न होता है जिसके कारण गंभीर दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा जोड़ों, कंधों, पैरों, घुटनों, हाथ की उंगलियों और कंधों में भी देर तक कंप्यूटर पर काम करने के कारण गंभीर दर्द होता है।

(और पढ़े – जोड़ों में दर्द का घरेलू उपचार…)

कंप्यूटर पर देर तक काम करने का कारण रिपिटेटिव स्ट्रेस इंजरी – Sitting At A Computer All Day Caused  Repetitive Stress Injury In Hindi

कंप्यूटर पर देर तक काम करने का कारण रिपिटेटिव स्ट्रेस इंजरी - Sitting At A Computer All Day Caused  Repetitive Stress Injury In Hindi

शरीर के मस्कुलोस्केलेटल (musculoskeletal) हिस्सों में लगातार तनाव बने रहने के कारण रिपिटेटिव स्ट्रेस इंजरी की समस्या हो जाती है। इससे गर्दन, कंधा और उंगलियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं और इनमें लगातार अकड़न और ऐंठन बनी रहती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए बीच बीच में ब्रेक लेना जरूरी माना जाता है।

(और पढ़े – गर्दन में दर्द और अकड़न दूर करने के घरेलू उपाय…)

लैपटॉप या कम्प्यूटर  से निकलने वाली विकिरण सेहत के लिए नुकसानदायक – Sitting At A Computer All Day Caused Radiation In Hindi

लैपटॉप या कम्प्यूटर  से निकलने वाली विकिरण सेहत के लिए नुकसानदायक - Sitting At A Computer All Day Caused Radiation In Hindi

कंप्यूटर से विकिरण (radiation) निकलता है क्योंकि ज्यादातर कंप्यूटरों में कैथोड रे ट्यूब (CRT)) लगी होती है और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय इसमें से एक्सरे किरण निकलती है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती है। इन किरणों की चपेट में आने से कैंसर, माइग्रेन, अनिद्रा (insomnia) और ट्यूमर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। कई बार गर्भवती महिलाओं को गर्भपात भी हो जाता है और यह पुरुषों में नपुंसकता को भी बढ़ाता है। यही कारण है कि कंप्यूटर पर देर तक काम करना खतरनाक माना जाता है।

(और पढ़े – इरेक्टाइल डिसफंक्शन नपुंसकता (स्तंभन दोष) कारण और उपचार…)

अधिक देर तक कंप्यूटर पर काम करना धीमे मेटाबोलिज्म का कारण – Sitting At A Computer All Day Caused Slower Metabolism In Hindi

अधिक देर तक कंप्यूटर पर काम करना धीमे मेटाबोलिज्म का कारण - Sitting At A Computer All Day Caused Slower Metabolism In Hindi

अधिक देर तक एक जगह बैठकर कंप्यूटर पर काम करने के कारण वयस्कों में मृत्युदर बढ़ी है। डॉक्टरों का मानना है कि लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने के कारण मांसपेशयां संकुचित हो जाती हैं जिसके कारण ब्लड स्ट्रीम से वसा बहुत धीमी गति से निकलती है और शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है और मेटाबोलिज्म धीमा पड़ जाता है। यही कारण है कि अधिक देर तक कंप्यूटर पर काम करने के लिए मना किया जाता है।

(और पढ़े – चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाने के तरीके…)

कंप्‍यूटर पर ज्‍यादा देर तक काम करने से एनर्जी कम होती है – Sitting Too Long On Computer Caused Low Energy In Hindi

कंप्‍यूटर पर ज्‍यादा देर तक काम करने से एनर्जी कम होती है - Sitting Too Long On Computer Caused Low Energy In Hindi

माना जाता है कि चलते फिरते या उठते बैठते रहने के कारण शरीर अधिक एक्टिव बना रहता है और शरीर में काम करने के लिए ऊर्जा भी आती है। कंप्यूटर पर अधिक देर तक काम करने के कारण मेटाबोलिक सिंड्रोम, टाइप 2 डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर रोग हो जाता है। जिसके कारण व्यक्ति का शरीर सुस्त पड़ जाता है और शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है।

(और पढ़े – स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या करें…)

लैपटॉप या कम्प्यूटर  पर काम करते समय इन बातों का रखें ध्यान – Precautions While Working On Computers In Hindi

लैपटॉप या कम्प्यूटर  पर काम करते समय इन बातों का रखें ध्यान - Precautions While Working On Computers In Hindi

  • कंप्यूटर को टेबल पर इतनी ऊंचाई पर रखें कि वह आपकी आंखों के बराबर ऊंचाई पर रहे ताकि आपको आंखें झुकाकर कंप्यूटर स्क्रीन को न देखना पड़े।
  • काम के दौरान बीच बीच में कुर्सी से उठकर टहलते रहें, लगातार काम न करें।
  • कंप्यूटर पर काम करते समय अपने आंखों की पलतों को झपकाते रहें और संभव हो तो आंखों से संबंधित कोई एक्सरसाइज भी करें।
  • हर उम्र के लोगों के लिए कंप्यूटर पर काम करने के लिए एक अलग चश्मा आता है, आप चश्मा लगाकर ही कंप्यूटर पर काम करें।
  • लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करते समय कुर्सी पर सही तरीके से बैठें। पीठ सीधा रखें, पैरों को जमीन से छूने दें और गर्दन टेढी न रखें।
  • कम्प्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करते समय रोबोट न बन जाएं बल्कि अपने शरीर में हलचल रखें और हिलते डुलते रहें।
  • कीबोर्ड से टाइपिंग करते समय कोहनी को नब्बे डिग्री के कोण पर रखें ताकि कोहनियों में दर्द न हो।
  • चश्मे के पोछते रहें और आंखों को आराम देने के लिए ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें।

(और पढ़े – कम्प्यूटर पर काम की थकान से बचना है तो अपनाये इन टिप्स को…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration