पेय

लस्सी पीने के फायदे और नुकसान – Lassi Pine Ke Fayde Aur Nuksan

Lassi Pine Ke Fayde Aur Nuksan: गर्मियों का मौसम आते ही हमारा मन ठंडा खाने के मन होता है, ऐसे में लस्सी एक अच्छा विकल्प होता है। लस्सी पीने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ हमारे शरीर के लिए कई प्रकार लाभदायक होता है। आज हम आपको लस्सी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

लस्सी गर्मियों में सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय पदार्थ माना जाता है। ताजे दही से बनी लस्सी में हमारे शरीर के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्व होते है। इसमें दही के सभी पोषक जैसे कैल्सियम, पोटैशियममैग्नीशियम और प्रोटीन आदि पाए जाते है। ये सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

लस्सी को घर पर भी बनाया जा सकता है, इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। आइये लस्सी पीने के फायदे और लस्सी पीने के नुकसान को विस्तार से जानते है।

विषय सूची

लस्सी बनाने का तरीका – Lassi Banane Ka Tarika

घर पर लस्सी बनाना बहुत ही आसान है और यह अधिक लाभदायक होती है। इसे बनाने के लिए आपको ताजे दही, शक्कर और कुछ बर्फ के टुकड़े की आवश्यकता होगी। अब जितनी लस्सी बनानी हो उतना दही लेकर इसमें स्वाद अनुसार शक्कर को मिलाएं और दही को फैटें। जब शक्कर अच्छी तरह से दही में घुल जाएँ तो इसमें बर्फ के टुकड़े डाल लें और फिर से दही को फैटें। अब आपकी स्वादिष्ट मीठी लस्सी बनकर तैयार है।

लस्सी पीने के फायदे – Lassi Pine Ke Fayde

गर्मियों के सीजन में लस्सी पीना कई प्रकार से लाभदायक होता है। इसके कुछ प्रमुख लाभ निम्न है।

(और पढ़ें – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे)

लस्सी पीने के फायदे एसिडिटी में – Lassi Pine Ke Fayde acidity me

जो लोग गर्मियों में पेट की गैस या एसिडिटी से परेशान होते है। उनके लिए ठंडी लस्सी पीना फायदेमंद होता है। यह ठंडी तासीर की होती है जो पेट को ठंडा रख कर हार्ट बर्न और अपच आदि की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

बॉडी को ठंडा रखने के लिए पियें लस्सी – Body ko thanda rakhne ke liye piye lassi

गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, लस्सी एक प्रकार का तरल पेय है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट और पानी की अच्छी मात्रा होती है। यह आपके शरीर के तापमान को नियंत्रण में रखता है। लस्सी में लैक्टिक एसिड की मात्रा आपके शरीर की इम्युनिटी पॉवर को भी बढ़ाने में मदद करती है।

लस्सी पीने फायदे कब्ज दूर करने में – Lassi Pine Ke Fayde For Constipation in Hindi

पेट फूलने से बचाने में बटरमिल्क या लस्सी पीना बहुत ही प्रभावी होता है। यह पेट में कब्ज नहीं बनने देता है और खराब भोजन करने के बाद भी पाचन क्रिया पर दबाव पड़ने से डायरिया के खतरे से बचाने में मदद करता है। कब्ज की परेशानी से जूझ रहे लोगों को प्रतिदिन एक गिलास लस्सी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज जल्दी दूर कर देता है।

लस्सी पीने के लाभ वजन कम करने में – Lassi benefits for weight loss in Hindi

लस्सी का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है, इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फैट बिलकुल भी नहीं होता है। पोषक तत्वों (nutrients) एवं एंजाइम से भरपूर होने के कारण लस्सी का सेवन करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है। रोज लस्सी पीने से यह शरीर में पानी की भी पूर्ति करता है और ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें कैल्शियम के साथ ही पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन सहित कई खनिज पाये जाते हैं तो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं और भूख को नियंत्रित रखते हैं।

लस्सी पीने के फायदे हड्डियों को मजबूत करने में – Lassi Pine Ke Fayde haddiyo ko majbut karne me

कैल्शियम से भरपूर होने के कारण लस्सी का सेवन हड्डियों को मजबूत करता है जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी में राहत मिलती है। हमें प्रतिदिन एक हजार मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। एक कप मट्ठे का सेवन करने से 286 मिलीग्राम कैल्शियम हमें आसानी से प्राप्त हो जाता है जो कि रोजाना के लिए आवश्यक कैल्शियम का लगभग 30% है। शरीर में पर्याप्त कैल्शियम होने से बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों के टूटने और उनमें तकलीफ समस्या नहीं होती है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पियें लस्सी – Drink lassi to increase immunity in Hindi

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए लस्सी में प्रोबायोटिक होता है, जिसकी वजह से हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। प्रोबायोटिक काफी लंबे समय तक इम्युनिटी सिस्टम के कार्य को बेहतर बनाए रखता है और स्वास्थ्य को भी ठीक रखता है। इसके अलावा लस्सी में जिंक भी पाया जाता है जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल को करना है तो पिएं लस्सी – Drink lassi to control blood pressure in Hindi

दही से बनी इस लस्सी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो उच्च रक्तचाप को कम करने और हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते है। एक स्टडी में पाया गया है कि बायोएक्टिव प्रोटीन बटरमिल्क में बहुत प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को घटाने का काम करता है और एंटी बैक्टीरियल एवं एंटीवायरल प्रकृति का होता है। प्रतिदिन लस्सी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं।

लस्सी पीने के फायदे स्किन के लिए – Lassi benefits for skin in Hindi

लस्सी को दही से बनाया जाता है जिसकी वजह से इसमें लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। जब आप लस्सी को पीते है तो यह आंत को स्वस्थ करने में मदद करता है जिससे स्वस्थ और सुंदर त्वचा प्राप्त होती है। पेट संबंधी समस्याओं के कारण बहुत से लोग मुँहासे से पीड़ित रहते हैं, लस्सी उससे छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसमें ब्लीचिंग एजेंट भी होते है जो चेहरे धब्बों को हल्का करने, त्वचा को कसने, टैनिंग और सनबर्न इसे रक्षा करने और त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लस्सी के फायदे बालों के लिए – Lassi benefits for Hair in Hindi

लस्सी के सेवन से हमें प्रोटीन, कैल्शियम और कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त होते है। ये सभी बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होते है। यदि आप सफ़ेद बाल, बालों के झड़ने और ग्रोथ न होने की समस्या से परेशान है तो नियमित रूप से लस्सी का सेवन करें। इसके अलावा आप लस्सी का इस्तेमाल सीधे बालों पर भी कर सकते है यह डैंड्रफ को हटाने, स्कैल्प को साफ़ करने और उसे ड्राई होने से रोकने में मदद करती है।

लस्सी पीने के फायदे प्रेगनेंसी में – Benefits Of Drinking Lassi During Pregnancy in Hindi

लस्सी के प्रोबायोटिक में जीवित सूक्ष्मजीव (microorganisms) और बैक्टीरिया होते हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लस्सी पीने से प्रेगनेंसी के समय आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है और दस्त की संभावना कम हो जाती है। लस्सी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और गर्भावस्था के दौरान उत्पन्न होने वाली गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। लस्सी कैल्शियम से भरपूर होती है और बच्चे के हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम आवश्यक है। यह शिशुओं में उच्च रक्तचाप के खतरे को भी कम करता है।

लस्सी पीने के फायदे लीवर के लिए – Lassi benefits for Liver in Hindi

लस्सी प्रोबायोटिक्स के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोतों में से एक है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है, कि लस्सी लीवर में वसा के लेवल को कम कर सकती है जो जिगर को क्षति पहुंचाते है। लस्सी पीने से एनएएफएलडी (NAFLD) के विकास को सीमित किया जा सकता है।

लस्सी पीने का सही समय – Lassi pine ka sahi samay

लस्सी पीने के फायदे जानने के बाद हम सभी के मन में लस्सी पीने के ख्याल आने लगता है। लेकिन क्या आपको लस्सी पीने का सही समय पता है? दोपहर के खाने के बाद लस्सी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है इसलिए आप हमेशा दोपहर के खाना के बाद इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह के समय नाश्ते में भी लस्सी का सेवन कर सकते है।

रात को लस्सी पीने के नुकसान – Rat ko lassi pine ke nuksan

हम जानते है कि लस्सी को दही से बनाया जाता है और दही हमारे शरीर को ठंडक देता है। ठंडा होने की वजह से रात के समय में लस्सी का सेवन करने से सर्दी, खांसी, जोड़ों का दर्द और फेफड़ों की बीमारी आदि होने की संभावना होती है। इसके साथ ही यदि आप रात को लस्सी पीने बाद सोते है तो इसे पचाना आसान नहीं होता है, जो कई प्रकार की परशानी का कारण बनता है। इसलिए आप कभी भी नाईट में लस्सी न पियें।

लस्सी पीने के नुकसान – Lassi Pine Ke Nuksan

अधिक मात्रा में लस्सी का सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। लस्सी में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और वसा पाया जाती है। वसायुक्त दही खाने से 140 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन और 7.5 ग्राम फैट और 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। लस्सी में चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए मधुमेह रोगियों को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा लस्सी पीने से पथरी या प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है। वजन बढ़ना अधिक लस्सी पीने के नुकसान में से एक है।

(और पढ़ें – बालों पर दही लगाने का तरीका और उसके फायदे)

लस्सी पीने के फायदे और नुकसान (Lassi Pine Ke Fayde Aur Nuksan) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago