हेल्थ टिप्स

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए – Khana Khane Ke Kitni Der Bad Pani Pina Chahiye

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए - Khana Khane Ke Kitni Der Bad Pani Pina Chahie

Khana Khane Ke Kitni Der Bad Pani Pina Chahiye: हमारे शरीर के लिए खाना और पानी दोनों ही बहुत जरूरी है, इन दोनों के बिना व्यक्ति का जीवन संभव नहीं है। लेकिन खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? ये सवाल सभी के मन में होता है। भोजन के बाद पानी पीने का समय आपकी पाचन क्रिया से जुड़ा हुआ है। हम जानते है कि खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए।

भोजन करने बाद ही पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि एक स्वस्थ पाचन क्रिया के लिए खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए। पाचन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसका मानव स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको भोजन के बाद पानी पीने का सही समय पता होने चाहिए। आइये इसे विस्तार से जानते है।

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए – How long should you drink water after eating in Hindi

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए - How long should you drink water after eating in Hindi

जब आप खाना खाते है तो उसके तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। भोजन करने के बाद आपको कम से कम 30 मिनिट तक इंतजार करना चाहिए। भोजन खाने के करीब आधे घंटे के बाद ही पानी पीना अच्छा माना जाता है। यह तरीका प्यास बुझाएगा और आपको पूर्णता की भावना (भरे हुए पेट की भावना) दिलाएगा। खाने के एक या दो घंटे के बाद, जितना संभव हो उतना पानी पीया जा सकता है, क्योंकि तब तक भोजन की एसिड से क्रिया खत्म हो जाएगी।

(यह भी पढ़ें – खाना खाने के बाद पानी पीना चाहिए कि नहीं)

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए – Why should not drink water after eating in Hindi

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए – Why should not drink water after eating in Hindi

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना भोजन की गुणवत्ता और शरीर की पाचन शक्ति को कमजोर बना सकता है। पानी शीतलक प्रवृत्ति का होता है, इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन इंसुलिन के स्तर को बढ़ा सकता है। भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पेट भोजन को ग्लूकोज (glucose) में बदल देता है और इसे स्टोर करता है।

इसके कारण यह ब्लड शुगर स्पाइक (Blood sugar spikes) का कारण बनता है। इंसुलिन के स्तर में वृद्धि पाचन तंत्र को कमजोर करती है तथा मोटापा को बढ़ावा देती है। इसका एक और कारण यह है कि भोजन के तुरंत बाद पानी की अत्यधिक मात्रा एंजाइम और एसिड की भोजन से होने वाली क्रिया में रूकावट डाल सकती है।

इसलिए भोजन के तुरंत बाद (after Meals) अत्यधिक पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। शरीर को पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित करने के लिए भोजन के आधा से एक घंटे बाद पानी पीना जरूरी है।

(और पढ़े – क्या आप जानते है पेट में खाना पच रहा है या सड़ रहा है…)

भोजन का पाचन कैसे होता है – Basics Of Digestion Process In Hindi

भोजन का पाचन कैसे होता है – Basics Of Digestion Process In Hindi

पाचन प्रक्रिया मुंह से ही प्रारम्भ हो जाती है। भोजन को चबाने के दौरान मुंह में लार ग्रंथियां लार का उत्पादन करती है, जिसमें विभिन्न प्रकार के एंजाइम होते हैं, जो भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं।

लार भोजन को नरम करने और चिकना बनाने में मदद करती है जिससे कि भोजन आसानी से भोजन की नाली जिसे ग्रासनली (esophagus) कहते है के द्वारा निगल लिया जाये।

भोजन को निगलने के बाद यह अम्लीय गैस्ट्रिक रस (acidic gastric juice) या पेट में मौजूद एसिड के साथ मिलता है, यह रस भोजन को गाढे तरल में बदल देता है जिसे chyme (लुगदी) के नाम से जाना जाता है। chyme अंततः छोटी आंत में प्रवेश करता है।

यहाँ भोजन तरल पाचन एंजाइमों और यकृत के पित्त अम्ल (bile acid) के साथ मिल जाता है। यहाँ भोजन से प्राप्त आवश्यक पोषक तत्वों (Nutrients) को रक्त प्रवाह के माध्यम से अवशोषित कर लिया जाता है।

रक्त के द्वारा इन पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न क्षेत्रों में भेज दिया जाता है। जब पाचन प्रक्रिया समाप्त होती है, तब बचे हुए पदार्थ को गुदा द्वारा बाहर निकल दिया जाता है।

(और पढ़े – मानव पाचन तंत्र कैसा होता है, और कैसे इसे मजबूत बनायें…)

फल खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए – How long should you drink water after eating fruit in Hindi

फल खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए - How long should you drink water after eating fruit in Hindi

फल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन आपको फल खाने के तुरंत बाद ही पानी नहीं पीना चाहिए। अधिकांश फलों में चीनी और यीस्ट की मात्रा रहती ही है। ऐसे में फल खाने के बाद पानी पीने से एसिड पानी में मिल जाते हैं और पाचन क्रिया सुस्त हो जाती है।

यह पूरी पाचन क्रिया को ही कमजोर बना देता है, जिसके कारण खाना सही से पच नहीं पाता है और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसके अलावा फलों में भी पानी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में फल खाने के बाद पानी पीने से दस्त की संभावना रहती है। इसलिए आपको फल खाने के बाद आधा से एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए है।

(और पढ़े – खाने के बाद ये काम किया तो हो जाएगी मुसीबत बिगड़ेगी सेहत, पड़ेंगे लेने के देने !)

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए (Khana Khane Ke Kitni Der Bad Pani Pina Chahie) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration