फिटनेस के तरीके

रोजाना मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए यूं करें खूद को तैयार – Tips For Preparing For Morning Exercise In Hindi

रोजाना मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए यूं करें खूद को तैयार - Tips For Preparing For Morning Exercise In Hindi

Morning Exercise In Hindi: मॉर्निंग एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है और इसके क्या-क्या लाभ होते है, इससे तो आप सभी परिचित होंगे। स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार एक संतुलित आहार की आवश्यकता होती है उसकी प्रकार एक मजबूत और फिट शरीर के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है। कैलोरी को बर्न करने और वसा को जलाने के लिए व्यायाम बहुत ही महत्वपूर्ण है। मॉर्निंग एक्सरसाइज हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक है लेकिन इसे करने के लिए आपको कुछ टिप्स को अपने ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता हैं। अक्सर लोगों की यह समस्या होती है कि वो रोजाना मॉर्निंग एक्सरसाइज करने के बारे में सोचते हैं लेकिन सुबह होते ही वो मानसिक या शारीरिक रूप से तैयार नहीं हो पाते हैं। यदि आप मॉर्निंग एक्सरसाइज करने का प्लान बना रहें हैं तो निम्न बातों को अपने ध्यान में जरूर रखें।

विषय सूची

  1. एक्सरसाइज क्या है – What is Exercise in Hindi
  2. मॉर्निंग एक्सरसाइज करने की तैयारी के टिप्स – Tips For Preparing For Morning Exercise In Hindi

एक्सरसाइज क्या है – What is Exercise in Hindi

एक्सरसाइज क्या है - What is Exercise in Hindi

एक्सरसाइज हमारे शरीर के द्वारा की गई एक प्रकार की मूवमेंट या शारीरिक गतिविधियाँ हैं जो आपकी मांसपेशियों पर काम करता है और आपके शरीर को कैलोरी जलाने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। उदारहण के लिए तैराकी, दौड़ना, टहलना, चलना और नृत्य सहित कई प्रकार की शारीरिक गतिविधियाँ जिनको एक्सरसाइज की श्रेणी में रखा गया हैं। यदि आप इन गतिविधों को सुबह के समय करते है तो इसे मॉर्निंग एक्सरसाइज कहा जाता हैं। सक्रिय होने से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। व्यायाम आपके वजन को कम करने में सहायता करता है। यह आपको लंबे समय तक जीवन जीने में भी मदद कर सकता है।

(और पढ़े – फिट बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज करने की तैयारी के टिप्स – Tips For Preparing For Morning Exercise In Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज करने की तैयारी के टिप्स - Tips For Preparing For Morning Exercise In Hindi

व्यायाम से न सिर्फ आपका फिटनेस लेवल बढ़ता है, बल्रोकि व्यायाम आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। अपने आपको फिटनेस के लिए प्रतिबद्ध बनाने के लिए आप कुछ आसन उपाय कर सकते हैं, जो आपको फिटनेस के लिए सुबह के समय एक्सरसाइज करने के लिए तैयार रखने के लिए मदद करते हैं। सुबह के समय एक्सरसाइज को करने से पहले आप निम्न तैयारी कर लें-

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए समय चुनें –  Pick a realistic time for Morning Exercise in Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए समय चुनें -  Pick a realistic time for Morning Exercise in Hindi

सुबह के समय व्यायाम अर्थात मॉर्निंग एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले आपको एक समय निश्चित करना होगा कि आप सुबह कितने समय एक्सरसाइज के लिए तैयार है। उदाहरण के लिए यदि आप सुबह एक 5 बजे मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए तैयार है तो आपको सुबह 4 :30 पर उठना होगा। यदि आप मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए 6 बजे का समय फिक्स करते है तो आपको 5:30 उठना होगा। अपने व्यायाम के लिए वह समय बनाए जिसका पालन आप आसानी से कर सकते हैं और जिस समय आपको नींद पूरी हो जाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपने सुबह 4:30 का अलार्म लगा दिया और 6 बजे उठ कर मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए जा रहें हैं। यदि आप अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए एक समय सुनिश्चित कर लेते हैं तो आप को उस समय का पालन कठोरता के साथ नियमित रूप से पालन करें।

(और पढ़े – वर्कआउट या व्यायाम करने का सही समय क्या है – सुबह या शाम…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए रात को अच्छी नींद लें –  Get a good night sleep for Morning Exercise in Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए रात को अच्छी नींद लें -  Get a good night sleep for Morning Exercise in Hindi

एक अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। मॉर्निंग एक्सरसाइज करने के लिए आप एक ऐसे समय को चुनें जिससे की आपकी नींद पूरी हो जाएं। यदि आप आधी रात को सोते है तो सुबह 5 बजे उठना मुश्किल होता हैं और यदि आप 5 बजे उठ भी जाते हैं तो एक अच्छे वर्कआउट के लिए आपके पास ऊर्जा नहीं होती हैं। हमें अपने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए कम से कम 7-9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। नींद की कमी कई प्रकार की समस्यओं का कारण बन सकता हैं। इसलिए आप मॉर्निंग एक्सरसाइज करने के लिए के लिए जल्दी हो जाएं और एक पर्याप्त नींद लें।

(और पढ़े – गहरी और अच्छी नींद लेने के लिए घरेलू उपाय…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए तैयारी – Preparation for morning exercise in Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए तैयारी - Preparation for morning exercise in Hindi

यदि आप मॉर्निंग एक्सरसाइज पर जाना चाहते है तो इसके लिए आपको पहले से ही तैयारी रखनी होगी। आप सोने से पहले रात में ही मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए लगने वाली सभी जरूरत की चीजें जैसे कपड़े, स्नीकर्स (sneakers) और ईयरबड्स (earbuds) आदि को निकल कर रख लें। यह तैयारी आपको रात में इसलिए करने की आवश्कता होती है क्योंकि सुबह उठकर इन चीजों को ढूंढने में अधिक समय लग सकता हैं। इसलिए मॉर्निंग एक्सरसाइज की रात में तैयारी आपको वर्कआउट के लिए बहुत ही जरूरी है। आप सुबह अपने तय किये गए समय पर उठें और वर्कआउट कपड़ें और स्नीकर्स पहन कर एक्सरसाइज पर जाएं। आप मॉर्निंग एक्सरसाइज तब तक करें जब तक आप पसीना ना बहने लगें।

(और पढ़े – स्वस्थ और फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या में क्या शामिल करें…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज दिनचर्या की योजना बनाएं – Plan your morning exercise routine in Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज दिनचर्या की योजना बनाएं - Plan your morning exercise routine in Hindi

जिस प्रकार किसी भी कार्य को करने से पहले एक योजना बनाने की आवश्यकता होती हैं उसकी प्रकार मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए भी दिनचर्या की योजना बनाएं। प्रत्येक सुबह उठाने के बाद क्या एक्सरसाइज करना है, कितनी एक्सरसाइज करना है, इस सभी की योजना पहले से बना लें। एक्सरसाइज प्लान करने से आपको शुरुआत करने और अपने वर्कआउट पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। आप अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज में कई प्रकार की एक्सरसाइज को भी जोड़ सकते हैं। हालांकि कोई एक्सरसाइज आपको बहुत अधिक करने की आवश्यकता नहीं होती है, थोड़ा व्यायाम भी बेहतर है। मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए एक योजना नहीं होने से आपकी सुबह का कीमती समय बर्बाद होगा।

यदि आप व्यायाम करने के लिए जिम नहीं जाना चाहते है या आपके घर से जिम अधिक दूरी पर है तो आप कुछ मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए अपने घर पर भी कुछ व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं। अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज दिनचर्या में निम्न अभ्यासों को भी अपना सकते हैं।

  • 20 मिनट के कार्डियो रूटीन
  • द पेपर प्लेट वर्कआउट
  • एक एक्सरसाइज बॉल के साथ 5 मूव्स
  • 5 टार्गेटेड टोनिंग मूव्स

(और पढ़े – फिट रहने के लिए सिर्फ दस मिनट में किए जाने वाले वर्कआउट और एक्सरसाइज…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए खुद को जगने के लिए कुछ मिनट दें – Give yourself a few minutes to wake up in Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए खुद को जगने के लिए कुछ मिनट दें - Give yourself a few minutes to wake up in Hindi

यदि आप मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए निश्चित किये गये समय पर उठते है तो आपको उससे 10 मिनिट पहले उठने की आवश्यकता हैं। अगर आप सुबह व्यायाम के लिए उठते है और फिर तुरंत ही एक्सरसाइज करना प्रारंभ कर देते है तो इससे आपको चोट लग सकती हैं। जब तक आप पूरी तरह से जाग नहीं जाते हैं तब तक आपके शरीर में मॉर्निंग एक्सरसाइज करने के लिए एनर्जी नहीं होती हैं। खुद को नींद से जगाने के लिए कम से कम 10 मिनट का समय दें। आप इन 10 मिनिट के दौरान अपने आप को जगाने के लिए पानी पीना, स्ट्रेचिंग करना, अपनी पसंद का संगीत सुनना आदि कर सकते हैं।

(और पढ़े – जानिए वार्म अप क्या होता है करने के तरीके और फायदे…)

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए एक मोटिवेशनल प्लेलिस्ट साथ रखें – Put together a motivating playlist for morning exercise in Hindi

मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए एक मोटिवेशनल प्लेलिस्ट साथ रखें - Put together a motivating playlist for morning exercise in Hindi

सही संगीत एक मॉर्निंग एक्सरसाइज के दौरान प्रेरित रहने के लिए आवश्यक है। जब आप अपनी पसंद का संगीत सुनते हैं तब आप बिना अधिक सोचे 30 मिनिट तक चला सकते हैं। इसलिए हम विशेष रूप से व्यायाम करते समय संगीत सुनने के लिए प्लेलिस्ट को अपने साथ रखने की सलाह देता हैं।

जब भी आप एक नई व्यायाम की आदत बना रहे होते हैं, तो हमें उसको अक्सर कम से कम 4-5 दिन और अधिक से अधिक 3-4 सप्ताह तक करना होता है। यदि आप किसी व्यायाम को कम और अधिक दिनों में करते है तो आपको यह हमेशा महसूस होगा कि आप शुरू से ही शुरुआत कर रहे हैं। आप नए व्यायाम करने के लिए खुद को चुनौती दें।

जब भी आप मॉर्निंग एक्सरसाइज की योजना बनाकर सुबह जल्दी उठना प्रारंभ करने की सोचते है तो आपको कुछ समय उठने में कठिनाई हो सकती हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आप सुबह उठना ही बंद कर दें, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। फिर जब कुछ महीने में आपकी आदत बन जाती है तो यह आपको यह आसान लग सकता हैं।

(और पढ़े – जिम के पहले दिन करें इन नियमों का पालन…)

फिटनेस का लेवल सही रहे इसके लिए मॉर्निंग एक्सरसाइज में हमेशा दिमाग का सबसे अहम रोल होता है। इसके लिए इस आसान से टिप्स को अपनाकर आप मानसिक मजबूती के साथ फिटनेस के लिए भी हमेशा तैयार मिलेंगे।

इसी तरह की अन्य जानकरी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration