फिटनेस के तरीके

महिलाओं के लिए पेट कम करने की एक्सरसाइज – Exercise To Reduce Women Belly Fat At Home In Hindi

पेट कम करने की एक्सरसाइज हिंदी - Exercise To Reduce Belly Fat At Home In Hindi

Pet Kam Karne Ke Liye Exercise फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम: पेट की चर्बी कैसे कम की जाए ये महिला और पुरूष दोनों के लिए ही बड़ा सवाल है। पेट के निचले हिस्से की बढ़ती चर्बी जिसे हम बैली फैट कहते हैं महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या है। बैली फैट को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के जतन करती हैं, जो उन्हें काफी महंगा पड़ता है। लेकिन पेट की चर्बी को तेजी से कम करना है तो इसके लिए कुछ ऐसी पेट कम करने की एक्सरसाइज हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से घर में रहकर भी बैली फैट घटा सकती हैं। इसके लिए ज्यादा पैसा और समय खर्च करने की जरूरत आपको नहीं पड़ेगी।

एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार डेस्क जॉब करने वाले 70 प्रतिशत लोग बैली फैट से परेशान हैं, जिसमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बैली फैट बढऩा स्वास्थ्य के लिहाज से काफी खतरनाक माना जाता है। पेट पर चर्बी जमा होने की कई वजह हो सकती हैं, जैसे टाइप टू डायबिटीज, हृदय रोग, नींद पूरी न होना, सही डाइट फॉलो न करना आदि। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं डाइटिंग करती हैं, जिम जाती हैं, यहां तक की सर्जरी भी करा रही हैं। लेकिन ये तरीके बैली फैट को कम करने के लिए ज्यादा असरदार नहीं होते।

अगर आप लंबे समय तक स्लिम और ट्रिम दिखना चाहती हैं तो आज के इस आर्टिकल में नीचे बताई जा रही कुछ जरूरी एक्सरसाइज आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। घर पर ही पेट की चर्बी को तेजी से कम करने वाली इन एक्सरसाइज की मदद से शरीर में जमा फैट कम होगा और आपको एक फिट बॉडी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी एक्सरसाइज करने से महिलाएं अपना बैली फैट कम कर सकती हैं।

विषय सूची

  1. पेट की चर्बी कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज – Cardio Exercises to Reduce Belly Fat in hindi
  2. पेट कम करने की एक्सरसाइज है रनिंग करना – Pet ki charbi kam karne ke liye exercise Running in Hindi
  3. तेजी से पेट की चर्बी घटाने की एक्सरसाइज है जॉगिंग – Pet Ki Charbi Ke Liye Exercise Jogging in hindi
  4. पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज तैराकी – Pet ki charbi kam karne ke liye exercise Swimming in Hindi
  5. पेट अंदर करने की एक्सरसाइज सायक्लिंग – Pet kam karne ki exercise Cycling in Hindi
  6. फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम पैदल चलना – Pet aur kamar ki charbi kam karne ke liye exercise Walking in Hindi
  7. एक्सरसाइज टू रिड्यूस बैली फैट – Exercise to reduce belly fat in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज – Cardio Exercises to Reduce Belly Fat in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज - Cardio Exercises to Reduce Belly Fat in hindi

कार्डियो कैलोरी बर्न करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है और आपके शरीर से अवांछित चर्बी को कम कर देती  है। पेट की चर्बी कम करने में कार्डियो एक्सरसाइज काफी मददगार है। नियमित रूप से कार्डियो एक्सरसाइज करने से आपको तनाव कम करने, फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि करने, बेहतर नींद लेने और समग्र स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।

(और पढ़े – पेट की चर्बी को कम करने के घरेलू उपाय…)

पेट कम करने की एक्सरसाइज है रनिंग करना – Pet ki Charbi kam karne ke liye exercise Running

पेट कम करने की एक्सरसाइज है रनिंग करना - Pet ki charbi kam karne ke liye exercise Running in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए के लिए दौड़ने की कोशिश करें। यह आपके दिल की दर को बनाए रखने, कैलोरी जलाने और पेट की चर्बी कम करने का एक प्रभावी तरीका है।

(और पढ़े – पेट की चर्बी कम करने वाले 5 प्रभावी और आसान योगासन…)

पेट की चर्बी घटाने की एक्सरसाइज है जॉगिंग – Pet Ki Charbi Ke Liye Exercise Jogging in Hindi

पेट की चर्बी घटाने की एक्सरसाइज है जॉगिंग - Pet Ki Charbi Ke Liye Exercise Jogging in hindi

यदि आप दौड़ना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके बजाय जॉगिंग का प्रयास करें। शोध बताते हैं कि वेटलिफ्टिंग की तुलना में अवांछित वसा को तोड़ने में जॉगिंग अधिक प्रभावी है। यह एरोबिक व्यायाम का एक रूप है जो मोटापे से लड़ने, पेट की चर्बी कम करने के लिए और फिट रहने के लिए बेहद उपयोगी है।

(और पढ़े – मोटापा कम करने के लिए करे एरोबिक्स…)

पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज तैराकी – Pet ki charbi kam karne ke liye exercise Swimming

पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज तैराकी - Pet ki charbi kam karne ke liye exercise Swimming in Hindi

तैराकी करने से आपको कार्डियो के लाभ मिलते हैं जो वजन कम करने से लेकर अपने शरीर को टोन करने तक का कम करते है तैराकी करते समयआपके द्वारा चुने गए स्ट्रोक आपको अधिक कैलोरी जलाने में मदद करने के लिए ज़ोरदार होना चाहिए। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप हर हफ्ते में एक या दो बार तैराकी कर सकते हैं।

(और पढ़े – स्विमिंग करने के फ़ायदे…)

पेट अंदर करने की एक्सरसाइज सायक्लिंग – Pet kam karne ki exercise Cycling in Hindi

पेट अंदर करने की एक्सरसाइज सायक्लिंग - Pet kam karne ki exercise Cycling in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए यह एक और प्रभावी कार्डियो एक्सरसाइज है जो कैलोरी बर्न करके बेली फैट को कम करने में आपकी मदद करती है।

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम पैदल चलना – Pet aur kamar ki charbi kam karne ke liye exercise Walking in Hindi

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम पैदल चलना - Pet aur kamar ki charbi kam karne ke liye exercise Walking in Hindi

पैदल चलनापेट की चर्बी को कम करने के लिए कार्डियो अभ्यासों में से एक है। आपको पता होना चाहिए कि पेट की चर्बी को जलाने के लिए चलना एक बढ़िया और प्रभावी तरीका है। वास्तव में, यह आपके पूरे शरीर के लिए एक अच्छा वसा बर्नर है। यदि आप हर सप्ताह कम से कम चार से पांच दिनों के लिए 30-45 मिनट के लिए स्थिर गति से चलने के साथ-साथ एक स्वस्थ आहार का पालन करते हैं, तो आप अपने वजन में धीरे-धीरे कमी देखेंगे।

यह कम प्रभाव वाला व्यायाम आपके चयापचय के साथ-साथ आपकी हृदय गति को भी बढ़ाता है। एक उच्च चयापचय दर तेज गति से कैलोरी जलाने में मदद करती है, इस प्रकार आपके पेट के आसपास जमा अतिरिक्त वसा को खत्म करने में मदद करता है। वास्तव में, चलना लगने के जोखिम को कम करता है और शुरुआती लोगों के लिए एक अच्छी कसरत मानी जाती है।

(और पढ़े – पैदल चलने के फायदे हिंदी में…)

एक्सरसाइज टू रिड्यूस बैली फैट – Exercise to reduce belly fat in Hindi

ऊपर आपने जाना किस प्रकार आप पेट की चर्बी कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं अब हम आपको घर पर पेट कम करने की उन खास एक्सरसाइज के बारे में बता रहें है जो पेट की चर्बी कम करने में बहुत ही प्रभावी मानी जाती हैं और इन्हें आप घर पर किसी भी समय कर सकते हैं।

बैली फैट कम करने के लिए क्रंचेस एक्सरसाइज – Crunch Exercise To Reduce Tummy In Hindi

बैली फैट कम करने के लिए क्रंचेस एक्सरसाइज - Crunch Exercise To Reduce Tummy In Hindi

बैली फैट को कम करने के लिए क्रंचेस से बढिय़ा एक्सरसाइज और कोई नहीं है। इसे सबसे अच्छी फैट बर्निंग एक्सरसाइज माना जाता है। आप नीचे दिए स्टेप्स की मदद से पेट की चर्बी आसानी से घटा सकती हैं।

क्रंचेस एक्सरसाइज करने का तरीका-

  • क्रंचेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर अपने घुटनों और पैरों के बल चटाई पर लेट जाएं।
  • अब आप अपने पैरों को 90 डिग्री के कोण पर फर्श से उठाएं।
  • इसके बाद अपने हाथों को उठाएं और अपने सिर के पीछे रखें। इतना करने के बाद अब गहरी सांस लें।
  • अब जैसे ही आप अपने ऊपरी धड़ को जमीन से उठाते हैं, सांस छोड़ें।
  • जब आप ऊपर जाएं तो मुंह से सांस लें और नीचे जाएं तो नाक से सांस छोड़ें। शुरूआती तौर पर आप ऐसा 10 बार कर सकते हैं। दो से तीन बार क्रंचेस एक्सरसाइज को रोजाना दोहराने से पेट की चर्बी काफी हद तक घट जाएगी।

क्रंचेस एक्सरसाइज करते समय बरतें सावधानियां-

विशेषज्ञों के अनुसार घर पर क्रंचेस एक्सरसाइज करते वक्त ध्यान रखें कि पूरी तरह सिट अप स्थिति में न रहते हुए अपनी पीठ को जमीन से कुछ इंच ऊपर उठाएं। पीठ को जमीन से टच न होने की स्थिति में आपको पीठ में चोट नहीं लगेगी।

क्रंच करते समय अपने सिर को आगे की ओर न झुकाएं। इससे आपकी गर्दन पर दबाव पड़ेगा और परिणामस्वरूप गर्दन में दर्द होने लगेगा।

(और पढ़े – डिलीवरी के बाद इन तरीकों से घटाएं पेट की चर्बी…)

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज ट्विस्टेड क्रंच – Twisted Crunch Exercise To Reduce Belly Fat Quickly At Home In Hindi

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज ट्विस्टेड क्रंच - Twisted Crunch Exercise To Reduce Belly Fat Quickly At Home In Hindi

ट्विस्टेड क्रंच को भी आप क्रंचेस एक्सरसाइज की ही तरह कर सकते हैं। पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज ट्विस्टेड क्रंच को करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और अमल करें।

ट्विस्टड क्रंच एक्सरसाइज करने का तरीका-

  • सबसे पहले आप चटाई पर लेट जाएं।
  • अब अपनी गर्दन के पीछे हाथ रखें। जिस तरह आप क्रंचेस में अपने घुटनों को मोड़ते हैं उसी तरह पैरों को फर्श पर रखते हुए अपने घुटने मोड़ें।
  • क्रंच करते समय अपने ऊपरी धड़ को ऊपर उठाना होता है, लेकिन ट्विस्टेड क्रंच में अपने धड़ के बायीं ओर जमीन पर रखते हुए, अपने दाहिने कंधे को बाईं ओर उठाना है।
  • फिर अब अपने धड़ के दाहिने हिस्से को जमीन पर रखते हुए अपने बाईं कंधे को दाईं ओर उठाना है।
  • ट्विस्टेड क्रंच एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार दोहराएं। इससे कुछ ही दिनों में आपका बैली फैट कम होने लगेगा।

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम साइड क्रंच एक्सरसाइज – Side crunch exercise good to reduce belly fat in Hindi

फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम साइड क्रंच एक्सरसाइज - Side crunch exercise good to reduce belly fat in Hindi

साइड क्रंच एक्सरसाइज और ट्विस्ट क्रंच एक्सरसाइज में ज्यादा कोई अंतर नहीं है। दोनों में अंतर सिर्फ इतना है कि यहां आपको अपने कंधों के साथ-साथ अपने पैरों को भी एक तरफ झुकाना है। साइड क्रंच एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करती है। फ्लैट पेट के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आप साइड क्रंच एक्सरसाइज को रोजाना घर में कभी भी कर सकते हैं।

साइड क्रंच एक्सरसाइज करने का तरीका-

यह ट्विस्ट क्रंच एक्सरसाइज जैसा ही है। अंतर केवल इतना है कि आपको अपने कंधों के साथ-साथ अपने पैरों को एक ही तरफ झुकाने की जरूरत है। साइड क्रंच आपके साइड की मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करता है।

साइड क्रंच एक्सरसाइज करते समय बरतें सावधानियां-

साइड क्रंच एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखना है कि अपने मूवमेंट्स को धीमा और स्थिर रखें। अगर आप जल्दबाजी में ट्विस्ट करते हैं, तो आपको चोट पहुंच सकती है।

(और पढ़े – कमर और पेट कम करने के घरेलू उपाय…)

बैली फैट कम करने की असरदार एक्सरसाइज रिवर्स क्रंचेस – Reverse crunch exercise to reduce tummy in Hindi

बैली फैट कम करने की असरदार एक्सरसाइज रिवर्स क्रंचेस - Reverse crunch exercise to reduce tummy in Hindi

कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए ये एक्सरसाइज बेहतर मानी जाती है साथ ही इस एक्सरसाइज की मदद से पेट की चर्बी को तेजी से कम किया जा सकता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आप रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज आसानी से कर सकती हैं।

रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज करने का तरीका-

  • रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज ट्विस्ट क्रंच एक्सरसाइज की तरह ही होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और 90 डिग्री पर सेट कर लें।
  • इसके बाद अब अपने सिर के पीछे अपने हाथों को रखें और पेट पर जोर लगाकर उठने की कोशिश करें।
  • 10-10 से शुरूआत करके धीरे-धीरे 20 का सेट तैयार करें। ऐसा रोजाना करने से आपका वजन कुछ ही दिनों में कम हो जाएगा।

रिवर्स क्रंच करते समय बरतें सावधानी-

रिवर्स क्रंच व्यायाम करते समय अपनी पीठ को एकदम सीधा रखें। पीठ को जरा भी ढीला छोड़ा या मोड़ा तो आपको दर्द होने के साथ चोट भी लग सकती है।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज वर्टिकल लेग क्रंच – Vertical Leg Crunch to lose belly fat for woman in Hindi

फ्लैट टमी पाने के लिए वर्टिकल लेग क्रंच सबसे आसान एक्सरसाइज है। कहने को तो वर्टिकल लेग क्रंच एक्सरसाइज क्रंच की तरह ही होता है। लेकिन मूवमेंट्स में थोड़ा फर्क है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को ट्राय कर सकते हैं।

ऐसे करें वर्टिकल लेग क्रंच एक्सरसाइज-

  • वर्टिकल लेग क्रंच करने के लिए सबसे पहले सीधे चटाई पर लेटें और अपनी टांगे ऊपर की ओर सीधी रखें।
  • अब अपनी टांगों को धीरे-धीरे नीचे लाना है। ऐसा करते वक्त अपने हाथों को सिर के नीचे रखना जरूरी है। इससे पेट पर जोर पड़ेगा।
  • शुरूआत में आप पांच बार लेफ्ट और पांच बार राइट जाने की कोशिश करें फिर धीरे -धीरे इसे 15-15 तक ले जाएं। वर्टिकल लेग क्रंच एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपको टमी पर जल्द असर दिखाई देगा।

(और पढ़े – साइंस पर आधारित वजन कम करने के सरल उपाय…)

बैली फैट घटाने में फायदेमंद बायसाइकिल एक्सरसाइज – Bicycle exercise good to reduce belly fat in Hindi

बैली फैट घटाने में फायदेमंद बायसाइकिल एक्सरसाइज - Bicycle exercise good to reduce belly fat in Hindi

भले ही ये बायसाइकिल एक्सरसाइज हो, लेकिन टमी को फ्लैट करने के लिए आपको इसमें साइकिल की जरूरत नहीं पडऩे वाली, बल्कि सिर्फ अपने पैरों की मदद से आपको ऐसे मूवमेंट करने है जैसे कि आप साइकिल चला रहे हों।

ऐसे करें बायसाइकिल एक्सरसाइज-

  • बायसाइकिल एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर लेट जाएं।
  • लेटने के बाद अब अपने हाथों को या तो अपने साइड में रखें या फिर क्रंच एक्सरसाइज की तरह अपने हाथों को सिर के नीचे रख लें।
  • अब अपने दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं और घुटने के बल झुकें।
  • इसके बाद अपने बाएं पैर को दूर रखते हुए अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती के करीब लाएं।
  • फिर अपने दाहिने पैर को दूर ले जाएं और अपने बाएं पैर को अपनी छाती के करीब लाएं। ऐसा करते रहे जैसा कि आप साइकिल चला रहे हों। 5 से 10 मिनट तक आप रोजाना बायसाइकिल एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे आपके पेट की चर्बी काफी हद तक कम हो जाएगी और आपकी बॉडी भी स्लिम हो जाएगी।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज में लंज ट्विस्ट असरदार – Lunge twist exercise to lose belly fat in Hindi

जो लोग अपना बैली फैट कम करने की शुरूआत कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए लंज ट्विस्ट बेहतरीन व्यायामों में से एक है। लंज एक लोअर बॉडी एक्सरसाइज, जिससे आपके ग्लूट्स और पैरों को मजबूती मिलती है। लंज ट्विस्ट की मदद से कूल्हों के लचीलेपन में सुधार आता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को ट्राय कर सकते हैं।

लंज ट्विस्ट करने का आसान तरीका-

  • सबसे पहले रिलेक्स्ड होकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग रखें। घुटनों को थोड़ा मोड़कर रखें।
  • अब अपने दोनों हाथों को अपने सामने उठाएं और अपने कंधों के साथ संरेखित करें और जमीन के समान रखें।
  • इसके बाद आगे की ओर झुकें और अपने दाहिने पैर को आगे करते हुए एक कदम आगे बढ़ाएं और अपने घुटनों के साथ 90 डिग्री का कोण बनाएं। अब ऐसा प्रतीत होगा जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ रहे हों।
  • अब अपने धड़ को पहले दाईं ओर फिर बाएं ओर मोड़ें।
  • 15 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। रोजाना लंज ट्विस्ट करने से आपके पेट की चर्बी आसानी से कम हो जाएगी।

लंज ट्विस्ट करते समय बरतें सावधानी-

लंज ट्विस्ट करते समय ध्यान रखें कि पीठ को सीधा रखें। पीठ को आगे की ओर न झुकाएं। अगर किसी भी स्थिति में आपकी पीठ मुड़ जाए तो आपको चोट लग सकती है।

(और पढ़े – स्क्वेट्स (स्क्वाट) के फायदे और करने का आसान तरीका…)

बेल्ली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज रोलिंग प्लैंक – Plank exercise to reduce belly fat in Hindi

बेल्ली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज रोलिंग प्लैंक - Plank exercise to reduce belly fat in Hindi

स्लिम और ट्रिम दिखने के लिए रोलिंग प्लैंक एक्सरसाइज बेहतर ऑप्शन है। जिम जाने वालों को तो तो इसकी जानकारी होती है, लेकिन घर में जो लोग यह एक्सरसाइज करना चाहते हैं, उन्हें इसे करने का तरीका नहीं पता। फ्लैट और टोन्ड पेट के लिए रोलिंग प्लैंक एक्सरसाइज अच्छी मानी जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो रोलिंग प्लैंक एक्सरसाइज से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसे करने से आपके पैर, हाथ और पेट की मांसपेशियां जकड़ जाती हैं, इसलिए इसे पूरी तरह बॉडी टोनर एक्सरसाइज माना जाता है।

ऐसे करें रोलिंग प्लैंक एक्सरसाइज

  • रोलिंग प्लैंक एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर सीधे पीठ की ओर लेट जाएं।
  • अब अपने शरीर को आगे बढ़ाते हुए घुटने टेक लें। अपने हाथों को फर्श पर रख लें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी हथेलियां कंधों के सामांतर हों।
  • अब पैरों को पीछे की तरफ बढ़ाते हुए शरीर के बाकी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं ताकि आपका शरीर सीधा रह सके ।
  • इस दौरान आपकी पीठ एक तख्ते यानि प्लैंक की तरह दिखनी चाहिए।
  • यदि आप पहली बार रोलर प्लैंक एक्सरसाइज करने जा रहे हैं तो शुरूआत में 30 सैकंड के लिए इसी स्थिति में रहें, फिर जब आप प्लैंक एक्सरसाइज को करते हुए सहज हो जाएं तो एक से दो मिनट तक भी इस स्थिति में रह सकते हैं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके पेट की चर्बी में कमी आएगी और आपको स्लिम ट्रिम बॉडी मिलेगी।

प्लैंक एक्सरसाइज करते वक्त बरतें सावधानी-

  • अगर आपकी कोर मसल्स कमजोर हैं, तो प्लैंक एक्सरसाइज करने की भूल न करें।
  • रीढ़ की हड्डी कमजोर हो इस स्थिति में भी प्लैंक एक्सरसाइज करने से बचें।
  • इसके अलावा अगर आपकी गर्दन में अक्सर दर्द रहता है तो प्लैंक नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको अधिक दर्द महसूस हो सकता है।

(और पढ़े – फिट रहने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज जानें फायदे और सावधानियाँ…)

पेट की चर्बी कम करेगी कैप्टेन चेयर एक्सरसाइज – Captain chair exercise to lose belly fat in Hindi

आपके बैली फैट को कम करने के लिए कैप्टेन चेयर बेहतरीन व्यायामों में से एक है। जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि यह एक्सरसाइज कुर्सी पर बैठकर की जाती है। नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आप कैप्टेन चेयर एक्सरसाइज घर में आसानी से कर सकती हैं।

कैप्टेन चेयर एक्सरसाइज करने का तरीका

  • कैप्टेन चेयर एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ को सीधी कर कुर्सी पर बैठें।
  • अब अपने दोनों हाथों को अपनी हथेलियों के साथ अपने कूल्हों के किनारे नीचे की ओर रखें।
  • इसके बाद गहराई से सांस लें।
  • अब जैसे ही सांस छोड़ें अपने अपने पैरों को इस तरह ऊपर ले जाएं कि आपके घुटने आपके सीने की पास हों। पांच सैकंड के लिए आप इसी स्थिति में रहें। इस दौरान आपको आगे बिल्कुल भी नहीं झुकना है और न ही अपनी पीठ को ढीला छोडऩा है।
  • अब अपने पैरों को धीरे-धीरे नीचे लाएं और कम से कम शुरूआत में 5-6 बार यह प्रक्रिया दोहराएं। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट की चर्बी घटेगी और आपको फ्लैट टमी भी मिल जाएगी।

बेल्ली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज बेंडिंग साइड टू साइड – Bending side to side exercise for losing belly fat at home in Hindi

बेल्ली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज बेंडिंग साइड टू साइड - Bending side to side exercise for losing belly fat at home in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए बेंडिंग साइड टू साइड एक्सरसाइज सही तरीका है। यह एक्सरसाइज आपकी कमर को मोडऩे में मदद करती है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज करने से आपका पॉश्चर और स्थिरता में सुधार होता है। पेट कम करने की बेंडिंग साइड टू साइड एक्सरसाइज नीचे दिए गए तरीकों के अनुसार कर सकते हैं।

बेंडिंग साइड टू साइड एक्सरसाइज करने का तरीका

  • बेंडिंग साइड टू साइड एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को साइड में रखें।
  • अब अपने पैरों को जमीन पर रखते हुए अपने पूरे शरीर को दाईं ओर झुकाएं। ध्यान रखें कि शरीर को तब तक झुकाएं, जब तक की आप बाईं कमर पर खिंचाव महसूस न करें।
  • सुनिश्चित करें कि इस दौरान आपका हाथ कूल्हे पर और बायां हाथ ऊपर की तरफ उठा हुआ हो।
  • 15 मिनट के लिए शरीर को इसी स्थिति में रखें। इसके बाद अपनी ऑरिजनल पोजीशन में आ जाएं।
  • अब शरीर को बायीं ओर झुकाएं और 15 सैकंड के लिए फिर इसी स्थिति में रहें। धीरे-धीरे आप होल्डिंग टाइम को 30 सैकंड तक बढ़ा सकते हैं।
  • ऊपर बताई गई सभी एक्सरसाइज महिलाओं का बैली फैट कम करने में बहुत मदद करेंगी। ऊपर एक्सरसाइज के तरीकों के साथ बताई गई सावधानियों पर भी विशेष ध्यान दें, वरना चोट और दर्द से पीडि़त हो सकती हैं।

(और पढ़े – शरीर को स्लिम बनाने के आसान तरीके…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration