योग

पेट की चर्बी कम करने वाले 5 प्रभावी और आसान योगासन – Effective And Easy Yoga To Reduce Belly Fat In Hindi

पेट की चर्बी कम करने वाले 5 प्रभावी और आसान योगासन - Effective And Easy Yoga To Reduce Belly Fat In Hindi

क्या आप भी पेट की चर्बी से परेशान हैं! और डायट, एक्सर्साइज और न जाने क्या-क्या नहीं किया लेकिन कोई असर नहीं? योग में हर चीज का इलाज है। लेकिन, जल्द नतीजे के लिए यह जानना जरूरी है कौन-से योगासन हैं जो पेट की चर्बी कम करने में सबसे ज्यादा असरदार है। आजकल लोग सबसे ज़्यादा मोटापे या एक्स्ट्रा फैट के शिकार होते जा रहे हैं। यह मोटापा या एक्स्ट्रा फैट सबसे ज़्यादा हमारे पेट, जांघ और हिप्स पर नज़र आता है।

इस मोटापे से निजात पाने के लिए न जाने लोग क्या -क्या करते हैं लेकिन कुछ भी असर नहीं होता है। क्योंकि एक बार पेट बढ़ जाने के बाद उसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन योग में हर समस्या का इलाज है। भुजंगासन, बलासन, पश्चिमोत्तानासन, कपालभाति आदि कुछ ऐसे आसन हैं जिनसे पेट की चर्बी कम हो जाती है। इसीलिए आज हम भी आपको पेट की चर्बी को कम करने वाले टॉप 5 योग आसनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते है  पेट की चर्बी कम करने वाले प्रभावी योगासन (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi) के बारे में।

पेट की चर्बी कम करने वाले प्रभावी योगासन – Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi

1. कपालभाति – Kapalbhati in Hindi

इस प्राणायाम से पेट की चर्बी कम होती है।

कपालभाति करने विधि

  • सबसे पहले पद्मासन या सुखासन जैसे किसी ध्यानात्मक आसन में बैठ जाएं।
  • कमर व गर्दन को सीधा कर लें। यहां छाती आगे की ओर उभरी रहेगी।
  • हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रख लें।
  • आंखें बंद करके आराम से बैठ जाएं व ध्यान को श्वास की गति पर ले आएं।
  • यहां पेट ढीली अवस्था में होगा।
  • अब कपालभाति प्रारंभ करें। इसके लिए नाभि से नीचे के पेट को पीछे की ओर पिचकाएं या धक्का दें।
  • इसमें पेट की मांसपेशियां आकुंचित होती हैं। साथ ही, सांस को नाक से बलपूर्वक बाहर की ओर फेंकें, इससे सांस के बाहर निकलने की आवाज भी पैदा होगी।
  • अब अंदर की ओर दबे हुए पेट को ढीला छोड़ दें और सांस को बिना आवाज भीतर जाने दें। सांस भरने के लिए जोर न लगाएं, वह स्वयं ही अंदर जाएगी। फिर से पेट अंदर की ओर दबाते हुए तेजी से सांस बाहर निकालें।

(और पढ़े: नितंब/Butt को कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज)

2. चक्‍की चलनासन – Chakki chalasnasana in Hindi

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोज़ाना चक्की चलनासन का अभ्यास ज़रूर करें। इससे कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा।

चक्‍की चलनासन करने की विधि

  • समतल ज़मीन पर दरी या चटाई बिछाकर बैठ जाइए।
  • अब अपने दोनों पैरों को आपस में सटा कर सामने की ओर फैलाएं।
  • फिर अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाकर पकड़ लें।
  • अब दोनों हाथों को 5 से 6 बार घड़ी की दिशा में घुमाएं।
  • फिर कुछ देर रूककर घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं।
  • फिर रिलैक्स हो जाएं।

3. बालासन – Balasana in Hindi

इस आसन को रोज करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी घटती है।

बालासन करने की विधि

  • सबसे पहले आसान बिछाइए।
  • फिर दोनों घुटने के बल जमीन पर बैठ जाइए।
  • अब आपके शरीर का सारा भार आपकी पैरों की एड़ियों पर होना चाहिए।
  • एक लम्बी गहरी सांस लेते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • इस मुद्रा में आपका सीना जांघों को और माथा फर्श को छूएगा।
  • कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें और वापस उसी अवस्था में आ जाएं।

4. धनुरासन – Dhanurasana in Hindi

धनुरासन पेट की चर्बी तेजी से घटाने में मददगार है धनुरासन के नियमित अभ्यास से कब्‍ज़, पीठ दर्द, पेट की सूजन, थकान और मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याएं दूर हो जाती है। साथ ही शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। इससे आपके शरीर में लचीलापन भी आता है।

धनुरासन करने की विधि

  • सबसे पहले ज़मीन पर आसन बिछा लें।
  • फिर पेट के बल लेट जाइए।
  • अब पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाते हुए सिर की तरफ़ मोड़ें।
  • फिर अपने दोनों हाथों से दोनों पैरों को एड़ी के पास से पकड़ लीजिए।
  • ख्याल रहे की इस वक्त आपके दोनों घुटनों के बीच फासला हो|
  • अब दोनों पैरों को एड़ी के पास से दोनो हाथों से पकड़ लें और हाथों पर जोर देकर पैरों को खिचंते हुए अपने सिर, छाती तथा जांघों को जितना हो सके उतना ऊपर उठाने का प्रयास करें
  • अब कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
  • फिर सामान्य स्थिति में आ जाइए।

5. चक्रासनम – Chakrasana in Hindi

चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर लचीला बनता है। इसके अभ्यास से पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद मिलती हैं।

चक्रासन करने की विधि

  • समतल जगह पर दरी या चटाई बिछाएं।
  • पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • अब दोनों घुटनों से पैरों को मोड़ते हुए ऊपर की तरफ़ उठाएं और तलवों को जमीन पर जमा लें।
  • अपने दोनों पैरों के बीच लगभग डेढ़ फीट का अंतर रखें।
  • दोनों हाथ मस्तक की तरफ उठाकर पीछे की ओर दोनों हथेलियों को ज़मीन पर जमाएं।
  • दोनों हथेलियों के बीच करीब डेढ़ फीट का अन्तर रखें।
  • अब पैर और हाथ के सहारे धीरे धीरे कमर, पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • शरीर को ऊपर उठाते समय सांस रोककर रखें।
  • अब शरीर की क्षमता के अनुसार 15 सेकण्ड तक रुकने का प्रयास करें।
  • अंत में शरीर को नीचे लाकर पहले की तरह पीठ के बल लेट जाएं।

(और पढ़े: मोटापा कम करने के लिए करे एरोबिक्स)

6. पश्चिमोत्तानासन – Paschimottanasana in Hindi

इस आसन को करते समय आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। कब्ज, अपच, गैस, डकार व डायबीटीज से छुटकारा मिलता है।

पश्चिमोत्तानासन करने की विधि

  • समतल ज़मीन पर आसन बिछाकर पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं।
  • फिर अपने दोनों हाथों को ऊपर की उठाएं।
  • फिर दोनों हाथों को आगे की ओर झुकाते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों को छूने की कोशिश करें।
  • यहां घुटने मुड़़ने नहीं चाहिए और कोहनियों को जमीन पर लगाने का प्रयास करें।
  • आंखें बंद कर सांस को सामान्य रखते हुए यथाशक्ति रोक देंगे।
  • अब 10 सेकंड तक इसी मुद्रा में बने रहें।
  • अब अंत में फिर सांस भरते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

ऊपर आपने जाना पेट की चर्बी कम करने वाले 5 प्रभावी और आसान योगासन के बारे में, यदि आप भी अपने बढ़ते वजन और बढ़ते पेट की समस्या से परेशान है। तो ऊपर दिए गए पेट की चर्बी कम करने वाले प्रभावी और आसान योगासन को जरूर अपनाइये।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration