योग

स्लिप डिस्क के लिए योगासन – Yoga For Slip Disc In Hindi

स्लिप डिस्क के लिए योगासन - Yoga For Slip Disc In Hindi

Yoga For Slip Disc In Hindi: क्या आपको भी कभी कभी कमर में अचानक से बहुत तेज दर्द होता है? यदि हां तो यह समस्या स्लिप डिस्क की वजह से हो सकती है। स्लिप डिस्क को हर्नियेट डिस्क (herniate Disc) के नाम से भी जाना जाता है। स्लिप डिस्क की समस्या आज बढ़ाती जा रही है, यह अधिकांश 22 से 40 वर्ष की उम्र के लोगों को अधिक परेशान करती है। आप इसका इलाज योग की मदद से कर सकते है, आज हम आपको स्लिप डिस्क के लिए योगासन के बारे में बताएंगे।

स्लिप डिस्क कमरदर्द और गर्दन के दर्द की परेशानी देखने को मिलती है। स्लिप डिस्क का अंतिम इलाज सिर्फ ऑपरेशन ही नहीं है,बल्कि आप इसे योग आसान की मदद से भी ठीक कर सकते है। आइये स्लिप डिस्क के लिए योगासन (Slip disc ke liye yoga) के बारे में विस्तार से जानते है।

स्लिप डिस्क के कारण – Slip Disc Causes in Hindi

स्लिप डिस्क के कारण – Slip Disc Causes in Hindi

स्लिप डिस्क (slipped discs) के कारणों में निम्न कारक शामिल किए जा सकते है:

  • खेल के दौरान अनुचित गति या हलचल से
  • गलत पोश्चर में बैठने से
  • अधिक वजन उठाना
  • बहुत ज्यादा ड्राइविंग करना
  • कमजोर मांसपेशियां और लंबे समय तक बैठे रहना
  • अचानक चोट लगने, आघात या दुर्घटना होने के कारण
  • अधिक धूम्रपान करना
  • अत्यधिक मोटापा और अधिक वजन होना
  • व्यायाम की कमी या व्यायाम ना करना
  • अधिक उम्र भी स्लिप डिस्क (slipped discs) का कारण बनती है

स्लिप डिस्क के लिए योग – Yoga For Slip Disc In Hindi

स्लिप डिस्क के लिए योग - Yoga For Slip Disc In Hindi

स्लिप डिस्क की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप निम्न योगासन को करें।

(और पढ़ें – स्लिप डिस्क क्या है इसके लक्षण, कारण, जांच, उपचार, और बचाव)

स्लिप डिस्क के लिए योग भुजंगासन – Cobra Pose for Slip Disc in Hindi

स्लिप डिस्क के लिए योग भुजंगासन - Cobra Pose for Slip Disc in Hindi

भुजंगासन योग आपकी पीठ के निचले हिस्से और रीढ़ को एक अच्छा खिंचाव देता है और स्लिप डिस्क के कारण होने वाले दर्द से राहत देता है। भुजंगासन योग को करने लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं जिसमे आपकी पीट ऊपर के ओर रहे। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुयें धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे के ओर करें और ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।

स्लिप डिस्क के लिए योगासन में करे उष्ट्रासन – Slip disc ke liye yoga me kare Camel Pose

स्लिप डिस्क के लिए योगासन में करे उष्ट्रासन - Slip disc ke liye yoga me kare Camel Pose

उष्ट्रासन योगासन को करने से आपकी रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव पड़ता है जो पीठ दर्द और गर्दन दर्द आदि सभी समस्यों को दूर करने में मदद करता है। स्लिप डिस्क से छुटकारा पाने के लिए आप इस योग को कर सकते है। उष्ट्रासन योग को करने के लिए आप सबसे पहले एक योगा मैट को बिछा के उस पर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपनी कमर के यहाँ से पीछे की ओर झुके और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। आपने सिर को पीछे झुका लें और दोनों हाथों को पैर की एड़ियों पर रखें। उष्ट्रासन की स्थिति में आप 30 से 60 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।

स्लिप डिस्क के लिए योग शलभासन – Locust Pose for Slip Disc in Hindi

स्लिप डिस्क के लिए योग शलभासन - Locust Pose for Slip Disc in Hindi

शलभासन योग पीठ के निचले हिस्से को मजबूत करता है और कूल्हे क्षेत्र में स्वस्थ रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। यह स्लिप डिस्क के दर्द को दूर करने में मदद करता है क्योंकि जब परिसंचरण की कमी होती है तो यह उस क्षेत्र में दबाव बनता है। इस आसन को करने के लिए आप एक स्थान पर योगा मैट को बिछा के उस पर पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों और पैर को सीधा फर्श पर रखें। अब अपने धड़ और दोनों पैरो को ऊपर की ओर उठायें। साथ में दोनों हाथों को भी ऊपर उठायें। आप इस मुद्रा में कम से कम 20 सेकंड तक रहने की कोशिश करें।

स्लिप डिस्क के लिए योग सेतुबंधासन  – Bridge Pose for Slip Disc in Hindi

स्लिप डिस्क के लिए योग सेतुबंधासन  - Bridge Pose for Slip Disc in Hindi

सेतुबंधासन स्लिप डिस्क के लिए एक शानदार मुद्रा है जो पीठ को मजबूत करता है। यह आसन धीरे-धीरे पीठ के निचले हिस्से और प्रमुख मांसपेशियों को नितंब में फैलाता है। यह लचीलेपन को बढ़ता है और स्लिप डिस्क प्रभावित उन क्षेत्रों में गति को प्रेरित करता है जो ज्यादातर निष्क्रिय और संकुचित होते हैं।

सेतुबंध आसन करने के लिए आप एक योगा मैट को बिछा के उस पर सीधे लेट जाएं, अब अपने पैरों को घुटनों के यहाँ से मोड़ें और अपने हिप्स को ऊपर उठायें, अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुयें 20 बार साँस लें और स्थिति से बाहर आयें।

शवासन योग के फायदे स्लिप डिस्क में – Shavasana yoga for Slip Disc in Hindi

शवासन योग के फायदे स्लिप डिस्क में - Shavasana yoga for Slip Disc in Hindi

शवासन योग आसन के बाद में किया जाता हैं। यह योग आपको आराम दिलाने में मदद करता है। स्लिप डिस्क के दर्द से आराम पाने के लिए शवासन योग करें। इस आसन को करने के लिए आप एक योगा मैट को फर्श पर बिछा के उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों और हाथों को सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों के बीच में 1.5 फिट की दूरी रखें। अपने दोनों हाथों को शरीर से 45 डिग्री पर रखें और हथेलियों को ऊपर की ओर रखें। अब इस मुद्रा में आराम करें, इस आसन में आपको सोना नहीं हैं। शवासन में आप अपनी क्षमता के अनुसार रह सकते है।

(और पढ़े – पीठ दर्द के लिए योगासन…)

गर्मियों में जरूर खाएं ये 10 सेहतमंद सब्‍जियां (Garmi Mein Khane Wali Sabji) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration