फिटनेस के तरीके

लड़कियां अपने हिप्स को सही शेप में लाने के लिए खाएं ये 15 चीजें

लड़कियां अपने हिप्स को सही शेप में लाने के लिए खाएं ये 15 चीजें

क्या आप भी अपने हिप्स को सही शेप में लाना चाहती है? आज सभी लड़कियां, सेलिब्रिटिज को फॉलो करती हैं और उनके जैसे जिम जाकर एक्सरसाइज करके अपने शरीर को मनचाहे आकार में लाती हैं। यदि आप हिप्स को सही शेप में लाने के लिए जिम में पसीने बहाकर कर थक गई है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिनका सेवन करके हिप्स को आकर्षक शेप में ला सकती हैं। गोल-मटोल हिप्स से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है इसलिए वे अपने हिप्स के आकार पर विशेष ध्यान देती है। सही तरीके का आहार लेकर भी हिप्स को सही आकार प्रदान किया जा सकता है। आइये हिप्स को सही आकार में लाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।

हिप्स को सही शेप में लाने के लिए खाएं टमाटर

हिप्स को सही शेप में लाने के लिए खाएं टमाटर

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो हमारे घर में लगभग रोज किसी ना किसी ना रूप में प्रयोग में लायी जाती है।  इसमें विटामिन K की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए आवश्यक है। इसमें में एमीनो एसिड और लाइकोपिन भी पाया जाता है जो लड़कियों के हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत करके उसे सही आकार प्रदान करता है। टमाटर का सेवन कैल्शियम से आपकी हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है।

(यह भी पढ़ें – टमाटर के फायदे और नुकसान)

गोल-मटोल हिप्स के लिए खाएं एवोकाडो

गोल-मटोल हिप्स के लिए खाएं एवोकाडो

एवोकाडो हमारे आसपास के सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। पोषक तत्वों में एवोकैडो को सुपर फूड कहा जाता है। एवोकैडो में विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। एवोकैडो का सेवन करने से हिप्स पर मांसपेशियों के ऊतकों का विकास होता है जिसके कारण आपके हिप्स को सही आकार मिलता है। यदि आप गोल-मटोल हिप्स चाहती है तो इसका सेवन करें।

आकर्षक हिप्स के लिए खाएं पालक

आकर्षक हिप्स के लिए खाएं पालक

पालक हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट सहित कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। पालक आयरन के अलावा पिगमेंट, विटामिन, मिनरल,  प्रोटीन और फाइटोन्यूट्रिएंट का अच्छा स्रोत होता है। जो हिप्स के मांसपेशियों को बढ़ने और रक्त प्रवाह को ठीक करने में मदद करता है जिससे आपके हिप्स आकर्षक दिखते है।

(यह भी पढ़ें – पालक खाने के फायदे और नुकसान)

हिप्स को सुडौल बनाने के लिए खाएं लीन चिकन

हिप्स को सुडौल बनाने के लिए खाएं लीन चिकन

लीन चिकन खाने के फायदे आपके शरीर को अतिरिक्‍त ऊर्जा दिलाने के साथ आपके शरीर को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। लीन चिकन में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और खनिज विभिन्‍न प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ दिलाने में मदद करते हैं। लीन चिकन से जांघों और हिप्स की मांसपेशियों का निर्माण होता है। इसलिए यह महिलाओं के लिए हिप्स को सुडौल बनने के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

(यह भी पढ़ें – चिकन के फायदे और नुकसान)

हिप्स बड़ा करने के लिए खाएं स्वीट पोटैटो

हिप्स बड़ा करने के लिए खाएं स्वीट पोटैटो

स्वीट पोटैटो में विटामिन, खनिज और कई तरह के प्रोटीन भी पाए जाते हैं। शकरकंद बहुत ही आसानी से पच भी जाता है और आपको अधिक ऊर्जा भी देता है। प्रोटीन की अधिकता के कारण यह लड़कियों में हिप्स के मांसपेशियों के निर्माण करने में मदद करता है। इसलिए जो लड़कियां हिप्स बड़ा करना चाहती है वो स्वीट पोटैटो का सेवन करें।

(यह भी पढ़ें – शकरकंद के फायदे और नुकसान)

हिप्स को मोटा करने के खाएं ब्राउन राइस

हिप्स को मोटा करने के खाएं ब्राउन राइस

ब्राउन राइस के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हृदय को स्‍वस्‍थ रखने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, मस्तिष्‍क और तंत्रिका तंत्र के बेहतर कामकाज आदि में मदद करते हैं। भूरे चावल या ब्राउन राइस में प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है जो महिलाओं में हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाता है। यदि आप हिप्स के आसपास मांसपेशियां बनाना चाहती हैं तो ब्राउन राइस  खाएं।

सुंदर हिप्स के लिए खाएं ओट्स

सुंदर हिप्स के लिए खाएं ओट्स

सुबह नाश्ते में ओट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे पेट भी भर जाता है और हमें काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी भी मिल जाती है। ओट्स को दूध में पकाकर खाने से हमें प्रोटीन भी मिलता है।  इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो महिलाओं में हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाते है।

(यह भी पढ़ें – ओट्स खाने के फायदे एवं नुकसान)

अखरोट खाकर हिप्स को सही शेप में लाएं

अखरोट खाकर हिप्स को सही शेप में लाएं

अखरोट चयापचय में सुधार करता है, वजन कम करता है और मधुमेह का नियंत्रण करता हैं। अखरोट मस्तिष्क स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है और मूड बूस्टर के रूप में कार्य करता है। इसमें मौजूद मिनरल महिलाओं के हिप्स के मांसपेशियों को बढ़ाता है जिससे उनके हिप्स बढ़ जाते है।

चने खाकर करे हिप्स गोल-मटोल

चने खाकर करे हिप्स गोल-मटोल

चने खाने में लाजबाव स्‍वाद के साथ अच्छा स्वास्थ भी प्रदान करते हैं। इसे खाने से खाने से खून और स्टैमिना बढ़ता है। चने में प्रोटीन और विटामिन बी 6, मैंगनीज और मैग्‍नीशियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी अच्‍छी पाई जाती है। इसमें उपस्थित प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते है और कोशिकाओं के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार करते हैं। अपने हिप्स को बढ़ाने के लिए महिलाएं चने का सेवन जरूर करें।

(यह भी पढ़ें – चने खाने के फायदे और नुकसान)

अच्छे हिप्स शेप के लिए मेथी खाएं

अच्छे हिप्स शेप के लिए मेथी खाएं

मेथी हर घर में सामान्य मसालों की तरह उपयोग की जाने वाली एक आयुर्वेदिक औषधी होती है। मेथी में बहुत से एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते है जो हमारे स्वास्थ्य पर अच्‍छे प्रभाव के लिए जाने जाते है। मेथी में पाया जाने वाला प्रोटीन हिप्स के आसपास की मांसपेशियों के ऊतकों को बढ़ाने में सहायक होता है। जिससे हिप्स अच्छे हिप्स शेप आ जाते है। अगर आप अपने हिप्स को बेहतर लुक देना चाहती है तो मेथी का सेवन करें।

(यह भी पढ़ें – मेथी का पानी पीने के फायदे और नुकसान)

हिप्स के बेहतरीन लुक के लिए अंडा खाएं

हिप्स के बेहतरीन लुक के लिए अंडा खाएं

अंडा एक सम्पूर्ण आहार है। सुबह सुबह नाश्ते में दो अंडा का सेवन आपको लंबे समय तक भूख का एहसास होने नहीं देता। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी होते है। अंडा में  पाए जाने वाले प्रोटीन आपके शरीर में  हड्डियों को मजबूत करता है। प्रतिदिन अंडे का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। यह महिलाओं में हिप्स के आसपास मांसपेशियों का निर्माण करता है, जो हिप्स के बेहतरीन लुक में मदद करती है।

(यह भी पढ़ें – एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए)

सुडौल हिप्स के लिए खाएं बादाम

सुडौल हिप्स के लिए खाएं बादाम

लड़कियों की सुडौल हिप्स की चाहत बादाम से पूरी हो सकती हैं। बादाम में कैलोरी (Calories) का स्तर निम्न होता है जिस कारण आपके शरीर को अधिक शक्ति मिलती है, बादाम में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके साथ ही बादाम में प्रोटीन पाया जाता है जो हिप्स के आसपास के मांसपेशियों का विकास करने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए सुडौल हिप्स के लिए स्नैक्स में नियमित बादाम का सेवन करें।

मछली खाने से हिप्स को मिलता है सही शेप

मछली खाने से हिप्स को मिलता है सही शेप

मछली दुनिया का सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। मछली का नियमित रूप से सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपके मस्तिष्‍क और शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाता है जिससे हिप्स गोल मटोल शेप में हो जाते है।

(यह भी पढ़ें – मछली खाने के फायदे और नुकसान)

कूल्हों को अच्छा आकार देने के लिए खाएं ग्रीक दही

कूल्हों को अच्छा आकार देने के लिए खाएं ग्रीक दही

ग्रीक योगर्ट खाने के फायदे न केवल ऊर्जा प्राप्‍त करने बल्कि कई स्‍वास्‍थ समस्‍याओं को दूर करने में होते हैं। ग्रीक दही में सामान्‍य दही की अपेक्षा प्रोटीन अधिक होता है। ग्रीक योगर्ट के फायदे वजन कम करने, हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने, हड्डियों को मजबूत करने और पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में होते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम कूल्हों के आसपास मांसपेशियों के निर्माण करता है जो उनको अच्छा आकार देने मदद करता हैं।

(यह भी पढ़ें – ग्रीक योगर्ट क्या है, ग्रीक योगर्ट के फायदे)

क्विनोआ से हिप्स को दें सही शेप

क्विनोआ से हिप्स को दें सही शेप

किनोआ एक विदेशी अनाज है जो कि दक्षिण अमेरिका में उगाया जाता है, लेकिन इसकी लोकप्रियता भारत में अधिक है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन जो की ग्लूटेन (gluten) फ्री होता है और फाइबर की मात्रा इसको एक सुपर फूड बनाती है। किनोआ के फायदे (quinoa benefits) अनेक है। किनोआ (Quinoa) का उपयोग लोग वजन घटाने के लिए भी करते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अन्य दूसरे आहार की तुलना में बहुत अधिक होती है। यह महिलाओं में हिप्स की मांसपेशियों का निर्माण करने में सहायक होता है।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration