रिलेशनशिप टिप्स

शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए – Shaadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye In Hindi

शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए - Shaadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye In Hindi

Shaadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye: शादी हर व्यक्ति के लाइफ का टर्निंग प्वाइंट होता है। इसलिए शादी के लिए सही लाइफ पार्टनर चुनना हमेशा ही एक बड़ा फैसला होता है। जहां तक लड़कियों की बात है, उन्हें अपनी मर्जी का लड़का चूज करने का मौका बहुत ही कम मिलता है। लेकिन आज के मॉडर्न समय में लड़कियां भी अपने मन मुताबिक लड़का सर्च कर रही हैं। वास्तव में शादी के लिए लड़का चुनते समय कुछ सवालों से उसे एनालाइज किया जा सकता है कि वह आपके लिए बेस्ट है या नहीं। हालांकि लड़का देखने जाते समय हमेशा ही मन में यह उधेड़बुन चलती रहती है कि आखिर किस तरह का लड़का चूज करें और शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए। आपका इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए।

विषय सूची

1. अपने आप से पूछें कि शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए – Apne aap se puche shadi ke liye kaisa ladka chahiye in hindi
2. शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो जिम्मेदारी उठा सके – Responsibility lene wala ladka shadi ke liye khoje in Hindi
3. जो आपके साथ खुद को बदलने के लिए तैयार हो, ऐसा लड़का चुनें – Search boy that Be ready to change together in Hindi
4. शादी के लिए वही लड़का चुनें जो आपको इमोशनल सपोर्ट दे – shadi ke liye emotionally available groom search kare in Hindi
5. ऐसा लड़का देखें जो खुद आपसे शादी करना चाहता हो – jo aapse shadi ke liye ready ho aisa ladka search kare in Hindi
6. शादी के लिए पढ़ा लिखा और समझदार लड़का होना चाहिए – Shadi ke liye educated aur samjhdar ladka khoje in Hindi
7. शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो आपका ख्याल रखे – Shadi ke liye ladka aisa ho jo aapka khyal rakhe in Hindi
8. शादी के लिए ऐसा लड़का खोजें जो आपको आजादी दे – Freedom dene wala ladka dekheshadi ke liye in Hindi
9. शादी के लिए खोजें ऐसा लड़का जो स्ट्रेस को मैनेज करना जाने – Stress manage karne wale ladke se kare shadi in Hindi

अपने आप से पूछें कि शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए – Apne aap se puche shadi ke liye kaisa ladka chahiye in hindi

अपने आप से पूछें कि शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए - Apne aap se puche shadi ke liye kaisa ladka chahiye in hindi

सबसे पहले आपको अपने आप से पूछना चाहिए कि शादी के लिए आपके मन में किस तरह के लड़के की ख्वाहिश है। आप खूबसूरत लड़का चाहती हैं, खूब पैसे और प्रापर्टी वाला चाहती हैं, पढ़ा लिखा चाहती हैं, बिजनेसमैन चाहती हैं, इंटेलेक्चुअल लड़का चाहती हैं या फिर किसी हीरो टाइप लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहिए। आप पहले यह तय कर लें इसके बाद लड़का खोजें। वास्तव में शादी के लिए हर लड़की की अलग अलग च्वाइस होती है। कोई लड़की सामान्य और पढ़ा लिखा लड़का चाहती है तो कोई पैसे वाला। आप अपने आप को परखें और फिर भविष्य का डिसीजन लें।

(और पढ़े – जब लड़का देखने जाएं तो इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें…)

शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो जिम्मेदारी उठा सके – Responsibility lene wala ladka shadi ke liye khoje in Hindi

शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो जिम्मेदारी उठा सके - Responsibility lene wala ladka shadi ke liye khoje in Hindi

शादी के लिए हमेशा एक जिम्मेदार लड़का ढूंढना चाहिए। उसे सिर्फ घर और परिवार की ही जिम्मेदारी ना उठाने आए बल्कि वह अपनी गलतियों की भी जिम्मेदारी ले। अगर आप दोनों के बीच कोई मनमुटाव हो जाए और गलती उसकी हो तो वह स्वीकार करे। वह सिचुएशन के अनुसार हमेशा खुद को बदलने के लिए तैयार रहे। अगर उसकी गलती या लापरवाही हो तो वह आपको ब्लेम किए बिना उसे एक्सेप्ट करे। यदि वह बहुत फ्रेस्ट्रेट होता है या फिर गुस्से में खराब बोल देता है तो उसे स्थिति बिगड़ने से पहले उसे संभालना भी आना चाहिए। जीवन में यह सबसे जरूरी होता है आपको भी शादी के लिए इसी तरह का लड़का खोजना चाहिए।

(और पढ़े – लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं…)

जो आपके साथ खुद को बदलने के लिए तैयार हो, ऐसा लड़का चुनें – Search boy that Be ready to change together in Hindi

जो आपके साथ खुद को बदलने के लिए तैयार हो, ऐसा लड़का चुनें - Search boy that Be ready to change together in Hindi

शादी के लिए ऐसा लड़का होना चाहिए जो आपके साथ बदलने के लिए तैयार हो। अगर किसी लड़के में कुछ खराब आदतें हैं और वह शादी के पांच दस सालों बाद भी खुद को वैसे ही रखता है और इससे आपको कष्ट होता है तो ऐसे लड़के को कोई पसंद नहीं करेगा। आपको शादी के लिए ऐसा लड़का खोजना चाहिए कि जब आप दोनों माता पिता बने और आपकी जिंदगी बदले तो वह भी उसमें शामिल हो। इसके साथ ही वह फ्लेक्सिबल हो और सिचुएशन को समझने वाला हो। वास्तव में शादी के लिए लड़का ऐसा ही होना चाहिए।

(और पढ़े – वाइफ कभी नहीं बदल पाती हैं अपने पतियों की ये आदतें…)

शादी के लिए वही लड़का चुनें जो आपको इमोशनल सपोर्ट दे – Shadi ke liye emotionally available groom search kare in Hindi

शादी के लिए वही लड़का चुनें जो आपको इमोशनल सपोर्ट दे - shadi ke liye emotionally available groom search kare in Hindi

शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो आपसे भावनात्मक रुप से जुड़ सके। आपको भविष्य में अपने पति का अटेंशन पाने के लिए कुछ करना ना पड़े। अगर आपका मन उदास है और आप अच्छा फील नहीं कर रही हैं या फिर आप उसके साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं तो इस तरह की हर छोटी छोटी बात उसे बताने की जरूरत ना पड़े बल्कि वह इस तरह से इमोशनली आपसे कनेक्ट हो कि आपके मन की कुछ बातों को खुद ही समझ ले। एक हेल्दी इमोशनल रिलेशनशिप से फ्यूचर की चीजें बेहतर होती हैं। इसलिए शादी के लिए इसी तरह का लड़का सेलेक्ट करना चाहिए।

(और पढ़े – परफेक्ट रिलेशनशिप के 8 सीक्रेट…)

ऐसा लड़का देखें जो खुद आपसे शादी करना चाहता हो – Jo aapse shadi ke liye ready ho aisa ladka search kare in Hindi

ऐसा लड़का देखें जो खुद आपसे शादी करना चाहता हो - jo aapse shadi ke liye ready ho aisa ladka search kare in Hindi

इंडियन सोसायटी में बहुत से लड़के घरवालों के प्रेशर में आकर शादी के लिए हां बोल देते हैं। इसके बाद फ्यूचर में पार्टनर के साथ रिलेशनशिप बिल्ड करने में बहुत दिक्कत होती है। शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो खुद आपको पसंद करे और अपनी मर्जी से शादी के लिए हां कहे, ना कि घरवालों के प्रेशर में आकर। वह आपसे कुछ सवाल करे, आपसे भी सवाल पूछने के लिए कहे, हर बेसिक मुद्दे पर बात करे, अपनी राय दे, अपनी पसंद और नापसंद बताए और आपकी भी पूछे। लड़का इतना एक्टिव होकर जब खुद सवाल करेगा तो जाहिर है कि वह अपनी मर्जी से ही शादी के लिए हां बोलेगा ना कि प्रेशर में आकर। शादी के लिए लड़का तो बस ऐसा ही होना चाहिए।

(और पढ़े – 5 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

शादी के लिए पढ़ा लिखा और समझदार लड़का होना चाहिए – Shadi ke liye educated aur samjhdar ladka khoje in Hindi

शादी के लिए पढ़ा लिखा और समझदार लड़का होना चाहिए - Shadi ke liye educated aur samjhdar ladka khoje in Hindi

वैसे तो शादी के लिए हमेशा पैसे वाले लड़कों को ही ज्यादा प्रिफरेंस दिया जाता है लेकिन अगर लड़का पढ़ा लिखा और काफी समझदार हो तो जरुरी नहीं है कि उसे नौकरी मिल जाए तभी आप उससे शादी करें। आप लड़के में हुनर, क्वालिफिकेशन और संभावना तलाशें और अगर उसके अंदर यह सब दिखता है तो वह लड़का आपके लिए परफेक्ट है। इसके अलावा लड़के में यह भी देखें कि वह पढ़ा लिखा लेकिन बिना जॉब का है तो अपने मां बाप के कितने पैसे उड़ाता है। अपनी जिम्मेदारियों को कितना समझता है। जॉब के लिए ट्राई कर रहा है या फिर बेफिक्र है। जब आपको लगे कि लड़का सिंसियर है तो वह आपके लिए बेहतर लाइफ पार्टनर हो सकता है।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए…)

शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो आपका ख्याल रखे – Shadi ke liye ladka aisa ho jo aapka khyal rakhe in Hindi

शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो आपका ख्याल रखे - Shadi ke liye ladka aisa ho jo aapka khyal rakhe in Hindi

किसी भी लड़की की शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो उसका ख्याल रख सके और उसके लिए टाइम निकाल सके। अगर आप करवा चौथ पर उसके लिए व्रत रखें तो वह टाइम से घर आ सके। अगर आप बीमार पड़ जाएं तो वह ऑफिस से छुट्टी लेकर आपकी देखभाल कर सके। आपकी जरूरतों का ख्याल रख सके। पीरियड में आपकी सेवा कर सके और किचन में आपका हाथ बटा सके। वह यह ना समझे कि यह काम करना आपकी जिम्मेदारी है बल्कि आपकी मदद करे और काम को पूरा करवा दे। सिरदर्द या बुखार होने पर वह आपको किचन में खाना बनाने के लिए ना भेजे बल्कि आपको रेस्ट देने का कोई तरीका निकाले। ऐसा ही लड़का होना चाहिए जो शादी के बाद आपका भरपूर ख्याल रख सके।

(और पढ़े – वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के आसान तरीके…)

शादी के लिए ऐसा लड़का खोजें जो आपको आजादी दे – Freedom dene wala ladka dekheshadi ke liye in Hindi

शादी के लिए ऐसा लड़का खोजें जो आपको आजादी दे - Freedom dene wala ladka dekheshadi ke liye in Hindi

आज के समय में शादी के बाद भी हर लड़की जॉब करना चाहती है। लेकिन पार्टनर ऐसा मिल जाता है कि लड़की की सारी आजादी खत्म हो जाती है। शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जो आपको जॉब करने सहित अपनी मर्जी के हर काम करने की आजादी दे। आपको घर से बाहर जाने या कपड़े पहनने पर कोई पाबंदी ना लगाए। दूसरों से आपकी तुलना ना करे और ना ही आपकी सैलरी का आकलन करे। वह स्त्री और पुरुष में भेदभाव ना करे और जिंदादिल एवं आज के जमाने का लड़का हो। वह गलत और सही में फर्क करना जाने और रुढ़ियों से जकड़ा हुआ ना हो। ऐसा लड़का बेशक आपको आजादी देगा और आपको शादी के लिए ऐसा ही लड़का देखना चाहिए।

(और पढ़े – पत्नी को खुश करने के आसान तरीके…)

शादी के लिए खोजें ऐसा लड़का जो स्ट्रेस को मैनेज करना जाने – Stress manage karne wale ladke se kare shadi in Hindi

शादी के लिए खोजें ऐसा ही लड़का जो स्ट्रेस को मैनेज करना जाने - Stress manage karne wale ladke se kare shadi in Hindi

आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। हसबैंड ऑफिस का स्ट्रेस घर लेकर आता है और वाइफ पर अपना गुस्सा निकालता है। तनाव होने पर यह सब होना स्वाभाविक है। लेकिन शादी के लिए लड़का ऐसा होना चाहिए जिसे स्ट्रेस को मैनेज करना आता हो। अगर वह किसी वजह से तनाव या डिप्रेशन में है तो उसे आपको शिकार नहीं बनाना चाहिए या लाइफ की अन्य चीजों को बर्बाद नहीं करना चहिए। वह स्ट्रेस का कारण आपसे शेयर कर सके, आपसे सॉल्यूशन पूछ सके और ऑप्टिमिस्टिक होकर लाइफ में आगे बढ़ सके। आपको अपनी शादी के लिए इसी तरह के लड़के की तलाश करनी चाहिए।

(और पढ़े – पार्टनर गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आपका स्वभाव बताएगा आपका रिलेशनशिप स्टेटस्…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration