रिलेशनशिप टिप्स

जब लड़का देखने जाएं तो इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें – Always Keep These Things In Mind When You Go To See The Boy For Marriage In Hindi

जब लड़का देखने जाएं तो इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें – Always Keep These Things In Mind When You Go To See The Boy For Marriage In Hindi

अब वो जमाना गया जब लड़कियां शादी के बाद ही अपने पति को पहली बार देखती थीं। अब वो भी जमाना नहीं रहा जब लड़की को लड़का ना पसंद हो तब भी माता पिता जबरदस्ती अपनी पसंद के लड़के से अपनी बेटी की शादी करवा दें। अब समय बदल गया है और लड़कियां खुद अपने लिए लड़के पसंद करती हैं। अरेंज्ड मैरिज (arranged marriage) में भी माता पिता के पसंद किए हुए लड़के को जब तक लड़की फाइनल नहीं करती है तब तक बात आगे नहीं बढ़ती है। अब जब लड़कियां अपने लिए लड़का देखने जाने लगी हैं तो उनके मन में यह सवाल रहता है कि वहां जाकर वह लड़के में क्या देखेंगी, क्या पूछेंगी और कैसे एक परफेक्ट लाइफपार्टनर चुनेंगी और किन बातों का ध्यान रखेंगी। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब आप शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें।

विषय सूची

1. शादी के लिए लड़के का बायोडाटा अच्छी तरह देखें – Shadi ke liye ladke ka biodata dekhe in Hindi
2. शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें – Shadi ke liye ladka dekhne jaye to body language dekhe in Hindi
3. शादी के लिए लड़का सेलेक्ट करने से पहले देखें कि वह किस तरह से बात करता है – Ladke ki way of talking notice kare in Hindi
4. शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो खुद पर कंट्रोल रखें – Shadi ke liye ladka dekhne jaye to control rakhe in Hindi
5. शादी फिक्स होने से पहले अपना नंबर शेयर ना करें – Shadi se pahle ladke ko apna number na de in Hindi
6. ध्यान दें कि लड़का बार बार सैलरी का जिक्र तो नहीं कर रहा – Notice kare ladka salary ko highlight to nhi kar rha in Hindi
7. शादी से पहले लड़के की फैमिली के बारे में जानें – Shadi ke liye ladka dekhne jaye to uski family se mile in Hindi
8. शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसकी फेसबुक आईडी ना मांगें – ladke ki facebook id na mange in Hindi

शादी के लिए लड़के का बायोडाटा अच्छी तरह देखें – Shadi ke liye ladke ka biodata dekhe in Hindi

शादी के लिए लड़के का बायोडाटा अच्छी तरह देखें - Shadi ke liye ladke ka biodata dekhe in Hindi

शादी से पहले लड़के के बारे में सब कुछ जानना बेहद जरूरी होता है। इसलिए जब शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसके बायोडाटा को अच्छी तरह से पढ़ें। उसकी क्वालिफिकेशन देखें, वह उम्र में आपसे कितना बड़ा या छोटा है, कहां जॉब करता है, वर्क एक्सपिरिएंस कितना है, सैलरी कितनी है, कितने भाई बहन हैं आदि बातें बायोडाटा में स्पष्ट लिखी होती हैं। इसके अलावा यह भी देखें कि वह किस कंपनी में और किस पोस्ट पर काम करता है। उसने अपने बारे में जो चीजें बतायी वह बायोडाटा से एकदम अलग तो नहीं है। अगर आपको जरा भी डाउट हो कि वह झूठ बोल रहा है तो अपने लेवल से पता करें और संभव हो तो उससे खुद ही पूछ लें ताकि चीजें क्लियर हो जाएं।

(और पढ़े – शादी करना क्यों जरूरी है, फायदे और नुकसान…)

शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें – Shadi ke liye ladka dekhne jaye to body language dekhe in Hindi

शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें - Shadi ke liye ladka dekhne jaye to body language dekhe in Hindi

आप जब लड़का देखने जाएं तो उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसकी पर्सनालिटी को समझने की कोशिश करें। लड़के की बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ कहती है और इससे आप उस लड़के के व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगा सकती हैं। उसे थोड़ा गौर से देखें कि वह सिर में खुजली तो नहीं कर रहा, बात बात पर जोर से हंस तो नहीं रहा या अपना हाथ पैर तो नहीं हिला रहा। इसके अलावा यह भी देखें कि जब आपके घर वाले या आप उससे कोई सवाल पूछती हैं तो उसके फेस पर कैसा रिएक्शन होता है। वह बहुत कॉन्फिडेंट होकर जवाब देता है कि सवालों से घबरा जाता है। अगर लड़के की बॉडी लैंग्वेज ठीक है और वह गुड मैनर में बिहेव कर रहा है तो समझिए लड़का शादी के लिए ठीक है।

(और पढ़े – लड़की से बात करते समय होती है घबराहट? तो ये टिप्स आजमाएं!) 8 ऐसी बातें जो बताती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है…)

शादी के लिए लड़का सेलेक्ट करने से पहले देखें कि वह किस तरह से बात करता है – Ladke ki way of talking notice kare in Hindi

शादी के लिए लड़का सेलेक्ट करने से पहले देखें कि वह किस तरह से बात करता है - Ladke ki way of talking notice kare in Hindi

लड़का देखने जाएं तो उससे बात करते समय यह जरूर नोटिस करें कि वह किस तरीके से बात करता है। कहीं वो ये तो नहीं कहता कि तू अपने मम्मी पापा को साइड कर, तुझसे अकेले में बात करनी है। या फिर ये तो नहीं कहता कि तू इससे पहले कितने लड़के देख चुकी है, ब्वॉयफ्रेंड रखी है क्या। अगर लड़का इस तरह से बात करता है और पहली बार मिलने पर वह आपकी रिस्पेक्ट नहीं करता है तो वह आपके लायक नहीं है। जब भी लड़का देखने जाएं तो नजरें झुकाकर बैठे ना रहें बल्कि अपने तरीके से उससे कुछ सवाल जवाब जरूर करें ताकि आपको पता चल सके कि वह बात किस तरीके से करता है।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से शादी की बात करने का सही समय कब आता है?)

शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो खुद पर कंट्रोल रखें – Shadi ke liye ladka dekhne jaye to control rakhe in Hindi

शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो खुद पर कंट्रोल रखें - Shadi ke liye ladka dekhne jaye to control rakhe in Hindi

अगर आप लड़का देखने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका खुद पर कंट्रोल होना चाहिए। मान लीजिए कि लड़के के सिर में बाल नहीं है या फिर उसके दांत निकले हैं, वो हकलाकर बात करता है या फिर बिल्कुल काला कलूटा है या फिर किसी अन्य कारण से आपको पसंद नहीं है तो बहुत एग्रेसिव ना होएं बल्कि कूल होकर अपने सभी सवाल पूछें। पसंद करना या ना करना अलग की बात है लेकिन लड़के पर एक अच्छा प्रभाव छोड़कर आएं और अपने पढ़े लिखे होने का परिचय दें। अगर लड़का बदसूरत है या आपको पसंद नहीं है तो वहीं पर गुस्सा ना दिखाएं बल्कि बातचीत पूरी होने के बाद शांति से वापस आ जाएं।

(और पढ़े – डेटिंग का मतलब और डेटिंग करने का तरीका…)

शादी फिक्स होने से पहले अपना नंबर शेयर ना करें – Shadi se pahle ladke ko apna number na de in Hindi

शादी फिक्स होने से पहले अपना नंबर शेयर ना करें - Shadi se pahle ladke ko apna number na de in Hindi

लड़का देखने जाएं तो समझदारी दिखाएं और अपने माता पिता को आगे रखें। उनके सामने ही लड़के से बात करें और अगर कोई पर्सनल सवाल हो तो सबकी परमिशन लेकर लड़के से अकेले में बात करें। यह ध्यान रखें कि पहली ही मुलाकात में लड़के को अपना कॉन्टैक्ट नंबर ना दें और ना ही उसका नंबर मांगे। क्योंकि अभी आप दोनों को नहीं मालूम कि रिश्ता आगे बढ़ेगा या नहीं, बात व्यवहार मैच करेगा या नहीं। इसलिए कुछ चीजें अपने मम्मी पापा पर छोड़ दें और अगर लड़का आपका मोबाइल नंबर मांगता भी है तो मुस्कुराकर उसे मना कर दें। शादी तय होने के बाद आपके पेरेंट्स खुद ही आपको उसका नंबर दे देंगे।

(और पढ़े – गर्लफ्रेंड से फोन पर कैसे बात करें…)

ध्यान दें कि लड़का बार बार सैलरी का जिक्र तो नहीं कर रहा – Notice kare ladka salary ko highlight to nhi kar rha in Hindi

ध्यान दें कि लड़का बार बार सैलरी का जिक्र तो नहीं कर रहा - Notice kare ladka salary ko highlight to nhi kar rha in Hindi

जिस लड़के को आप देखने जा रही हैं, हो सकता है आपको पहले से ही पता हो कि लड़के की सैलरी काफी अच्छी है। लेकिन जब आप शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उससे बातचीत के दौरान यह जरूर नोटिस करें कि वह हर बात में अपनी सैलरी का जिक्र तो नहीं कर रहा है। वह कहीं ये तो नहीं कह रहा कि मैं इतने बड़े होटल में मीटिंग के लिए जाता हूं, विदेश घूमता रहता हूं, लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल नहीं करता। फ्लाइट के बिना तो मैं कहीं जाता ही नहीं। इसके अलावा वह पहनने और खाने पीने की सभी ब्रांडेड चीजों के बारे में ही बात करता है तो वास्तव में उसे अपने पैसे पर काफी घमंड है और शादी के बाद वह आपके ऊपर खूब धौंस जमाएगा। इसलिए यह नोटिस करने के बाद ही डिसीजन लें।

(और पढ़े – नए लोगों से कैसे मिले और कैसे बात करें…)

शादी से पहले लड़के की फैमिली के बारे में जानें – Shadi ke liye ladka dekhne jaye to uski family se mile in Hindi

शादी से पहले लड़के की फैमिली के बारे में जानें - Shadi ke liye ladka dekhne jaye to uski family se mile in Hindi

माना कि आपकी शादी लड़के से होगी लेकिन उसका परिवार भी तो आपके लिए मायने रखता है। शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो लड़के के अलावा उसके फैमिली मेंबर से भी मिलें और हर एक सदस्य से बात करके उनके विचारों को जानें। कहीं लड़का सिर्फ अपनी मम्मी की ही बात तो नहीं मानता और उसका खुद का कोई डिसीजन नहीं होता। कहीं ऐसा तो नहीं कि शादी के बाद उसके घरवाले आपकी पढ़ाई बंद करवा देंगे या फिर आपको जॉब नहीं कराएंगे। हर एक चीज के बारे में क्लियर बात कर लें क्योंकि यह आपके जीवन का सवाल है।

(और पढ़े – शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो क्या सवाल पूछें…)

शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसकी फेसबुक आईडी ना मांगें – ladke ki facebook id na mange in Hindi

शादी के लिए लड़का देखने जाएं तो उसकी फेसबुक आईडी ना मांगें - ladke ki facebook id na mange in Hindi

लड़का देखने जाएं तो उससे उसकी फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स की आईडी ना मांगें। सोशल नेटवर्किंग साइट्स कई चीजों को खराब कर देता है और जहां रिश्ता जोड़ने की बात हो वहां इससे दूर रहना चाहिए। अगर आप या लड़का एक दूसरे की प्रोफाइल चेक करते हैं और कोई चीज ऐसी दिखी जिसे लेकर आप दोनों में लड़ाई हो गयी या फिर फेसबुक पर लंबी चैट करके ही आप दोनों से सबकुछ खत्म कर लिया तो ये आप दोनों के लिए और पेरेंट्स के लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए कोई भी प्रोफाइल आईडी ना मांगें और जब तक शादी फिक्स नहीं हो जाती तब तक फ्रेंड रिक्वेस्ट भी ना भेजें।

अब तो आप समझ ही गयी होंगीं की शादी के लिए लड़के में क्या देखें और क्या सवाल पूछें और किन बातों को ध्यान में रखें ताकि आप अपने लाइफ पार्टनर का सिलैक्शनआसानी से कर सके।

(और पढ़े – लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप क्या है, फायदे, नुकसान और बनाए रखने के उपाय…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिये –

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration