घरेलू उपाय

सफेद पानी (ल्यूकोरिया, श्वेत प्रदर) के घरेलू उपाय – Safed Pani Ke Gharelu Nuskhe In Hindi

आजकल महिलाओं में सफेद पानी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गयी है इसे कुछ लोग ल्यूकोरिया (Leucorrhea) या लिकोरिया (Likoria) के नाम से भी पुकारते हैं। आयुर्वेद में ल्यूकोरिया को श्वेत प्रदर कहा गया है। वैसे तो महिलाओं में इस तरह का योनी स्राव होना आम बात है और सफेद पानी भी कोई समस्या नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है और कई तरह के खतरनाक संक्रमण से बचाती है, परन्तु अगर सफेद पानी का उत्पादन किसी तरह के बैक्टीरियल या यीस्ट संक्रमण की वजह से हो रहा है और बहुत ज्यादा मात्रा में हो रहा है तो यह चिंता का विषय हो सकता है और इसका इलाज करवाना या हल्का होने पर सफेद पानी के घरेलू उपाय (White Discharge home remedies in Hindi) करना बहुत ज्यादा जरुरी होता है।

जब यह बीमारी किसी औरत को होती है, तो वह शुरुआत में ल्यूकोरिया या सफेद पानी आने के बारे में किसी को नहीं बताती है। नतीजा यह होता है कि बीमारी और बड़ी हो जाती है। कुछ महिलाएं अपने डॉक्टर से सफेद पानी के बारे में बात करने में भी हिचकिचाती है जिससे कई तरह के जोखिम भी हो सकते है और संक्रमण बढ़ने का खतरा भी रहता है, तो अगर आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करने में शर्म महसूस हो रही हो तो हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते है जिन्हें अपना कर आप आसानी से ज्यादा सफेद पानी आने की समस्या और उससे हुए किसी भी तरह के संक्रमण को ठीक कर सकती है।

इस बीमारी में योनि से चिपचिपा, दुर्गन्धयुक्त, गाढ़ा पानी बहता है जिसे सफेद पानी कहा जाता है। तो आज इस लेख में हम जानेंगे की सफेद पानी की समस्या को कम करने के घरेलू उपाय क्या होते हैं और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

महिलाओं में सफेद पानी की समस्या के निदान में घरेलू नुस्खे बहुत कारगर हैं। आज हम आपको लिकोरिया के घरेलू उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं।

विषय सूची

  1. सफेद पानी रोकने के घरेलू उपाय मेथी – Safed pani kam kare methi in hindi
  2. सफेद पानी की समस्या दूर करे भिंडी – Safed pani ki samasya dur kare bhindi in Hindi
  3. सफेद पानी के घरेलू नुस्खे धनिये के बीज – Safed pani ke liye dhaniye ke beej in Hindi
  4. सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा आंवला – Safed pani ki samasya dur kare amla in hindi
  5. लिकोरिया का घरेलू इलाज है अनार – Safed pani ka adbhut ilaj anar in Hindi
  6. सफेद पानी से छुटकारा दिलाये तुलसी – Safed pani se chutkara dilaye tulsi in Hindi
  7. सफेद पानी के लिए राइस स्टार्च है कारगर उपाय – Safed pani ke liye rice starch hai kargar upay in hindi
  8. सफेद पानी को बंद करने के घरेलू उपाय अमरूद के पत्ते – Safed pani ke liye upyog kare amrud ke patte in hindi
  9. ल्यूकोरिया का घरेलू इलाज करे अदरक – Safed pani ka upchar kare adrak in hindi
  10. सफेद पानी का रामबाण इलाज सेब का सिरका – Safed pani ki samasya dur kare apple cider vinegar in hindi
  11. श्वेत प्रदर का रामबाण इलाज नारियल का तेल – Safed pani ke liye nariyal ka tel in hindi
  12. सफेद पानी के लिए आयुर्वेदिक दवा अंजीर – Safed pani ka achuk upay anjeer in Hindi

सफेद पानी को कम करने के घरेलू उपाय – Safed pani ko kam karne ke gharelu upay in Hindi

अगर आपको यानि से सफेद पानी आने की शिकायत है तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे श्वेत प्रदर या सफेद पानी की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं आइये जानतें हैं सफेद पानी को कम करने के उपाय के बारे में ये सफेद पानी को बंद करने के असरदार घरेलू उपाय हैं।

सफेद पानी रोकने का घरेलू उपाय मेथी – Safed pani kam kare methi in Hindi

महिलाओं में सफेद पानी की समस्या को कम करने के लिए मेथीदाना एक बहुत ही अच्छा और प्राकृतिक घरेलू उपाय है। मेथी दाना को सफेद पानी का रामबाण इलाज भी कहा जा सकता है, क्योकि इसके दाने सफेद पानी रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।

सफेद पानी की समस्या से छूटकर पाने के लिए आप मैथी को गरम पानी में उबाल कर पी सकती है जिससे सफेद पानी की समस्या से आपको निजात मिल सकती है। अगर आप ज्यादा से ज्यादा इसका सेवन करेंगी तो आपके शरीर को ताकत मिलेगी और योनी स्राव से होने वाले संक्रमणों से छुटकारा मिलेगा।

(और पढ़े – मेथी का पानी पीने के फायदे और नुकसान…)

सफेद पानी की समस्या दूर करे भिंडी – Safed pani ki samasya dur kare bhindi in Hindi

ज्यादातर महिलाओं की रसोई में सब्जी के स्टॉक में भिंडी होती ही है। आप प्राकृतिक रूप से सफेद पानी से राहत पाने के लिए भिंडी को उबाल कर इसके गाढ़े घोल का सेवन कर सकती हैं। दही का सेवन स्वाभाविक रूप से योनि क्षेत्र में बैक्टीरिया के विकास को रोक देता है। यह उपाय सफेद पानी की समस्या के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है।

(और पढ़े – भिंडी खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद जाने इसके फायदे और नुकसान…)

सफेद पानी का घरेलू नुस्खा धनिये के बीज – Safed pani ke liye dhaniye ke beej in Hindi

महिलाओं में सफेद पानी के लिए धनिया के बीज का उपाय एकदम कारगर घरेलू उपाय है। इसके लिए आपको पूरी रात पानी में कुछ चम्मच धनिया के बीज को भिगो के रखना होगा और अगली सुबह भिगोये हुए धनिये के बीज में से पानी अलग करके इसे सुबह खाली पेट लेना होगा। यह तरीका बिना किसी जोखिम के सफेद पानी के उपचार का प्राकृतिक और घरेलू उपाय है।

(और पढ़े – धनिया के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

सफेद पानी की आयुर्वेदिक दवा आंवला – Safed pani ki samasya dur kare amla in Hindi

सफेद पानी को ल्यूकोरिया भी कहा जाता है जिसके उपचार में आंवला एक अच्छा विकल्प  माना जाता है। आंवला सफेद पानी के उपचार के लिए एक अद्भुत उपाय के रूप में काम करता है। सफेद पानी को बंद करने के घरेलू उपाय के रूप में इसका उपयोग करने के लिए आप इसके टुकड़े काटकर धूप में सुखा लें और इसका चूर्ण बना कर रोज 2 चम्मच, पानी या शहद के साथ इसका सेवन करें। यह विभिन्न तरह के यीस्ट इन्फेक्शन के इलाज के लिए बहुत ही अच्छा और कारगर घरेलू उपाय है।

(और पढ़े – आंवला के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

लिकोरिया का घरेलू इलाज है अनार – Safed pani ka adbhut ilaj anar in Hindi

अनार एक अद्भुत प्राकृतिक फल है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यह महिलाओं में सफेद पानी के लिए प्रभावी घरेलू उपचार में से एक माना जाता है। सफेद पानी के घरेलू नुस्खे के रूप में इसका सेवन करने के लिए आप या तो इसे बीजों के साथ कच्चा खा सकती हैं या सफेद पानी से छुटकारा पाने के लिए अनार का रस

निकाल सकती हैं। यहां तक ​​कि अनार के फल की पत्तियों का पेस्ट बनाकर भी आप सफेद पानी की समस्या को रोक सकती है ,इसके पेस्ट को आप हर दिन सुबह पानी के साथ मिला कर ले सकती है।

(और पढ़े – अनार के फायदे और नुकसान…)

तुलसी से ल्यूकोरिया का घरेलू उपचार – Safed pani se chutkara dilaye tulsi in Hindi

तुलसी अद्भुत जड़ी बूटियों में से एक मानी जाती है, जिसकी न केवल पूजा की जाती है, बल्कि इसके औषधीय महत्व भी है। लंबे समय से, महिलायें इसे सफेद पानी के उपचार के लिए घरेलू उपाय के रूप में उपयोग कर रही हैं। इसका सेवन करने के लिए पहले तुलसी के पत्तों का रस निकालें और इसमें शहद मिलाएं। इसे रोज दिन में दो बार पीना सफेद पानी के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। वैकल्पिक रूप से आप चाहें तो सफेद डिस्चार्ज की समस्या से दूर रहने के लिए रोज दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकती हैं। तुलसी के रस को आप शुगर सिरप के साथ भी ले सकती हैं और योनि से निकलने वाले सफेद पानी से दूर रह सकती हैं।

(और पढ़े – तुलसी के फायदे और नुकसान…)

सफेद पानी के लिए राइस स्टार्च है कारगर उपाय – Safed pani ke liye rice starch hai kargar upay in Hindi

यदि कोई महिला सफेद पानी की समस्या से जूझ रही हो तो उनके लिए स्टार्च का सेवन करना एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। सदियों से योनि से सफेद पानी आने के घरेलू उपाय के रूप में चावल के पानी के काढ़े का इस्‍तेमाल किया जाता रहा है। बस आपको चावल बनाते वक़्त उसमें से उसका पानी निकालना है और उसे ठंडा करके उसका नियमित रूप से सेवन करना है। सफेद पानी की समस्या में यह एक बहुत ही अच्छा और अचूक घरेलू उपाय है।

(और पढ़े – चावल के पानी के फायदे…0

सफेद पानी को बंद करने का घरेलू उपाय अमरूद के पत्ते – Safed pani ke liye upyog kare amrud ke patte in Hindi

सफेद पानी की समस्या को कम करने के लिए आप अमरुद के पत्तो का सेवन भी कर सकती है ,यह भी एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है स्वस्थ रहने के लिए। इसका सेवन करने के लिए पहले आप कुछ अमरुद की पत्तियां ले लें और उन्हें पानी में अच्छी तरह उबाल लें, जब पानी आधा हो जाये तो इसके पत्तियों को बाहर निकाल कर इसके पानी का सेवन करें ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी सफेद पानी समस्या ख़त्म हो जाएगी।

(और पढ़े – अमरूद के पत्ते के फायदे और नुकसान…)

ल्यूकोरिया का घरेलू इलाज करे अदरक – Safed pani ka upchar kare adrak in Hindi

अदरक भी सफेद पानी की समस्या को ठीक करने के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय है। इसका सेवन करने के लिए इसके टुकड़ो को सुखा कर पीस लें और अच्छे से उसका पाउडर बना लें उसके बाद इसे पानी में उबाल कर इस पानी का सेवन नियमित रूप से करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको सफेद पानी की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

(और पढ़े – अदरक के फायदे, औषधीय गुण, उपयोग और नुकसान…)

सफेद पानी का रामबाण इलाज सेब का सिरका – Safed pani ki samasya dur kare apple cider vinegar in Hindi

सफेद पानी की समस्या को दूर करने के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप ऐसे करें की आप सेब के सिरके को एक गिलास साफ पानी में मिलाये और इससे अपनी योनी क्षेत्र को अच्छी तरह धोएं। ऐसा रोज करने से आपको सफेद पानी के साथ साथ योनी के अन्य संक्रमणों से भी निजात मिल जायेगा। यह स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है।

(और पढ़े – सेब के सिरके के फायदे, लाभ, गुण और नुकसान…)

श्वेत प्रदर का रामबाण इलाज नारियल का तेल – Safed pani ke liye nariyal ka tel in Hindi

नारियल के तेल में ऐंटिफंगल गुण होते हैं और यह कैंडिडा अल्बिकंस (candida albicans) एक तरह का यीस्ट संक्रमण ,का मुकाबला करने की क्षमता रखता है और इसके लक्षणों को कम करने के लिए कच्चे जैविक नारियल तेल को आंतरिक या बाहरी रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्म नारियल तेल का उपयोग अधिक शक्तिशाली एंटिफंगल तेल के रूप में भी किया जा सकता है। नारियल के तेल के उपयोग से योनी को साफ़ रखा जा सकता है और सफेद पानी की समस्या को कम किया जा सकता है।

(और पढ़े – नारियल तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान…)

सफेद पानी के लिए आयुर्वेदिक दवा अंजीर – Safed pani ka achuk upay anjeer in Hindi

सफेद पानी की समस्या के लिए एक और अचूक घरेलू उपाय है अंजीर, यह एक प्राकृतिक घटक है जिसका प्रभाव बहुत की असरदार है। इसका सेवन करने के लिए आपको 2-3 सूखे हुए अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोना पड़ेगा, अगले दिन सुबह जब आपका पेट पूरा खाली हो तब इसको अच्छी तरह मिलाकर पियें। इसके सेवन से सफेद पानी की समस्या से छुटकारा मिलता है और यह बहुत असरदार भी है।

यदि आपके पास अंजीर का पाउडर है तो आपको उसे 2 कप पानी में एक चम्मच मिलाकर सेवन करना होगा। इससे आपको योनी संक्रमण और सफेद पानी से छुटकारा मिलेगा और यह एक बहुत ही अच्छा ल्यूकोरिया का घरेलू इलाज है।

(और पढ़े – अंजीर के फायदे बचाएं इतने सारे रोगों से जानकर हो जाएंगे हैरान…)

कुछ निम्न स्थितियों में डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से बचें जैसे-

  • यदि कोई महिला गर्भवती हो
  • किसी को यौन संचारित संक्रमण (STI) के लक्षण हो
  • यदि किसी को पहले से ही किसी प्रकार का खमीर संक्रमण हो
  • यदि किसी को यह ना पता हो की यह लक्षण यीस्ट संक्रमण के है या नहीं

(और पढ़े – गर्भावस्था के समय क्या न खाएं…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Diksha

Share
Published by
Diksha

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

1 वर्ष ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago