गर्भावस्था

गर्भावस्था के समय क्या न खाएं – Foods to Avoid during pregnancy in Hindi

गर्भावस्था के समय क्या न खाएं - Foods to Avoid during pregnancy in Hindi

गर्भावस्था के समय स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए सही  आहार लेना बहुत जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान सही आहार से महिला का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है साथ ही साथ गर्भस्थ्य शिशु का भी शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। गर्भावस्था में क्या खाया जाए से जरूरी यह जानना है कि क्या न खाया जाए | इसलिए आपको गर्भावस्था के समय क्या न खाएं की जानकारी होना बहुत जरुरी हो जाता है

माँ बनना एक ऐसा एहसास होता है की आपको सब कुछ खाने का मन करने लगता है। जब माँ बनने का पहला पहला अनुभव होता है तो उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो किन किन बातों का विशेष ध्यान रखें। गर्भावस्था के दौरान अपने खान पान में किस तरह के बदलाव करें। चूँकि इन बातों का जानना एक माँ के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि कौन से फल गर्भावस्था के समय महिलाओं को नहीं खाने चाहिए…

गर्भावस्था के समय इन फलो को न खाएं – Do not eat these fruits during pregnancy in hindi

1. गर्भावस्था के समय न खाएं पपीता – Do not eat papaya during pregnancy in Hindi

गर्भावस्था के शुरुआती 5-6 महीने तक पपीता नहीं खाना चाहिए। चाहे वह पका हो या कच्चा क्योकि पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है। पपीता, विशेष रूप से अपरिपक्व और अर्द्ध परिपक्व लेटेक्स जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर करने के लिए जाना जाता है को बढ़ावा देता है। गर्भावस्था के अंतिम तिमाही के दौरान पका हुआ पपीता खाना अच्छा होता हैं। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है जो कब्ज नहीं होने देते| शहद और दूध के साथ मिश्रित पका पपीता गर्भवती के लिए एक उत्कृष्ट टॉनिक के समान होता है।

2. गर्भावस्था के समय अनानास नहीं खाना चाहिए – Do not eat pineapple during pregnancy in Hindi

Pregnancy गर्भावस्था के समय अनानास खाना हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से भी प्रसव जल्दी होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, एक गर्भवती महिला अगर दस्त होने पर थोड़ी मात्रा में अनानास का रस पीती है तो इससे उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। वैसे पहली तिमाही के दौरान इसका सेवन ना करना ही सही रहेगा, इससे किसी भी प्रकार के गर्भाशय के अप्रत्याशित घटना से बचा जा सकता है।

(और पढ़े – अनानास के फायदे, गुण लाभ और नुकसान)

3. गर्भावस्था में अंगूर से बचे – Avoid grapes in pregnancy in Hindi

डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसलिए बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्भावस्था के समय अंगूर न खायें।

(और पढ़े – जानिए सामान्य प्रसव के बाद योनि में होने वाले बदलाव के बारे मे)

4. गर्भावस्था में आड़ू खाने से बचे – Avoid eating peach in pregnancy in hindi

आड़ू स्वाद में जितना लज्जतदार होता है उतना ही गर्म भी होता है। गर्भवती महिलाओं के रक्तस्राव की वजह हो सकता है इसलिए इसे गर्भवस्था के दौरान न खाना ही समझदारी है।

(और पढ़े – प्रेग्नेंसी की जानकरी और प्रकार, क्या आप जानते है)

5. गर्भावस्था के दौरान न खाएं बिना धोए फलDuring pregnancy do not eat without washing in hindi

वैसे तो बिना धोए फल खाना ही नहीं चाहिए लेकिन गर्भावस्था के दौरान ये इतने खतरनाक भी हो सकते हैं कि गर्भपात की वजह बन जाए। कई बार फलों पर लगी मिट्टी में टोक्सोप्लास्मोसिस नामक नुकसानदायक बैक्टीरिया होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

(और पढ़े – क्या सच में गोरा बच्चा पैदा करने का उपाय है गर्भावस्था में केसर का सेवन?)

6. गर्भावस्था के दौरान इन सब्जियों को न खाएं – Do not eat these vegetables during pregnancy in hindi

गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण सलाह ये होती है कि वो कच्ची या पाश्चरीकृत नहीं की हुई सब्जी और फल ना खाए। साथ‍ ही ये भी महत्वपूर्ण है कि आप जो भी खाए वो अच्‍छे से धुला हुआ और साफ हो। ये गर्भावस्था के दौरान आपको संक्रमण से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।

7. गर्भावस्था के दौरान  कच्चे अंडे खाने से बचें – Avoid eating raw eggs during pregnancy in hindi

गर्भावस्था के समय कच्चे या आधे पके हुए अंडे नहीं खाना चाहिए। इनसे साल्मोनेला के संक्रमण होने का ख़तरा बना रहता है, जो उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है और जो बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की आप अंडे ही न खाए अंडे में प्रोटीन, विटामिन के साथ खनिज अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, इसलिए यदि आप आपनी गर्भावस्था के दौरान अंडे का सेवन करना चाहती है तो उन्हें अच्छे से पका कर ही खाएँ।

8. गर्भावस्था में कॉफी से बचना चाहिए Do not drink coffee during pregnanc

गर्भावस्था के समय आपको कॉफी की मात्रा को कम कर देना चाहिए। क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो की एक उत्तेजक के रूप में काम करती है, इसलिए यह आपके पेट में पल रहे बच्चे की हार्ट रेट को परिवर्तित कर सकती है।

(और पढ़े – कैफीन के फायदे, नुकसान और उपयोग)

इसके अलावा कैफीन के अधिक मात्रा में सेवन करने से गर्भवती महिला को गर्भपात होने और बच्चे का वज़न कम होने का खतरा भी बना रहता है। इसके अतिरिक्त कैफीन का अधिक सेवन करने से निर्जलीकरण का खतरा भी बना रहता है। हो सके तो पहले तीन महीने तक इन कैफीन युक्त पदार्थों से दुरी बनाकर रखे|

(और पढ़े – करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के बाद कैसे रोका बालों का झड़ना)

9. गर्भवती महिला कच्चे अंकुरित बीजो का सेवन ना करें – Avoid Raw Sprouts during pregnancy in hindi

कच्चे बीजों को अंकुरित करके खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन गर्भावस्था के समय इनका सेवन करने से आपको बचना चाहिए। गर्भावस्था के समय क्या न खाएं में अंकुरित बीज भी सामिल है

क्योकि कच्चे अंकुरित बीजों में हानिकारक बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं जैसे की साल्मोनेला, ई कोलाई और लिस्टेरिया (Salmonella, e coli and listeria) जो आपके भोजन को हानिकारक बना सकते हैं। ऐसे विषाक्त भोजन

का सेवन गर्भावस्था में करने पर उल्टी और दस्त के कारण आपके साथ-साथ आपके पेट में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुँचा सकते हैं।

उपर के लेख में आपने जाना की गर्भावस्था के समय क्या न खाएं।

(और पढ़े – गर्भावस्था में आहार जो देगा माँ और बच्चे को पूरा पोषण)

Leave a Comment

2 Comments

Subscribe for daily wellness inspiration