घरेलू उपाय

पेट की आंतों को साफ करने का तरीका – How To Clean Intestine In Hindi

पेट की आंतों को साफ करने का तरीका - How To Clean Intestine In Hindi

Pet Ki Aanto Ko Kaise Saaf Karen: स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है और स्वस्थ पेट के लिए पेट की आंत का अच्छी तरह से साफ़ होना बहुत ही आवश्यक होता है, आज हम आपको पेट की आंतों को साफ करने का तरीका बताएंगे।

हर कोई चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ हो और इसके लिए वह हर मुमकिन प्रयास करते है। लेकिन बहुत से लोग कब्‍ज और पेट की अन्‍य समस्‍याओं से परेशान रहते हैं। पेट की आंत साफ न रहना या पेट खराब होना आज एक आम समस्या बनती जा रही है जो बहुत ही गंभीर हो सकती है।

पेट पूरी तरह से साफ़ न होना कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। यदि आप भी आंत साफ न होने की वजह से परेशान है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको पेट की आंत को साफ करने के घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे।

पेट की आंत साफ करने के उपाय – How to clean intestine in Hindi

पेट की आंत साफ करने के उपाय - How to clean intestine in Hindi

यदि आपकी आंत अच्छी तरह से साफ़ नहीं होती है तो इसकी वजह आपका खानपान और लाइफस्टाइल होती है। नीचे दिए गए घरेलू उपयों को अपनाकर आप पेट की आंत को पूरी तरह से साफ रख सकते है।

(और पढ़ें – पेट साफ करने और कब्ज दूर करने के योग)

आंतों को साफ करने के लिए खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां  – Anton ko saaf karne ke liye khaye hari pattedar sabjiya

आंतों को साफ करने के लिए खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां  - Anton ko saaf karne ke liye khaye hari pattedar sabjiya

हरी पत्तेदार सब्जिओं में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है और आंत साफ रखने के लिए फाइबर युक्त भोजन आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप उच्‍च फाइबर को प्राप्‍त करने के लिए हरी पत्‍तेदार सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। हरी साग में फाइबर के साथ ही मैग्‍नीशियम की उच्च मात्रा होती है। इन पोषक तत्‍वों की उपलब्‍धता और इनमें मौजूद रेचर प्रभाव के कारण यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने में सहायक होती हैं।

(और पढ़ें – वजन घटाने वाले उच्च फाइबर खाद्य पदार्थ )

आंत साफ करने के लिए खाएं दलिया – Aant ko saaf karne ke liye khayen daliya

आंत साफ करने के लिए खाएं दलिया - Aant ko saaf karne ke liye khayen daliya

दलिया खाने में स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक के साथ साथ आपको पूरे दिन आपको ऊर्जावान बनाएं रखने में मदद करता है। इसमें लो कैलोरी (Low calorie) और फाइबर (Fiber) की मात्रा अधिक होती है। फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण यह आंत को साफ़ करने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आप दलिया का सेवन करते है तो ये आपके वजन को बढ़ने से रोकता है। कम मात्रा में भी दलिया का सेवन करने से भी आपका पेट भरा हुआ सा लगता है।

आंत साफ करने का तरीका है दही – Aant saaf karne ka tarika hai dahi

आंत साफ करने का तरीका है दही - Aant saaf karne ka tarika hai dahi

पेट की आंत को साफ़ करने के उपाय में आप दही का इस्तेमाल कर सकते है। कई अध्‍ययनों से पता चलता है कि आंत को साफ़ करने के लिए उच्‍च प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना इसमें बहुत ही फायदेमंद है। यह कब्‍ज और मल त्‍याग में होने वाली परेशानियों को दूर करने में सहायक हो सकता है।

दही का सेवन मल को नरम करने और आसानी से गुजरने में भी सहायक होता है। उच्‍च प्रोबायोटिक आहारों के रूप में आप दहीकिशमिश, खट्टी गोभी (sauerkraut) आदि शामिल हैं। आप इसी तरह से अन्‍य प्रोबायोटिक उच्‍च खाद्य पदार्थों का सेवन कर अपने पेट को साफ कर सकते हैं।

(और पढ़ें – पेट साफ करने के घरेलू उपाय)

आंतो की सफाई के लिए खाएं अखरोट – Aanto ki safai ke liye khaye akhrot

आंतो की सफाई के लिए खाएं अखरोट - Aanto ki safai ke liye khaye akhrot

अखरोट में भी फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन आंतो की सफाई के लिए प्रयोग किया जा सकते है। फाइबर के अलावा इसमें एल्फा-लिनोलेनिक एसिड के फॉर्म में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आंत को साफ़ रखने में मदद करता है। यह विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट को हटाकर पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है और कब्ज को भी ठीक करता है।

आंत साफ करने का तरीका इसबगोल – Aant saaf karne ke upay Isabgol in Hindi

आंत साफ करने का तरीका इसबगोल – Aant saaf karne ke upay Isabgol in Hindi

पेट की आंत को साफ़ करने में इसबगोल बहुत ही उपयोगी जड़ी बूटी है। यह बिना कोई दुष्प्रभाव के आपकी आंत को साफ करने में मदद करता है। इसबगोल आपके कोलन से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करता है और इसे आपके शरीर से बाहर निकाल देता है। यदि आप पेट की आंत पूरी तरह से साफ न होने की समस्या से परेशान है तो इसबगोल को दूध के साथ पी सकते है।

(और पढ़े – इसबगोल के फायदे और नुकसान)

आंत साफ़ करने के लिए लाल मिर्च का सेवन करें – Eat Red chilly to Clean Intestine in Hindi

आंत साफ़ करने के लिए लाल मिर्च का सेवन करें - Eat Red chilly to Clean Intestine in Hindi

लाल मिर्च खाने में तीखी होती है लेकिन यह आंत को साफ करने में मददगार होती है। आप इसके साथ नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते है जो पेट में श्‍लेष्‍म (mucus) को तोड़ने और अपशिष्‍ट पदार्थों को खत्म करने में मदद करता है।

एक गिलास पानी में आधा चम्मच मिर्च पाउडर और ताजा नींबू का रस मिलाएं और इसका सेवन करें। यदि मिर्च के कारण आपके पेट में जलन (burning sensation) हो रही हो तो हर 15 मिनिट में एक चम्मच शहद का सेवन करें जब तक की पेट की जलन शांत ना हो जाए।

(और पढ़े – लाल मिर्च के फायदे और नुकसान)

आंतों की सफाई में चिया बीज है लाभकारी – Anto ki safai me chia seed hai labhkari

आंतों की सफाई में चिया बीज है लाभकारी - Anto ki safai me chia seed hai labhkari

आंत साफ करने में चिया बीज फाइबर की उच्‍च मात्रा के कारण लाभकारी है। नियमित रूप से सेवन करने पर चिया बीज आपके पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में मदद कर सकता है। चिया बीजों का सेवन करने पर यह पानी को अवशोषित करते हैं और एक जैल का निमार्ण करते हैं। यह जैल जैसा पदार्थ आपके मल को अधिक नरम बनाता है जिससे इसे त्‍यागने में आसानी हो सकती है।

(और पढ़ें – स्वस्थ आहार के प्रकार और फायदे)

पेट की आंतों को साफ करने के लिए पियें गुनगुना पानी –  Hot water to Clean Intestine in Hindi

पेट की आंतों को साफ करने के लिए पियें गुनगुना पानी -  Hot water to Clean Intestine in Hindi

सुबह उठते ही पेट की आंतों को साफ करने का उपाय में आप कम से कम एक गिलास गुनगुना पानी पियें। गुनगुना पानी पीना चयापचय (Metabolism) दर को बढ़ाता है और हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए एक वरदान है। इसलिए सुबह उठकर आप सबसे पहले खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करें, इससे आंत साफ न होने की समस्या से आजादी मिलेगी।

(और पढ़ें – गर्म पानी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जायेंगे आप)

आंतों को साफ करें घर में मौजूद जड़ी-बूटी से – Anton ko saaf karen ghar me maujud jadi booti se

आंतों को साफ करें घर में मौजूद जड़ी-बूटी से - Anton ko saaf karen ghar me maujud jadi booti se

हमारे किचिन में कई प्रकारी की जड़ी-बूटियां होती है जो मसालों के रूप में इस्तेमाल की जाती है। इनका सेवन आपकी आंत को साफ करने में मदद कर सकता है। पेट की आंतो को साफ करने के लिए आप सौंफ के बीज, अजवाइन, पुदीना, सूखा आलूबुखारा और अलसी के बीज आदि का सेवन कर सकते है।

आंत साफ करने का तरीका (How To Clean Intestine In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration