सौंदर्य उपचार

बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए उपयोगी घरेलू उपाय – Home Remedies To Lighten Dark Bikini Area In Hindi

बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए उपयोगी घरेलू उपाय - Home Remedies To Lighten Dark Bikini Area In Hindi

Home Remedies To Lighten Dark Bikini Area In Hindi बिकनी एरिया, प्यूबिक एरिया, उनके आस-पास के सभी अंगों की त्वचा काफी नाजुक तो होती ही है साथ ही इसका रंग शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में काला भी होता है। जेनिटल एरिया और उनके आसपास के अंगों जैसे जांघों, कूल्हों, बिकनी एरिया और बिकनी लाइन का रंग काला होने के कारण आप अपने मनचाहे कपड़े नहीं पहन पाते हैं। खासकर महिलाएं बिकनी और शॉर्ट्स आदि नहीं पहन पाती हैं। बिकनी एरिया पर केमिकल से युक्त क्रीम और ब्लीच आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। केमिकल्स युक्त कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने के कारण त्वचा पर जलन और रैशेज हो सकते हैं इसलिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके बिकनी एरिया का रंग गोरा करना ज्यादा उपयोगी होता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कई घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जो कि बिकनी एरिया को साफ करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बहुत कम समय में कुछ घरेलू उपायों के मदद बिकनी एरिया और प्यूबिक एरिया (जननांगों) का रंग साफ कर सकते हैं।

विषय सूची

  1. प्यूबिक एरिया या बिकनी एरिया का रंग क्यों काला हो जाता है – Why Skin Around Your Pubic Area Dark got dark in Hindi
  2. बिकनी एरिया को गोरा बनाता है हल्दी का पेस्ट – Home remedies to lighten dark bikini area turmeric in Hindi
  3. बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए खीरे का जूस इस्तेमाल करें – Home remedies to lighten dark bikini area Cucumber Juice in Hindi
  4. बादाम का तेल बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए उपयोगी है – Home remedies to lighten dark bikini area Almonds oil in Hindi
  5. बिकनी एरिया का रंग निखारता है कच्चा दूध – Home remedies to lighten dark bikini area raw milk in Hindi
  6. प्यूबिक एरिया का रंग निखारने में मदद करता है नींबू और शहद – Home remedies to lighten dark bikini area lemon and honey in Hindi
  7. बिकनी एरिया को गोरा बनाता है पपीते का इस्तेमाल – Home remedies to lighten dark bikini area papaya in Hindi
  8. प्यूबिक एरिया को गोरा बनाता है चंदन का पाउडर – Home remedies to lighten dark bikini area sandalwood powder in Hindi
  9. बिकनी एरिया को गोरा बनाता है टमाटर का रस – Home remedies to lighten dark bikini line Tomatoes in Hindi
  10. बिकनी एरिया का रंग साफ करने एलोवेरा जेल लगाएं – Home remedies to lighten dark bikini area Aloe Vera in Hindi

प्यूबिक एरिया या बिकनी एरिया का रंग क्यों काला हो जाता है – Why Skin Around Your Pubic Area Dark got dark in Hindi

प्यूबिक एरिया या बिकनी एरिया का रंग क्यों काला हो जाता है - Why Skin Around Your Pubic Area Dark got dark in Hindi

अक्सर लोग टाइट कपड़े पहनते हैं जिससे पसीना ज्यादा आता है और त्वचा का रंग काला पड़ जाता है। साथ ही पुराने रेजर से बाल साफ करने पर, पसीना आने पर, शेव करने पर और हार्मोन्स के बैलेंस बिगड़ने पर बिकनी एरिया का रंग काला पड़ जाता है।

(और पढ़े – योनी के रंग को प्राक्रतिक तरीके से गोरा बनाते है ये 5 उपाय)

बिकनी एरिया को गोरा बनाता है हल्दी का पेस्ट – Home remedies to lighten dark bikini area turmeric in Hindi

हल्दी में एंटी-सेप्टीक गुण होते हैं साथ ही त्वचा के कालेपन को कम करने के लिए जरुरी गुण भी होते हैं। इसलिए हल्दी का इस्तेमाल बिकनी एरिया का रंग निखारने के लिए उपयोगी और सुरक्षित होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, 2 चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच योगर्ट लेकर मिला लें और आपस में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक त्वचा पर लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में 3-4 बार कर सकते हैं।

(और पढ़े – हल्दी फेस पैक चेहरे को गोरा और खूबसूरत बनाने के लिए)

बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए खीरे का जूस इस्तेमाल करें – Home remedies to lighten dark bikini area Cucumber Juice in Hindi

खीरे का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है जो कि त्वचा का रंग निखारने के लिए लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे के जूस में थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे बिकनी एरिया पर लगाकर रखें और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

(और पढ़े – खीरा के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

बिकनी एरिया को गोरा बनाता है आलू – Home remedies to lighten dark bikini line Potato in Hindi

बिकनी एरिया को गोरा बनाता है आलू - Home remedies to lighten dark bikini line Potato in Hindi

देर से लोगों ने महसूस किया है कि सभी प्रकार की त्वचा के कालेपन को कम करने के लिए भी आलू एक अद्भुत उपाय होता है। यदि आपके पास अपनी बिकनी लाइन पर काला क्षेत्र है, तो बिकनी एरिया को गोरा बनाने के लिए आलू का रस एक अद्भुत घरेलू उपाय होगा। आप आलू के स्लाइस काट सकतीं हैं और बस इसे अपनी त्वचा पर रगड़ सकतीं हैं जहां आपके पास काली रेखाएं हैं। वैकल्पिक रूप से आप आलू का गूदा बना सकतीं हैं और इसे अपनी बिकनी लाइन के हिस्से पर लगा सकतीं हैं।

(और पढ़े – चेहरे पर आलू लगाने के फायदे)

बिकनी एरिया का रंग निखारता है बेकिंग सोडा पेस्ट – Baking soda paste Home remedies to lighten dark bikini area in Hindi

बेकिंग सोडा के मिश्रण को थोड़े से पानी के साथ भिगोने से अनचाहे बाल और बिकनी लाइन क्षेत्र से कालापन दूर हो जाता है। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने दें, फिर आप इसे 15 मिनट के बाद साफ कर सकते हैं और त्वचा को चिकना करने के लिए कुछ मॉइस्चराइज़र लगा सकते हैं।

(और पढ़े – बेकिंग सोडा के फायदे और नुकसान)

बादाम का तेल बिकनी एरिया का रंग साफ करने के लिए उपयोगी है – Home remedies to lighten dark bikini area Almonds oil in Hindi

बादाम में विटामिन ई होता है जो कि त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है और बिकनी एरिया के रंग को साफ करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बादाम तेल की मालिश आप जननांगों और उसके आसपास की त्वचा पर कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

(और पढ़े – बादाम के फायदे गुण लाभ और नुकसान)

बिकनी एरिया का रंग निखारता है कच्चा दूध – Home remedies to lighten dark bikini area raw milk in Hindi

कच्चा दूध त्वचा के कालेपन को दूर करता ही है साथ ही त्वचा को पोषण भी देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बिकनी एरिया और आसपास की त्वचा पर कच्चे दूध से मालिश करें और फिर कॉटन की मदद से त्वचा को साफ कर लें। जिससे आपकी त्वचा का रंग निखर जाता है।

(और पढ़े – दूध के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान)

प्यूबिक एरिया का रंग निखारने में मदद करता है नींबू और शहद – Home remedies to lighten dark bikini area lemon and honey in Hindi

प्यूबिक एरिया का रंग निखारने में मदद करता है नींबू और शहद - Home remedies to lighten dark bikini area lemon and honey in Hindi

नींबू में विटामिन c होता है जो कि त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है साथ ही शहद त्वचा को पोषण देता है। यह मिश्रण प्यूबिक एरिया का रंग निखारने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाएं और  बिकनी एरिया और आसपास की त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल जननांगों के आसपास की त्वचा पर ना करें क्योंकि इससे जलन पैदा हो सकती है।

(और पढ़े – नींबू और शहद के साथ गर्म पानी के फायदे )

बिकनी एरिया को गोरा बनाता है पपीते का इस्तेमाल – Home remedies to lighten dark bikini area papaya in Hindi

बिकनी एरिया को गोरा बनाता है पपीते का इस्तेमाल - Home remedies to lighten dark bikini area papaya in Hindi

पपीते में पपेन नामक तत्व पाया जाता है जो कि त्वचा का रंग निखारने के लिए लाभकारी होता है।  इसका इस्तेमाल करने के लिए पपीते का पेस्ट बनाकर उसमें  एलोवेरा जेल और बादाम का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को प्यूबिक एरिया और आसपास की त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

(और पढ़े – पपीते के बीज के फायदे गुण लाभ)

प्यूबिक एरिया को गोरा बनाता है चंदन का पाउडर – Home remedies to lighten dark bikini area sandalwood powder in Hindi

चंदन का पाउडर प्यूबिक एरिया को निखारने में मदद करता है साथ ही बिकनी एरिया के रंग को गोरा बना देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए चंदन के पाउडर में नींबू का रस और गुलाब जल मिला लें और उसका पेस्ट बनाकर बिकनी एरिया की त्वचा पर लगा लें और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

(और पढ़े – चंदन के फायदे जो शायद आपने अभी तक नहीं सुने होंगे)

बिकनी एरिया को गोरा बनाता है टमाटर का रस – Home remedies to lighten dark bikini line Tomatoes in Hindi

टमाटर का रस एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका उपयोग करने से प्यूबिक एरिया व उसके आसपास की त्वचा के रंग को गोरा करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर का पेस्ट बना लें और उसमें योगर्ट और हल्दी मिलाकर बिकनी एरिया पर लगाकर रखने के 10 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

(और पढ़े – टमाटर के फायदे और नुकसान)

बिकनी एरिया का रंग साफ करने एलोवेरा जेल लगाएं – Home remedies to lighten dark bikini area Aloe Vera in Hindi

बिकनी एरिया का रंग साफ करने एलोवेरा जेल लगाएं - Home remedies to lighten dark bikini area Aloe Vera in Hindi

त्वचा का रंग निखारने के लिए एलोवेरा जेल काफी उपयोगी होता है। यह नई कोशिकाओं का निर्माण करता है जिससे प्यूबिक एरिया और जननांगों का रंग साफ होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा के पत्ते से ताजा एलोवेरा जेल निकालें और उसे बिकनी एरिया पर लगाकर रखें और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

(और पढ़े – एलोवेरा के फायदे और नुकसान)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration