महिलाओं में पीरियड हर माह आने वाला एक चक्र हैं और इसका अनियमित होना एक आम समस्या है। कभी न कभी हर महिला को इसका सामना करना ही पड़ता है। कभी कभी महिलाएं सोचती है कि शादी, किसी पार्टी या किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जाने से पहले पीरियड आ जायें। इसलिए वे जानना चाहती है कि क्या खाने से पीरियड आता है। महिलाओं में पीरियड का समय पर न आने और लेट होने की समस्या अक्सर खराब जीवनशैली, वजन के घटने या बढ़ने या फिर असंतुलित खानपान के कारण होती है। इरेगुलर पीरियड से राहत पाने और पीरियड जल्दी लाने के लिए घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं। इस लेख में आप जानेंगीं कि क्या खाने से पीरियड आता है।

क्या खाने से पीरियड्स जल्दी आता है – Jaldi Period Lane Ka Tarika

यदि आप भी चाहती है कि आपके पीरियड जल्दी आ जायें तो इसके लिए आप नीचे दिये गए घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।

(और पढ़े – जानें पीरियड या मासिक धर्म चक्र क्‍या होता है…)

पपीता खाने से पीरियड्स जल्दी आता है

जो महिलाएं और लड़कियां चाहती है कि पीरियड जल्दी आ जायें तो इसके लिए पपीता खाना लाभदायक हो सकता हैं। डॉक्टर्स भी पीरियड लाने के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि पपीता मासिक धर्म के प्रवाह को नियंत्रित करने में प्रभावी होता है। पपीते में मौजूद कैरोटीन, एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करके पीरियड जल्दी लाने का कारण बनता है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व गर्भाशय में मांसपेशी फाइबर को अनुबंधित करने में मदद करते हैं। पीरियड की डेट के एक-दो सप्ताह पहले पपीता खाएं। लेकिन पीरियड्स के दौरान इसका सेवन न करें।

(और पढ़ें – पपीता खाना क्यों है सेहत के लिए लाभकारी)

गुड़ खाने से जल्दी आता है पीरियड

जो महिलायें पीरियड लेट होने की समस्या से परेशान है वे अपने आहार में गुड को शामिल कर सकती हैं। गुड मासिक धर्म को नियमित करने में सहायक होता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि गुण में विभिन्‍न प्रकार के खनिज पदार्थ होते हैं विशेष रूप से आयरन। इसलिए गुड़ पीरियड जल्दी लाने में मदद करता है। इस तरह से अनियमित पीरियड्स के लिए आहार के रूप में गुड बहुत प्रभावी होता है।

(और पढ़े – गुड़ खाने के फायदे और नुकसान…)

हल्दी खाने से पीरियड्स जल्दी आता है

हल्दी को सबसे अच्छी औषधीय जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। यह पीरियड जल्दी लाने और हार्मोन को संतुलित करने में सहायक है। हल्दी खाने से पीरियड्स जल्दी आता है क्योंकि हल्दी में पाए जाने वाले एंटीस्पास्मोडिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण मासिक धर्म के दर्द से राहत देते हैं। इसके लिए दूधशहद या गुड़ के साथ एक चौथाई हल्दी का सेवन करें। इसे कई हफ्तों तक रोजाना पीएं, जब तक आपके पीरियड्स रेगुलर न हो जाएं।

हल्दी से आप लेट पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। हल्दी में मौजूद ईमानोगॉग के कारण समय परऔर नियमित रूप से पीरियड्स होते हैं। इसके लिए आप कच्ची हल्दी ले सकती हैं।

(और पढ़े – हल्दी और दूध के फायदे और नुकसान…)

अदरक वाली चाय पीने से आते है पीरियड्स जल्दी

पीरियड्स जल्दी के घरेलू नुस्‍खा के रूप मे अदरक वाली चाय का उपयोग किया जा सकता है। अदरक वाली चाय की तासीर थोड़ी गर्म होती है जो मासिक धर्म का प्रवाह बढ़ाने का कार्य करती है। इसके अलवा आप अदरक की एक गांठ लेकर इसे लगभग 1 गिलास पानी में डाल कर उबालें। इस पानी में थोड़ी सी चीनी डालें और कुछ देर तक उबलने दें। आप इस मिश्रण को भोजन के बाद दिन में लगभग 3 बार पिएं। इससे पीरियड जल्दी आ जाते हैं।

(और पढ़ें – अदरक की चाय के फायदे और नुकसान)

डेट जल्दी लाने का तरीका अजवाइन

पीरियड को जल्दी लाने में अजवाइन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अजवायन एस्ट्रोजन का कम काम करती है जिससे पीरियड समय पर आते हैं। इसके अलावा यदि किसी महिला को मासिक धर्म में अधिक दर्द होता हो तो 4 चम्मच कच्ची अजवाइन और 2 चम्मच सेंधा नमक पीसकर, मिलाकर मासिक धर्म के दिनों में आधा-आधा चम्मच तीन बार रोजाना लें। इससे पीरियड को जल्दी आ जाते है और दर्द भी कम हो जाता हैं।

(और पढ़ें – अजवाइन के घरेलू नुस्खे)

जल्दी पीरियड्स लाने का उपाय अनानास

अनानास में एंजाइम ब्रोमेलैन (enzyme bromelain) होता है, जो रक्त के प्रवाह और लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद कर सकता है। अनानास जल्दी पीरियड्स लाने का बहुत अच्छा घरेलू उपाय है। इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री और पेन रिलीविंग गुण होते हैं, जो मासिक धर्म में अनियमितता और ऐंठन को कम करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए हर दिन एक कप अनानास खाएं। अगली बार से आपके पीरियड रेगुलर हो जाएंगे।

(और पढ़ें – अनानास जूस के फायदे और नुकसान)

मासिक धर्म जल्दी लाने का तरीका है विटामिन सी

महिलाओं के शरीर में विटामिन-सी, एस्ट्रोजन हॉर्मोन को बढ़ता है। एस्ट्रोजन हार्मोन मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में सहायक है। इसके साथ विटामिन-सी प्रोजेस्ट्रोन के स्तर को भी कम कर देता है। विटामिन-सी के सेवन से गर्भाशय के अंदर की परत मजबूत बनती है जिससे पीरियड समय पर आना शुरू हो जाता है।

(और पढ़ें – सिर्फ खट्टी चीजों में ही नहीं होता विटामिन-सी, ये 5 चीजें भी हैं विटामिन-सी से भरपूर)

माहवारी लाने की दवा है दालचीनी

दालचीनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि आपके मासिक धर्म को भी जल्दी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह आपके शरीर के भीतर गर्मी पैदा करती है। इसका उपयोग करने के लिए एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं और इसे पी लें। यह घरेलू उपचार मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन को दूर करने के लिए भी प्रभावी है।

(और पढ़े – दालचीनी के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

MC जल्दी लाने के लिए पिएं नारियल पानी

नारियल पानी एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और प्राकृतिक पेय है जो आपके लिए बहुत अच्छा है। इसमें खनिजों सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों पाए जाते है। खाली पेट नारियल का पानी पीने से महिलाओं में जल्दी पीरियड आने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से सुबह की मिचली, कब्ज और अम्लता (एसिडिटी) से राहत में मदद मिलती है।

(और पढ़ें – गर्भावस्था में नारियल पानी के फायदे)

सौंफ खाने से जल्दी पीरियड आता है

सौंफ के बीज में एम्मेनागॉग एक यौगिक होता है, जो मासिक धर्म को जल्दी पीरियड लाने में बहुत लाभदायक है। सौंफ के बीज में मौजूद एंटीस्पास्मोडिक गुण महावारी को नियमित करने के साथ ऐंठन से भी राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप सौंफ की चाय पी सकते हैं। चाहें तो एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ के बीज भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसे छान लें और सौंफ वाला पानी पी लें। इससे महिलाओं को जल्दी मासिक धर्म आता हैं।

(और पढ़ें – सौंफ का पानी पीने के फायदे और नुकसान)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

Hemant

Share
Published by
Hemant

Recent Posts

गर्मी में फेस पर लगाने के लिए होममेड फेस पैक – Homemade face pack for summer in Hindi

Homemade face pack for summer गर्मी आपकी स्किन को ख़राब कर सकती है, जिससे पसीना,…

12 महीना ago

कोलेस्ट्रॉल कम कर खून को साफ और नसों को मजबूत बनाती हैं ये 5 सब्जियां – What vegetable reduces cholesterol quickly in Hindi

वर्तमान में अनहेल्दी डाइट और उच्च कोलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन लोगों में बीमारी की…

2 वर्ष ago

पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 होममेड फेस पैक – Pigmentation Face Pack in Hindi

Skin Pigmentation Face Pack in Hindi हर कोई बेदाग त्वचा पाना चाहता है। पिगमेंटेशन, जिसे…

2 वर्ष ago

फेस पैक फॉर ब्लैक स्किन – Homemade face pack for black skin in Hindi

चेहरे का कालापन या सांवलापन सबसे ज्यादा लोगों की पर्सनालिटी को प्रभावित करता है। ब्लैक…

2 वर्ष ago

कैसे जाने कि आप प्रेग्नेंट है? – How To Know That You Are Pregnant In Hindi

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन्हें पहचान कर आप…

2 वर्ष ago

इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक – Instant glow face pack at home in Hindi

त्वचा पर निखार होना, स्वस्थ त्वचा की पहचान है। हालांकि कई तरह की चीजें हैं,…

2 वर्ष ago