घरेलू उपाय

सुबह पेट साफ नहीं होता तो इन 6 घरेलू नुस्खों को आजमाएं, तुरंत मिलेगी राहत

home-remedies-to-clean-stomach-early-morning-in-hindi

Clean your stomach in Hindi: सुबह उठते ही पेट साफ न होने की समस्या आपको पूरे दिन के लिए परेशान कर सकती हैं। जब आप ऑफिस के लिए या किसी भी काम के लिए घर से पूरे दिन के लिए निकलते है तो सुबह उठते ही पेट साफ होना बहुत जरूरी हो जाता हैं। पेट साफ न होने की वजह से लोग कब्‍ज और पेट की अन्‍य समस्‍याओं से परेशान होते हैं। सुबह पेट साफ करने के लिए क्या खाएं, यह अक्सर सभी लोगों के मन में सवाल रहता हैं। पेट का पूरी तरह से खाली न हो पाना गैस और अन्य पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनता हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुबह पेट साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहने हैं, आइये इन्हें विस्तार से जानते हैं।

सुबह उठते ही पेट साफ करने के उपाय

हम अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण कुछ भी खा लेते हैं। जिसके कारण अपच या कब्ज आदि परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। नीचे दिये गए खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपको पेट साफ न होने की समस्या से छूटकार मिल सकता हैं।

(और पढ़ें – पेट साफ करने के घरेलू उपाय)

सुबह पेट साफ करने के लिए खाने में नींबू का इस्तेमाल करें

सुबह पेट साफ करने के लिए खाने में नींबू का इस्तेमाल करें

नींबू का रस हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। नींबू में एंटीआक्‍सीडेंट (antioxidant) गुण और विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। इसलिए पेट को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें उपास्थित एन्जाइम्स (Enzymes) शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकल कर पाचन क्रिया को सुधारने का काम करते हैं। आप नींबू का सेवन खाना में कर सकते है या फिर नींबू पानी भी पी सकते हैं।

(और पढ़े –नींबू के फायदे और नुकसान)

पुदीने का सेवन करे सुबह उठते ही पेट साफ

पुदीने का सेवन करे सुबह उठते ही पेट साफ

पुदीने का सेवन करने से बदहजमी या खट्टी डकार जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकती है। इसलिए आप पेट को साफ करने के लिए पुदीने का सेवन कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों का उपयोग आप पुदीना टी (Peppermint tea) के रूप में भी कर सकते हैं या फिर इसक चटनी बनाकर खाना के साथ खा सकते हैं।

एलोवेरा करे कब्ज की समस्या दूर

एलोवेरा करे कब्ज की समस्या दूर

सुबह उठते ही पेट साफ करने के उपाय में आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए यह डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification) गुणों के लिए भी जाता है। एलोवेरा का जूस पीने से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। सुबह उठते ही पेट साफ करने के लिए रोज सुबह एलोवेरा जेल का जूस बनाकर पिएं। एलोवेरा पेट की सफाई के साथ साथ त्वचा की समस्याओं, कब्ज, दस्त और सिर दर्द के इलाज के लिए भी उपयोगी होता है।

(और पढ़ें – एलोवेरा के फायदे और नुकसान)

सुबह पेट साफ करने के लिए खाएं अजवाइन के बीज

सुबह पेट साफ करने के लिए खाएं अजवाइन के बीज

अजवाइन (Carom Seeds) को हम हमेशा ही घरों में मसाले के रूप में उपयोग करते है, लेकिन यह एक औषधीय जड़ी बूटी भी है। कैरम सीड्स या अजवाइन में पोषक तत्‍वों की उच्‍च मात्रा होती है। इसमें प्रोटीन, खनिज पदार्थ, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है। अजवाइन के बीज तुरंत पेट को साफ करके खट्टी डकार और गैस आदि की समस्या को दूर करते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आप पहले से ही अजवाइन के बीज को भूनकर रखें और खाना खाने के बाद कुछ बीजों को रोज खाएं।

(और पढ़े – अजवाइन के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

गुनगुना पानी है सुबह उठते ही पेट साफ करने का उपाय

गुनगुना पानी है सुबह उठते ही पेट साफ करने का उपाय

हम जानते है कि पाचन क्रिया को पूरा करने के लिए पानी बहुत ही आवश्यक है, इसलिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। यदि आप चाहते है कि सुबह उठते ही पेट साफ हो तो इसके लिए आप सुबह उठकर नियमित रूप से गुनगुना पानी पियें। गुनगुना पानी पीना चयापचय (Metabolism) दर को बढ़ाता है और हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए एक वरदान है। इसलिए सुबह उठकर आप सबसे पहले खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करें, इससे पेट साफ न होने की समस्या से आजादी मिलेगी।

(और पढ़ें – गर्म पानी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जायेंगे आप)

सौंफ और सफेद जीरा पाउडर को मिलाकर खाएं

सौंफ और सफेद जीरा पाउडर को मिलाकर खाएं

यदि आप पेट पूरी तरह से साफ न होने की समस्या से अधिक परेशान है तो इसके लिए आप सौंफ और सफेद जीरा पाउडर के मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले आप सौंफ और सफेद जीरा को तवा पर भून लें। फिर दोनों को मिलायें और पीस कर उनका पाउडर बना लें। बस आपकी तुरंत पेट साफ करने की दवा तैयार है। आप इस मिश्रण का सेवन दिन में एक बार करें, यदि पेट साफ न होने की समस्या अधिक हो तो इसे हर 3-4 घंटे में भी ले सकते हैं। इससे आपको पेट साफ़ न होने की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

(और पढ़े – जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान…)

यह भी पढ़ें  – 

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration