घरेलू उपाय

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय – Home Remedies for Gas Problem in Stomach in Hindi

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय - Home Remedies for Gas Problem in Stomach in Hindi

Home Remedies for Gas in Hindi आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण गैस की समस्या हर किसी को होने लगी है। हमारा खाना-पीना भी गैस की समस्या में योगदान देता है। पेट में बनने वाली यह गैस कई बार भयावह भी हो सकती है। पेट में गैस के कारण सीने में दर्द हो सकता है और यह सिर पर भी चढ़ सकती है।

इतना ही नहीं, इस गैस के कारण उल्टी भी होती है। अगर आपको ऐसी खतरनाक गैस की समस्या है, तो आपको दवाओं के साथ ही घरेलू उपचार भी करना चाहिए। ये घरेलू उपाय गैस को जड़ से ही खत्म कर देंगे। बता दें कि गैस की वजह से पेट फूलना शुरू हो जाता है, साथ ही पाचन की कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह के घरेलू उपचार की मदद से आप अपनी गैस की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

ये घरेलू नुस्खे पेट में बन रही गैस को जड़ से कर देंगे खत्म – Home remedies for gas problem in Hindi

ये घरेलू नुस्खे पेट में बन रही गैस को जड़ से कर देंगे खत्म - Home remedies for gas problem in Hindi

गैस भयानक तरीके से सिर में फंस जाती है और इससे उल्टी आने लगती है। अगर आपको भी खतरनाक तरीके से गैस होती है, तो आप पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपायों की मदद से इस बीमारी को घर में ही खत्म कर सकते हैं।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने का उपाय बेकिंग सोडा

अगर आपको भी गैस की समस्या है, तो आपको खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। कुछ ही मिनटों में आपको इस नुस्खे से राहत मिल जाएगी।

(और पढ़े – बेकिंग सोडा के फायदे और नुकसान…)

गैस भगाने का घरेलू उपाय हींग

हींग का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि हींग गैस की समस्या को भी दूर करती है। अगर आपको गैस की समस्या है, तो इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में हींग मिला कर पिएं। अगर आप इस नुस्खे को दिन में दो या तीन बार पीते हैं, तो आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

(और पढ़े – हींग के फायदे उपयोग स्वास्थ्य लाभ और नुकसान…)

गैस की जड़ी बूटी काली मिर्च

गैस की समस्या से राहत दिलाने में भी काली मिर्च फायदेमंद है। गैस की परेशानी के आलावा कलि मिर्च हाजमा को भी ठीक करती है। दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या दूर होती है।

(और पढ़े – काली मिर्च के फायदे और नुकसान…)

गैस होने पर घरेलू उपाय लहसुन

लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गैस की समस्या से राहत पाने में भी लहसुन फायदेमंद है। लहसुन को जीरा, धनिया के साथ उबालें और इसे रोजाना दो बार लें। इसका सेवन करने से आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी।

(और पढ़े – लहसुन के फायदे और नुकसान…)

गैस में राहत के लिए अदरक

अदरक गैस में बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए देसी घी में अदरक का एक टुकड़ा पकाएं और उसके ऊपर काला नमक डालें। अगर गैस है तो इसे तुरंत खाएं। अदरक की चाय पीने से भी गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

(और पढ़े – अदरक के फायदे, औषधीय गुण, उपयोग और नुकसान…)

गैस का अचूक इलाज जीरा

भुने हुए जीरे को ठंडे पानी के साथ खाएं, इससे आपको गैस में राहत मिलेगी।

(और पढ़े – जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान…)

अजवाइन से गैस का इलाज

गैस की समस्या के लिए, 1-2 ग्राम अजवाइन में गुड़ मिलाकर गुड़ इसका सेवन करें, इससे तुरंत आराम मिलेगा। पेट में गैस होने पर हल्दी, अजवाइन और एक चुटकी काला नमक लें, इससे भी जल्दी आराम मिलता है। अजवाइन में पाया जाने वाला थाइमोल पेट से गैस्ट्रिक रिलीज के रस को निकालता है और पाचन में सुधार कर सकता है।

(और पढ़े – अजवाइन के फायदे, गुण, लाभ और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

और पढ़े 

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration