बजन घटाना

लहसुन की मदद से पेट की चर्बी और वजन करें कम – Garlic For Weight Loss In Hindi

लहसुन के फायदे पेट की चर्बी और वजन कम करने में - Garlic For Weight Loss In Hindi

Garlic For Weight Loss In Hindi: लहसुन एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक है। आप वजन कम करने के लिए लहसुन का प्रयोग कर सकते है। आज हम आपको लहसुन के फायदे पेट की चर्बी और वजन कम करने में बताएंगे।

वजन बढ़ना आज अधिकांश लोगों की आम समस्या है जो दैनिक जीवन में परेशानी से लेकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। मोटापे का प्रमुख कारण खानापन और निष्क्रिय जीवन शैली है।

पेट की चर्बी को कम करने में लहसुन आपकी मदद कर सकता है। लहसुन खाना हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक होता है। यह पेट के रोग को दूर करने, वजन कम करने, मधुमेह नियंत्रित करने, हृदय को स्‍वस्‍थ्‍य रखने और कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं।

लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जो हमारी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस आर्टिकल में गार्लिक बेनिफिट्स फॉर वेट लॉस (garlic benefits for weight loss in hindi) की जानकारी गई है। आइये जानते है कि लहसुन पेट की चर्बी और वजन कम करने में किस प्रकार सहायक होता है।

लहसुन क्‍या है – What Is Garlic in Hindi

लहसुन क्‍या है – What Is Garlic in Hindi

गार्लिक या लहसुन प्याज कुल की एक प्रजाति है, इसकी तीखी और खास गंध होती है। लहसुन की एक गाँठ है जिसे कई लौंग या फाँक में विभाजित किया जा सकता है। यह एक समूह के रूप में जमीन के नीचे होता है, इसका इस्तेमाल भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।

लहसुन के औषधीय गुण – Lahsun Ke Aushadhi Gun in Hindi

लहसुन के औषधीय गुण – Lahsun Ke Aushadhi Gun in Hindi

गार्लिक कई प्रकार औषधीय गुणों से भरा हुआ है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। लहसुन में विभिन्‍न प्रकार के खनिज पदार्थ और विटामिनों की अच्‍छी मात्रा होती है। इसमें

इसमें कार्बोहाइड्रेटप्रोटीन, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड की अल्‍प मात्रा होती है। लहसुन में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं।

लहसुन खाने के फायदे वजन घटाने में – Garlic Benefits For Weight Loss in Hindi

लहसुन खाने के फायदे वजन घटाने में – Garlic Benefits For Weight Loss in Hindi

गार्लिक (Garlic) के अंदर एक एलियम (Allium) नाम का मुख्य तत्व है, जो वजह कम में बहुत सहायक होता है। लहसुन बढ़ते वज़न को रोकने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। लहसुन का नियमित सेवन करने से एडीपोजेनिक ऊतकों (Adipogenic tissue) की वृद्धि को रोकने में मदद मिलती है साथ ही यह थर्मोजेनेसिस (Thermogenesis) के स्‍तर को बढ़ा सकता है और कोलेस्‍ट्रॉल को कम कर सकता है।

इसके अलावा लहसुन चयापचय में वृद्धि करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर एक अद्भुत डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप लहसुन को कई प्रकार से अपने आहार में शामिल कर सकते है।

लहसुन के फायदे पेट की चर्बी कम करने में – Garlic To Reduce Belly Fat In Hindi

लहसुन के फायदे पेट की चर्बी कम करने में - Garlic To Reduce Belly Fat In Hindi

पेट की चर्बी और वजन कम करने के लिए आप निम्न प्रकार गार्लिक का सेवन कर सकते है।

शहद व लहसुन – Garlic with Honey in Hindi

शहद व लहसुन - Garlic with Honey in Hindi

मोटापा कम करने के लिए आप लहसुन का सेवन शहद के साथ कर सकते है। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करना का सबसे अच्छा तरीका है। शहद में अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते है जो हमारे लिए शरीर लिए बहुत ही लाभदायक होते है। शहद में प्राकृतिक शुगर होती है इसलिए यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है। शहद का सेवन आपके पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है। इसलिए आप वजन कम करने के लिए आप सुबह कच्चे लहसुन को शहद के साथ खाएं। शहद आपको लंबे समय तक भूख का ऐहसास नहीं होने देता।

नींबू के साथ लहसुन – Garlic Lemon combination in Hindi

नींबू के साथ लहसुन - Garlic Lemon combination in Hindi

नींबू पानी का इस्तेमाल भी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता है। नींबू पानी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। लेमन वाटर में थुलथुले पेट या पेट की चर्बी को कम करने की क्षमता होती है। जब आप इस नींबू पानी के साथ लहसुन का इस्तेमाल करते है तो यह और अधिक लाभदायक हो जाता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक दो कच्चे लहसुन की कलियाँ पीस कर मिला लें। इसका सेवन रोज सुबह करें।

वजन कम करने के लिए लहसुन का सेवन कब करे –  When to eat garlic for weight loss in Hindi

वजन कम करने के लिए लहसुन का सेवन कब करे -  When to eat garlic for weight loss in Hindi

पेट की चर्बी कम करने के लिए लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करना अधिक लाभदायक होता है। आप मोटापा कम करने के लिए कच्चे लहसुन का पानी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते है। पके लहसुन की तुलना में कच्चा लहसुन अधिक फायदेमंद होता है। यह वजह कम करने का सरल घरेलू उपाय है।

लहसुन के साइड इफेक्ट्स – Garlic Side Effects In Hindi

लाभों के अतिरिक्त अधिक लहसुन खाने से यह नुकसानदायक भी हो सकता है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी, गैस, उल्टी या पेट फूलने जैसी परेशानी भी हो सकती है। लहसुन खाने से आपके मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

लहसुन के फायदे पेट की चर्बी और वजन कम करने में (Garlic For Weight Loss In Hindi) का यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स कर जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Subscribe for daily wellness inspiration